उत्तर प्रदेश

Bareilly में ‘I Love मोहम्मद’ विवाद पर बवाल, पथराव-लाठीचार्ज, तौकीर रजा पर FIR की तैयारी – DIG का बड़ा बयान

Bareilly शहर में शुक्रवार को जुम्मे की नमाज़ के बाद हालात अचानक बिगड़ गए जब कुछ लोगों ने “I Love मोहम्मद” पोस्टर के साथ जुलूस निकालने की कोशिश की। भीड़ के इस जमावड़े को रोकने पहुंची पुलिस पर अचानक पथराव कर दिया गया। पथराव में 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए, कई को छर्रे भी लगे। DIG अजय साहनी ने साफ कहा है कि यह हमला पूरी तरह से सोची-समझी साजिश लगती है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस पर फायरिंग और हथियार बरामद
DIG साहनी ने जानकारी दी कि शरारती तत्वों ने पुलिस पर न केवल पथराव बल्कि फायरिंग भी की। कई हथियार मौके से बरामद किए गए हैं। घटना के बाद पुलिस ने इलाके को घेरकर उपद्रवियों की तलाश शुरू कर दी है। छापेमारी चल रही है और कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

इस्लामिया मैदान बना तनाव का केंद्र
मौलाना तौकीर रजा के आह्वान पर इस्लामिया मैदान में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होने लगे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिस पर भीड़ भड़क गई और नारेबाजी शुरू हो गई। देखते ही देखते हालात इतने बिगड़े कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। भगदड़ मचने से कई लोग घायल हुए।

तौकीर रजा पर FIR की तैयारी
सूत्रों के अनुसार, प्रशासन मौलाना तौकीर रजा पर FIR दर्ज करने की तैयारी कर रहा है। आरोप है कि उनके बुलावे पर बिना अनुमति बड़ी भीड़ जमा हुई और पुलिस पर हमला किया गया। रजा, जो इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) के अध्यक्ष हैं, पहले भी 2010 में बरेली दंगे के मामले में चर्चा में रह चुके हैं।

सरकार और प्रशासन का सख्त रुख
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री असीम अरुण ने कहा कि कोई भी धार्मिक आयोजन बिना अनुमति नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि भारत में धार्मिक स्वतंत्रता है लेकिन कानून का पालन हर हाल में जरूरी है। सरकार ने साफ कहा कि शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का फ्लैग मार्च और सुरक्षा के कड़े इंतजाम
बरेली में SP सिटी मानुष पारिक और IG अजय साहनी खुद सड़कों पर उतरे। फ्लैग मार्च निकाला गया ताकि लोगों में सुरक्षा का संदेश पहुंचे। भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, शहर में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। अब हालात सामान्य बताए जा रहे हैं।

वाराणसी में अजय राय का बयान
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने इस विवाद को लेकर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि “I Love मोहम्मद” विवाद को जानबूझकर उकसाया जा रहा है ताकि माहौल खराब हो। उन्होंने कहा कि अपने भगवान या पैगंबर से प्यार जताना हर किसी का हक है लेकिन इसे राजनीतिक हथियार नहीं बनाना चाहिए।

सोशल मीडिया पर सख्त निगरानी
ADG मेरठ भानु भास्कर ने कहा कि सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। एलआईयू और साइबर टीम सक्रिय है। अफवाह फैलाने वालों पर केस दर्ज किया जाएगा।

जुमे की नमाज़ पर हाई अलर्ट
बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत में जुमे की नमाज़ पर विशेष सतर्कता बरती गई। ड्रोन से निगरानी की गई। नमाज़ शांतिपूर्वक अदा की गई और पुलिस ने लोगों से सीधे घर लौटने की अपील की।

प्रयागराज और मेरठ में भी कड़ी सुरक्षा
प्रयागराज में डीएम और DCP सिटी खुद सड़कों पर उतरे। पुराने शहर में फ्लैग मार्च हुआ और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। मेरठ में भी सेक्टर स्कीम लागू की गई और पुलिस को हर जगह अलर्ट पर रखा गया।

काशी में महादेव टैटू का क्रेज
इस विवाद के बीच वाराणसी में “I Love महादेव” टैटू का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। टैटू पार्लर पर युवाओं की भीड़ उमड़ रही है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चाएं तेज हैं।


बरेली में ‘I Love मोहम्मद’ विवाद ने कानून-व्यवस्था की चुनौती को एक बार फिर सामने ला दिया है। पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। सरकार ने साफ कर दिया है कि उपद्रवियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। शहर में सुरक्षा व्यवस्था और पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। अब हालात काबू में हैं लेकिन प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21425 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − seven =