फिल्मी चक्कर

घबराहट और उत्साह दोनों: यामी

अभिनेत्री यामी गौतम, जो अपनी आगामी फिल्म ‘उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक’ के लिए तैयार हैं, ने कहा है कि भारतीय फिल्म उद्योग में देशभक्ति से प्रेरित फिल्में कम बनती हैं. यामी ‘उरी’ के अपने सह-अभिनेता विक्की कौशल के साथ फिल्म के प्रचार के लिए एक रेडियो स्टेशन पहुंची. फिल्म 2016 में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भारतीय सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है, जो उरी हमले के प्रतिशोध में की गई थी. यामी ने कहा, “हम वैसे भी देशभक्ति से प्रभावित कम ही फिल्में बनाते हैं, इसलिए लंबे समय बाद दर्शक इस तरह की फिल्म देखेंगे, जो बेहद महत्वपूर्ण घटना पर आधारित है. हमें वास्तव में उम्मीद है कि दर्शकों को फिल्म पसंद आएगी.”फिल्म के ट्रेलर पर दर्शकों की प्रतिक्रिया के बारे में यामी ने कहा, “हमारी टीम के भीतर फिल्म की रिलीज को लेकर घबराहट और उत्साह दोनों है. फिल्म के ट्रेलर पर हमें जिस तरह की प्रतिक्रिया मिल रही है, वह वास्तव में अद्भुत है.”


वहीं, विक्की ने कहा, “मुझे लगता है कि हर किसी को यह फिल्म अपने परिवार के साथ देखनी चाहिए, क्योंकि यह एक अच्छी फिल्म है. मैंने इसे देखी है और मुझे भरोसा है कि दर्शक भी फिल्म को सराहेंगे.” फिल्म 11 जनवरी को रिलीज हो रही है.

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − four =