Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

छपार के गांव दतियाना में शराब के ठेके पर लूट, फायरिंग कर बदमाश फरार, पुलिस जांच में जुटी

मुजफ्फरनगर। छपार थाना क्षेत्र के दतियाना गांव में आज देर रात्रि में शराब के ठेके पर लूट की घटना को अंजाम देने का मामला प्रकाश में आया है। लूट का विरोध करने पर सेल्समैन का सिर भी फोड दिया गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार थाना छपार क्षेत्र के गांव दतियाना में आज देर रात्रि में एक देसी शराब के ठेके पर सेल्समैन के सिर पर वार कर लूट की घटना को अंजाम दिया गया है।

बताया जा रहा है कि रात्रि लगभग 10 बजे कुछ हथियारबंद बदमाशों ने दतियाना में देशी शराब के ठेके पर धावा बोल दिया और सेल्समैन को तमंचा दिखाकर आतंकित करते हुए गल्ले से नकदी लूट ली, जब सेल्समैन ने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने तमंचे की बट सिर में मार दी

जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोर मचाने पर बदमाश गोली मारने की धमकी देते हुए एक फायर झोंकने के बाद मौके से फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद घायल सेल्समैन ने पुलिस को सूचना दी

जिस पर छपार पुलिस मौके पर पहुँची और घायल सेल्समैन से घटना की जानकारी ली और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने घायल सेल्समैन को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया हैं।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 − 2 =