News
खबरें अब तक...

समाचार

प्रकाश पर्व पर निकाला कीर्तन1 5 |

मुजफ्फरनगर। श्री गुरू गोविंद सिंह जी महाराज के 351वें प्रकाश पर्व की समाप्ति पर व 352वें अवतार पूरब की प्रारम्भता के अवसर के उपलक्ष्य में भव्य नगर कीर्तन का आयेजन किया गया। श्री गुरू सिंह सभा मुजफ्फरनगर की आरे से सिखों के दसवें गुरू साहिब श्री गुरू गोविंद सिंह जी महाराज जिन्होंने अपना पूरा परिवार देश के लिए शहीद कर दिया। जिसमें जिले भर की सभी गुरू नानक नामलेवा संगतों ने बहुत ही जोश और प्रेम के साथा भाग लिया। कडाके की ठंड में भी संगते पांच बजे ही गुरूद्वारा गांधी कालोनी में पहुंचनी शुरू हो गयी थी। साढे छह बजे गुरूद्वारा गांधी कालोनी से नगर कीर्तन प्रारम्भ हुआ। नगर कीर्तन लिंक मार्ग, भोपा रेड, अंसारी रोड, नावल्टी चौक, शिवचौक, झांसी की रानी चौक से होता हुआ दोपहर दो बजे गुरूद्वारा रोडवेज पर पहुंचकर सम्पन्न हुआ। नगर कीर्तन में विभिन्न धार्मिक धुने व शबद कीर्तन किया गया। इस दौरान स. सुखदर्शन िंसंह बेदी, स. विरेंद्र सिंह हनी शेखो, अरमजीत सिडाना, वजीर सिंह राजा, सुरजीत सिंह, 

4 6 |

परपजोत सिंह, जत्थेदार स. मिन्टू सिंह, तरजिंद्र सिंह, जितेंदद्र पाल सिंह, देवप्रीत सिंह ज्ञानी अमरजीत सिंह, गुरनाम सिंह, त्रिलोचन सिंह मान, धनप्रीत सिंह चन्नी बेदी, वजीत सिंह ग्रोवर, इन्द्रजीत सिंह सेखो, चन्द्रजीत सिंह केहली, देवेंद्र सिंह नागपाल, सुखमंदर सिंह, मोहन सिंह सिडाना, सुखवीर सिंह रावत, तीरर्थ सिंह गम्भीर, त्रिलोचन सिंह गम्भीर, अवधर सिंह झझ, रविंद्र सिंह झझ, मनजीत सिंह भाटिया आदि श्रद्धालुगण मौजूद रहे।

 

समाचार

 

भूमि अधिग्रहण के मुआवजे की मांग पर अड़े भाकियू कार्यकर्ता, हाईवे किया जाम, भारी पुलिस बल तैनात11 |
मुज़फ्फरनगर / खतौली । भाकियू ने किसानो की समस्याओ को लेकर हाईवे पर एनएच 58 भंगेला चैक पोस्ट के समीप जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ.राकेश टिकैत के नेतृत्व मे हाईवे पर एकत्रित भाकियू कार्यकर्ताओं व सैकडो किसानो ने भंगेला कट पर सरकार द्वारा 10 साल पुराने डीजल इंजन चलित वाहनो पर रोक लगाए जाने,किसानो की फसल बीमा,हाईवे पर अधिग्रहित भूमि के उचित मुआवजे सहित किसानो से जुडी विभिन्न मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया। े नेशनल हाईवे ५८ के समीप भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत की मौजूदगी मे भाकियू कार्यकर्ताओ व सैकडो किसानो ने ेहाईवे ५८ पर धरना दे लगाया जाम। जाम की सूचना मिलते ही जिला प्रशासनिक अधिकारीयों सहित एस पी सिटी भारी पुलिस फ़ोर्स लेकर पहुंचे मोके पर । जहां पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानो से वार्ता कर समस्या के शीघ्र समाधान की बात कही लेकिन किसानो ने पुलिस अधिकारीयों एंव प्रशासनिक अधिकारीयों के एक नही सुनी और उन्हें भी अपने बीच बैठा लिया। उधर किसानो द्वारा हाईवे जाम की सूचना पर दोनों तरफ वाहनों की लम्बी लम्बी लाइने लग गई जिसमे सवारियों सहित वाहन चालक हलकान हो गए । उधर किसानो ने कहा की हमारा यह धरना प्रदर्शन पूर्व घोषित था तथा जब तक किसानो की सभी मांगे पूरी नही हो जाती तब तक यह धरना प्रदर्शन जारी रहेगा ।। प्रशासनिक अधिकारीयों ने हाईवे अथॉरिटी के अधिकारीयों को भी मोके पर बुलवा लिया था जिन्हें किसानो ने खरी खरी सुनाई है ।। खबर लिखे जाने तक मोके पर कई थानो का पुलिस फ़ोर्स मौजूद रहा और जाम नही खुल सका था ।।

 

 

 

२०१९ के चुनाव में होगा भाजपा का पूर्ण बहिष्कार’! भाजपा नेताओं के खिलाफ लामबंद हुए मौहल्ला वासी 5 3 |
मुज़फ्फरनगर। जनपद मुज़फ्फरनगर के मौहल्ला उत्तरी रामपुरी के रहने वाले लोगों ने पानी की निकासी न होने और सड़कों के निर्माण को लेकर लगाया जाम किया धरना प्रदर्शन लोगों का आरोप की पानी की निकासी व् सड़कों के निर्माण की समस्या को लेकर जिलाधिकारी से लेकर ग्राम प्रधान , वार्ड मेंबर ,नगरपालिकाध्यक्ष, नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल सहित सांसद संजीव बालियान तक से लगा चुके गुहार, गलियों में भरा है पानी दूसरी कॉलोनियों का भी आता है गन्दा पानी जिसमे से होकर छोटे छोटे बच्चों को मज़बूरी वश गोद में लेकर जाना पड़ता है स्कूल, लोगों ने मुख्य सड़क पर जाम लगा की जम्कर नारे बाजी लगाए भाजपा मुर्दाबाद के नारे, मौहल्ले वासियों ने एक स्वर में कहा की अगर जल्द नही हुआ समस्या का समाधान तो एक तरफ जहां तमाम नेताओं के फूंके जायेंगे पुतले वहीं आगामी २०१९ के चुनाव का पूर्ण रूप से करेंगे बहिष्कार।।। धरना प्रदर्शन करने वालों में शिव शंकर, अरविन्द पाल, गौरव शर्मा, अनिल शर्मा, राजू शर्मा, विष्णु धीमान, ब्रिजपाल मनोज पंचाल, मुकुल कुमार , नितिन शर्मा, सन्नी रुहेला , विनोद चौधरी, अंकित समित्रा पाल, संतोष शर्मा पिंकी, सविता सैनी, सुनीता वर्मा सुदेश संयोगिता आदि मौहल्ला वासी उपस्थित रहे ।।।

 

 

आरक्षण दिलाने की मांग6 2 |
मुजफ्फरनगर। ऑल इण्डिया मुताहिदा महाज ने केन्द्र सरकार से आरक्षण दिलाए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। आल इंडिया मुत्ताहिदा महाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाहनवाज आफताब व वरिष्ठ पदाधिकारी महबूब आलम एडवोकेट के नेतृत्व में कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर एकत्रित संगठन से जुडे पदाधिकारियें ने प्रधानमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जिसमें अवगत कराया गया कि देश की आजादी के लिए मुसलमानों ने अन्य समुदाय के साथ मिलकर तन मन धन को कुर्बान किया है सच्चर कमैटी, रंगनाथ मिश्रा व गोपाल सिंह आयोग जी की रिपोर्ट से स्पष्ट है कि देश के मुसलमानों की सामाजिक, आर्थिक व शैक्षिक स्थिति दलितों से भी अधिक बदतर हो चुकी है। देश और समाज की तरक्की के लिए जरूरी है कि समाज के सभी वर्गो में समानता हो, शिक्षा रोजगार व राजनीति में भी सभी की हिस्सेदारी हो केंद्र सरकार द्वारा जिन पिछडो, संवर्ण वर्गो को दस प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है उनमे तो केवल आर्थिक पिछडापन है मगर मुसलमान तो सामाजिक आर्थिक व शैक्षिक हर लिहाज से पिछडे है इसलिए आरक्षण के असल हकदार तो मुसलमान है जिन्हे इसकी जरूरत है। मुस्लिम समुदाय के अलग से दस प्रतिशत आरक्षण अथवा पिछडै संवर्ण वर्गो को दिये जा रहे दस प्रतिशत में से पांच प्रतिशत अलग से आरक्षण दिये जाने की मांग की। इस दौरान शाहनवाज आफताब, महबूब आलम, फैयाब खां, हाजी मुनव्वर, मुजफ्फर अहमद, सैयद अली मेंहदी, हसीन पुंडीरा, आरिफ राना, मौ. जहीर, संजय, आनंद प्रकाश, रविंद्र, दानिश, शेरखां, काजी मुकीम, बुरहान कुरेशी, दिलनवाज खान आदि ऑल इंडिया मुत्ताहिदा महाज से जुडे पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

 

 

 

प्रदूषणमुक्त स्थान पर निर्माण की मांग7 4 |
मुजफ्फरनगर। गांव चादंपुर के ग्रामीणों ने चांदपुर में प्रस्तावित राजकीय इंटर कालेज को पेपर मिलों के नजदीक प्रदूषण वाली जगह में न बनाये जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन सौंपा। कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर एकत्रित नई मंडी क्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित प्रार्थना पत्र जिला प्रशासन को सौंपा जिसमें अवगत कराया कि गांव चांदपुर में ग्रामवासियों की मांग पर जो राजकीय इंटर कालीज प्रस्तावित हुआ है उसके निर्माण के लिए ग्राम सभा की पन्द्रह बीघा बंजर भूमि जो गांव के आसपास टुकडों में मौजूद होने के कारण राजकीय इटर कालेज के निर्माण हेतु साढे सात बीघा भूमि नहीं मिल पाई इसलिए ग्राम प्रधान चांदपुर संघ समस्त ग्रामीणों ने मिलकर अंतर्राष्ट्रीय शूटर नेहा तोमर के पिता राजीव तोमर को राजकीय इंटर कालेज निर्माण के लिए भूमि दान देने के तैयार कर लिया। इनकी जमीन जो गांव चांदपुर क्षेत्र में ही मौजूद है और अन्य आठ दस गांव मेघाखेडी, पचैडाखुर्द, बरूकी, कसौली, तिगरी, जटमुझेडा, मखियाली, मुस्तफाबाद, पचैंडाकला आदि के केंद्र में पडती है यह जमीन प्रदूषण रहित होने के साथ साथ अन्य सभी गांवों के मुख्य मार्गो से भी जुडी हुई है इसलिए अन्य सभी आठ दस ग्रामों के प्रधानें ने भी मिलकर शूटर नेहा तोमर के पिता राजीव तोमर की जमीन के समर्थन में सहमति जताई। जबकि प्रस्तावित राजकीय इंटर कालेज का निर्माण पेपर मिलों के पास रूपेश कुमार की प्रदूषण ग्रस्त जमीन में कराये जाने की बात चल रही है जोकि बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड उत्पन्न होगी। अतः इस ओर गम्भीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए इस दौरान अभिभावकगणों में अनिल कुमार, विनोद कुमार, अशोक कुमार, राजन, प्रदीप कुमार, इन्द्रपाल, सुनील, सुधीर कुमार, जयवीर सिंह आदि मोजूद रहे।

 

 

 

कश्यप समाज ने दिया धरना8 2 |
मुजफ्फरनगर। कश्यप समाज अधिकार मंच ने आरक्षण की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। कश्यप समाज अधिकार मंच के संस्थापक चौ. मोतीराम कश्यप की अध्यक्षता में कचहरी स्थित डीएम कार्यालय के बाहर कश्यप समाज को आरक्षण दिलाये जाने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया तथा इस दौरान प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन भी जिला प्रशासन को सौंपा गया। जिसमें अवत कराया गया कि सरकार कमजोर जातियों केसाथ मजाक कर रही है जिन जातियों को आरक्षण की आवश्यकता है और वे सत्तर वर्षो से से मांग कर रहे है उनको अभी तक आरक्षण नहीं दिया जा रहा है जिनमें 95 प्रतिशत लोग गरीब, अशिक्ष्जि्ञत व कमजोर है उन लोगों के आरक्षण की फिक्र सरकार के हो गयी जिनमे केवल पांच प्रतिशत लोग भी गरीब नहीं है उन्होंने भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कश्यप सभा की सभी जातियों उपजतियों को एससी की श्रेणी में शामिल नहीं किया गाते आने वाले चुनावों में ये समाज आपको सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेगा। धरने की अध्यक्षता चौ. मोतीराम कश्यप ने की व संचालन सलेकचंद कश्यप ने किया। इस दौरान चौ. रामशरण कश्यप, सलेकचंद कश्यप, प्रदीप कश्यप, सचिन कुमार कश्यप, पवन कश्यप, ब्रहम सिंह कश्यप, डा. शीशपाल कश्यप, बाबूराम कश्यप, जयविन्द्र कश्यप, राजेश कश्यप, डा. मुनेश कश्यप, अर्जुन कश्यप आदि पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

 

 

 

योग शिविर का आयोजन9 3 |
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के निःशुलक महिला योग साधना केंद्र ग्रीन लैंड माडर्न जू० हाई स्कूल मुजफ्फर नगर में पांच दिवसीय जोड़ दर्द निवारण शिविर का शुभारंभ जिला प्रधान पवन सिंह बालियान ने ओउम् ध्वनि और गायत्री मंत्र से किया।शिविर में ३०-३५ महिलाओ ने भाग लिया।
जिला प्रधान पवन सिंह बालियान ने जोडो के दर्द निवारण में सहायक सूक्ष्म क्रियाएँ कराई।संस्थान के प्रान्तीय कार्य कारिणी सदस्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने भुजंग आसन,कमर आसन ,पृष्ठभूमि ताडासन व शवासन कराए।हॅसी व प्राणायाम महिला केंद्र की उप केंद्र प्रमुख श्रीमती छवि तोमर एडवोकेट ने कराएँ। इस अवसर पर योगाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने शिविर का उद्देश्य विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिविर के माध्यम से लोगों को योग से जोड़ना है।भारतीय योग संस्थान का एक मात्र उद्देश्य है-सर्वे भवन्तु सुखिनः अर्थात सभी सुखी हो । उन्होंने बताया कि जोड़ो का दर्द वर्तमान जीवन शैली की देन हैं,और भारत के महान श्रषि-मुनियों की देन योग इन रोगों के उपचार और बचाव के वरदान है।आप सभी जानते हैं कि अर्थराइटिस, ऑस्टियोपोरोसिस ,कंधों का दर्द,कोहनी का दर्द ,एड़ी का दर्द,घूटनो का दर्द आदि बहुत पीड़ा दायक रोग है।समय रहते इनका उपचार न होने पर रोगी का चलना फिरना,उठना बैठना भी बन्द हो जाता है।जीवन दूभर हो जाता है।योग से सभी रोगों का निवारण संभव है।नियमित रूप से योगाभ्यास करने से शरीर निरोगी बनता है।इस अवसर पर बेबी सैनी,मुनेश देवी,सुनीता सिंगल,ईशा अरोरा,सुकेश देवी आदि का सहयोग रहा।

 

 

 

चुनावी तैयारियों में जुटे कार्यकर्ताWhatsapp Image 2019 01 10 At 3.47.29 Pm |
मुजफ्फरनगर। भाजपा की बैठक में लोकसभा चुनाव 2019 में विजयश्री हासिल करने के लिए पूरी एकजुटता के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया। बैठक के दौरान संगठन व पार्टी हित को सवो्रपरि मानते हुए तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किये जाने की बात कही गयी। रूड़की रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा सदर विधानसभा संचालन समिति की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गयी। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक पिल देव अग्रवाल तथा वरिष्ठ नेता विरेंद्र अग्रवाल मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने की। भाजपा नगर विधानसभा संचालन समिति की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों के लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी तथा पार्टी पदाधिकारियें ने बैठक में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता पार्टी व संगठन के हित में कंधे से कंधा मिलाकर काम करे तथा 2019 के आम चुनाव में भाजपा को फिर से विजयी बनाने के लिए अभी से तैयारियों में जुट जाये। बैठक में के दौरान आगामी योजनाओं पर भी विचार विमर्श किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल, वरिष्ठ नेता विजेंद्र गोयल, विधानसभा प्रभारी डा. वीरपाल निर्वाल, सदर विधानसभा संयोजक राजकुमार नरूला, पूर्व विधायक अशोक कंसल, सुरेंद्र देव शर्मा, शरद कपूर, एकता गुप्ता, जगदीश पांचाल, अशोक बाटला, नई मंडी मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, रोहताश पाल, सुनील दर्शन, नई मंडी मंडल मंत्री विशाल गर्ग, सुनील सिंघल, वरिष्ठ नेत्री महेशो चौधरी, बबीता गुप्ता, सुरेश पाल आदि मौजूद रहे।

 

 

मां-बेटी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार
शामली। जिले में 3 जनवरी को मां और बेटी की जूते के फीते से गला घोटकर हत्या कर दी गई। दोनों के शव को आरोपी बोरे में बंदकर ले जा रहे थे कि पड़ोसियों ने शोर मचा दिया जिसके बाद हत्यारे बोरों को खेत में फेंककर भाग निकले। इस मामले में शामली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रेस वार्ता करते हुए एसपी शामली अजय कुमार ने बताया कि झिंझाना के गांव हरिनगर बिड़ौली में पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर सुधीर निवासी गांव मछरौली और उसके साथी सुनील पुत्र राममेहर निवासी गांव किरठल थाना रमाला जिला बागपत से गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि मृतक लड़की व जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर सुधीर के बीच अवैध संबंध बन गए थे। मृतका डॉक्टर सुधीर पर शादी का दबाव बना रही थी लेकिन वह शादी नहीं करना चाहता था। ऐसे में छुटकारा पाने के लिए अपने साथी सुनील के साथ मिलकर लड़की की हत्या की योजना बनाई। 3 जनवरी को देर रात में आरोपी लड़की के घर पहुंचे और लड़की के घर पहुंचे और उसे मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान लड़की की मां की भी आंख खुल गई। इस पर आरोपियों ने मां को भी गला दबाकर मार डाला। एसपी ने बताया कि युवती के मोबाइल फोन की डिटेल से हत्या का खुलासा हुआ जिसमें कई नंबरों की जांच-पड़ताल की गई। इनमें एक नंबर ऐसा था जिस पर पिछले पांच महीनों में तकरीबन पंद्रह सौ कॉल हुई थीं। इसी नंबर के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। आरोपियो ने अपना जुर्म कुबूल लिया है। आगे की कार्रवाई के बाद आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 13 =