मुजफ्फरनगर में आज मिले 811 कोरोना पॉजिटिव, 7 की मौत एक्टिव केस 5307
मुजफ्फरनगर। जनपद में आज 811 कोरोना पॉजिटिव मिले है। 373 को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। आज सात लोगों की कोरोना से इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद एक्टिव केस की संख्या 5307 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि आज मिले कोरोना पॉजिटिव में बघरा से 16, बुढाना से नौ, चरथावल से 23, जानसठ से 78, खतौली से 32, मोरना से 14, मुजफ्फरनगर ग्रामीण क्षेत्रों से 164, पुरकाजी से 38, शाहपुर से 16, मुजफ्फरनगर शहरी क्षेत्रों से 421 कोरोना पॉजिटिव मिले है।
आज 47 वर्षीय प्रमोद, 49 वर्षीय सुषमा पत्नी सुरेंद्र निवासी अमित विहार, 40 वर्षीय नीरज कुमार पुत्र रामनारायण निवासी एटूजेड कॉलोनी, 72 वर्षीय महेश कुमार पुक्ष मंगत राम निवासी नई मंड़ी, 22 वर्षीय सविता, 48 वर्षीय अजय शर्मा निवासी रामपुर तिराहा, 55 वर्षीय पुखरन निवासी बझेड़ी की कोरोना से मौत हो गई।

