Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

एंटी करप्शन कमैटी को समर्थन- रहेजा

Dsc 0413 |मुजफ्फरनगर। ऑल इण्डिया एंटी करप्शन कमैटी की मासिक बैठक रूड़की रोड़ स्थित एक रेस्टोरेन्ट में आयोजित की गयी जिसमें संगठन की मजबूती के साथ-साथ समाज व जनपद में कानून व्यवस्था और शांति कायम करने वाले अधिकारियों व समाजसेवियों को सम्मानित करने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में राष्ट्रीय सहायक महासचिव राज कुमार रहेजा ने कहा कि कमैटी समाज के बीच सभी वर्गो में जागरूकता फैलाने का कार्य कर रही हैं। इसके कार्यो एवं गतिविधियों को व्यापक जन समर्थन मिल रहा हैं। बैठक का संचालन विश्वदीप गोयल ने किया एवं अध्यक्षता कमैटी के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र चौहान ने की। उन्होने आगामी कार्यक्रमो और जन सहयोग के लिए नव गठित क्विक रेस्पान्स टीम के सदस्यो को शपथ भी दिलाई।
बैठक में महासचिव अंशुल अरोरा, कोषाध्यक्ष हर्ष पाहुजा, सुमित छाबड़ा, नवीन गोयल, हरिकिशन, प्रवीण वर्मा, विपिन वर्मा, अनमोल वर्मा, मुकेश वर्मा, वेदप्रकाश, गौरव, राजेन्द्र जैन, नरेश बाटला, योगेन्द्र कुमार, निर्भय सिंह आदि सदस्य उपस्थित रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + 8 =