ग्राम पंचायत बागोवाली से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ने सफाई के साथ कराया सैनिटाइज
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए मुजफ्फरनगर विकास खंड सदर क्षेत्र की ग्राम पंचायत बागोवाली से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान नरगिस रोशन पत्नी सैयद रोशन ने बस्ता संभालने से पहले कोरोना वायरस को काबू में करने को मैदान में उतर आई हैं।
पंचायत चुनाव में गांव में विकास कार्य कराने के वायदों को पूरा करने में नवनिर्वाचित प्रधान नरगिस रोशन ने अभी से ही समाज सेवा के कार्य में जुट गई हैं।
अपने संसाधनों से ही गांव के भीतर सेनेटाइजेशन कराने के अलावा ग्रामीणों में जागरूकता फैला रही हैं। ग्राम बागोवाली की नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान नरगिस रोशन ने कोरोना वायरस की भयावहता अभी से भांप रही हैं।
गांव में इससे निपटने के उपाय शुरू कर दिए है। चुनाव के दौरान गांव की सफाई व्यवस्था की कोई निगरानी नहीं थी। अब नवनिर्वाचित प्रधान नरगिस रोशन गांव की सफाई व्यवस्था दुरूस्त करा रही है। गांव के सार्वजनिक स्थानों का सैनेटाइजेशन कराया जा रहा है। गांव में अभी जागरूकता की भी कमी दिखाई पड़ी।
मास्क बहुत कम लोग लगाकर निकल रहे हैं। ऐसे में ग्राम प्रधान नरगिस रोशन ने लोगों से मास्क लगाने के लिए भी जागरूक कर रही है और ग्रामवासियो को मास्क लगाने एवं नियमित तरीके से हाथ धुलने के फायदे भी बता रही हैं।
कोरोना से निपटने के लिए हम लोग गांव के भीतर निगरानी समिति बना रहे हैं। सबके भीतर जागरूकता होगी, तब कोरोना वायरस से निपटने में मदद मिलेगी।









