फिल्मी चक्कर

‘अमावस’ की रिलीज – एक फरवरी

अभिनेत्री नरगिस फाखरी की अपकमिंग फिल्म ‘अमावस’ अब एक फरवरी को रिलीज होगी. पहले यह फिल्म 11 जनवरी को रिलीज होने वाली थी. फिल्म की रिलीज में यह देरी विजुअल इफेक्ट और पोस्ट प्रोडक्शन से संबंधित कार्य की वजह से हो रही है.फिल्म के निर्देशक भूषण पटेल ने एक बयान में कहा, “हम टॉप क्लास वीएफएक्स को हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं और इसमें थोड़ा समय लगता है. हम जल्दबाजी में फिल्म को रिलीज नहीं करना चाहते और हम फिल्म को शीर्ष स्तर का बनाना चाहते हैं.”इससे पहले भूषण पटेल कुछ टीवी सीरीज़ के अलावा ‘रागिनी एमएमएस 2’, ‘1920 इविल’ और ‘अलोन’ जैसी हॉरर फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं. ‘अमावस’ एक हॉरर फिल्म है. इसमें सचिन जोशी, विवान भटेना, नवनीत कौर ढिलौं, मोना सिंह और अली असगर मुख्य भूमिका में होंगे

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − nine =