खेल जगतवैश्विक

चीन: क्रॉस-कंट्री पर्वतीय मैराथन में भाग लेने वाले 21 लोगों की मौत

उत्तरपश्चिम चीन से बेहद ही बुरी खबर सामने आई है. उत्तरपश्चिम चीन में बेहद खराब मौसम के कारण 100 किलोमीटर क्रॉस-कंट्री पर्वतीय मैराथन में भाग लेने वाले 21 लोगों की मौत हो गई. मैराथन से जुड़े हुए अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी.

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि गांसु प्रांत में एक पर्यटक स्थल येलो रिवर स्टोन फॉरेस्ट में दौड़ में भाग लेने वाले लोगों को तेज हवाओं और बर्फीली बारिश का सामना करना पड़ा. पर्वतीय मैराथन में कुल 172 लोगों ने भाग लिया था.

आधिकारिक मीडिया की खबर के अनुसार, शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे तक मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हो गयी. मैराथन में भाग लेने वाले अन्य 151 लोगों के सुरक्षित होने की पुष्टि हुई है. इनमें से आठ को मामूली चोटें आयी हैं और उनका एक अस्पताल में इलाज किया गया.

अधिकारियों ने पहले 20 लोगों की मौत होने की जानकारी दी थी. लेकिन सीसीटीवी फुटेज से साफ हुआ कि 21 लोगों ने अपनी जान गंवाई है. 

बचाव मुख्यालय के अनुसार, शनिवार दोपहर एक बजे दौड़ वाले इलाके में ओलावृष्टि एवं बर्फीली बारिश हुई और तेज हवाएं चलीं. वायुमंडलीय तापमान में अचानक गिरावट के कारण लोगों को दिक्कत होने लगी.

दौड़ में भाग लेने वाले कुछ लोगों के लापता होने के बाद स्पर्धा रोक दी गई. बाइयिन शहर के मेयर झांग शुचेन ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि स्थानीय सरकार ने लापता लोगों की तलाश के लिए उपकरणों से लैस 1,200 से अधिक बचावकर्ताओं को काम में लगाया. इलाके में रात को फिर से तापमान गिर गया, जिससे तलाश एवं बचाव अभियान और मुश्किल हो गया.

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + 18 =