समाचार
आवारा, बेसहारा, निराश्रित गौवंश हेतु आश्रय स्थल/कांजी हाउस/गौशालाओं का निर्माण कराया जायेगाः जिलाधिकारी
सभी एसडीएम ग्रामवार गोचर की भूमि चिन्हित कर सूची उपलब्ध करायेंः जिलाधिकारी
जिलाधिकारी ने नई मण्डी गौशाला का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी राजीव शर्मा ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश के समस्त ग्रामीण व शहरी स्थानीय निकायों( यथा-ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत जिला पंचायत, नगर पंचायत, नगर पालिका, नगर निगमों) में अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल की स्थापना, क्रियान्वयन, संचालन व प्रबन्ध के अनुश्रवणार्थ प्रशासकीय व्यवस्था हेतु विकास खण्ड स्तरीय, तहसील स्तरीय, जनपद स्तरीय समीक्षा समिति व ग्रामस्तरीय समिति के कर्तव्य एवं दायिव्तों के साथ समिति का गठन किया गया है। उन्होने बताया कि विकास खण्ड स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति-बैठक प्रथम तीन माह में बैठक सप्ताह में न्यूनतम एक बार तत्पश्चात माह मे एक बार खण्ड विकास अधिकारी अध्यक्ष, संबंधित पशु चिकित्साधिकारी उपाध्यक्ष, संबंधित ग्राम प्रधान सदस्य, संबंधित पशुधन प्रसार अधिकारी सदस्य, वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी सदस्य, सहायक विकास अधिकारी (कृषि) सदस्य, संबंधित राजस्व निरीक्षक सदस्य तथा ग्राम पंचायत अधिकारी सदस्य सचिव रहेगे। जिलाधिकारी राजीव शर्मा आज जिला पंचायत सभागार में जिलास्तरीय अधिकारियों व गौशाला संचालकों के साथ निराश्रित/बेसहारा गौवंश की समस्याओं के निराकरण के सम्बन्ध में बैठक कर रहे थे। जिलाधिकारी ने बताया कि विकास खण्ड की समस्त समिति के कर्तव्य एवं दायित्व में ग्राम सभाओं में जहां निराश्रित/बेसहारा गौवंश की समस्य है में अस्थायी आश्रय स्थल हेतु उपलब्ध गोचर भूमि का प्रबन्धन कराना, ग्रामवासियों के सहयोग से गोवंश को आश्रय में लाए जाने की व्यवस्था करना उन्हे संरक्षित करने हेतु गोवंश हेतु चारा-दाना, पीने के पानी की व्यवस्था करना, संरक्षित गोवंश की समुचित चिकित्सा व्यवस्था, अन्य पशुपालन संबंधित कार्यो का पूर्णतः निःशुल्क (लेवी से मुक्त) कराया जाना है। उन्होने कहा कि आश्रय स्थल पर हरे चारे की उपलब्धता हेतु खेत तैयार कराना, चारा बीज प्रबन्धन, िंसंचाई व्यवस्था आदि कराना। उन्होने बताया कि आश्रय स्थल की सुरक्षा, लाइट की व्यवस्था करना, समस्त संरक्षित गोवंश का लेखा-जोखा रखना/टैग लगवाना, मृत पशुओें का निःशुल्क शव विच्छेदन कर निस्तारण की कार्यवाही नियमानुसार किया जाना है। उन्होने कहा कि यदि किसी कृषक/पशुपालक द्वारा किसी गोवंश को क्रय किया जाता है तो समिति द्वारा निर्धारित कीमत पर बिक्री करना तथा यह सुनिश्चित करना कि पशु उक्त क्रेता के पास ही रहे तथा उसका उपयोग दुग्ध उत्पादन/कृषि कार्य के लिए ही किया जा रहा है। उक्त गोवंश के विक्रय से होने वाली आय ग्राम निधि की आय होगी जो पशुओं के भरण पोषण में ही प्रयोग की जा सकेगी। जिलाधिकारी ने बताया कि तहसील स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति को बैठक प्रथम तीन माह में सप्ताह में न्यूनतम एक बार तत्पश्चात माह में एक बार करनी होगी। जिसमें उप जिलाधिकारी अध्यक्ष, पुलिस उपाधीक्षक सदस्य, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सदस्य सचिव, समस्त खण्ड विकास अधिकारी सदस्य, तहसीलदार सदस्य, समस्त नायब तहसीलदार सदस्य, अधिशासी अधिकारी नगर निकाय सदस्य, वन विभाग के क्षत्रीय अधिकारी सदस्य तथा उप सम्भागीय अधिकारी (कृषि प्रसार) सदस्य रहेगे। उन्हेने बताया कि समिति के कर्तव्य एवं दायित्व होगी कि विकास खण्ड स्तरीय समिति द्वारा किए जा रहे उक्त वर्णित कार्या की समीक्षा करेगे। विकास खण्ड स्तरीय समिति को प्रबन्धन में आ रही कठिनाइयों का निराकरण करना होगा। उन्होने कहा कि उपरोक्त व्यवस्था उपरान्त भी गोवंश निराश्रित न हो इसे सुनिश्चित किया जाना है। उन्होने कहा कि यदि किसी कृषक/पशुपालक द्वारा पशुओं को छोडा जाता है तो इस संबंध मं कार्यवाही किया जाना, कृषक/पशुपालक को प्रेरित किया जाना कि इस प्रकार का कार्य न करे जिससे समाज को कठिनाइयों का सामना करना पडें। जिलाधिकारी ने कहा कि इसी प्रकार जनपद स्तरीय अनुश्रवण, मूल्याकंन एवं समीक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदस्य, मुख्य विकास अधिकारी सदस्य, नगर आयुक्त नगर निगम सदस्य, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सदस्य सचिव, परियोजना निदेशक(डीआरडीए)सदस्य, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत सदस्य, समस्त उप-जिलाधिकारी सदस्य, अधिशासी अभियन्ता, सिंचाई सदस्य, अधिशासी अभियन्ता, लघु सिंचाई सदस्य, प्रभागीय वनाधिकारी (सामाजिक वानिकी) सदस्य, जिला पंचायत राज अधिकारी सदस्य, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सदस्य, जिला कृषि अधिकारी सदस्य, जिला उद्यान अधिकारी सदस्य, डी0डी0एम0 नाबार्ड सदस्य तथा मा0 जनप्रतिनिधिगण विशेष आमंत्री सदस्य रहेगे। उन्होने बताया कि जिलास्तरीय समिति विकास खण्ड/तहसील स्तरीय समिति द्वारा किए जा रहे कार्या की समीक्षा करेगी। तहसील स्तरीय समिति को प्रबन्धन में आ रही कठिनाईयों का निराकरण करेगी। गोवंश आश्रय स्थलो हेतु वित्तीय प्रबन्धन करना एवं उपरोक्त व्यवस्था उपरान्त भी गांवश निराश्रित न हो इसे सुनिश्चत कराया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि किसी कृषक/पशुपालक द्वारा पशुओ को जानबूझकर छोडा जाता है तो इस संबंध में सम्बन्धित के विरूद्व कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि सम्बन्धित कृषक/पशुपालक को प्रेरित किया जायेगा कि इस प्रकार का कार्य न करे जिससे समाज को कठिनाईयों का सामना करना पडे। जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को निर्देश दिये कि सभी ग्राम पचायतों में गोचर की भूमि को चिन्हित कर सूची उपलब्घ कराई जाये। उन्होने अपर मुख्य अधिकारी को निर्देश दिय कि जिला पचायत की खाली भूमि पर अस्थाई कांजी हाउस का निर्माण कराया जाये। उन्होन सभी ईओ के निर्देश दिये कि सभी नगर निकायों में कान्हा स्थल/पशु आश्रय स्थलों का निर्माण कराया जाये। उन्होने कहा कि जहां जहां भी चरागाह की भूमि पर अतिक्रमण है उसे तत्काल हटवाया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि पशु चिकित्साधिकारी अपने क्षेत्र में ही निवास करे ओर प्रधानों से सम्पर्क बनाकर निराश्रित बेसहारा पशुओ का आश्रय स्थलों में भिजवाना सुनिश्चत करें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये गठित समितियों की बैठक आज ही कर ली जायें। जिलाधिकारी राजीव शर्मा ने कहा कि जनपद में पंजीकृत निजी गौशालाओं की संख्या 6 है। उन्होने बताया कि हर ग्राम पंचायत स्तर पर निजी गौशाला बनायी जाये और अच्छी नस्ल की गायों को रखा जाये और गौशाला को रोजगार परक बनाया जाये। उन्होने कहा कि हम गौशाला संचालकों को जो भी सहयोग अपेक्षित हेगा उपलब्ध करायेगे। उन्हेने कहा कि गौशाला के संचालन के लिए संचालकों को महंगे चारे और लेबर की समस्या से जूझना पडता है। उन्हेने कहा कि आर्दश गौशाला विकसित की जाये और उनमें ज्यादा से ज्यादा गायों को रखा जाये। उन्हेने कहा कि भारत के ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिक स्थिति को सुदृढ करने में गौशालाओं का बहुत बडा योगदान हे सकता है। उन्हेने कहा कि गायों से प्राप्त दूध से ही गौशाला संचालक लाभ लेते है जोकि बहुत कम है। उन्हेने कहा कि गाय के मूत्र और गोबर से अनेको उत्पाद तैयार होते है यदि हम सही ढंग से गाय के गोबर व मूत्र से गोबर गमले, फिनायल, साबुन, सैम्पू, दवाईयां आदि के लिए मार्किंट चिन्हित कर बिक्री करें तथा गोबर से खिलौने, टाईल्स, डीस्टमपर, कपडा एवं कम्पोस्ट खाद के अवाला बायागैस, वर्मी कम्पोस्ट आदि बनाकर मार्किट चिन्हित कर उनकी बिक्री करे तो गौशाला के सभी खर्च निकल सकेगे और गौशाला का उत्थान हो सकेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि गौशाला संचालक आवारा निराश्रित पशुओं के अपने पास रखे। बैठक के पश्चात जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने नई मण्डी स्थित गौशाला का भी निरीक्षण किया। उन्होने कहा कि गौशाला में साफ सफाई रखी जाये। उन्होने गौशाला में पशुओ के रहने खाने, व दुधारू पशुओे के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अर्चना वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, डीडीओ, पीडी, जिलास्तरीय अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, पशु चिकित्साधिकारियो सहित पंजीकृत गौशाला संचालक, अधिशासी अधिकारीगण तथा गौशाला संचालक उपस्थित रहे।
तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, एक की मौत दूसरा घायल
मुजफ्फरनगर। आज दोपहर दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई वहीं अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांधी कॉलोनी में पचेंडा रोड पर गोल्डन पब्लिक स्कूल के पास दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने सामने की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। लोगों तुरंत मदद के लिए पहुंचे और पुलिस को सड़क हादसे की सूचना दी। जानकारी के अनुसार हादसे में छपार थाना क्षेत्र के गांव तेजलहेड़ा निवासी मनजीत (25) पुत्र ईश्वर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य बाइक सवार पंकज पुत्र मामू निवासी पचेंडा कलां गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर घायल को सीएचसी में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक दोनों ही युवक बेहद तेज गति से बाइक चला रहे थे और दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना हुआ था।
एंटी करप्शन कमैटी को मिला समाज का भरपूर समर्थनः रहेजा
मुजफ्फरनगर। ऑल इण्डिया एंटी करप्शन कमैटी की मासिक बैठक रूड़की रोड़ स्थित एक रेस्टोरेन्ट में आयोजित की गयी जिसमें संगठन की मजबूती के साथ-साथ समाज व जनपद में कानून व्यवस्था और शांति कायम करने वाले अधिकारियों व समाजसेवियों को सम्मानित करने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में राष्ट्रीय सहायक महासचिव राज कुमार रहेजा ने कहा कि कमैटी समाज के बीच सभी वर्गो में जागरूकता फैलाने का कार्य कर रही हैं। इसके कार्यो एवं गतिविधियों को व्यापक जन समर्थन मिल रहा हैं। बैठक का संचालन विश्वदीप गोयल ने किया एवं अध्यक्षता कमैटी के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र चौहान ने की। उन्होने आगामी कार्यक्रमो और जन सहयोग के लिए नव गठित क्विक रेस्पान्स टीम के सदस्यो को शपथ भी दिलाई। बैठक में महासचिव अंशुल अरोरा, कोषाध्यक्ष हर्ष पाहुजा, सुमित छाबड़ा, नवीन गोयल, हरिकिशन, प्रवीण वर्मा, विपिन वर्मा, अनमोल वर्मा, मुकेश वर्मा, वेदप्रकाश, गौरव, राजेन्द्र जैन, नरेश बाटला, योगेन्द्र कुमार, निर्भय सिंह आदि सदस्य उपस्थित रहे।
खेत की डोल के विवाद में दबंगो ने गेंहू की फसल में पानी देकर की तबाह
चरथावल/मुजफ्फरनगर। आपको बतादें दअसल मामला जनपद मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के कुटेसरा गांव का है जहाँ दबंगों ने पांच बीघा गेंहू की फसल में पानी देकर तबाह कर दी मेहरबान पुत्र मकसूद निवासी कुटेसरा ने गांव के रहने वाले 6 लोगो के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाया है विपक्षी लोगो की जमीन उसी के खेत के बराबर में है उन्होंने अपनी जमीन की डॉल पर लगे पेड़ कटवा कर अपने खेत की डोल उसके खेत मे बढ़ा ली है और उसके खेत पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे है और विरोध करने पर पड़ोसी ने रात में उसकी गेंहू की फसल में पानी भर दिया जो उसने दस दिन पूर्व बोई थी पानी भरने से उसकी सारी फसल खराब हो गई पीड़ित ने चरथावल कोतवाली पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई है
ठंड के तेवर नरम पड़ने से मिली राहत
मुजफ्फरनगर। जनवरी माह शुरू होते ही तापमान में अजीब परिवर्तन देखा जा रहा है। मंगलवार को पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन होने से ठंड के तेवर भी नरम पड़ गए। लोगों ने घर के आंगन और छत पर बैठकर धूप का आनंद लिया। सड़कों और बाजारों में भी रौनक रही। न्यूनतम तापमान 4.6 और अधिकतम 20.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिसम्बर के दूसरे पखवाड़े में पारा शून्य डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कड़ाके की ठंड पड़ी। न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस के आसपास घूमता रहा। जनवरी माह शुरू हुआ तो पहले दिन ही न्यूनतम तापमान बढ़कर 2.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसके बाद ठंड कम होती जा रही है। रविवार को आसमान में बादल छाए रहे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन पारे में कोई गिरावट नहीं आ सकी। मंगलवार को सुबह से ही धूप खिल गयी। लोगों ने मकानों की छत व आंगन में बैठकर धूप का लुत्फ उठाया। धूप ने लोगों को ठंड से राहत दिलाई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से सर्दी का प्रकोप भी कम हो गया है। मौसम में अचानक बदलाव आने से जनजीवन पटरी पर आने लगा है। पिछले कई दिनों से शीतलहर नहीं चलने तथा पाला न पड़ने से आम जन को राहत मिल रही है। किसान भी राहत महसूस कर रहा है। पाले से गन्ना, आलू, टमाटर व सब्जियों वाली फसलों को संजीवनी मिल सकेगी। ठंड कम होने से सड़कों और बाजारों में रौनक दिखाई देने लगी। शहर के व्यस्त मार्केट भगत सिंह रोड, सदर बाजार, बकरा मार्केट, जानसठ रोड, महावीर चौक, मीनाक्षी चौक
आदि पर चहल-पहल दिखाई देने लगी। कुछ दुकानदारों ने सड़कों पर गर्म व ऊनी कपड़ों तथा जूतों की सेल लगाकर बिक्री की। बड़ी संख्या में लोगों ने बाजारों में जाकर गर्म कपड़ों की खरीदारी की।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो-तीन दिन मौसम साफ बना रहेगा। तापमान थोड़ा गिरावट आने तथा कहीं-कहीं कोहरा पड़ने के भी आसार हैं। इसके बाद आसमान में बादल छाने की संभावना है।
– जेपी गुप्ता, निदेशक मौसम विभाग
सवर्णो के आरक्षण को बताया चुनावी स्टंट
मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने सवर्णो को आर्थिक आधार पर 10 फीसदी आरक्षण देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट की सोमवार को हुई बैठक में यह फैसला किया गया। सवर्ण समाज समेत भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने इसका स्वागत किया है। वहीं, विपक्षी पार्टियों ने इसे चुनावी स्टंट करार दिया है। रालोद के जिलाध्यक्ष अजीत राठी का कहना है कि लोकसभा चुनाव से पूर्व प्रधानमंत्री को सवर्णो की याद आई है। वह आरक्षण के विरोध में नहीं है, लेकिन राजनीतिक लाभ लेने के लिए आरक्षण को हथियार न बनाया जाए। सवर्णो समेत सभी जातियों को आर्थिक आधार पर आरक्षण दिया जाए। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी का कहना है कि भाजपा सरकार का यह अच्छा निर्णय है। गरीब किसी भी समाज में हो सकते और उन्हें आरक्षण का लाभ मिलना ही चाहिए। दूसरे वर्गो का आरक्षण प्रभावित और चौलेंज नहीं किया गया है। आर्थिक आधार पर आरक्षण से गरीबों को फायदा मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष राहुल गोयल का कहना है कि मोदीजी का फैसला स्वागत योग्य है। इससे गरीब सवर्णो के रहन सहन का स्तर उठेगा। सरकारी नौकरी और शैक्षणिक संस्थाओं में प्रवेश का कोटा बढ़ेगा। संविधान के समानता के अधिकार को बल मिलेगा। सपा के महानगर उपाध्यक्ष निधीश राज गर्ग का कहना है कि स्वर्णो को 10 प्रतिशत आरक्षण की बात मोदी सरकार ने की है। अच्छी बात है, लेकिन जब मोदी की सरकार बनी थी तब भी बहुत सारे वादे किए थे, जो अभी तक पूरे नहीं हुए। केवल जनता से जुमलेबाजी की गई। अब लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है तो आरक्षण याद आ गया।
दुकानों से 10 किलो पॉलीथिन जब्त, झड़प
खतौली। नगरपालिका परिषद की टीम ईओ अनूप राय के नेतृत्व में सोमवार को प्रतिबंधित पॉलीथिन की धरपकड़ को अभियान चलाया। पॉलीथिन के थोक व्यापारियों व दुकानों पर प्रतिबंधित पॉलीथिन मिली। एक दर्जन से अधिक दुकानदारों व ठेली वालों के चालान कर जुर्माना वसूला गया। राजाराम मंडी में व्यापारियों की टीम से झड़प हुई। पालिका की टीम ने कोतवाली से मेन रोड, राजाराम मंडी व जानसठ रोड पर प्रतिबंधित पॉलीथिन की धरपकड़ को अभियान चलाया। कुछ थोक व्यापारियों ने डर से दुकान बंद कर दी। राजाराम मंडी में थोक व्यापारी की दुकान पर पॉलीथिन जब्त करने पर व्यापारियों की झड़प हुई। व्यापारियों ने दुकानदारों को परेशान करने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। ईओ अनूप राय, एसआइ शैशिल मलिक व जेई सुरेंद्र पाल ोसह ने बताया कि सरकार ने सभी तरह की पॉलीथिन, थर्मोकोल के ग्लास व प्लेट आदि सामान को पूर्णतरू प्रतिबंधित किया है। बताया कि दुकानों व ठेली वालों के चालान करके करीब दस किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई व 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। टीम में ईओ अनूप राय, जेई एसपी ोसह, एसआइ शैशिल मलिक, मनोज, चंकी भारद्वाज, कपिल, राहुल कुमार व रवि शामिल रहे।
उप निबंधक कार्यालय से मूल दस्तावेज गायब, वकीलों में रोष
जानसठ। सब रजिस्ट्री कार्यालय जानसठ से मूल दस्तावेज अचानक न जाने क्यों गायब हो जाते हैं? मुकेश कुमार एडवोकेट ने एक शिकायती पत्रा बार संघ अध्यक्ष एवं सचिव को देकर बताया कि 26 दिसंबर 2018 को एक बैनामा कृषि भूमि का श्रीमती कुंता पत्नी वीर सिंह निवासी ग्राम मजलिसपुर तहसील जानसठ का उप निबंधक कार्यालय जानसठ में कराया था, जिसमें 98,700 का स्टाम्प अदा किया गया, परंतु कार्यालय में तैनात बाबू ओमवीर सिंह ने दस्तावेज को गुम कर दिया। एडवोकेट ने प्रार्थना पत्र में यह भी बताया कि दस्तावेज देने के लिए ओमवीर सिंह बाबू द्वारा रुपए की मांग की जाती है तथा रिश्वत न देने पर दस्तावेज को गायब कर दिया जाता है। उक्त बाबू से दस्तावेज की मांग की गई, तो उसने अधिवक्ताओं को तड़काते हुए साहब से बात करने के लिए कहा। उक्त बाबू की कार्यशैली को लेकर अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। शिकायती पत्र में कहा गया कि उपनिबंधक कार्यालय से अधिवक्ता का बैनामा वापस दिलाया जाए तथा उक्त भ्रष्ट बाबू के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
परिचालक से नकदी भरा बैग लूटकर भाग रहा बदमाश दबोचा
खतौली। रोडवेज बस के परिचालक से सरकारी नगदी का बैग लूटकर भाग रहे बदमाश को भीड़ ने दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार खतौली डिपो की बस संख्या यूपी 77 ए एन 2120 हरिद्वार से खतौली आ रही थी। इन्दिरा मूर्ति के समीप चालक सचिन निवासी गाँव बसायच द्वारा सवारियों को उतारने के लिये बस रोकने के दौरान खिड़की के पास खड़ा एक युवक परिचालक सचिन निवासी गांव वाजिदपुर को धक्का देकर इसके हाथ से सरकारी नगदी का बैग टिकट मशीन सहित लूटकर गली घण्टाघर की और पफरार हो गया। बस चालक व परिचालक द्वारा शोर मचाकर युवक के पीछे भागने पर एकत्रित हुई भीड़ ने बैग लूटकर भाग रहे बदमाश को बड़ा बाजार के पास दबोचकर इसकी पिटाई शुरू कर दी। इस बीच रोडवेज बस परिचालक से बैग लूटने की सूचना मिलने से कोतवाली पुलिस में हड़कम्प मच गया। आनन-फानन कस्बा इंचार्ज सुनील कुमार शर्मा ने बदमाश को भीड़ के आक्रोश से बचाकर थाने पहुँचाया। बस परिचालक सचिन की तहरीर पर पुलिस ने सरकारी नगदी का बैग लूटकर भाग रहे बदमाश के विरुद्ध संगीन धराओं में मुकदमा दर्ज करके इसे जेल भेजने की तैयारी कर ली। परिचालक सचिन के अनुसार 31 हजार की कलेक्शन का बैग लूटकर भागा युवक रुड़की से खतौली का टिकट लेकर बस में सवार हुआ था। सरकारी बेग लूटकर भाग रहे बदमाश से हुई छीना झपटी में हाथ में चोट लगने के चलते घायल हुए परिचालक सचिन का पुलिस ने सरकारी अस्पताल ले जाकर उपचार कराया। रोडवेज बस के परिचालक सचिन से टिकट कलेक्शन की नगदी व टिकट मशीन लूटकर फरार हुए बदमाश को कुछ ही मिनटों में भीड़ द्वारा दबोच लिये जाने से कोतवाली पुलिस ने भी राहत की सांस ली है।
50 कारखानों को नोटिस
मुजफ्फरनगर। प्रयागराज में शुरू होने जा रहे कुंभ मेले के मद्देनजर नदियों की सफाई पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की नदियां कहीं न कहीं गंगा और यमुना में जाकर मिलती हैं। इसलिए इनमें प्रदूषित पानी का प्रवाह रोकने को कदम उठाए गए हैं। जिले की करीब 50 कारखानों को नोटिस जारी कर दूषित पानी नदियों में बहाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। साथ ही इसकी निगरानी के लिए निरीक्षण भी समय समय पर हो रहा है। 15 जनवरी में प्रयागराज में कुंभ मेला शुरू हो रहा है। जनपद की शुगर मिलों, पेपर मिलों, डिस्टलरियों के अलावा नगर निकायों से दूषित पानी निकलता है। इस पानी को आसपास की नदियों और नालों में बहा दिया जाता है। यह नाले या नदी कहीं न कहीं गंगा और यमुना में जाकर मिलते हैं। उनका जल भी दूषित होता है। प्रयागराज की पवित्रता को बनाए रखने के लिए नदियों के जल प्रदूषण पर लगाम लगाई जा रही है। जनपद से काली पूर्वी और काली पश्चिमी नदी निकलती है। इन दोनों नदियों में कुछ कारखानों और शहर का गंदा पानी जाता है। पानी का बहाव नहीं होने के कारण इन नदियों ने नाले का रूप ले लिया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जिले की 50 फैक्ट्रियों को नोटिस जारी किए हैं। इनमें शुगर मिलों के अलावा पेपर मिल और डिस्टलरी भी शामिल हैं। इन सभी उद्योगों को नदियों में प्रदूषित पानी नहीं डालने की हिदायत दी गई है। कहा गया है कि उद्योगों से निकलने वाले पानी को टैंकरों में भरकर खेतों में डलवा दें। किसी भी तरह से दूषित पानी नदियों में न जाने पाए। इसे रोकने के लिए उद्योगों का लगातार निरीक्षण भी किया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट प्रतिदिन ऑनलाइन अपडेट की जा रही है।
नजदीक हैं प्रमुख स्नान की तिथि-प्रयागराज कुंभ 15 जनवरी से शुरू हो जाएगा। इस दिन मकर संक्रांति का प्रमुख स्नान है। 21 जनवरी पौष पूर्णिमा, चार फरवरी मौनी अमावस्या, 10 फरवरी वसंत पंचमी, 19 फरवरी माघ पूर्णिमा तथा चार मार्च को महाशिवरात्रि पर महत्वपूर्ण स्नान हैं। इन स्नान तिथियों को देखते हुए उद्योगों को जीरो डिस्चार्ज के निर्देश दिए गए हैं। इसका उल्लंघन होने पर उद्योग के खिलाफ बंद करने की कार्रवाई की जाएगी।
उद्योगों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। नदियों में दूषित पानी डालने पर पूरी तरह रोक है। यदि कहीं उल्लंघन होता मिला तो उद्योग के खिलाफ बंदी की कार्रवाई की जाएगी – डीसी पांडेय, सहायक वैज्ञानिक, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड।
हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारी की तहरीर पर बुढाना पुलिस ने किया बिना जांच के मुकदमा दर्ज
मुजफ्फरनगर। हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारी की तहरीर पर बुढाना पुलिस ने बिना जांच किये ही मुकदमा दर्ज कर लिया, जिससे मीडियाकर्मियों में रोष व्याप्त है। आज एक बैठक कर हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यक्रमों का बहिष्कार कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर आक्रोश जताया गया। जानकारी के अनुसार कस्बा बुढाना में दो समाचार पत्रा विक्रेताओं के बीच हुए विवाद में समझौता कराने में जुटे एक वरिष्ठ पत्रकार के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करने को लेकर मीडिया सैन्टर ने कडा रूख अपनाया है। मीडिया सैन्टर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा है कि बिना जांच किये मुकदमा दर्ज किया जाना साबित कर रहा है कि कहीं न कहीं पुलिस दबाव में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हिन्दू युवा वाहिनी का मीडिया पूरी तरह से बहिष्कार करेगी और अब इस संगठन की कोई कवरेज नहीं की जायेगी। इस पूरे मामले से मुख्यमंत्री को भी अवगत कराया जायेगा। मीडिया सैन्टर की बैठक में बुढाना में दर्ज कराये गये रंगदारी के मुकदमे को लेकर चर्चा हुई। वरिष्ठ पत्रकार फलकुमार पंवार ने बताया कि दो समाचार पत्र विक्रेताओं के बीच आपसी विवाद चल रहा था, जिसका उन्होंने समझौता कराने के लिये एक विक्रेता को फोन किया, तो उसने इस कॉल के आधार पर हिन्दू युवा वाहिनी से जुडे लोगों के साथ मिलकर षडयंत्र के तहत उनके खिलाफ बुढाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया। उन्होंने कहा कि कॉल रिकॉर्डिंग उनके पास सुरक्षित है, जिसमें कहीं भी कोई रंगदारी जैसी या पैसे से जुडी कोई बातचीत नहीं हुई है, जिससे यह बात साफ हो गयी है कि कुछ संगठन दबाव बनाने के लिये इस तरह के फर्जी मुकदमे दर्ज करा रहे हैं, ताकि बदले में अवैध वसूली की जा सके। पत्रकारों की बैठक में मीडिया सैन्टर के कोषाध्यक्ष अनुज मुदगल ने कहा कि इस पूरे मामले से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराने के लिये एक प्रतिनिधिमण्डल लखनउ भी जायेगा। बैठक में विनीत शर्मा, शाहनवाज अंसारी, गुलफाम अहमद, कुलदीप त्यागी, सलाउद्दीन अब्बासी, तबरेज खान, पंकज चौहान, सोनू त्यागी, सुधीर कुमार, विपिन सहरावत समेत अनेक पत्रकार मौजूद रहे।
शादी के अनुदान को ढाई फुट के दानिश ने लगाई डीएम से गुहार
साथ ही मुजफ्फरनगर सीट से सपा से चुनाव लड़ने की जताई इच्छा
मुजफ्फरनगर। कस्बा खतौली, मुजफ्फरनगर के मोहल्ला इस्लामनगर, ढांकनचौक, गंदे कुंए के सामने निवासी दानिश (20 वर्षीय) कलक्ट्रेट पहुंचा। जहां पर उसके द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय पर एक प्रार्थनापत्र दिया गया। जिसमें उसने दिव्यांग पेंशन स्वीकृत कराने का निवेदन किया है। बातचीत में उसने बताया कि वह शारीरिक रूप से 80 प्रतिशत दिव्यांग है। वह बौना है। उसकी लंबाई लगभग ढाई फुट की है। उसके माता-पिता वृद्ध हो चुके हैं। उसे पेंशन न मिलने के चलते कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही उसने पेंशन के साथ ही साथ रिक्शा बैट्री चालित दिलाने का भी निवेदन किया। दानिश ने बताया कि वह शादी करना चाहता है, उसने खतौली में ही एक लड़की देख रखी है। इसके लिए भी उसे पैसों की आवश्यकता है। उसने कहा कि उसकी इच्छा सपा से जनपद मुजफ्फरनगर से लोकसभा का चुनाव लड़ने की है। उसकी सपा के मुखिया अखिलेश यादव से वार्ता हुई है। उसने बताया कि वह अनपढ़ है।
दो पक्षों में मारपीट में पत्थर लगने से मासूम की मौत, मुकदमा दर्ज
मुजफ्फरनगर। मामूली बात पर कहासुनी के बाद दो पक्षों में हुई मारपीट व पत्थरबाजी में एक मासूम बच्ची की पत्थर लगने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस ने गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये है। जानकारी के अनुसार मंसूरपुर थानाक्षेत्र के अंतर्गत गांव नावला में देर रात्रि में आबाद के परिवार के ही अकबर, मुरसलीन व शाहवेज में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी। मामूली सी कहासुनी जल्द ही मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों में मारपीट व पत्थरबाजी होने लगी। इसी पत्थरबाजी में एक पत्थर आबाद की 19 दिन की पुत्री आलिया के सिर में जा लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मारपीट व मासूम बच्ची की मौत की खबर सुनकर मंसूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मृतका बच्ची आलिया के पिता आबाद ने तहरीर देकर मंसूरपुर थाने में अकबर, मुरसलीन व शाहवेज के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को पकडने के लिये आज गांव नावला में दबिश दी, लेकिन सभी आरोपी फरार मिले।
12 विज्ञापन कम्पनियों पर नगर पालिका का बकाया पौने तीन करोड, विधायक की एजेंसी पर भी 73 लाख से ज्यादा बकाया
मुजफ्फरनगर। वकील रोड नई मण्डी निवासी अभिषेक कुमार सांगवान ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर नगरपालिका की 12 पंजीकृत विज्ञापन फर्मों पर वर्ष 2006 से चली आ रही बकाया दो करोड 73 लाख 75 हजार रूपये की वसूली के संबंध में कार्यवाही की मांग की है। सीएम को लिखे पत्र में बताया कि नगरपालिका में वर्ष 2006 में तत्कालीन प्रशासक के निर्देश पर पालिका परिक्षेत्र में विभिन्न 12 विज्ञापन फर्मों द्वारा प्रतिबंधित क्षेत्रों में होर्डिंग आदि लगाये जाने पर 500 रूपये प्रतिदिन के हिसाब से दो वर्ष के हिसाब के चलते कार्यवाही निर्धारित करते हुए 2,73,75,000 रूपये की देयराशि वसूली जाने के लिये नोटिस जारी करने की कार्यवाही अमल में लायी गयी थी, जो 12 वर्ष बाद भी राजनीतिक कारणों के चलते वसूल नहीं हो पायी। भाजपा के वर्तमान नगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल की निजि कम्पनी भी विगत 25 वर्षों से विज्ञापन कारोबार करती आ रही है, जिस पर वर्ष 2006 में 73,00,000 रूपये की देनदारी निकाली गयी थी। वर्ष 2007 में विधायक कपिलदेव स्वयं पालिकाध्यक्ष थे, जिन्होंने उक्त कार्यवाही अमल में नहीं आने दी थी। अब वह सत्ता से पार्टी विधायक होने के नाते 12 विज्ञापन फर्मों पर बकाया करोडों की राशि की वसूली नहीं होने दे रहे है। अभिषेक ने सीएम से इस संबंध में कार्यवाही की मांग की है।
