समाचार (Muzaffarnagar News)
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत सर्विलांस सेल, मुजफ्फरनगर द्वारा लगभग 28 लाख के 144 खोए मोबाइल फोन किये बरामद, नवरात्रि सप्ताह के शुभ अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा स्वामियों को सुपुर्द कर दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में जनपद में नागरिकों के गुमशुदा/खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु निरंतर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ के निकट पर्यवेक्षण में सर्विलांस सैल एवं जनपद के विभिन्न थानों द्वारा भारत सरकार के ब्म्प्त् (ब्मदजतंस म्ुनपचउमदज प्कमदजपजल त्महपेजमत) पोर्टल एवं आधुनिक सर्विलांस तकनीक की सहायता से प्राप्त ज्तंबमंइपसपजल क्मजंपसे के आधार पर विगत 03 माह के दौरान कुल 144 स्मार्ट मोबाइल फोन को बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश व अन्य जनपदों से सफलतापूर्वक बरामद किया गया। आज मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत एवं नवरात्रि सप्ताह के शुभ अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा द्वारा बरामद समस्त मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। इस दौरान विशेष रूप से महिला मोबाइल स्वामियों ने अपनी खोई हुई संपत्ति पुनः प्राप्त कर अत्यधिक प्रसन्नता व्यक्त की तथा मुजफ्फरनगर पुलिस के इस जनहितकारी एवं संवेदनशील प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया। महिलाओं द्वारा बताया गया कि इस पहल से उनके मन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना और अधिक सुदृढ़ हुई है, जो मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों को सार्थक करता है। इस अवसर पर पुलिस एवं आमजन के मध्य विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ। इस सराहनीय कार्यवाही से आम जनमानस में अत्यधिक प्रसन्नता व्याप्त है तथा मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा किए गए इस जनसेवात्मक प्रयास की चारों ओर सराहना की जा रही है।
देहरादून में भोपा के छात्र की हत्या
भोपा। भोपा थाना क्षेत्र के गांव अथाई निवासी बीटेक के छात्र दिवांशु 21 वर्ष की देहरादून में हत्या कर दी गई। प्रेमनगर इलाके में युवक आपसी संघर्ष में घायल हो गया था। घायल युवक दिव्यांशु जाटराना पुत्र अमित जाटराना निवासी ग्राम- अथाई, थाना- भोपा, जिला- मुज्जफरनगर, उ०प्र०, हाल प्रेमनगर, देहरादून, उम्र 22 वर्ष की गम्भीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों द्वारा उसे दून अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल में एम्बुलेंस खराब होने पर पुलिस द्वारा घायल युवक को पुलिस के सरकारी वाहन से उपचार हेतु दून अस्पताल लाते हुए घायल के परिजनों की घटना की सूचना दी गई, जो सूचना पर दून अस्पताल पहुँचे दून अस्पताल में घायल युवक की उपचार के दौरान देर रात्रि में मृत्यु हो गई।
पुलिस द्वारा मृतक के शव को अग्रिम कार्रवाई हेतु मोर्चरी में रखवाया गया। घटना के संबंध में परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर पर अंतर्गत धारा 3(5)/61(2)/103(1)/191(2) ठछै के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
सामुहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित
चरथावल। कस्बा चरथावल के कमला फर्म में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर नवविवाहित 99 वर-वधुओं को आशीर्वाद देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
यह योजना समाज के हर वर्ग को सम्मान, सुरक्षा और खुशियों के साथ जोड़ने का सशक्त माध्यम है। नवदंपतियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके जीवन में सुख, समृद्धि और प्रेम बना रहे, यही ईश्वर से प्रार्थना है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर, जिला अध्यक्ष संजय राठी, मनोज कश्यप, जसवीर चेयरमैन, विपुल त्यागी एवं सम्मानित प्रधानगण सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।
जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण हेतु महिला थाना पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर विभिन्न विभागों व संस्थाओं की कार्यकत्रियों को किया जागरूक। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण एवं नवरात्रि सप्ताह के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ महोदया द्वारा महिला थाना में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देना तथा समाज के विभिन्न वर्गों को सरकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के दौरान समाज कल्याण विभाग, बाल कल्याण विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा कार्यकत्रियों, शिक्षिकाओं एवं अधिवक्ताओं को महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि इन योजनाओं एवं हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए, जिससे जरूरतमंद महिलाओं को समय पर सहायता मिल सके। महिलाओं हेतु प्रमुख सरकारी योजनाएं
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना, मिशन शक्ति अभियान, महिला शक्ति केंद्र योजना, वन स्टॉप सेंटर (सखी केंद्र) योजना, उज्ज्वला योजना (मानव तस्करी से पीड़ित महिलाओं के पुनर्वास हेतु),स्वाधार गृह योजना, जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना। महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर-महिला हेल्पलाइन -1090, आपातकालीन सेवा -112, महिला हेल्पलाइन (सामान्य) -181, चाइल्ड हेल्पलाइन -1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन -1930। इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं से वीना शर्मा (सीडब्लूसी), गीता ठाकुर (समाजसेविका), नीरज गौतम (बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ), शिवांगी (डीपीओ) सहित प्र0नि0 महिला थाना श्रीमती संगीता डागर एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में समाज में सराहनीय योगदान देने वाली ई-रिक्शा चालक सोनिया तोमर एवं अन्य महिलाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने मरीजों को दिया चिकित्सकीय परामर्श
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिला चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। जनपद के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय डॉक्टर सुनील तेवतिया मुख्य के द्वारा जिला चिकित्सालय में मरीजों को स्वास्थ्य परामर्श कर उन्हें चिकित्साकीय उपचार प्रदान किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय के द्वारा हड्डी रोग विशेषज्ञ विभाग के कमरा नंबर- 9 में ओपीडी की गई, जहां पर उनके द्वारा दर्जनों महिलाओं व पुरुषों को हड्डी रोग से संबंधित बीमारियों के संबंध में स्वास्थ्य परामर्श व उपचार दिया गया।
‘‘रन फार शक्ति’’ वूमेन मैराथन का मिशन शक्ति फेज-5 द्वितीय चरण के तहत हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।मिशन शक्ति फेज-5 द्वितीय चरण के अंतर्गत “रन फॉर शक्ति” वूमेन मैराथन का रिजर्व पुलिस लाईन, मुजफ्फरनगर में किया गया आयोजन, पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत रिजर्व पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर में “रन फॉर शक्ति” वूमेन मैराथन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास, सुरक्षा के प्रति जागरूकता एवं सशक्तिकरण की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। मैराथन को पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर आत्मनिर्भर बनें तथा समाज में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराएं। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी कार्यालय सुश्री ऋषिका सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। उक्त मैराथन में महिला पुलिसकर्मियों एवं प्रशिक्षु आरक्षियों द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया। प्रतिभागियों में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह एवं ऊर्जा देखने को मिली। मैराथन पुलिस लाइन से प्रारम्भ होकर नगर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः पुलिस लाइन में सम्पन्न हुई। मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा भविष्य में भी मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे समाज में महिला सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण हो सके।
मीटिंग में दिये दिशा निर्देश
मुजफ्फरनगर। पुलिस अधीक्षक नगर, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त विवेचकों का अर्दली रूम किया गया। विवेचकों को समयबद्ध,निष्पक्ष व गुणवत्ता पूर्वक विवेचनाओं का निस्तारण करने तथा अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत महोदय द्वारा थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त विवेचकों का अर्दली रूम किया गया। अर्दली रूम के दौरान द्वारा थाने पर लम्बित विवेचनाओं, वांछित/वारण्टी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के विषय में जानकारी करते हुए सभी विवेचकों को लम्बित विवेचनाओं के निष्पक्ष निस्तारण करने एवं अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया साथ ही अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण करने हेतु भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान थाना प्रभारी कोतवाली नगर बबलू कुमार सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
श्यामप्रेमियों का उमड़ा जनसैलाब
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद के नई मण्डी स्थित रामलीला भवन में चल रहे ‘श्याम पधारो म्हारे गांव-2’ के तीसरे और अंतिम दिन बाबा खाटूश्याम के दीवानो का जलसैलाब उमड पडा। आयोजको का कहना है कि इस बार रिकॉर्ड तोड भीड़ भजन संध्या में पहुंची थी जिन्हे संभालने के लिये बाउंसरो सहित सभी पदाधिकारियो और सदस्यो को मोर्चा संभालना पडा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियो उद्योगपति भीमसैन कंसल, श्यामनारायण अग्रवाल, रामकुमार बंसल (हिन्दुस्तान फोम), अंकुर गर्ग, पूर्व विधायक अशोक कंसल और विशिष्ठ अतिथियो का कमेटी पदाधिकारियो ने पटका पहनाकर और श्याम नाम का बैच लगाकर भव्य स्वागत किया। वही आयोजन के तीसरे दिन कोलकाता से पधारे विख्यात भजन गायिका रजनी राजस्थानी (जयपुर) ने हारे का सहारा, दुनिया चले ना श्रीराम के बिना, हनुमत तेरी कृपा से सहित एक से बढकर एक भजनो से श्रद्धालुओ को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद भजन गायक अभिषेक नामा (जयपुर) ने अपने मधुर भजनो की थाप पर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। वही दूसरी ओर कोलकाता से पधारी प्रसिद्ध भजन गायिका ईशा शर्मा ने सभी श्रद्धालुओ को अपने भजनो से रात भर समा बांधे रखा। श्याम पधारो म्हारे गांव के आयोजको ने सभी श्रद्धालुओ का कार्यक्रम में पधारने पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजकुमार सिंघल राहुल सिंघल, विनीत सिंघल , श्रेय मित्तल, अर्पित जैन, राघव मित्तल, सुशांत गोयल (शानू), अमित बंसल, दीपक गोयल, अनिल गर्ग, राजकुमार जिंदल, कपिल गोयल, राजीव बंसल, रिंकू गर्ग, अनुज गर्ग, शरद सिंघल, सुभम गुप्ता, कृष राजवंशी, अक्षत सिंघल, अमन बंसल, अवि सिंघल, भूपेन्दर चैधरी, शुभम गोयल, सुशांत गर्ग, अर्पित जैन, अशोक जी, अमन गर्ग , अंकुश मित्तल, विक्की भाटिया, वासु, पवन, पदीप बंसल, संदीप गोयल, सार्थक, प्रिंस,टीपू, शैंकी, राहुल सिंघल, अंश मित्तल, अर्पित सिंघल, अर्चित सिंघल, आदि मौजूद रहे।
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर सुरक्षा सम्बन्धित सुझावों का आदान-प्रदान किया गया तथा साइबर अपराध के विषय में जागरूक किया गया, साथ ही समस्याओं को सुनकर त्वरित/विधिक निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। मुजफ्फरनगर पुलिस जनपद में व्यापारियों व आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा समय-समय पर व्यापारियों व ट्रान्सपोर्टर संघ के पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी की जाती है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ व्यापारी सुरक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी राजू कुमार साव, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनुराग कुमार, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों सहित नगरक्षेत्र के थानों के निरीक्षक/उपनिरीक्षकगण, पीडब्लूडी विभाग, विद्युत विभाग के अधिकारीगण, यातायात प्रभारी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम गोष्ठी के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से सुझाव व प्रतिपुष्टि ली गयी तथा उनकी समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हुए सुरक्षा से संबंधित सभी पहलुओं की समीक्षा कर निराकरण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके उपरान्त महोदय द्वारा सम्पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन देते हुए अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे विभिन्न अभियानों के बारे में जानकारी दी गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस निरंतर शहर में गश्त करती है, मगर इसके अतिरिक्त व्यापारियों को भी सुरक्षा के प्रति सतर्क होना पड़ेगा। सभी व्यापारी बंधुओं को सुरक्षा की दृष्टि से अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने, कैमरों की दिशा सही रखने, आपसी समन्वय से मार्गों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगवाने, रात्रि में प्रकाश की उचित व्यवस्था रखने, मार्केट में सुरक्षा गार्ड/चैकीदार रखने, कैश परिवहन से पूर्व पुलिस को सूचित करने तथा किसी भी प्रकार के खतरे की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने के संबंध में अवगत कराया गया। गोष्ठी के दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत चलाए जा रहे जागरूकता अभियान की सराहना की गई। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति टीम एवं बीट पुलिसकर्मियों द्वारा नवरात्रों सहित अन्य दिनों में भी बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को निरंतर जागरूक किया जा रहा है, जो अत्यंत सराहनीय है। इससे महिलाओं/बालिकाओं में आत्मविश्वास की वृद्धि हो रही है तथा सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ रही है। अंत में उपस्थित सभी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को साइबर फ्रॉड/ऑनलाइन ठगी एवं उनसे बचाव के तरीकों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष बनने पर श्वेता कौशिक का भव्य अभिनंदन, ब्राह्मण समाज में उत्साह
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।जनपद में ब्राह्मण समाज द्वारा वरिष्ठ ब्राह्मण नेता एवं राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव पं. उमादत्त शर्मा के आवास पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष बनने पर श्वेता कौशिक का जोरदार अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मातृशक्ति एवं जनपद के प्रतिष्ठित गणमान्यजनों ने फूलमालाएं पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया और हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर श्वेता कौशिक ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि वह जिलाध्यक्ष श्री सुधीर सैनी जी के निर्देशन में अपनी सभी जिम्मेदारियों का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगी।कार्यक्रम के आयोजक पं. उमादत्त शर्मा ने श्वेता कौशिक को कर्मठ एवं जुझारू महिला नेत्री बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि श्वेता कौशिक एक सशक्त राजनीतिक परिवार से आती हैं। उनके पिता पूर्व चेयरमैन श्री सुभाष चंद शर्मा जी जनपद के प्रतिष्ठित राजनेता रहे हैं और भाजपा में प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर तक महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। वहीं उनके पति शलभ कौशिक एक जाने-माने अधिवक्ता हैं।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्वेता कौशिक अपनी कुशल कार्यशैली से भाजपा संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ ब्राह्मण समाज की प्रतिष्ठा को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगी।कार्यक्रम में बीना शर्मा, रीता शर्मा, सुनील शर्मा, पूनम शर्मा, वंशिका वशिष्ठ, ब्रह्मप्रकाश शर्मा, शलभ कौशिक एडवोकेट,दीपक कृष्णात्रेय, सुभाष शर्मा, उपेन्द्र कौशिक, हिमांशु कौशिक (सभासद), सुदेश शर्मा, हरीश त्यागी (जिला पंचायत सदस्य) सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, द्वारा मीडिया को समझने और सही-गलत पहचानने की बुनियाद विषय पर एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक गतिविधि का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।एस. डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के अंतर्गत इन्फोटेनमेंट क्लब द्वारा मीडिया को समझने और सही-गलत पहचानने की बुनियाद विषय पर एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक गतिविधि का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में मीडिया के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा उनमें तार्किक एवं आलोचनात्मक सोच की क्षमता को सुदृढ़ करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के माननीय प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल एवं बीबीए विभागाध्यक्ष राजीव पाल सिंह द्वारा किया गया। अपने उद्घाटन संबोधन में प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में मीडिया का प्रभाव अत्यंत व्यापक हो चुका है। ऐसे में विद्यार्थियों के लिए यह आवश्यक है कि वे प्राप्त होने वाली सूचनाओं का सही विश्लेषण कर सकें और सत्य एवं असत्य के बीच अंतर समझ सकें। उन्होंने कहा कि मीडिया साक्षरता आज के समय की अनिवार्य आवश्यकता बन गई है, जो विद्यार्थियों को जागरूक नागरिक बनने में सहायक सिद्ध होती है। बीबीए विभागाध्यक्ष राजीव पाल सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि केवल जानकारी प्राप्त करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उस जानकारी का सही ढंग से मूल्यांकन करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे हर सूचना को बिना जांचे परखे स्वीकार न करें, बल्कि उसके स्रोत, उद्देश्य और प्रभाव को समझने का प्रयास करें। उन्होंने इस प्रकार की गतिविधियों को विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। इस कार्यक्रम के मुख्य संयोजक रोहन त्यागी रहे, जिन्होंने ष्मीडिया को समझने और सही-गलत पहचानने की बुनियादष् विषय पर विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से मीडिया के विभिन्न आयामों, जैसेकृसमाचार, सोशल मीडिया, विज्ञापन एवं डिजिटल प्लेटफॉम्र्स के प्रभाव को सरल और रोचक तरीके से समझाया। उन्होंने यह भी बताया कि किस प्रकार गलत सूचना (थ्ंाम छमूे ) और भ्रामक सामग्री ( समाज में भ्रम उत्पन्न कर सकती है, और इससे बचने के लिए किन-किन उपायों को अपनाना चाहिए। रोहन त्यागी ने उदाहरणों के माध्यम से विद्यार्थियों को यह समझाया कि किसी भी सूचना पर विश्वास करने से पहले उसके स्रोत की विश्वसनीयता की जांच करना आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को यह भी सिखाया कि वे तथ्यों और विचारों में अंतर कैसे पहचानें तथा सोशल मीडिया पर साझा की जाने वाली जानकारी के प्रति सतर्क कैसे रहें। उनके द्वारा प्रस्तुत सामग्री ने विद्यार्थियों को विषय के प्रति गहन समझ प्रदान की और उन्हें सक्रिय रूप से सोचने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी जिज्ञासाओं को प्रश्नों के माध्यम से व्यक्त किया। इस संवादात्मक सत्र ने कार्यक्रम को और भी प्रभावशाली बना दिया। विद्यार्थियों ने इस प्रकार की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि इससे उन्हें न केवल नई जानकारी मिली, बल्कि उनके सोचने और समझने के दृष्टिकोण में भी सकारात्मक परिवर्तन आया। इस अवसर पर बीबीए विभाग के सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें मोहम्मद अंजर, संजय शर्मा, दीपक गर्ग, सोनिका, पूरवी, प्राची, रोहन त्यागी, प्रशांत गुप्ता, विनीता चैधरी, सतीश, अमित, पवन बलियान एवं लवी वर्मा शामिल रहे। सभी शिक्षकों ने कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया और विद्यार्थियों को निरंतर मार्गदर्शन प्रदान किया । कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी इस प्रकार की ज्ञानवर्धक गतिविधियों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया। इस आयोजन ने न केवल विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि की, बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित भी किया।
अंत में मीडिया प्रभारी डॉ. आलोक गुप्ता ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी आयोजकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें आधुनिक समाज की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करते हैं।
विश्व क्षय दिवस पर कार्यक्रम हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। विश्व क्षय दिवस के अवसर पर जिला पंचायत सभागार में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अतिथियों द्वारा टीबी के मरीजों को गोद लेने वाली संस्थाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हे सम्मानित भी किया गया। विश्व क्षय दिवस के अवसर पर कचहरी परिसर स्थित जिला पंचायत सभागार में आयोजित विशेष कार्यक्रम में वर्ष 2025 में टीबी मुक्त घोषित ग्राम प्रधानों को मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल द्वारा एवं जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉक्टर मुकेश जैन ने 100 टीबी के मरीजों को गोद लिया वहीं वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर एम.एल.गर्ग ने भी 100 टीबी के मरीजों को गोद लिया। कार्यक्रम के दौरान नोएडा की एक सामाजिक संस्था सांई दान फाउंडेशन ने भी मुजफ्फरनगर के 140 टीवी मरीजों को गोद लिया। कार्यक्रम के दौरान इन तीनों संस्थानों के पदाधिकारी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि जिन ग्राम प्रधानों ने बेहतर प्रदर्शन किया है उनके गांव में विशेष रूप से सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं के कैंप लगाए जाएंगे और मुजफ्फरनगर के सभी 487 ग्राम प्रधानों से आग्रह किया गया कि सभी ग्राम प्रधान एक-एक टीबी मरीज को स्वयं गोद ले और पांच लोगों को एक-एक मरीज गोद लेने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डा0 वीरपाल निर्वाल, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, सीएमओ डॉक्टर सुनील तेवतिया, जिला टीबी रोग जिला क्षय रोग अधिकारी सहित चिकित्सा अधिकारी ग्राम प्रधान एवं जनपद के गण मान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
एक पौधा नवरात्रों में जरूर लगाएः आचार्य प्रवीण देव
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।नवरात्रों में मां भगवती का पूजन महत्वपूर्ण है समझने वाली बात यह है की भगवती प्रकृति स्वरूप है इसलिए प्रकृति की रक्षा करना भी भगवती का पूजन ही है ऐसे में नवरात्रि में एक पौध जरूर लगाए उक्त विचार मां सर्वेश्वरी धाम संचालक आचार्य प्रवीण देव ने प्रकट किए।
महामृत्युंजय सेवा मिशन अध्यक्ष पंडित संजीव शंकर ने कहा कि भगवती ज्योति स्वरूप है अतः प्रयास करना चाहिए कि घर में ज्योति प्रज्ज्वलित हो,संभव हो तो अखंड ज्योत चलाएं नहीं तो रात्रि के समय एक समय दीपक अवश्य प्रज्वलित करना चाहिए। इससे जीवन प्रकाशित होता है जीवन में आए अंधकार-निराशा का नाश होता है और व्यक्ति के उन्नति के मार्ग निश्चित होते हैं आज आश्रम में कपूर, सतावर, नीम इत्यादि औषधीय गुण वाले पौधे रोपित किए और दीप प्रज्वलित कर भगवती पूजन संपन्न कराया गया।इस अवसर पर मुख्य रूप से प्राकृतिक चिकित्सक डॉ ऋषभ गुप्ता, प्रतीक गुप्ता, , डॉक्टर वैभव गुप्ता, आशुतोष गोयल, चिराग गोयल, विनीत शर्मा, जतिन नागपाल, अमित अग्रवाल, पुनीत मित्तल, मनोज अग्रवाल, निखिल जिंदल,विपुल गुप्ता आदि
धार्मिक स्थलों से तेज आवाज-वाले लाउडस्पीकर उतरवाये
मुजफ्फरनगर। एसएसपी संजय कुमार वर्मा के आदेशानुसार एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत के नेतृत्व में पुलिस ने सिटी सर्किल में अधिक ध्वनि करने वाले धार्मिक स्थलों पर लगे दर्जनों लाउडस्पीकर हटवाए। एसएसपी ने कहा सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार मानकों के खिलाफ जो भी लाउडस्पीकर लगाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी,जनपदवासियों से अपील हे कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करे
एसपी सिटी ने पुलिस बल के साथ की पैदल गश्त
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ द्वारा मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण के अंतर्गत नगर क्षेत्र में पुलिस बल के साथ की पैदल गश्त, महिलाओं/बालिकाओं में सुरक्षा व आत्मविश्वास का भाव किया सुदृढ़। नवरात्र पर्व एवं मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिलाओं/बालिकाओं में सुरक्षा एवं आत्मविश्वास की भावना को सुदृढ़ करने हेतु पुलिस अधीक्षक अपराध मुजफ्फरनगर श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ द्वारा पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र सिविल लाइन एवं नई मण्डी के भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों एवं मुख्य मार्गों पर व्यापक पैदल गश्त की गयी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्री राजू कुमार साव, थाना प्रभारी नई मण्डी श्री बृजेश कुमार शर्मा एवं महिला थाना प्रभारी श्रीमती संगीता डागर सहित पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा।
गश्त के दौरान आमजन, विशेषकर महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा किसी भी आपात स्थिति में पुलिस सहायता हेतु तत्पर रहने का भरोसा दिलाया गया। पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, उन्हें सुरक्षा का एहसास कराना तथा समाज में सकारात्मक वातावरण स्थापित करना रहा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध महोदया द्वारा दुर्गा मंदिरों एवं लक्ष्मी नारायण मंदिर में दर्शन कर वहां उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं से वार्ता की गई तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को भी गंभीरता से सुना गया। पैदल गश्त के दौरान महिला सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु जनपद को उपलब्ध कराई गई आधुनिक होंडा सीबी 350 मोटरसाइकिलें भी शामिल रहीं, जिनके माध्यम से त्वरित प्रतिक्रिया एवं प्रभावी गश्त सुनिश्चित की जा रही है।
महंगे मोबाइल चोरी
मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के गांव शेरनगर में चोरी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में दो घरों को निशाना बनाकर लाखों के मोबाइल फोन चोरी कर लिए। घटना के समय परिवार गहरी नींद में सो रहा था, जिससे चोर आसानी से फरार हो गए। थाना नई मंडी क्षेत्र के ग्राम शेरनगर स्थित श्यामुद्दीन कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने दो मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, चोर छत के रास्ते घरों में घुसे और सो रहे परिवार को भनक तक नहीं लगी। पीड़ित चैधरी सलीम पुत्र स्वर्गीय मौसम अली और चैधरी आसिफ पुत्र स्वर्गीय मेहरबान ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 22-23 मार्च 2026 की मध्यरात्रि के बाद अज्ञात चोर उनके घरों में दाखिल हुए। इस दौरान चोरों ने दोनों घरों से कुल तीन महंगे मोबाइल फोन चोरी कर लिए। चोरी हुए मोबाइल में एक सैमसंग गैलेक्सी ए-55 सहित अन्य स्मार्टफोन शामिल बताए गए हैं। चोर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। सुबह उठने पर जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे निगरानी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
एसएसपी ने बैंक शाखा प्रबंधकों के साथ की बैठक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा बैंक शाखा प्रबंधकों के साथ गोष्ठी आयोजित कर सुरक्षित लेन-देन, साइबर अपराध की रोकथाम एवं बैंक सुरक्षा से संबंधित बिंदुओं पर की गई विस्तृत चर्चा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में जनपद मुजफ्फरनगर के विभिन्न बैंक शाखाओं के प्रबंधकों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। गोष्ठी में बैंक सुरक्षा, सुरक्षित लेन-देन, साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को जागरूक करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बैंक प्रबंधकों से उनकी समस्याओं एवं सुझावों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई तथा उनके त्वरित एवं विधिक निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी बैंक शाखाओं में सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील स्थिति में रहें, कैमरों की गुणवत्ता अच्छी हो तथा उनका बैकअप सुरक्षित रखा जाए। साथ ही बैंकों में अलार्म सिस्टम, गार्ड की तैनाती एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने हेतु भी निर्देशित किया गया। साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को दृष्टिगत रखते हुए बैंक अधिकारियों को ग्राहकों को ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, ओटीपी शेयरिंग, फर्जी कॉल आदि से बचाव के प्रति जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त निर्देशित किया गया कि साइबर फ्रॉड से संबंधित मामलों में पुलिस द्वारा प्रेषित सूचना/अनुरोध पर खातों को तत्काल फ्रीज करने की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर की जाए, जिससे पीड़ित की धनराशि को सुरक्षित किया जा सके संदिग्ध लेन-देन पर सतर्क निगरानी रखते हुए ऐसे मामलों में नियमानुसार रिपोर्टिंग सुनिश्चित करें तथा आवश्यकता पड़ने पर संबंधित सूचना तत्काल पुलिस/साइबर सेल को उपलब्ध कराएं। अंत में सभी बैंक प्रबंधकों को पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु प्रेरित किया गया।
मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत दिखाई हरी झंडी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पुलिस को मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिला सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु प्रदान की गई आधुनिक होंडा सीबी 350 मोटरसाइकिलें, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना, त्वरित पुलिसिंग को मिलेगी नई मजबूती। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिला सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु जनपद मुजफ्फरनगर को प्राप्त हुई 05 नई मोटरसाइकिलों (होंडा सीबी 350) का विधिवत फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर उन्हें रवाना किया गया। मोटरसाइकिलों की विशेष पुलिस उपयोगी खूबियां इस प्रकार हैंइन मोटरसाइकिलों में उच्च क्षमता वाला इंजन है, जिससे त्वरित गश्त एवं आपात स्थिति में तेजी से पहुंच संभव है। वाहन में विशेष पुलिस सायरन एवं फ्लैशर लाइट लगाई गई हैं, जिससे यातायात में प्राथमिकता प्राप्त होती है। वायरलेस सेट/कम्युनिकेशन सिस्टम की सुविधा, जिससे कंट्रोल रूम से सतत संपर्क बना रहेगा। रात्रि गश्त हेतु बेहतर हेडलाइट एवं विजिबिलिटी सिस्टम। पुलिस उपयोग हेतु विशेष स्टोरेज बॉक्स, जिसमें आवश्यक दस्तावेज, सुरक्षा उपकरण एवं प्राथमिक उपचार सामग्री रखी जा सकती है। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बताया गया कि मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत प्रदान की गई इन आधुनिक मोटरसाइकिलों के माध्यम से पुलिस की क्षेत्र में त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी। विशेष रूप से इन मोटरसाइकिलों का उपयोग महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया जाएगा। इनके माध्यम से महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति अभियान तथा सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता हेतु पुलिस की प्रभावी उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी, जिससे महिलाओं में सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत होगी। कार्यक्रम के दौरान संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि इन मोटरसाइकिलों का उपयोग पूर्ण जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करते हुए जनसेवा, महिला सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण में अधिकतम योगदान सुनिश्चित करें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, प्रतिसार निरीक्षक उदल सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
चरथावल। पुलिस व प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से कस्बा चरथावल में जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन, मिशन शक्ति-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत एण्टी रोमियो टीम, बीट आरक्षी व महिला बाल कल्याण विभाग द्वारा महिलाओं/बालिकाओं को किया गया जागरूक। महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलमंबन, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) द्वितीय चरण के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा महोदय के निर्देशन में थाना चरथावल की एण्टी रोमियो टीम द्वारा कस्बा चरथावल में महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक किया गया। अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के लिए समर्पित विभिन्न सेवाओं/हेल्पलाईन नम्बरों (ट्वीटर सेवा, डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 आदि) तथा जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने पर मिशन शक्ति केन्द्र आदि के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए पंफलेट आदि के माध्यम से जागरुक किया गया तथा महिला केन्द्रित विभिन्न सरकारी योजनाओँ (निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, आयुष्मान योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना आदि) के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरुक किया गया।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शहीद दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा अमर शहीदों को दी गयी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, ग्राम सोरम में आयोजित कार्यक्रम में शहीदों के चित्न पर किया माल्यार्पण। अमर शहीद सरदार भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव के बलिदान दिवस (23 मार्च) को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। शहीद दिवस के अवसर पर जनपद मुजफ्फरनगर के ग्राम सोरम में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा प्रतिभाग करते हुए महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि शहीदों का बलिदान राष्ट्र के लिए अमूल्य धरोहर है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर देशवासियों को स्वतंत्रता का अमूल्य उपहार दिया। उनका त्याग, साहस एवं राष्ट्रभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा गया कि हम सभी का कर्तव्य है कि शहीदों के सपनों के भारत के निर्माण में अपना योगदान दें तथा समाज में शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों, पुलिस कर्मियों एवं आमजन द्वारा भी शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इस दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में चैधरी नरेश टिकैत, डा0 लौकेन्द्र बालियान, श्री धर्मवीर बालियान, श्री रामपाल मास्टरजी, श्री सुरेन्द्र सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
वार्षिक परीक्षाफल का किया वितरण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। के के पब्लिक स्कूल, फलावदा रोड खतौली पर विद्यालय का वार्षिक परीक्षा फल घोषित किया गया ।जिसमें विद्यालय के मेरिट छात्राओं को पुरस्कार के साथ-साथ विशेष प्रतिभागी छात्राओं को भी पुरस्कृत किया। प्रबंधक अशोक कुमार अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं, अभिभावको और शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी और कहा कि आज का दिन विद्यालय के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि हम सब उपस्थित होकर छात्र-छात्राओं की उपलब्धियां का जश्न बना रहे है। प्रधानाचार्य संजीव कुमार जैन ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढी और संदेश दिया कि बच्चों की उपलब्धियो पर हमें गर्व है। अभिभावक हमारे विद्यालय के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आने वाले नए सत्र में विद्यालय के द्वारा सीबीएसई के कार्यक्रम कौशल बोध के साथ-साथ लैंग्वेज कक्षाएं ,आर्ट एंड क्राफ्ट और स्किल शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। विद्यालय में बेस्ट बॉय अर्णव, कार्तिक शर्मा ,देवांश सैनी ,कार्तिक बेस्ट गर्ल में जससी ,समृद्धि, यशस्वी ,नव्या को अत्यधिक उपस्थिति में सुनैना, देवासी, आयुष बैसला ,गुनगुन को हेड बॉय में विनायक, हेड गर्ल में खुशी को बेस्ट हाउस के लिए ब्रह्मपुत्र हाउस को पुरस्कृत किया गया। अपनी कक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने में प्रिंस ,आरोही, अरनव सिया ,युविका, अवंतिका , आन्या सिंह ,दिव्या चैहान ,अर्णव कुमार देवांश, रियांश, कुणाल, अर्श ,अन्य चैहान ,आराध्या सिंह, नायरा पाल शिव ,अंशिका, शौर्य प्रताप, सक्षम अर्पित सैनी, आराध्या ,विश्व प्रताप, जिया ठाकुर ,अभिमन्यु, गरिमा सिंह , स्नेहा धामा ,आरुषि, रिया, तनिष्का ,अपेक्षा ,भावना , समर्थ, वसुंधरा ,नक्श, अंश चैहान ,लक्ष्य सिंह ,रिया ,कार्तिक ,आयुष्य सैनी , आकाश ,साक्षी ,माही ,अदिति इशिका खारी, आराध्या को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। नर्सरी क्लास से युवान, मेहवी पाल, विराट, केशव ,युवी राणा ,सृष्टि, तृप्ति, अविश् देशवाल , अभिराज,नव्या नागर आदिश्री अयान सिंह ,अरुल सैनी, विराट को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य संजीव कुमार जैन ने किया ।कार्यक्रम को सफल बनाने में अंशु जैन ,डीडी आर्य, निधि ,चंचल ,सोमेश, मनोज , स्वाती ,पिंकी ,सुनीता ,धीरेंद्र रामकुमार ,गीता मुस्कान, विपिन, अनंत, उमा, राधा आदि अध्यापक अध्यापिकाओं का योगदान रहा।


