जिला अग्निशमन अधिकारी ने पुलिसकर्मियों को इम्यूनिटी किट वितरित की
मुजफ्फरनगर। जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर में करोना महामारी को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के समस्त पुलिस कर्मचारियों /अधिकारियों को कोविड-१९ से सुरक्षा हेतु करोना इम्यूनिटी किट वितरित कि जा रही है।
इसी क्रम में आज जनपद के अग्निशमन कार्यालय में विभाग में कार्यरत अधिकारीयों/कर्मचारियों के लिए कोरोना इम्युनिटी किट पहुंची जिसे जिला अग्निशमन अधिकारी रमाशंकर तिवारी ने सभी अग्निमशन अधिकारीयों और कर्मचारियों में वितरित किया ।
यहां जिला अग्निशमन अधिकारी रमाशंकर तिवारी ने बताया की कोरोना से बचाव की इस लड़ाई में दमकल विभाग का भी अहम योगदान है जिसके कर्मचारी रात दिन कोरोना से लड़ाई में अपनी अहम भुमिका निभा रहे हैं ।
सरकारी/गैर सरकारी भवनों, दुकानों ,चौक,चौराहों ,गली मोहल्लो सहित मुख्य बाजारों को सेनेट्राइजेशन के काम में लगे हुए है आज दमकल विभाग से जुड़े अधिकारीयों/कर्मचारियों को कोरोना से बचाव के लिए कोरोना इम्युनिटी किट प्रदान की गई है।

