Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या….

बुढाना। अज्ञात कारणो के चलते एक युवक ने खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से परिजनो मे शोक छा गया। सूत्रो के अनुसार नगर के मौहल्ला पछाला स्थित स्वास्थ्य केन्द्र के समीप रहने वाले राजेश प्रजापति के करीब 22 वर्षीय बेटे सावन ने अज्ञात कारणो के चलते खुद को फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली।

चर्चा रही कि युवक सावन का एक पखवाडे पूर्व बीपी लो हो गया था। तथा वह तनाव ग्रस्त चल रहा था। जिसके चलते उसने आज सुबह अपने घर के उपरी कमरे मे पंखे से लटककर खुद को फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली।

हादसे मे युवक की मौत से परिजनो मे शोक छा गया। दोपहर के वक्त युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने इस हादसे की जानकारी होने से इन्कार किया है। युवक की मौत से परिजनो मे शोक छा गया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + seven =