संपादकीय विशेष

बाजारों में भीड़ नहीं हो रही कम, पुलिस व्यवस्था बनाने में जुटी

मुजफ्फरनगर। लाकडाउन के बीच सुबह के समय बाजारों में भीड़ कम नहीं हो रही है। लोग खाने-पीने और जरूरी सामान की खरीददारी करने के लिए बाजारों का रुख कर रहे हैं।

हालांकि सुबह के समय भी बाजारों में तैनात पुलिस व्यवस्था बनाने में जुटी है और लोगों से मास्क लगाने और शारीरिक दूरी का पालन करने की अपील कर रही है।

जिले में लगे लाकडाउन के बीच सुबह के समय किरयाना, दूध, सब्जी, फल आदि की दुकानों को निर्धारित अवधि के लिए खोलने की छूट दी गई है। सुबह के समय बाजारों में किरयाना की दुकानों पर लोगों की भीड़ लग रही है।

लोग खाने-पीने के अलावा जरूरी सामान की खरीददारी करने के लिए बाजार में जा रहे हैं। इतना ही नहीं पान मंडी और दाल मंडी समेत अन्य स्थानों पर स्थित किरयाना की दुकानों पर सुबह के समय भीड़ लग रही है।

बाजारों में सुबह के समय तैनात पुलिस व्यवस्था बनाने में जुटी है। पुलिस लोगों से मास्क लगाने और शारीरिक दूरी का पालन करने की अपील कर रही है।

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- [email protected]

Shyama Charan Panwar has 356 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × three =