उत्तर प्रदेश

देवबंद में सामाजिक संस्थाओं द्वारा कोविड हेल्प डेस्क का शुभारंभ, सेवाएं मुफ्त में

अबना ए मदारिस वेल्फेयर एजूकेशनल ट्रस्ट, युनाईटेड फार ह्यूमनिटि और जामिया तिब्बिया देवबंद के सहयोग से कोविड हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया. इस मौक़े पर अबना ए मदारिस वेल्फेयर एजूकेशनल ट्रस्ट के चेयरमैन मेहदी हसन एैनी कासमी और यूनाईटेड फार ह्यूमनिटि के चेयरमैन कासिम उस्मानी ने बताया कि 25 अप्रैल से हमने कोविड रिलीफ इमर्जेंसी फोर्स बनायी थी

जिसके द्वारा देवबंद,सहारनपुर,मुजफ्फरनगर,शामली एवं मेरठ तक मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराने, आक्सीजन सिलेंडर का इंतज़ाम,प्लाज़्मा,टेली कंसल्टेंसी आदि की सेवाएं मुफ्त में दी जा रही थीं

अब कोविड हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया जा रहा है जिसके द्वारा मरीजों को फ्री में आयुष दवायें,फ्री में टेली कंसल्टेंसी,फ्री में खाली आक्सीजन सिलेंडर,फ्री में प्लाज़्मा,फ्री में शेखुल हिंद मेडिकल कॉलेज सहारनपुर, चंडीगढ़ पीजीआई सहित विभिन्न अस्पतालों में भर्ती की प्रक्रिया में सहयोग करने और फ्री में मास्क एवं सेनेटाईज़र आदि वितरित किया जा रहा है,और आमजनों की सहूलियत के लिए एक हेल्प लाइन नम्बर 7302055170 भी जारी किया जा रहा है

इस पर काल करके आक्सीजन सिलेंडर,दवाई,प्लाज़्मा और विभिन्न अस्पतालों में भर्ती होने आदि की सेवा प्राप्त की जा सकती है,साथ ही 9565799937, 9873582209 पर वाट्सएप्प मैसेज करके यह सेवाएं प्राप्त की जा सकती हैं,

जामिया तिब्बिया देवबंद के सेक्रेटरी डाक्टर अनवर सईद ने अबना ए मदारिस वेल्फेयर एजूकेशनल ट्रस्ट और यूनाईटेड फार ह्यूमनिटि के जिम्मेदारों की सराहना करते हुए घोषणा की कि जामिया तिब्बियादेवबंद इस कोविड हेल्प डेस्क में अपना एक काऊंटर लगा रहा है जिसके द्वारा मरीजों को मुफ्त आयुष दवाएं उपलब्ध करायी जाएंगीं

जामिया तिब्बिया देवबंद ने इस मौके पर कोविड रिलीफ इमर्जेंसी फोर्स के कार्यकर्ताओं को 5 पीपीई किट सौंपें, अध्यक्षता कर रहे दारुल ऊलूम वक्फ देवबंद के उस्ताद ए हदीस मुफ्ती आरिफ कासमी ने कहा कि जनता की सेवा इस समय का सबसे बड़ा तकाजा है जिसको कासिम उस्मानी और मेहदी हसन एैनी कासमी की संस्था के कार्यकर्ताओं ने पूरे देवबंद व आसपास में जिस प्रकार से काम किया है वह सराहनीय है और अब कोविड हेल्प डेस्क द्वारा मरीजों को दवाई,प्लाज़्मा,आक्सीजन सिलेंडर,टेली कंसल्टेंसी आदि की सेवाएं मुफ्त में मिलेंगीं जिससे जनता को बहूत फायदा मिलेगा.

कोविड हेल्प डेस्क देवबंद द्वारा टेली कंस्लटेशन की सेवा लेने के लिए डाक्टरों की एक टीम की घोषणा की गयी है जिसमें जामिया तिब्बिया के मेडिकल आफिसर डाक्टर उस्मान मसूद रमजी,देवबंद पाली क्लीनिक के चेयरमैन डाक्टर अब्दुल हमीद,डाक्टर सुहैब रऊफ़,डाक्टर मोहम्मद अली आदि फोन द्वारा मरीजों की काऊंसलिंग और इलाज करेंगें

कोविड हेल्प डेस्क के शुभारंभ के अवसर पर मौलाना कारी वासिफ उस्मानी,मौलाना रहीमुद्दीन कासमी,मौलाना नजीफ कासमी अजहरी,सभासद अमजद इलाही,असजद इलाही,असद जमाल फैजी़,फारुक उस्मानी, कारी आमिर उस्मानी,कासिम सिद्दीकी आदि ने शिरकत की.

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + 17 =