Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर के गांधी कालोनी निवासी नेहा हैंडलूम के मालिक पिता-पुत्र इंजेक्शन की कालाबाजारी में गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर/बागपत:  नई मंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मौहल्ला गांधी कालोनी निवासी नेहा हैंडलूम का मालिक मनमोहन साहनी व पुत्र मुकुल साहनी को रेमडेसीविर इंजेक्शन की कालाबाजारी में गिरफ्तार किया गया है।

बागपत पुलिस ने रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी में गांधी कालोनी के रहनेवाले मनमोहन साहनी तथा उसके पुत्र मुकुल साहनी को गिरफ्तार किया है

जो 30 हजार में रेमेडेसिविर इंजेक्शन बेच रहे थे । पुलिस ने इनके 2 साथियों को भी गिरफ्तार किया । हालांकि पिता पुत्र कपडे का बिजनेस करते हैं।

मुजफ्फरनगर के मशहूर नेहा हेंडलूम ( सदर बाजार ) के मालिक बाप बेटे के खिलाफ एनएसए के तहत कार्यवाही की जाएगी।

बागपत के कप्तान अभिषेक सिंह ने बताया की रेमडीसिविर इंजेक्शन का कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सीएम का साफ आदेश है कि आरोपियों के खिलाफ रासुका के तहत कार्यवाही की जाए।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − fifteen =