Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

१७ मई तक कोरोना कर्फ्यू: नियमों के साथ खुली शराब की दुकाने

मुजफ्फरनगर। प्रदेश में १७ मई तक कोरोना कर्फ्यू लगा है। पिछले कई दिनों से यूपी के जिलों में शराब की दुकानें बंद हैं। अब अधिकांश जिलों के डीएम ने आदेश जारी कर दुकानें खुलवा दी है।

प्रदेश के साथ जिले में भी मंगलवार से ही शराब की दुकानें खुल रही हैं। दुकानों के बाहर ६ फीट की दूरी पर गोला बनाना होगा, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाया जा सके।

जानिए क्या है नियम-

जिले में आबकारी निरीक्षकों द्वारा सभी अनुज्ञापियों को व्हाट्सएप कर संदेश भेजा गया है कि मंगलवार से समस्त थोक व फुटकर आबकारी अनुज्ञापन (बार को छोड़कर) सुबह १० से सायं ७ बजे तक कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए खोले जा सकेंगे।

सभी दुकानदारों को मास्क पहनना अनिवार्य है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाते हुए मदिरा विक्रय की जाएगी।सभी दुकानों पर सैनिटाइजर की उपलब्धता अनिवार्य होगी।

लाइसेंसधारकों को भेजे गए संदेश में साफ किया गया है कि मॉडल शॉप और देशी मदिरा दुकानों की कैंटीन फिलहाल संचालित नहीं की जाएंगी

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − one =