संपादकीय विशेष

ऑक्सीजन कंसट्रेटर लगाकर दम तोड़ते कोरोना पीड़ितों को बचाया जा सकता है…

मुजफ्फरनगर। ऑक्सीजन की कमी के चलते दम तोड रहे लोगों को बचाने का सबसे आसान रास्ता ऑक्सीजन कंसट्रेटर बताया जा रहा है जिसकी कीमत कोरोना काल से पहले कुल 60 हजार रूपये थी लेकिन दुनियाभर में इसकी मांग बढ़ने के बाद अब इसकी कीमत 90 हजार से 1 लाख रूपये के बीच हो गयी है।

ऐसे में मुजफ्फरनगर के अनेक समाजसेवियां, उद्यमियों व जनप्रतिनिधियों को आगे आकर आक्सीजन कंसट्रेटर अधिक से अधिक संख्या में मुजफ्फरनगर मंगवाने चाहिए ताकि ओर प्राईवेट अस्पताल प्रारम्भ कराये जा सके साथ हीं ऑक्सीजन कंसट्रेटर लगाकर दम तोड़ते कोरोना पीड़ितों को बचाया जा सके।

आज सबसे बड़ा संकट आक्सीजन का दिखाई दे रहा है। चारों तरफ परिजन अपने अपने मरीज को लेकर कभी किसी अस्पताल तो कभी किसी अस्पताल चककर काट रहे है तब ऐसे में आक्जीन कंसट्रेटर सबसे आसान तरीका है जिससे कोरोना पीड़ितों को बचाया जा सकता है।

मुजफ्फरनगर शहर में अनेकों खरबपति, अरबपति, उद्यमी व रईस मोजूद है उन लोगों को दानवीरता का परिचय देते हुए आगे आकर अधिक से अधिक आक्सकीन कंसट्रेटर मंगाने चाहिए।

सत्ता से जुडे हमारे जनप्रतिनिधियों जिनमें सांसद और विधायक मौजूद है उनको भी अपनी विकास निधि की थनराशि स्वास्थ्य विभाग के इस मद में खर्च करनी चाहिए।

सांसद को एक वर्ष में छह करोड रूपये और विधायक को डेढ करोड रूपये प्रतिवर्ष विकास निधि के नाम पर धनराशि आवंटित की जाती है यदि सांसद और विधायक अपने अपने कोटे से आक्सीजन कंसट्रेटर मंगाये तो मुजफ्फरनगर की जनता का भला हो सकता है।

इस समय वक्त की जरूरत है कि हमारे समाजसेवी, उद्यमी व जनप्रतिनिधि आगे आकर इस कार्य में मदद करे और दानवीर लोगों को भी इस संकट के समय में अपनी दानवीरता का परिचय देना चाहिए।

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- drsanjaykagarwal@gmail.com

Dr. S.K. Agarwal has 410 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − two =