उत्तर प्रदेश

फेरबदल: कार्यों में नाकाम रहने के चलते 8 सीएमओ के हुए तबादले

 योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath) ने महामारी की भयानक स्थिति के बीच प्रदेश के 8 जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (CMO) के तबादले (Transfer) कर दिए है। कोरोना संकट के बीच इन तबादलों को काफी अहम माना जा रहा है।

माना जा रहा है कि राज्य सरकार ने कोरोना की रोकथाम के लिए यह फेरबदल किए हैं। जाहिर है कि यूपी में कोरोना (UP Covid-19) के मामले बढ़ने के चलते अस्पतालों में बेड से लेकर ऑक्सीजन की कमी देखने को मिली। ऐसे में कहा जा रहा है कि अपने कार्यों में नाकाम रहने के चलते योगी सरकार ने आठ जिलों के CMO के तबादले कर दिए हैं।

इन आठ CMO का हुआ तबादला-

जिन सीएमओ का तबादला किया गया है, उनमें ये शामिल हैं-

बिजनौर के CMO डॉक्टर विजय कुमार

मुरादाबाद के जिला चिकित्सालय, वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. विजय कुमार

हाथरस के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बृजेश राठौर

पीलीभीत के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्र मोहन चतुर्वेदी

बिजनौर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला चिकित्सालय डॉ. ज्ञान चंद्र

बिजनौर के जिला चिकित्सालय वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. अरूण कुमार

अलीगढ़ के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अद्वैत बहादुर

अलीगढ़ के मलखान सिंह जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. शिव कुमार

आपको बता दें कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 11 जिलों के CMO का तबादला किया था। अपने कार्यो को करने में नाकाम रहने के बाद 11 जिलों के CMO के तबादले किए गए थे।

 यूपी में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18,125 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 329 लोगों ने संक्रमण की वजह से दम तोड़ दिया है। अब तक प्रदेश में कुल 16,369 लोगों की जान कोरोना ने ले ली है। वहीं, 24 घंटे में 26,712 लोग कोरोना को मात देकर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए हैं। राज्य में अब तक कुल 13,40,251 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 2,06,615 रह गई है।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − nine =