उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद : जमकर उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, भारी संख्या में समर्थक

लोनी में पंचायत चुनाव के वोटों की काउंटिंग के दौरान,सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। यहां पर प्रत्याशियों के समर्थक और एजेंट काउंटिंग स्थल के बाहर भारी संख्या में पहुंच गए हैं।

पुलिस इन्हें समझाने में जुटी हुई है। लेकिन मौके के हालात डरा देने वाले हैं। ऐसा लग रहा है, मानो इन लोगों को कोरोना का कोई डर नहीं है। काउंटिंग स्थल के भीतर प्रत्याशी और उसके एजेंट को जाने की इजाजत है, जिन्हें कोविड की नेगेटिव रिपोर्ट दिखाना जरूरी होगा। काउंटिंग स्थल के बाहर भारी भीड़ उमड़ आने से संक्रमण का डर बढ़ गया है।

गाजियाबाद के चार मतगणना स्थल हैं। जहां पर लगभग सभी जगह से इसी तरह की खबरें आ रही हैं, की भारी भीड़ पहुंच रही है। ज्यादातर जगहों पर पुलिस कोशिश करके स्थिति को नियंत्रित कर रही है। लेकिन लोनी और मुरादनगर में भीड़ के काफी ज्यादा हो जाने के चलते भयावह स्थिति होने का डर है। विजय जुलूस नहीं निकाल सकेंगे विजयी प्रत्याशी।

चुनाव जीतने वाले प्रत्याशी इस बार विजय जुलूस नहीं निकाल सकेंगे। डीएम ने धारा-144 लागू कर दी है। वहीं कोरोना संक्रमण के चलते भी विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ को इकट्ठा नहीं होने दिया जाएगा।

गांवों में लोकल सरकार की कमान किसके हाथ में होगी, इसका फैसला आज हो जाएगा। गाजियाबाद के चार ब्लॉक में 3754 प्रत्याशियों का राजनीतिक भविष्य दांव पर है। इनमें 161 ग्राम प्रधान पद के लिए 1253 और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 1474 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।

मतगणना स्थल पर ज्यादा भीड़ एकत्र न हो इसका ध्यान रखते हुए प्रशासन ने भोजपुर, लोनी, रजापुर और मुरादनगर ब्लॉक स्तर पर कई जगह मतगणना केंद्र बनाए हैं।

 

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × one =