समाचार (Muzaffarnagar News)
क्रांतिकारी शालू सैनी ने कराया यज्ञ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।पुलिस लाईन स्थित शिव मे आयोजित प्रेसवार्ता में साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष क्रंातिकारी शालू सैनी ने बताया कि वे प्रतिवर्ष निराश्रित, लावारिस शवों का दाह संस्कार कराती हैं तथा उन सभी की अस्थि विर्सजन विधि विद्यान से गंगा मे कराती हैं। उन्ही को श्रद्धंाजलि देने के लिए वे प्रतिवर्ष वितृ अमावस पर महायज्ञ का आयोजन कराती हैं। इसी के चलते आज पितृ अमावस्या पर शिव मंदिर में विशाल महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें सभी लावारिस पुण्य आत्माओं को मोक्ष प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। शालू सैनी ने बताया कि कई वर्ष पूर्व उन्होेने लावारिस शवों का दाह संस्कार कराने की कार्य सेवा शुरू की थी। अब तक उन्होने कई सौ शवों का दाह संस्कार कराया है तथा भविष्य मे भी इस पुण्य कार्य को करती रहेंगी। प्रेसवार्ता में क्रंातिकारी शालू सैनी के अलावा हिन्दूवादी नेता मनोज सैनी, डा.योगेन्द्र शर्मा, अखिलेश शर्मा के अलावा साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
मंदिर समिति पर लगाया आरोप
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। संयुक्त हिन्दू मोर्चा एवं प्राचीन शिव मंदिर धर्मशाला समिति के पुजारी आयुष पुत्र दिवंगत पुजारी नारायण दत्त बसालियाल ने आरोप लगाया कि वर्तमान मे मंदिर की समिति नाजायज रूप से उन्हे मंदिर से निकालने का षडयंत्र रच रही है।
रूडकी रोड स्थित एक रैस्टोरेन्ट मे पत्रकार वार्ता करते हुए पुजारी आयुष बसालियाल ने कहा कि उनके पिता पिछले 50 साल से अधिक वर्षो से मंदिर मे पुजारी थे। अब उनके स्थान पर वे खुद पूजा अर्चना करा रहे हैं। उन्होने आरोप लगााया कि उक्त तथा कथित कमैटी मंदिर के जिर्णोद्धार कराने के नाम पर मंदिर की दुकानों के किरायेदारों एवं पुजारी को मंदिर से बाहर निकालने का प्रयास कर रही है। पुजारी ने कहा कि समिति द्वारा उन्हे मंदिर में रहने के लिए फ्लैट बना कर दिया जाए। तथा उनका नाजायज उत्पीडन बन्द किया जाए। पूर्व सभासद नीलम गौतम के पुत्र रवि गौतम ने कहा कि इस पूरे मामले की अधिकारियो से जंाच करायी जाए तथ पुजारी को बाहर निकालने का षडयंत्र करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाए। पुजारी आयुष ने कहा कि उन्हे व उनकी वृद्ध माता को मंदिर मे ही जब तक मंदिर का जीर्णोद्धार किया जा रहा है मंदिर मे ही रहने की व्यवस्था करायी जाए तथा जीर्णोद्धार के बाद उन्हे मंदिर परिसर मे ही फ्लैट बनाकर दिया जाए। इस दौरान संयुक्त हिन्दू मोर्चा के अध्यक्ष मनोज सैनी, योगेन्द्र शर्मा, राजेश कश्यप, एवं पीयूष बसालियाल आदि मौजूद रहे।
पितृ अमावस पर लगाई डुबकी
भोपा। पितृ विसर्जनी अमावस पर पौराणिक तीर्थ स्थली एवं भागवत उदगम पीठ शुकतीर्थ में गंगा स्नान कर पित्रों के प्रति आस्था प्रकट के चलते हजारों श्रृद्धालुओ ने गंगा मे डुबकी लगाई तथा दान पुण्य कर धर्म लाभ उठाया।
आश्विन माह पितृ विसर्जनी अमावस पर शुकतीर्थ में सुबह से ही गंगा घाट पर स्नान करने एवं पितृों ें का तर्पण करने वाले श्रद्धालुओ का तंाता लगा रहा। जनपद सहित आसपास के शहरों से पहंुचे श्रृद्धालुओं ने गंगा स्नान एवं दान आदि किया तथा शुकतीर्थ स्थित मंदिरों हनुमद्धाम, दुर्गा धाम, शिव धाम, शुकदेव मंदिर आदि विभिन्न मंदिरो के दर्शन किए एवं पूजा-अर्चना की।
युवक की मौत से कोहराम
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जहरीले संाप के डसने से युवक की मौत हो गई। इस हादसे से परिजनों मे कोहराम मच गया।
सूत्रो के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के गंाव मोरना निवासी करीब 24 वर्षीय टिंकू उर्फ भूसन्डी पुत्र शादीराम अपने पडौसी मंगल के घर से संाप दिखाई पडने का शोर सुनकर उसके घर गया हुआ था। जहंा जहरीले संाप ने उसे डस लिया। इस हादसे पर कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। आनन-फानन में युवक टिंकू उर्फ भुसन्डी को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जहंा उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बिना रूट व फिटनेस के 2 अक्टूबर से नहंी चलेगी ई रिक्शा
मुजफ्फरनगर । जनपद के सभी ई-रिक्शा चालकों को सूचित किया जाता है कि जिनकी ई-रिक्शा की फिटनेस वैध है, वह रूट प्राप्त करने के लिए अपना आवेदन दिनांक 21.09.25 एवं 22.09.25 तक अवश्य यातायात कार्यालय, रिजर्व पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर पर कर ले। दिनांक 02.10.25 के बाद बिना फिटनेस और बिना रूट वाली ई-रिक्शा शहर के नगरपालिका क्षेत्र में नही चला पाएंगें।
तालाब में शव मिलने से हड़कम्प
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। तालाब मे अज्ञात युवक का शव पडा देख दर्जनो लोग मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिकों की सूचना पर मौके पर पहंुची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना सिविल क्षेत्र के इंदिरा काॅलोनी तालाब में एक अज्ञात युवक का शव पडा देख। आसपास के लोगों के साथ दर्जनो लोग मौके पर एकत्रित हो गए। मौहल्लावासियों की सूचना पर मौके पर पहंुची पुलिस ने किसी प्रकार तालाब से शव को बाहर निकलवाया तथा भीड की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा।
7 वें छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह का भव्य आयोजन.
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।मंसूरी एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक, स्वर्गीय साजिद मंसूरी के तत्वावधान में शहर के किदवईनगर स्थित मुगल गार्डन में सातवें वार्षिक छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 120 छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह में विशेष रूप से 5 महिला और 5 पुरुष सरकारी सेवकों तथा 5 हाफिजों का सम्मान किया गया, जो समाज में प्रेरणा स्रोत के रूप में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। इस सम्मान समारोह का सुचारू संचालन आस मोहम्मद कैफ एवं वाजिद अली मंसूरी ने संयुक्त रूप से किया, जबकि अध्यक्षता हाफिज इसराइल मंसूरी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान के माध्यम से हुई, जिसे सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने गर्व से गाया। कार्यक्रम की गरिमा और भव्यता को बढ़ाते हुए कारी दिलनवाज मंसूरी ने कुरान की आयत से माहौल को आध्यात्मिक और श्रद्धापूर्ण बना दिया। समारोह में 10वीं कक्षा के 65 छात्र-छात्राओं और 12वीं कक्षा के 55 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जो शैक्षणिक एवं सामाजिक रूप से प्रेरणादायक उपलब्धियां प्राप्त कर चुके हैं। इस अवसर पर मंसूरी एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी के नेतृत्वकर्ता एवं पदाधिकारी जैसे अध्यक्ष इंजीनियर आरिफ मंसूरी, उपाध्यक्ष सन्नवर मंसूरी, महासचिव अजीम मंसूरी, सचिव आबिद मंसूरी, कोषाध्यक्ष साजिद मंसूरी, प्रवक्ता वसीम मंसूरी सहित कानूनी सलाहकार अमीर आलम मंसूरी, मुकीम मंसूरी, शादाब मंसूरी, शाहनवाज मंसूरी, नदीम मंसूरी, खुर्शीद मंसूरी, आजाद मंसूरी, वाजिद मंसूरी आदि सहित गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया तथा आपने विचार रखे।
अध्यक्ष इंजीनियर आरिफ मंसूरी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति और युवाओं के विकास के लिए ऐसे आयोजन बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल उनकी मेहनत का प्रतिफल है, बल्कि समाज के लिए उनके समर्पण का भी परिचायक है। साथ ही, उन्होंने सामाजिक एकता और युवा सशक्तिकरण के लिए संस्था की प्रतिबद्धता को दोहराया। यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारे सामूहिक संकल्प का प्रतीक है एक ऐसा संकल्प जो मंसूरी बिरादरी को शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उठाया गया है। हमारा लक्ष्य केवल डिग्री दिलाना नहीं है, बल्कि हर बच्चे को उसकी क्षमता, आत्मविश्वास और पहचान दिलाना है। हम मानते हैं कि शिक्षा ही वह दीप है जो अज्ञानता के अंधकार को मिटा सकता है। और जब तक हमारे समाज का हर बच्चा उस दीप की रोशनी से न जगमगाए, तब तक हमारा प्रयास जारी रहेगा। आज हम यह प्रण लेते हैं कि जो भी बच्चा किसी भी कारणवश पढ़ाई छोड़ने की स्थिति में हैकृचाहे वह आर्थिक समस्या हो, सामाजिक दबाव हो या मार्गदर्शन की कमीकृहम उसके साथ खड़े रहेंगे। हम उसकी हर समस्या का समाधान खोजेंगे, और जब तक वह बच्चा अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंचता, हम उसका संपूर्ण सहयोग करते रहेंगे। मंसूरी एजुकेशनल संस्था केवल एक संगठन नहीं, यह एक परिवार है। एक ऐसा परिवार जो हर बच्चे के सपनों को अपना सपना मानता है। हम चाहते हैं कि आने वाली पीढ़ियाँ सिर्फ पढ़ी-लिखी न हों, बल्कि सोचने वाली, समझने वाली और समाज को दिशा देने वाली हों। महासचिव अजीम मंसूरी ने कहा कि इस तरह के सम्मान समारोह युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करते हैं। यह हमारा दृढ़ संकल्प है कि मंसूरी समाज के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर प्रदान किए जाएं। हम उन बच्चों की हर प्रकार की समस्या का समुचित समाधान सुनिश्चित करेंगे, जिनके कारण वे अपनी पढ़ाई से वंचित रह रहे हैं। हमारा प्रयास होगा कि वे सभी बाधाओं को पार करते हुए सफलतम परिणाम प्राप्त करें। इसके लिए हम पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे और पूर्ण सहयोग प्रदान करते रहेंगे, जब तक कि वे अपनी शैक्षणिक सफलता हासिल न कर लें। उन्होंने इस आयोजन को संस्था द्वारा मंसूरी समाज के प्रति किए जाने वाले सतत प्रयासों का उदाहरण बताया और सभी सम्मानित छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस भव्य आयोजन ने सामाजिक और शैक्षिक उत्थान के प्रति मंसूरी एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी की प्रतिबद्धता को दृढ़ करते हुए सभी उपस्थित जनों के दिलों में नई उमंग जगा दी। इस अवसर पर हाजी इस्लाम मंसूरी , हाजी रहीस मंसूरी, हाजी वारिश मंसूरी , निसार मंसूरी , आबिद मंसूरी पलडा , अख्तर मंसूरी , इसरार मंसूरी , नसीम मंसूरी , मनव्वर मंसूरी , उमर एडवोकेट, अरशद मंसूरी , हाजी अरशद मंसूरी आदि सैकड़ो गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
20 हजार का शातिर इनामी मुठभेड में दबोचा
बुढ़ाना। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा सर्राफा व्यवसायी के साथ हुई लूट/छिनैती के अभियोग में वांछित व 20,000/- रूपये के इनामी अभियुक्त को दौराने पुलिस मुठभेड घायल/गिरफ्तार किया। जिसके के कब्जे से लूटे गये चांदी के आभूषणव अवैध शस्त्र मय कारतूस बरामद। अपर पुलिस महानिदेशक , मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्रपाल सिंह तथा थाना प्रभारी बुढाना सुभाष अत्री के कुशल नेतृत्व में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि 14 सितम्बर को वादी नेमचंद वर्मा निवासी कस्बा व थाना बुढ़ाना द्वारा थाना बुढ़ाना पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि वह अपने पौत्र के साथ मोटरसाईकिल पर अपनी सर्राफ की दुकान पर जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात बदमाशों द्वारा तमंचा दिखाकर उनसे उनका बैग छीन लिया (जिसमें सोने व चांदी के आभूषण, 4000/- रूपये तथा एक मोबाईल फोन था)।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा मामला पंजीकृत किया गया था तथा अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 16 सितम्बर को 01 लूटेरे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया था थाना बुढ़ाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि सर्राफा व्यवसायी से लूट के अभियोग में वांछित अभियुक्त विज्ञाना जाने वाले रास्ते पर पापुलर के बाग के पास किसी के इन्तजार में खडा हैं जल्दी की जाये तो पकडा जा सकता हैं सूचना पर विश्वास करते हुए थाना बुढ़ाना पुलिस टीम मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंचकर उक्त अभियुक्त की घेराबन्दी की गयी। पुलिस टीम को देखते ही उक्त अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करते हुए ईख के खेत में घुस गया। जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा चारो तरफ से बदमाश की घेराबन्दी की गयी तथा आत्मसर्मपण हेतु चेतावनी दी गयी लेकिन बदमाश पुलिस टीम पर रूक-रूक कर फायर करता रहा। पुलिस टीम आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जबावी फायरिंग की गयी जिसमें बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। घायलध्गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से लूटे गये सफेद धातू के आभूषण तथा अवैध शस्त्र बरामद किये गये। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया हैं। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं। घायल अभियुक्त सादाब पुत्र महफूज निवासी ग्राम मंदवाडा थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 28 वर्ष।
जिसके कब्जे से 01 पाजेब चांदी का, 01 गले का पेंडल चांदी का, 08 जोडी बिछुए चांदी के, 01 तमंचा मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ के दौरान बताया कि दिनांक 14.09.25 को मैने अपने भाई महताब उर्फ कल्लू के साथ बुढाना मंदवाडा रोड पर तमंचा दिखाकर चांदी व सोने के आभूषण, पैसे व मोबाइल फोन लूट लिया था। आज मैं लूटे गये सामान को बेचने के लिये जा रहा था कि पुलिस ने मुझे पकड लिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 सुभाष अत्री, उ.नि. संदीप कुमार, ललित कुमार, छविकांत, आशीष, है. का. भूपेन्द्र कुमार, अमरदीप, संजय ुमार, गजेन्द्र थाना बुढाना शामिल रहे।
बच्चों को स्कूल अनाधिकृत/अपंजीकृत वाहन से न भेजें अभिभावकः ए. आर. टी. ओ. प्रवर्तन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।अनाधिकृत/अपंजीकृत वाहनों से बच्चों को स्कूल लाया या ले जाया गया तो वाहन सीज कर स्कूल प्रबंधक/प्रधानाचार्य/वाहन चालक के विरुद्ध की जाएगी कड़ी कार्यवाही बच्चों के जीवन से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा, किसी भी बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालय की मान्यता समाप्ति हेतु की जाएगी कार्यवाही। ब्लॉक स्तर पर गठित सड़क सुरक्षा समिति में उपजिलाधिकारी द्वारा नामित अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं सम्बंधित क्षेत्र थाना प्रभारी अपने स्तर से भी बच्चों को स्कूल लाने/ले जाने वाले अनाधिकृत/अपंजीकृत वाहनो को सीज कर करें कड़ी कार्यवाही। जिला विद्यालय यान परिवहन समिति एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में बच्चोंध् यात्रियों की सुरक्षा हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिये गए निर्देशों का किया जाएगा पालन सुशील मिश्र , ए आर टी ओ प्रवर्तन, जनपद मुजफ्फरनगर परिवहन विभाग, उत्तर प्रदेश की प्राथमिकता है कि बच्चों/यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। सभी अभिभावक अपने बच्चों के लिये भोजन, स्वास्थ्य, यूनिफार्म , शिक्षा पर पूरा ध्यान देते है, मैं सभी अभिभावकों/माता- पिता से अपील करता हूँ कि अपने बच्चों की सुरक्षा पर भी ध्यान दें, उन्हें अनाधिकृत/ अपंजीकृत वाहन से स्कूल न भेजें और बच्चे को स्कूल से लानेध् ले जाने वाले वाहन की यातायात शुल्क की रसीद भी अवश्य लें जिससे कि स्कूल प्रबंधन की जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके। सड़क सुरक्षा- जीवन रक्षा अभियान के अंतर्गत जनपद में निरन्तर वाहनों की चेकिंग कर अनाधिकृत/अपंजीकृत वाहनों को सीज कर वाहन स्वामियों/वाहन चालकों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
शिवपाल यादव का स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।/बुढ़ाना । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव के भौराकला में विधान परिषद सदस्य किरणपाल कश्यप द्वारा निधि से निर्मित आगमन द्वार के उदघाटन समारोह में पहुंचने से पूर्व बुढ़ाना बायवाला चैक पर समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष जिया चैधरी एडवोकेट पूर्व सांसद कादिर राणा पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट सपा नेता अब्दुल्ला राणा एडवोकेट, पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी द्वारा सपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने स्वागत के लिए पहुंचे सपा नेताओं पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कहा कि एकजुट व सक्रियता से अपनी वोट व बूथ की सुरक्षा करते हुए 2027 में बहुमत से समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के अभियान को मजबूत करे।
स्वागत में मुख्यरूप से सपा प्रदेश सचिव नौशाद अली,प्रदेश सचिव विनय पाल,प्रदेश सचिव चैधरी इलम सिंह गुर्जर, प्रदेश सचिव ठाकुर सुखपाल सिंह,महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र बॉबी त्यागी,जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,जिला महासचिव चैधरी विकिल गोल्डी अहलावत,सपा नेता सरदार देवेंद सिंह खालसा सतीश गुर्जर,दर्शन पाल, डॉ नरेश विश्वकर्मा,धर्मेंद्र नीटू,शमशेर मलिक,मौलाना मौहम्मद नजर,सपा नेत्री दीप्ति पाल,सपा नेता नवाब इम्तियाज,संदीप पाल, नासिर खान, डॉ हनी समाहत,चैधरी अजय कुमार, सादिक चैहान, संजीव आर्य, दीपक त्यागी,वसीम राणा, राशिद फिरोज, ताज जिया नंबरदार,सागर कश्यप, काजी अफजल,राशिद मलिक भोपा,हाजी गुफरान,हुसैन राणा, इमलाक प्रधान,रजनीश यादव,बालेंद्र मौर्य,सत्यदेव शर्मा,पंकज सैनी,इरफान टीपू,गजेंद्र प्रधान सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रालोद द्वारा सदस्यता अभियान का होगा आयोजन
मुजफ्फरनगर। रुड़की रोड स्थित एक रेस्टोरेंट पर राष्ट्रीय लोक दल के नगर अध्यक्ष राहुल कुमार शर्मा के नेतृत्व में सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष संदीप मलिक प्रदेश महासचिव जियाउर्रहमान प्रदेश सचिव संजय राठी जिला उपाध्यक्ष ताहिर मिर्जा मौजूद रहे जहां पर सैकड़ो की संख्या में राहुल शर्मा के नेतृत्व में लोगों को राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता दिलाई गई इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संदीप मलिक एवं प्रदेश महासचिव जियाउर्रहमान ने कहा कि लगातार राष्ट्रीय लोकदल में लोगों का रुझान देखा जा रहा है और सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं उसी को लेकर आलेख अनेक क्षेत्र में पहुंचकर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जिससे कि राष्ट्रीय लोकदल में ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाया जा सके वही महानगर अध्यक्ष राहुल कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों का पका एवं फूलमाला पहनकर स्वागत भी किया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जैन चैधरी की नीतियों को लेकर लगातार उनका परिवार बढ़ रहा है जिससे कि राष्ट्रीय लोकदल के हाथों को मजबूत किया जा सके इस मौके परमोनिका सिंह , जिला उपाध्यक्ष ताहिर मिर्जा प्रदीप शर्मा उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल महासचिव कपिल सॉन्ग उपाध्यक्ष अवनीश वर्मा मोहम्मद आरिफ मोहम्मद मोहम्मद अशरफ सचिन मुस्तफा मसूदी विनय शर्मा
विभिन्न लीला का रामलीला में हुआ मंचन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शहर टाउन हॉल रामलीला के द्वितीय दिवस रावण का भाईयों सहित वर प्राप्ति रावण वेदवती संवाद एवं जानकी जन्म लीला का रहा मंचन श्री रामलीला सभा रजिस्टर टाउन हॉल शहर मुजफ्फरनगर में द्वितीय दिवस रावण जन्म एवं जानकी जन्म की लीला का शानदार मंचन रहा जिसका शुभारंभ अध्यक्ष शिवचरण गर्ग, मंत्री सतीश गर्ग द्वारा श्री रामचंद्र जी को तिलक व रामायण जी के समक्ष आरती करके किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनमोल सिघल, नीरज अग्रवाल, पवन गोयल, साधुराम गर्ग, अजय गर्ग , कमलकांत शर्मा, अरविंद शर्मा, नितिन नामदेव, जगन्नाथ रुहेला, सुखदेव मित्तल, नवीन गुप्ता (ठेकेदार) सुशील गोयल, पुष्पेंद्र जिंदल, संजय गोयल, अंजुल भूषण, रामायण वाचक रविंद्र गुप्ता जी वैभव मित्तल, रजत गोयल, अनुराग शर्मा, शोभित गुप्ता, शोभित सिंगल, रजत शर्मा, राघव गुप्ता, सागर कुचल, अंशुल जैन, अनमोल मित्तल, प्रियंक गर्ग, अंकुर सिंघल,अनुज सिंघल,कृष्णा बंसल, प्रिंस गर्ग, शुभम गौतम, आदि समस्त कलाकार उपस्थित रहे!
चलाया चैकिंग अभियान
शाहपुर। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मुजफ्फरनगर द्वारा थानाक्षेत्र शाहपुर में लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, पुलिस बल के साथ चलाया गया सघन चेकिंग अभियान, यातायात नियमों का उलंघन करने वालों के विरुद्ध की गयी विधिक कार्यवाही। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा यातायात व्यवस्था सुगम बनाये रखने के उद्धेश्य से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल द्वारा थानाक्षेत्र शाहपुर के कस्बा शाहपुर में पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । साथ ही महोदय द्वारा कस्बा शाहपुर के प्रमुख चैराहोें पर सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए वाहनों की चेकिंग की गयी तथा यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहनों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही अमल में लाई गई ।
50वां रामलीला महोत्सव का धूमधाम से शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर इस साल अपना स्वर्ण जयंती समारोह मना रहा है। शनिवार की रात 50वां श्री रामलीला मंचन महोत्सव का भव्य शुभारंभ धूमधाम के साथ हुआ। इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने अपनी मंचीय प्रस्तुतियों से सभी को मोहित किया। पहले दिन शिव पार्वती संवाद और नारद मोह की लीलाओं ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर के तत्वाधान में इस साल 50वें श्री रामलीला मंचन महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। इस स्वर्ण जयंती मंचन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल तथा प्रमुख उद्यमी सौरभ स्वरूप उर्फ बंटी व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अविता स्वरूप ने मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मीना ऐरन एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों और भक्त जनों के साथ भगवार श्रीराम की प्रतिमा के समक्ष पूजन सम्पन्न किया। इसके उपरांत भगवान श्री गणेश, रामायण जी और श्री बांकेबिहारी की आरती हुई। अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्जवलित करते हुए स्वर्ण जयंती रामलीला मंचन समारोह का यादगार शुभारंभ किया। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति के तत्वाधान में श्री गणेश वंदना के बाद नारद मोह की लीला का कलाकारों द्वारा सुन्दर मंचन किया गया। भगवान श्री गणेश से वरदान प्राप्त कर नारद जी सुन्दर स्वरूप के अहंकार से घिर जाते हैं। इस लीला में भगवान विष्णु द्वारा नारद जी का मोह भंग किया गया। इससे नाराज नारद जी द्वारा भगवान विष्णु को धरती पर अवतार के दौरान पत्नी वियोग में भटकने का श्राप दिया गया। इसके पश्चात भगवान शिव और पार्वती की लीला ने भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भगवान शिव ने पार्वती को भगवान विष्णु के प्रभु श्रीराम के अवतार में धरती पर जन्म लेने की पूरी लीला का वर्णन सुन्दर ढंग से किया। मुख्य अतिथि मंत्री कपिल देव ने अपने सम्बोधन में कहा कि रामलीला भगवान श्रीराम के प्रति आस्था, भक्ति, समर्पण और परिश्रम का एक अनूठा संगम हैं। इन्हीं रामलीलाओं की सेवा और प्रार्थना के प्रभाव से आज अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य धाम पूरी दुनिया के सनातन संस्कृति को मानने वाले लोगों को आकर्षित कर रहा है। ये मंदिर सनातन संस्कृति और हिंदुत्व का जीता जागत दर्शन है। प्रधानंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश प्रदेश में सनानत संस्कृति, हिन्दुत्व और राष्ट्रीयत्व को नई ऊर्जा प्रदान की और दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है। सौरभ स्वरूप बंटी ने कहा कि रामलीलाएं हमें अपने धर्म की पहचान कराते हुए संस्कृति के सूत्र में बांधकर एक दूसरे से जोड़ती हैं और पीढ़ियों को संस्कारवान बनाने का काम कर रही हैं। उन्होंने कमेटी के लोगों को इस सफर के 50 वर्ष पूर्ण करने पर बधाई दी और सभी से आह्नान करते हुए कहा कि हमें अपने बच्चों के साथ रामलीला में अवश्य आना चाहिए, क्योंकि हमारे बच्चे आज अपने धर्म और संस्कृति से कहीं न कहीं दूर हो रहे हैं। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति के कार्यक्रम संयोजक पूर्व सभासद विकल्प जैन ने बताया कि इस साल समिति द्वारा 50वें श्री आदर्श रामलीला मंचन महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस मंच को गुरू पं. रामप्रसाद शर्मा और रवि मित्तल ने 1976 में स्थापित किया था। यह रामलीला स्थानीय कलाकारों के द्वारा ही मंचित की जाती है। इसमें सभी कलाकार समिति के पदाधिकारी या उनके परिवार से ही होते हैं। उन्होंने सभी लोगों से प्रतिदिन रामलीला मंचन देखने आने के लिए अपील की। इस दौरान श्री रामलीला कमेटी से जुड़े तीन सदस्यों पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश, निधीश प्रकाश और रामलीला के निर्देशक एवं कलाकार अमित भारद्वाज के निधन को लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शुभारंभ समारोह में मुख्य रूप से रामलीला कमेटी के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन, अध्यक्ष गोपाल चैधरी, कार्यक्रम संयोजक विकल्प जैन, महामंत्री सुरेंद्र मंगल, मंत्री जितेंद्र कुच्छल, उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, मनीष कपूर, मनीष चैधरी, अशोक गर्ग, दिनेश जैन ठेकेदार, पं. चिरायु गालव, धर्मेन्द्र पंवार नीटू, अनिल लोहिया, पीयूष शर्मा, राकेश मित्तल, विनोद गुप्ता, रामलीला निर्देशक पंकज शर्मा, नारायण ऐरन, विजय मित्तल, जितेन्द्र नामदेव और गोविंद शर्मा, ज्योति ऐरन, कन्दर्प ऐरन, अनिल गोयल, यश चैधरी, गौरव मित्तल, अंशुल गुप्ता, अमर चैधरी, प्रदीप बॉबी, हरिओम मास्टर, सोनू सिंह, मनोज पाटिल, राजेश वशिष्ठ, देवेन्द्र पतला, शिवांश ठाकुर, पंकज वशिष्ठ, स्पर्श गर्ग, यश गर्ग, कृष्णा नामदेव, विशाल शर्मा, उदय कौशिक, लक्ष्य बंसल, अभिषेक कश्यप, जतिन गर्ग, विपुल मोहन, अज्जु जैन, सहित अन्य कलाकार मौजूद रहे। पं. ब्रजेन्द्र मिश्रा और पं. जितेन्द्र मिश्रा ने पूजन कराया। रामायण वाचक रामपाल सिंह राठी ने श्लोक पाठ किया, हारमोनियम पर विजय कुमार और ढोलक पर मनोज राज ने उनका साथ दिया। कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों और गणमान्य लोगों का कमेटी के पदाधिकारियों ने पटका पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
रामपुरी रामलीला का गणपति पूजन से हुआ शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। रामुपरी रामलीला महोत्सव गणपित पूजन, शिव पार्वती संवाद, नारद मोह की साथ शुरू हुई। विद्वान पंडित देवशरण शास्त्री ने पूरे रामलीला मंडप का गंगाजल से शुद्धीकरण किया। फिर रामलीला कमेटी व रामलीला पात्रो को रामलीला का पूजन की साथ महत्व समझाया। इस अवसर पर रामलीला का शुभारंभ करने पहुंचे सांसद हरेंद्र मलिक, सत्यप्रकाश रेशू अग्रवाल व राकेश शर्मा भी उपस्थित रहे। जिन्होंने रामलीला पूजन को विधि विधान पूर्वक कराने में सहयोग किया। रामपुरी रामलीला का शुभारंभ विद्वान पंडित देवशरण शास्त्री ने अपनी पूरी टीम की साथ सांसद हरेंद्र मलिक, सत्यप्रकाश रेशू व राकेश शर्मा से मंत्रोच्चारण, पूजन, दीप प्रज्वलन, आरती की साथ कराया। पंडित जी के मंत्रोच्चारण व रामलीला कमेटी की व्यवस्थाओ के कारण पूरा रामपुरी क्षेत्र राम मय हो गया। जिस कारण शिव पार्वती संवाद, नारद मोह को सभी ने अपने जीवन में उतारा। रामलीला की साज सज्जा की पूरे शहर में चर्चा हो रही है। सांसद हरेंद्र मलिक ने रामजी के आदर्श जीवन को सभी से अपनाने के लिए कहा। सत्यप्रकाश रेशू ने भगवान राम की भाई, पति, पिता, पुत्र, राजा, आर्दश पुरूष, त्यागी, तपस्वी, योद्धा, प्रबंधक, नीतिकार आदि गुण बताये। राकेश शर्मा ने रामचरित मानस व रामलीलाओ के माध्यम से हर व्यक्ति के जीवन को आदर्श पुरूष भगवान श्रीराम के जीवन से चित्रार्थ कर समझाया। साथ ही रामलीला कमेटी एवं कलाकार पात्रो का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद लिया।रामपुरी की रामलीला के शुभावसर पर शक्ति सिंह, नीरज कौशिक, दीवाकर त्यागी, रवि धीमान, मनोज शर्मा, प्रमोद पाल, विपिन कुमार, जगदीश पांचाल सहित अनेको गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
श्री रामलीला का 99वें महोत्सव का नई मंडी में शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। श्री रामलीला कमेटी नई मंडी के तत्वाधान में श्री रामलीला भवन नई मंडी में 99वॉ श्री रामलीला महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी एवं उद्यमी निरंकार स्वरूप वह कौस्तुभ स्वरूप डायरेक्टर टिकोला शुगर मिल द्वारा पूजा अर्चना व दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया गया मुख्य अतिथि निरंकार स्वरूप ने अपने संबोधन में कहा कि हम सबको मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के आदर्शों पर चलना चाहिए उन्होंने नई मंडी श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संजय मित्तल मंत्री अशोक गर्ग कोषाध्यक्ष आदित्य भरतिया व उनकी पूरी टीम को श्री रामलीला के मंचन को 99 वर्ष होने पर बधाई दी उद्घाटन अवसर पर सनी जैन भी अपनी पत्नी सहित उपस्थित रहे उनको भी श्री रामलीला का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संजय मित्तल ने बताया कि ईश्वर श्री रामलीला का मंचन बहुत ही उच्च कोटि के कलाकारों द्वारा किया जा रहा है सभी भक्तजनों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में रामलीला का मंचन देखने के लिए अवश्य आए श्री रामलीला कमेटी सभी आने वाले भजनों का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन करती है तत्पश्चात श्री गिरिराज लीला संस्थान मथुरा के कलाकारों द्वारा श्री रामलीला का भव्य मंचन किया गया जिसमें नारद मोह एवं शिव पार्वती संवाद का भव्य मंचन किया गया मंच संचालन स्वदेश कौशिक द्वारा किया गया श्री रामलीला में इस वर्ष आए रामायणी जी द्वारा अपनी शब्दावली से सभी भक्तजनों को मंत्रमुग कर दिया इस अवसर पर कैलाश चंद ज्ञानी, राजीव अग्रवाल, उपेंद्र मित्तल, राकेश खंडेलवाल, विदित गुप्ता, राजेश गोयल, शरद गोयल, अभिषेक कुच्छल, संजय जिंदल काका, कुलदीप शर्मा, विवेक बंसल, डॉ प्रदीप जैन, विशाल कालरा विनय कुमार आशीष गर्ग राजकुमार आदि उपस्थित रहे
औद्योगिक भ्रमण के अन्तर्गत दी जानकारी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के पॉलिटेक्निक पाठ्यक्रम, मैकेनिकल इंजीनियरिंग तथा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में अध्ययनरत छात्रों ने औद्योगिक भ्रमण के अन्तर्गत पुरी इण्डस्ट्रीज, जानसठ का भ्रमण किया जिसमें छात्रों ने फर्स्ट हैंड एक्पोजर के बारे में जानकारी प्राप्त की जिसमें छात्रों ने विभिन्न प्रकार की वॉल्व के बारे में गहन जानकारी प्राप्त की तथा आधुनिक यन्त्रों का उपयोग कैसे करते हैं इससे अवगत हुए जिसमें वहां उन्होंने कास्टिंग तथा मशीनों आदि प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा आधुनिक सी0एन0सी0 मशीनों को प्रयोग करना सीखा उसके पश्चात इं0 विकास पाल व इं0 अक्षत गोयल द्वारा वाल्व की उत्पादन प्रक्रिया से छात्रों को विस्तार से परिचित कराया और गुणवत्ता से संबंधित जानकारी सझा की। कम्पनी के महाप्रबंधक पराग शर्मा ने भविष्य में उपयोग होने वाली वाल्व की नई तकनीकों के बारे में विद्यार्थियों को बताया और उनके उज्जवल भविष्य के लिये कामना की तथा साथ ही विद्यालय पुरी इण्डस्ट्रीज के निदेशक कुशपुरी को धन्यवाद ज्ञापित करता है जिनके सहयोग व योगदान के कारण छात्र-छात्राओं को उद्योग के कार्य का अनुभव प्राप्त हुआ।
छात्रों के इस औद्योगिक भ्रमण पर इं0 विशाल कुमार व अन्य शिक्षकों ने विद्यार्थियों को सहायता प्रदान की एवं उन्हें इस प्रकार के भ्रमण अन्य औद्योगिक स्थानों पर भी कराने हेतु आश्वस्त किया। संस्थान के निदेशक डॉ0 एस0एन0 चैहान ने छात्रों को भविष्य में इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण पर जाने एवं उससे जीवनोपयोगी व्यवहारिक बातें सीखने के लिये प्रेरित किया।
श्री राम गु्रप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमेन डॉ0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्रों को नये नये स्टार्टअप एवं इनोवेशन करते रहना चाहिये। उन्होंने कहा कि आज निम्न स्तर पर किये गये स्टार्टअप से भविष्य में एक विशाल कम्पनी का निर्माण किया जा सकता है।
पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य इं0 आशीष कुमार ने छात्रों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने सभी शिक्षकों को इस औद्योगिक भ्रमण को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में उनके सहयोग के लिये धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम में इं. विशाल कुमार, शुभम कुमार, इं0 दीपक कुमार, नेहा गोयल, पिंकी रानी, निधि पवार तथा अन्य सभी शिक्षक गण उपस्थित रहे।
क्षमता आधारित आकलन का सफल आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। द. एस. डी. पब्लिक स्कूल, मुजफ्फरनगर में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सी.बी.एस.ई.) द्वारा प्रतिपादित श्क्षमता आधारित आकलन विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम माहना, रिसोर्स पर्सन डॉ. वंदना पांडे जी (एडिशनल डायरेक्टर, भारतीय शिक्षा बोर्ड, हरिद्वार) एवं डॉ. आशु राठौर (प्रधानाचार्या, रेनबो स्कूल, सहारनपुर) द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। विद्यालय की परंपरा अनुसार अतिथियों का स्वागत पौधा भेंट कर किया गया। कार्यशाला का मुख्य केंद्रित विषय श्क्षमता आधारित आकलन , जिसमें मुख्य रूप से बच्चों में अध्ययन के प्रति नीरसता को दूर कर उनकी क्षमता को विकसित करने पर बल दिया गया। दोनों विशेषज्ञों ने शिक्षकों को यह बताया कि बच्चों के लिए रुचि, जीवंतता एवं आनंदपूर्ण वातावरण का निर्माण कर कैसे उन्हें तनावमुक्त एवं सकारात्मक ढंग से सीखने हेतु प्रेरित किया जा सकता है। कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों के अध्यापकों ने सक्रिय सहभागिता की। शिक्षकों ने विविध गतिविधियों, रोल-प्ले तथा विचार-विमर्श के माध्यम से यह सीखा कि विद्यार्थियों को उत्साहित कर उनकी क्षमता में वृद्धि के अवसर कैसे प्रदान किए जा सकते हैं। समापन अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम माहना जी ने दोनों रिसोर्स पर्सन्स को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया तथा सभी शिक्षकों का धन्यवाद व्यक्त किया। यह कार्यशाला अपने उद्देश्यों की पूर्ति में पूर्णतः सफल रही और उपस्थित शिक्षकों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी सिद्ध हुई।
भाविप पारिवारिक सभा हुई आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भारत विकास परिषद् मुजफ्फरनगर ‘समृद्धि’ शाखा की एक पारिवारिक सभा का आयोजन जी सी पब्लिक स्कूल जूनियर विंग नई मंडी में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांतीय महासचिव अरुण खंडेलवाल, नगर समन्वयक प्रवीण गुप्ता, नगर सहसमन्वयक विशाल शर्मा, नगर मीडिया प्रभारी अकुल अग्रवाल, अध्यक्ष राजेश मित्तल, सचिव शरद ऐरन, कोषाध्यक्ष अतुल ऐरन, महिला सहभागिता रुचि गुप्ता द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। सभा का निर्देशन प्रांतीय अधिकारी नवीन सिंघल जी द्वारा अत्यंत कुशलता से किया गया । मंच सञ्चालन कार्यक्रम चैयरमेन राजेंदर सिंघल तथा मनोज सेठी का गरिमापूर्ण तथा उच्च स्तर का रहा । संस्कृति सप्ताह चेयरमेन ब्रजमोहन सिंघल एवं विवेक वर्मा रहे। मंच सज्जा के पश्चात अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र पहना कर किया गया। वन्दे मातरम गायन मानसी वर्मा द्वारा किया गया। अध्यक्ष राजेश मित्तल ने अपने सम्बोधन में सदस्यों द्वारा किये गए सहयोग के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के प्रथम भाग में गुरुवंदन छात्र अभिनन्दन के अंतर्गत मानसी वर्मा – प्राथमिक विद्यालय, पूनम वर्मा – प्राथमिक विद्यालय, चेतना सेठी – एस डी पब्लिक स्कूल, रूचि गुप्ता – जी सी पब्लिक स्कूल, डॉ पारुल जैन – जैन डिग्री कॉलेज, अंजू शर्मा – सेवा निवृत्त तथा जी सी पब्लिक से शीलू कुमार एवं मनीषा गर्ग को सम्मानित किया गया। छात्रों में आर्यवीर सोनी , अर्णव मित्तल, देवांश बंसल अक्षरा राठी, नितिन हिरणवाल को उनके विद्यालय में उत्कृष्ट परिणाम लाने के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के द्वितीय भाग में संस्कृति सप्ताह के विभिन्न कार्यक्रमों के लिए आरती कार्यक्रम – मोहन लाल मित्तल, नर नारायण सेवा – स्वीटी बंसल, प्रियंका ऐरन, पारुल गुप्ता, तुलसी पौध वितरण – अजय गुप्ता, विवेक मित्तल, अजय अग्रवाल, श्री गीता श्लोक प्रतियोगिता – डॉ धर्मेंदर सिंह, राकेश वाधवा, गणेश जी की आरती, मेहँदी रंगोली प्रतियोगिता – आशा संगल, नीरा सिंघल, स्वीटी बंसल, स्वाति अग्रवाल, वृद्धाश्रम सेवा – मुक्ता अग्रवाल, स्वीटी बंसल, प्रियंका ऐरन, रुचि जैन, प्रतीक्षा माहेश्वरी, पारुल गुप्ता, अंकिता जैन, पूजा जैन,नीरा सिंघल,को सम्मानित किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम के तीसरे भाग कुटुंब प्रबोधन के अंतर्गत वक्ता डॉ पारुल जैन एवं वर्षा अग्रवाल ने बिखरते परिवारों की समस्या पर प्रकाश डाला तथा एकल परिवारों की अधिकता पर भी चिंता व्यक्त की। प्रांतीय महासचिव अरुण खंडेलवाल ने विषय वास्तु पर प्रकाश डालते हुए कहा संस्कृति नहीं बदलती वेश भूषा बदल जाती है।आज बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त करके मल्टीनेशनल कम्पनियो में नौकरी पाना ही अपना एकमात्र उद्देश्य समझते है। शहरो और गाँवो में अब घर बंद रहने लगे है अथवा घर के बुजुर्ग एकाकी जीवन व्यतीत करता है। उच्श्रंखलता को ही आधुनिक जीवन माना जाने लगा है। व्यवहार में गरिमा घटती जा रही है। उनके मर्मस्पर्शी विचारों सुनकर सदस्य परिवार भाव विभोर हो गए एवं हाल बहुत देरतक करतल ध्वनि से गूंजता रहा। समयबद्धता पुरूस्कार के भाग्यशाली विजेता अरुण खंडेलवाल एवं नीरा सिंघल रहे। कार्यक्रम में अधिकाधिक सदस्य परिवारों ने पधार कर अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को गौरव प्रदान किया। जी सी पब्लिक स्कूल प्रबंधक एवं शाखा संरक्षक विनोद संगल जी को तथा विशेष आभार व्यक्त किया गया तथा व्यवस्था में सहयोग के लिए अचिन अग्रवाल की सराहना भी की गयी। सभा का वातावरण पूर्णतया शांत, सौहार्दपूर्ण एवं गरिमापूर्ण रहा। सभा के अंत में सचिव शरद ऐरन ने संस्कृति सप्ताह में सभी सदस्यों परिवारों का उनकी उपस्थिति से प्रत्येक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।


