वार्ड 32 का पैदल भ्रमण
प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की महत्वाकाँशी योजना स्वच्छ भारत के तहत आज सिटी मैजिस्ट्रेट एवं नगरपालिका ई॰ओ॰ अतुल सिंह द्वारा स्वस्थ अधिकारी एवं वित्तीय ई॰ओ॰ डॉक्टर राठी सभासद विपुल भटनागर एवं इन्स्पेक्टर, सफ़ाईनायक के साथ वार्ड 32 का पैदल भ्रमण कर लोगों की समस्याए सुनी एवं यथा सम्भव निदान किए . गौशाला का भी निरीक्षण किया .. वार्ड वासियों ने उनके इस प्रयास को सराहा एवं उनका स्वागत किया और सभासद विपुल भटनागर ने उनके इस प्रयासों के लिए आभार जताया और कहा कि नगरपालिका के सभी कर्मचारी अधिकारी यदि इसी सोच के साथ काम करे , लोगों के बीच जाए तो हमारे शहर को सबसे सुंदर शहरों में शुमार होने से कोई नहीं रोक सकता बाज़ारों में सभी को पॉलीथींन मुक्त करने व अतिक्रमण हटाने के लिए भी जागरूक किया . चौड़ी गली बाज़ार में गौरव स्वीट्स व अन्य दुकानदारो द्वारा किए गए सौंदर्यकारण को भी सभी ने सराहा और जनता की भागीदारी से ही वार्ड को सुंदर बनाया जा सकता है . ख़ाली पड़े प्लॉट्स के मालिकों के चालान कर उन्हें नोटिस देने के भी निर्देश दिए इस दौरान पीठ बाज़ार में जर्जर विद्युत पोल को ठीक करने के भी निर्देश दिए .. अनिल ऐरन dr राज बहादुर सुरेन्द्र पाल dr रजत जिंदल राकेश जैन विनय तोमर राजेश भाटिया मोहन लाल अंकुर जैन मुदित जैन सुशील सिंघल रवि गुप्ता कुमार स्वीट्स बतरा जी पंकज मालिक नरेंद्र मित्तल राजकुमार जैन आदि अनेको वार्ड वासी मौजूद रहे
