शाहपुर: गैस सिलेन्डर से लदा ट्रक पलटने से एक की मौत…
शाहपुर। इण्डेन कम्पनी का गैस सिलेन्डर से लदा ट्रक पलटने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई तथा कुछ अन्य लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलो को तुरंत ही उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
मुजफ्फरनगर-थाना शाहपुर क्षेत्र के हरसौली के समीप गैस सिलेंडर से भरा ट्रक पलटा, एक की मौत, कई घायल। pic.twitter.com/w3FVW1FLcy
— News & Features Network (@mzn_news) May 16, 2021
जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव हरसौली के समीप आज दोपहर के वक्त घरेलू गैस सिलेण्डरो से लदा एक ट्रक अनियन्त्रित होकर अचानक पलट गया।
इस हादसे मे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई तथा तीन-चार लोग घायल हो गए। इस हादसे मे कई लोगो की जान जा सकती थी। गनीमत यह रही कि उक्त ट्रक मे खाली गैस सिलेण्डर लदे थे। उधर से जा रहे कुछ अन्य ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। गैस सिलेन्डरो से भरा ट्रक पलटने की जानकारी मिलते ही सीओ बुढाना व इंस्पैक्टर शाहपुर संजीव कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंचे।
पुलिसकर्मियो ने जमीन पर पलटे पडे गैस सिलेण्डर के ट्रक के नीचे दबे लोगो को किसी प्रकार बाहर निकलवाया। इस हादसे मे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने तुरंत ही सभी घायलो को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। इस दौरान आसपास के खेतो मे काम कर रहे दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित रहे।

