मृत पशुओं का मीट निकालकर बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना पुलिस ने मृत जानवरों का मीट निकालकर बेचने वाले तीन आरोपियों को एक स्कूटी सहित 20 किलो पशुओं के मीट के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि गांव सराय रसूलपुर निवासी व्यक्ति मृत पशुओं का मांस निकालकर आसपास गांव में बेचने के लिए जाते हैं।
शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नहर की पटरी ग्राम सराय रसूलपुर से सोहनवीर उर्फ बच्ची पुत्र रामचंद्र,रज्जो पुत्र ब्रह्मा,प्रवेश पुत्र रामचंद्र समस्त निवासी गण ग्राम सराय रसूलपुर को एक स्कूटी सहित 20 किलोग्राम पशुओं का मांस ले जाते हुए मौके से गिरफ्तार कर लिया
बताया जा रहा है कि यह मीट चितोडा,खतोली,मवाना,फलावदा आदि गांव में सप्लाई किया जाता था।इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

