समाचार (Muzaffarnagar News)

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जानसठ रोड स्थित एक टायर रीसाइक्लिंग प्लांट में गुरुवार देर शाम भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। विनायक एंटरप्राइजेज नामक इस फैक्ट्री में आग लगते ही पूरे परिसर में हड़कंप मच गया और कर्मचारी अपनी जान बचाने के साथ-साथ आग बुझाने में जुट गए। बताया जा रहा है कि आग तेजी से फैलती चली गई, जिससे प्लांट के अंदर रखा ज्वलनशील सामान इसकी चपेट में आ गया। शुरुआती दौर में फैक्ट्री कर्मचारियों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दे रहा था, जिससे आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया। फिलहाल इस अग्निकांड में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन फैक्ट्री को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। नुकसान का सही आंकलन अभी किया जा रहा है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या ज्वलनशील सामग्री को वजह माना जा रहा है।
धूमधाम के साथ निकली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)चिरंजीवी भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर टाउनहाॅल परिसर मे एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे विभिन्न जनपदों से आए अतिथियो ने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम के उपरांत बैण्ड-बाजों व झाॅकियो के साथ भगवान परशुराम की जन्मोत्सव शोभायात्रा निकाली गई। टाउन हाॅल परिसर मे आयोजित कार्यक्रम मे सर्वप्रथम महामण्डलेश्वर स्वामी प्रबोद्धानन्द जी महाराज, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, उत्तराखण्ड की लक्सर सीट से विधायक उमेश शर्मा, पूर्व विधायक अशोक कंसल,पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल, कार्यक्रम के आयोजक शिशु प्रधान उर्फ शरणदीप कौशिक, आर्यनराज कौशिक, समिति के कोषाध्यक्ष संजय मिश्रा, पं.उमादत्त शर्मा, कार्यक्रम व समिति के संरक्षक श्रीभगवान आश्रम आदि ने भगवान परशुराम के समक्ष पुष्प अर्पित किए तथा दीप प्रज्जलवित किया। उत्तराखण्ड के विधायक उमेश शर्मा ने अपने सम्बोधन मे कहा कि भगवान परशुराम हम सभी के आराध्य है। उन्होने समाज मे शान्ति स्थापित करने के लिए दुष्टों का संहार किया। हमे उनके पदचिन्हो पर चलते हुए समाज मे एकता व शान्ति बनाए रखनी चाहिए। तथा जाति व वर्णभेद को समाप्त करना चाहिए। महामण्लेश्वर स्वामी प्रबुद्धानन्द महाराज ने कहा कि ब्राहमण समाज का दायित्व है कि वह समाज के सभी जाति/धर्म के लोगांे को साथ लेकर चले। उन्होने कहा कि आज आवश्यक्ता इस बात की है कि हम जाति-धर्म मे ना बटें और एकजुट होकर समाज उत्थान मे सहायक बनंे व सनातन धर्म का परचम लहरायें। प्रदेश सरकार मे मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि भगवान परशुराम किसी एक नही बल्कि समस्त समाज के है। इसलिए हमे उनके बताए रास्ते का अनुशरण करना चाहिए। कार्यक्रम मे पालिकाध्यक्ष श्रीमति मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, ममता अग्रवाल, सुबोध शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा टोप, पंडित उमादत्त शर्मा सहित अनेक वक्ताओ ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम आयोजक शरणदीप कौशिक ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद दिया। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि ब्राहमण समाज के अलावा सर्वसमाज के लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के उपरंात भगवान परशुराम की शोभा यात्रा निकाली गई।
शोभा यात्रा टाउन हॉल से प्रारंभ होकर मालवीय चैक, अंसारी रोड, बकरा मार्केट, आबकारी रोड, हनुमान चैक और भगत सिंह रोड से होते हुए शिव चैक पहुंची। इसके उपरांत यात्रा झांसी की रानी और सदर बाजार से गुजरकर टाउन हॉल पर ही सम्पन्न हुई। यात्रा में जिले के पांच प्रमुख बैंडों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। भगवान परशुराम की आकर्षक झांकियां मनमोहक लग रही थी। इस दौरान सरधना के पूर्व विधायक ठा. संगीत सोम, व्यापारी नेता संजय मित्तल, सभासद राजीव शर्मा, सभासद अमित पटपटिया, वरिष्ठ नेता प्रदीप शर्मा, वरिष्ठ सपा नेता राकेश शर्मा, मांगेराम त्यागी, भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सर्वब्राहमण समाज के रा.संरक्षक पंडित जयकुमार शर्मा, भाजपा नेता अरविन्द राज शर्मा, नोमेश शर्मा, विजय कौशिक, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला,भाजपा नेता डा.सुभाष शर्मा, रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी, भाजपा नेता विशाल गर्ग, पुनीत वशिष्ठ, बिजनौर के जिला पुर्ति अधिकारी आलोक वशिष्ठ, अमित बंटी किनौनी, नरेश नन्दन बाल्मिकी, पंडित ब्रहमप्रकाश, पुष्पेन्द्र त्यागी, बोबी, वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेन्द्र शर्मा, लक्ष्मी नारायण शर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरेन्द्र शर्मा, डा.संदीप शर्मा, रविकान्त शर्मा काका, स.सतनाम सिंह हंसपाल, स.कश्मीर ंिसह, राकेश शर्मा पूर्व प्रशासनिक अधिकारी, विनीत कात्यान,अचिन्त मित्तल, बसपा नेता सुशील शर्मा, भाजपा नेता यशपाल पंवार एडवोेकेट, मनोज शर्मा, अमित शर्मा, नरेंद्र पंवार साधु, डा. योगेंद्र शर्मा, पूर्व सभासद पूनम शर्मा, सपा नेत्री अलका शर्मा, रालोद नेता सहित हजारों की संख्या मे समाज के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
शोभायात्रा में पधारे हरिद्वार, वृंदावन के महामंडलेश्वर
मोरना। शुकदेव जयंती महोत्सव में श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर के परमाध्यक्ष स्वामी सदानंद महाराज के साथ अनेक संत-महात्मा भागवत पीठ पधारे, जिनमें
तारतम्य धाम, हरिद्वार के कथाव्यास स्वामी शंकरानंद महाराज, वृंदावन के कथाव्यास जगदीशाचार्य महाराज, मुरैना से पधारे महामंडलेश्वर पूरनदास महाराज, महामंडलेश्वर शिव शरण दास महाराज, ग्वालियर से महामंडलेश्वर शिवराम दास महाराज, मुरैना विधायक परशुराम मुद्गल, वृंदावन के कथाव्यास डा. सुरेश शास्त्री वृंदावन, गगन सिकरवार, स्वामी भरत देव महाराज आदि मुख्य रहे। उधर, छत्रपति शिवजी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्चित आर्य के नेतृत्व में संगठन मंत्री जैकी राज सैनी, जिला गौ रक्षक राहुल धीमान, जिलाध्यक्ष मोहित सोलंकी, गौरव रावत, सचिन, आकाश, विकास धीमान, दीपांशु,अजय सैनी, मोंटी, हेमंत रुपक, आदित्य सैनी आदि कार्यकर्ताओं ने भी शोभायात्रा में भागेदारी की।
किसान गोष्ठी का आईपीएल रोहाना कलां में हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) इंडियन पोटाश लिमिटेड (रोहाना कलां) द्वारा आईपीएल (पीएमकेएस) चीनी मिल क्षेत्र में सम्मानित किसानों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला गन्ना अधिकारी, इकाई प्रमुख, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, विभागाध्यक्ष, अतिरिक्त प्रबंधक एवं सहायक प्रबंधक उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्र में बढ़ रहे टॉप बोरर, थ्रिप्स एवं काला चिटका जैसे कीट-रोगों पर चर्चा की गई।किसानों को इनकी पहचान, प्रभाव और नियंत्रण के उपायों की विस्तार से जानकारी दी गई। किसानों के हित में बड़ा कदम-टॉप बोरर के प्रभावी नियंत्रण के लिए फैक्ट्री की ओर से 1500 लाइट ट्रैप निःशुल्क वितरित किए गए, जिससे कीट नियंत्रण में मदद मिलेगी और फसल की गुणवत्ता बेहतर होगी। संदेश-समय पर पहचान और सही प्रबंधन ही अच्छी पैदावार की कुंजी है। नई तकनीकों को अपनाकर और सामूहिक प्रयास से हम अपनी फसल को सुरक्षित रख सकते हैं और अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी लेकर कराई मार्क ड्रिल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की ली गयी सलामी, अनुशासन व एकरूपता बनाये रखने के लिए टोलीवार करवायी गयी ड्रिल। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित शाखाओं का निरीक्षण व अर्दली रूम लेते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन मुजफ्फरनगर में शुक्रवार परेड की सलामी ली गयी। परेड का संचालन सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के0 मिश्रा द्वारा किया गया। तत्पश्चात महोदय द्वारा परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने हेतु परेड ग्राउण्ड में दौड़ लगवाई गयी साथ ही टोलीवार पुलिसकर्मियों का टर्न आउट चैक करते हुए शस्त्रों के संचालन एवं उचित रख-रखाव हेतु अभ्यास करवाते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके साथ ही महोदय द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन, मुजफ्फरनगर में प्रशिक्षाधीन प्रशिक्षु आरक्षीगण की पासिंग आउट परेड की तैयारियों का जायजा लिया गया तथा प्रशिक्षु आरक्षियों की परेड का निरीक्षण कर उन्हे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परेड में उपस्थित सभी वाहनों को संचालित कराकर उनके हूटर, लाइट, अन्य उपकरणों तथा वाहनों में उपलब्ध प्राथमिक चिकित्सा सहायता किट आदि की स्थिति का परीक्षण किया गया। तत्पश्चात आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही हेतु अधीनस्थ अधिकारियों एवं वाहन चालकगण को आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। साथ ही महोदय द्वारा डायल-112 पर तैनात पुलिसकर्मियों को रेस्पांस टाइम बेहतर रखने, निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर समय से मौजूद रहने तथा सतर्क दृष्टि बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
परेड के पश्चात महोदय द्वारा पुलिसकर्मियों के खाने-पीने की व्यवस्था के लिए संचालित भोजनालय, बैरकों का निरीक्षण किया गया तत्पश्चात मोटर परिवहन शाखा का निरीक्षण किया गया जिसमें वाहनों के रखरखाव, साफ-सफाई तथा रजिस्टरों का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अन्त में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आदेश कक्ष में अधिकारी/कर्मचारीगण का अर्दली रूम लिया गया तथा रजिस्टर व अभिलेखों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, सहायक पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के0 मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
सख्त कार्यवाही: 70 मॉडिफाइड साइलेंसर बरामद
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में जनपद में मॉडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन के निकट पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के0 मिश्रा एवं प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाइन आशुतोष कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना सिविल लाइन पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए मॉडिफाइड साइलेंसर बेचने वाले 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 70 मॉडिफाइड साइलेंसर बरामद किए गए हैं। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त आरिफ अहमद पुत्र खलील अहमद निवासी अजमत कॉलेज के अन्दर साउथ सिविल लाईन थाना सिविल लाईन, मौ0 साजिद मलिक पुत्र स्व0 नासिर मलिक निवासी दरोगा की कोठी खालापार थाना खालापार, आसिफ पुत्र मंजूर हसन निवासी ग्राम बिलासपुर थाना नई मण्डी, आस मौहम्मद पुत्र मौ0 हाशिम निवासी खालापार थाना खालापारहै। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 आशुतोष कुमार सिंह, उ.नि. प्रशांत गिरी, विनोद चैधरी, का. अंकित चैधरी, सुधीर, ब्रहमदेव, मोहित थाना सिविल लाईन शामिल रहे। महत्वपूर्ण बिंदु-मॉडिफाइड साइलेंसर के प्रयोग से अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण होता है। मॉडिफाइड साइलेंसर के प्रयोग से विशेषकर हृदय रोगियों, बुजुर्गों एवं बच्चों को गंभीर परेशानी होती है। मॉडिफाइड साइलेंसर के प्रयोग से तेज आवाज के कारण सार्वजनिक शांति भंग होती है एवं असामाजिक तत्वों द्वारा इसका दुरुपयोग कर छेड़छाड़ जैसी घटनाओं की आशंका बनी रहती है। मुजफ्फरनगर पुलिस आमजन से अपील करती है कि अपने वाहनों में किसी भी प्रकार के मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करें, क्योंकि यह न केवल अवैध है बल्कि समाज में ध्वनि प्रदूषण फैलाकर आम नागरिकों के स्वास्थ्य एवं शांति को प्रभावित करता है। विशेष रूप से युवाओं से अपेक्षा की जाती है कि वे दिखावे या शौक के लिए ऐसे उपकरणों का प्रयोग करने से बचें और जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें। यदि कहीं भी मॉडिफाइड साइलेंसर का निर्माण, बिक्री या उपयोग होता हुआ दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाना पुलिस या डायल 112 पर दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्यवाही की जा सके।
दुकान मंे आग से नुकसान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। ड्राई फ्रुटस की दुकान मे आग लगने से हडकम्प मच गया। मौहल्लावासियो की सूचना पर मौके पर पहंुची दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इस हादसे मे काफी नुकसान होना बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाईन क्षेत्र की मदीना काॅलोनी चैक स्थित कन्फैक्शनरी की दुकान मे आज सुबह अज्ञात कारणो के चलते आग लग गई। चर्चा यह भी रही कि शार्ट सकिट के कारण आग लगी हैं। बहरहाल इस हादसे का कारण चाहे जो भी रहा हो। परन्तु आग लगने से काफी नुकसान होना बताया जा रहा है। दुकान मे आग लगने की खबर पर आसपास के दुकानदारो सहित दर्जनो लोग मौके पर इकटठा हो गए। वहीं दूसरी और मौहल्लावासियो ने जब इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी तो हादसे की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम कुछ ही समय मे घटना स्थल पर पहंुच गई। फायरकर्मियो ने काफी मशक्कत कर किसी प्रकार आग पर काबू पाया। परन्तु टीम के पहंुचने से पहले आग से कुछ नुकसान हो चुका था। गनीमत रही कि इस हादसे मे जानमाल का नुकसान नही हुआ।
‘नारी शक्ति सम्मेलन’ के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जानसठ रोड स्थित एस0 डी0 कालेज आॅफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलोजी में ‘नारी शक्ति सम्मेलन’ के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में कॉलेज की महिला संकाय सदस्याओं एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली का शुभारंभ कॉलेज परिसर से किया गया, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः संस्थान में आकर समाप्त हुई। इस दौरान प्रतिभागियों ने महिला अधिकार, समानता, शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता से संबंधित नारों के माध्यम से समाज को जागरूक करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना तथा उन्हें उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना था। रैली में छात्राओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, नारी शक्ति- देश की शक्ति जैसे प्रेरणादायक संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
इस अवसर पर संस्थान के सचिव श्री अनुभव कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण किसी भी समाज की प्रगति का आधार है। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा कि जब महिलाएं सशक्त होती हैं, तब परिवार, समाज और राष्ट्र स्वतः सशक्त बनता है। वहीं, कॉलेज के निदेशक डॉ. सिद्धार्थ शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के युग में महिलाओं की भूमिका हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण होती जा रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जो महिलाओं को सशक्त बनाकर उन्हें आत्मविश्वास एवं नेतृत्व प्रदान करती है। उन्होंने छात्राओं को अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए आगे आने का आह्वान किया।
शिविर का हुआ शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड प्रादेशिक प्रधान केंद्र लखनऊ एवं सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर मेरठ एवं सहारनपुर मंडल अमित सैनी की अनुमति के अनुपालन में एवं ज़िला संस्था मुज़फ़्फ़रनगर के तत्वाधान में पाँच दिवसीय बी. एड. स्काउट मास्टर गाइड कैप्टेन विशिष्ट परिचयात्मक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ डी.ए.वी पी.जी कॉलेज मुज़फ़्फ़रनगर के अध्यापक शिक्षा विभाग में किया गया। शिविर के उद्घाटन के अवसर पर ध्वजारोहण के पश्चात मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्राचार्य प्रो योगेश कुमार त्यागी ने शिविरार्थियों को अनुशासित रहते हुए कठोर परिश्रम तथा लगन के साथ राष्ट्र निर्माण के लिए तत्पर रहने का आहवान किया। कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में प्रो सुषमा सैनी, समन्वयक भारत स्काउट्स एवं गाइड (रोवर / रेंजर) माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहारनपुर ने छात्रों को जीवन में मानवीय मूल्यों को अपनाकर एक सच्चा मानव बनने पर बल दिया, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो मुकेश चांद, ज़िला आयुक्त रोवर श्रीमती रेणु गर्ग ज़िला सहायक आयुक्त (गाइड) उपस्थित रहे। उद्घाटन सत्र की बेला पर विभागाध्यक्षा प्रो संगीता श्रीवास्तव ने समस्त अतिथियों का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया तथा शिविर में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को कर्म ही पूजा है के सिद्धांत पर चलने का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं द्वारा इस अवसर पर देशभक्ति व प्रेरणादयी कविता एवं समूह गीत प्रस्तुत किये गए, कार्यक्रम का संचालन श्री भारत भूषण अरोरा ज़िला संगठन आयुक्त स्काउट द्वारा किया गया। शिविर प्रशिक्षक के रूप में श्री भारत भूषण अरोरा, श्रीमती प्रभा दहिया, श्रीमती रेणु गर्ग उपस्थित रहे इन्होंने आज शिविर में झंडा-गान, प्रार्थना नियम एवं प्रतिज्ञा, सलामी सिद्धांत व टोली का विभाजन आदि का प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर डॉ. रेखा रानी शिविर प्रभारी एवं तरूण कुमार उपस्थित रहे। शिविर को सफल बनाने में मुकेश यादव, अनिल सिंह, दलनायक अभिनव बालियान एवं दलनायिका मानसी धीमान का विशेष योगदान रहा।
एसडीएम ने गेहूं की क्राॅप कटिंग का निरीक्षण किया
बुढ़ाना। तहसील के दुर्गनपुर गांव में शुक्रवार को एसडीएम कृष्णकांत विश्वकर्मा ने गेहूं की फसल की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान फसल के उत्पादन का जायजा लिया। एसडीएम के पहुंचने पर प्रशासनिक अमले में हलचल देखी गई, जिसके बाद राजस्व और कृषि विभाग की टीम मौके पर सक्रिय हो गई। एसडीएम ने खेत में निर्धारित मानकों के अनुसार क्रॉप कटिंग करवाई और उपज का बारीकी से आकलन कराया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि क्रॉप कटिंग का कार्य पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ किया जाए। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि फसल बीमा योजना और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों को सही ढंग से मिल सके। निरीक्षण के दौरान, एसडीएम ने किसानों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। किसानों ने सिंचाई, बिजली आपूर्ति और मौसम से संबंधित परेशानियों से अवगत कराया। इस पर एसडीएम ने संबंधित विभागों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। एसडीएम कृष्णकांत विश्वकर्मा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जनपद में क्रॉप कटिंग का कार्य तेजी से जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय लेखपाल, कानूनगो सहित कृषि विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
स्कूटी सवार हुआ घायल
मुजफ्फरनगर। तेजगति से आ रही कार की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। जिसे ग्रामीणो ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
मिली जानकारी के अनुसार बुढाना क्षेत्र के गंाव विज्ञाना निवासी युवक अलीहसन अपनी स्कूटी द्वारा खतौली के गंाव चाॅद समन्द रिश्तेदारी मे जा रहा था कि मंसूरपुर हाईवे पर तेजी से आ रही कार की चपेट मे आकर उक्त युवक घायल हो गया। राहगीरो ने घायल युवक को उपचार के लिए बेगराजपुर मैडिकल काॅलेज भिजवाने के साथ परिजनों को इसकी सूचना दी। हादसे की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग भी बेगराजपुर पहुंच गए।
नारी शक्ति वंदन अधिनियमः महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदमः वंदना वर्मा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने इसे महिलाओं को सम्मान, अधिकार और नेतृत्व देने वाला ऐतिहासिक निर्णय बताया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण और ॅवउमद.समक क्मअमसवचउमदज की अवधारणा पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान भाजपा की विधान परिषद सदस्य वंदना वर्मा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की आधी आबादी को राजनीतिक भागीदारी देने वाला एक क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने कहा कि यह कानून केवल आरक्षण नहीं, बल्कि महिलाओं को निर्णय लेने की मुख्यधारा में लाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि 19 सितंबर 2023 का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा, जब यह अधिनियम लागू हुआ। इस अवसर पर उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। वंदना वर्मा ने कहा कि पहले दशकों तक महिला आरक्षण केवल चर्चा का विषय बना रहा, लेकिन भाजपा सरकार ने इसे साकार कर दिखाया। उन्होंने कहा कि “जब नीयत साफ होती है, तो निर्णय भी मजबूत होते हैं और परिणाम भी ऐतिहासिक होते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि अब महिलाएं केवल वोटर या सहभागी नहीं रहेंगी, बल्कि नीति निर्धारण में अग्रणी भूमिका निभाएंगी। यही वउमद.समक क्मअमसवचउमदज का वास्तविक अर्थ है, जिसमें महिलाएं देश के विकास की अगुवाई करेंगी। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि जनधन योजना, उज्ज्वला योजना और स्वच्छ भारत मिशन जैसी पहल ने महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है और उन्हें आर्थिक व सामाजिक रूप से मजबूत किया है।
बाइक फिसली
मंसूरपुर। बाईक फिसल जाने से एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। जिसे उसके परिजनो ने उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया।
मिली जानकारी के अनुसार मंसूरपुर के गंाव लछेडा निवासी युवक ओमकार अपने चचेरे भाई सुनीलपाल के साथ बाईक द्वारा अपने खेतो से घर वापिस लौट रहा था कि गंाव की चकरोड के समीप उसकी बाईक असंतुलित होकर फिसल गई। इस हादसे मे बाईक चला रहा ओमकार घायल हो गया। बताया जाता है कि बाईक फिसलने पर उसके भाई को भी कुछ चोटे आई तथा बाईक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे पर आसपास के खेतो मे काम कर रहे ग्रामीण भी मौके पर पहंुचे तथा परिजनो को इसकी सूचना दी। सडक हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार वाले घटना स्थल पर पहंुच गए तथा घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया।
ज्ञानवर्धक एवं इंटरएक्टिव गतिविधि का सफलतापूर्वक आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)आज एस. डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में आईक्यूएसी सेल के अंतर्गत संचालित ब्रेनिऑक्स क्लब द्वारा कॉरपोरेट एथिक्स, प्रॉफिट एंड वैल्यूज विषय पर एक ज्ञानवर्धक एवं इंटरएक्टिव गतिविधि का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यवसायिक नैतिकता, लाभ और मूल्यों के मध्य संतुलन की गहन समझ प्रदान करना तथा उन्हें व्यावहारिक जीवन में इन सिद्धांतों के महत्व से अवगत कराना था । कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के माननीय प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल एवं बीबीए विभागाध्यक्ष श्री राजीव पाल सिंह द्वारा किया गया। अपने उद्घाटन संबोधन में प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक व्यावसायिक वातावरण में केवल लाभ अर्जित करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि नैतिक मूल्यों का पालन करते हुए व्यवसाय करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने करियर में सदैव ईमानदारी, पारदर्शिता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को प्राथमिकता दें । बीबीए विभागाध्यक्ष राजीव पाल सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कॉरपोरेट जगत में सफलता प्राप्त करने के लिए नैतिकता और मूल्य सबसे महत्वपूर्ण आधार हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि यदि कोई संस्था अपने मूल्यों से समझौता करती है, तो वह लंबे समय तक स्थिर नहीं रह सकती। अतः प्रत्येक विद्यार्थी को अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में नैतिक सिद्धांतों को अपनाना चाहिए । इस गतिविधि की मुख्य समन्वयक प्राची मैडम रहीं, जिन्होंने विद्यार्थियों को इस विषय के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने पावरपॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से कॉरपोरेट एथिक्स, प्रॉफिट और वैल्यूज के बीच संबंध को सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार कंपनियां अपने लाभ को बढ़ाते हुए भी सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकती हैं। उन्होंने अनेक उदाहरणों के माध्यम से यह स्पष्ट किया कि नैतिकता का पालन करने वाली कंपनियां न केवल आर्थिक रूप से सफल होती हैं, बल्कि समाज में एक सकारात्मक छवि भी स्थापित करती हैं ।कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस सत्र में विद्यार्थियों ने कॉरपोरेट एथिक्स से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका उत्तर विशेषज्ञता के साथ दिया गया। इससे विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान हुआ और उनकी समझ में और अधिक विस्तार आया। इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण श्रैपिड फायर राउंडश् रहा, जिसमें विद्यार्थियों से तेजी से प्रश्न पूछे गए और उन्हें तुरंत उत्तर देना था। इस राउंड में विद्यार्थियों ने अत्यधिक सक्रियता और आत्मविश्वास के
…सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में जीडी गोयनका के छात्रा-छात्राओं ने लहराया परचम
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)बड़े हर्ष और गौरव के साथ सूचित किया जाता है कि सत्र 2025-26 की सीबीएसई (ब्ठैम्) कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में जी० डी० गोयनका पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस परीक्षा में विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत (100प्रतिशत) रहा है। विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं का विवरण इस प्रकार है -’प्रथम स्थान -बादल गोयल 98.2प्रतिशत, द्वितीय स्थान -अग्रिम जैन 97.8प्रतिशत, तृतीय स्थान -अवयुक्त सिंह 96.6 प्रतिशत इन विद्यार्थियों ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करके विद्यालय को गौरवान्वित किया है । विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती स्वाति शर्मा ने कहा है कि यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के अटूट विश्वास का मधुर परिणाम है। हमें अपने विद्यार्थियों की शैक्षणिक उत्कृष्टता पर गर्व है और हम उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना करते हैं। वहीं, उपप्रधानाचार्या श्रीमती अंजली आनंद ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि इन विद्यार्थियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि निरंतर प्रयास और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्या एवं समस्त शिक्षकगण सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को इस ऐतिहासिक सफलता पर हार्दिक बधाई देते हैं।
गौ आश्रय स्थल का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। पशु चिकित्सा अधिकारी खरड़ एवं पशुधन प्रसार अधिकारी इटावा द्वारा अस्थाई गौ आश्रय स्थल फतेहपुर खेड़ी का निरीक्षण किया गया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० जितेन्द्र गुप्ता के कुशल निर्देशन में डॉ श्याम सिंह पशु चिकित्सा अधिकारी खरड़ एवं श्री राजीव कुमार पशुधन प्रसार अधिकारी इटावा द्वारा अस्थाई गौ आश्रय स्थल फतेहपुर खेड़ी का निरीक्षण किया गया। भ्रमण के दौरान सभी गोवंश सामान्य पाये गएॉ गौ आश्रय स्थल पर गौवंश को भूसे के साथ हरा चारा खिलाने के निर्देश दिए गए एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध मिला। नियमित रूप से साफ सफाई करने हेतु निर्देशित किया गया है मौके पर केयरटेकर उपस्थित मिले ,हरा चारा नियमित खिलाने के निर्देश दिए गए।
17 से मार्कण्डेय पुराण कथा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)मार्कण्डेय पुराण कथा मे श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा गीतापाठ का आयोजन भी किया जाएगा। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के महामंत्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि प्राचीन श्री शिव मन्दिर,निकट रेलवे स्टेशन मे 17 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक दोपहर 03 बजे से सांय 06 बजे तक, कथा व्यास पंडित कृष्णानन्द जी महाराज द्वारा मार्कण्डेय पुराण कथा की जा रही है। घर-घर गीता,हर घर गीता अभियान के निमित्त दिनाँक 19 अप्रैल 2026 को कथा के विश्राम से पहले सांय 06 बजे गीता पाठ का आयोजन भी किया जाएगा। आपसे अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर मार्कण्डेय कथा का श्रवण एवं गीता पाठ का पठन/पाठन कर धर्म लाभ उठाएं। अतुल कुमार गर्ग महामंत्री , श्री कृष्ण कृपा जीओ परिवार,मुजफ्फरनगर


