वैश्विक

पत्रकार चंदन प्रताप सिंह का कोरोना से निधन, शव लेने से परिजन ने भी मना कर दिया

 लखनऊ में कोरोना महामारी की लहर भयावह हो चुकी है। राजधानी के लोगों के दिलों-दिमाग पर कोरोना का भय कुछ ऐसा छाया हुआ है कि मरने के बाद भी परिजन शव लेने से किनारा कर रहे हैं। एक ऐसा ही मामला लखनऊ के गोमतीनगर से सामने आया है। गुरुवार को वरिष्ठ पत्रकार चंदन प्रताप सिंह का कोरोना से निधन हो गया और उनका शव घर पर पड़ा रहा, लेकिन कोई रिश्तेदार व परिजन नहीं आया।

आपको बता दें कि चंदन मशहूर दिवंगत टीवी पत्रकार सुरेंद्र प्रताप सिंह (एसपी सिंह) के भतीजे थे। मिली जानकारी के मुताबिक, वह कोरोना से संक्रमित थे। वह लखनऊ के गोमतीनगर में अपने कमरे में मृत पाए गए, जहां वह अकेले रहते थे। चंदन का शव लेने के लिए कोई रिश्तेदार नहीं पहुंचा। इसके बाद गोमतीनगर थाने के पुलिसकर्मियों ने उनका अंतिम संस्कार किया।

 चंदन प्रताप सिंह काफी दिनों से बीमार थे। वह कोरोना से संक्रमित भी थे। वह गोमतीनगर में किराये के मकान में अकेले रहते थे। गुरुवार को वह अपने कमरे में ही मृत पाए गए थे। मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके शव को अपने कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने बताया कि चंदन के कई परिचितों से संपर्क किया और उनका अंतिम संस्कार करने के लिए कहा गया, लेकिन सभी ने भी आने से मना कर दिया। काफी देर तक इंतजार के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और कागजी कार्यवाही पूरी की।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + eight =