समाचार (Muzaffarnagar News)

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । भारत विकास परिषद् मैन शाखा मुजफ्फरनगर का 39वां दायित्व बोध समारोह मंगलम गोल्ड वेंकट हॉल में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत, वंदे मातरम् गीत एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रांतीय पदाधिकारी श्री अनुराग दुबलिश, सरल माधव, आलोक भटनागर, मुकेश चन्द्र गुप्ता एवं प्रवीण गुप्ता उपस्थित रहे।
समारोह में भारत विकास परिषद् मैन शाखा मुजफ्फरनगर को “सर्वश्रेष्ठ शाखा” के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान अध्यक्ष संजय मिश्रा की टीम कृ नवनीत गुप्ता, नीरज सिंघल एवं डॉ. अंजलि गर्ग को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में श्री राजीव त्रीखा द्वारा बहुत ही सुंदर गीत प्रस्तुति दी गई। साथ ही नए सदस्यों एवं दायित्व धारियों का शपथ ग्रहण एवं स्वागत समारोह भी सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर नए दायित्व धारियों में के.पी. राठी, पुरुषोत्तम सिंघल, डॉ. अंजलि गर्ग, सुनीता शाह, ओ.डी. शर्मा, प्रीति वर्धन शर्मा, बृजेश आत्रेय, ब्रजमोहन शर्मा, मनीष गर्ग, विनीत गुप्ता, अरुण मित्तल एवं अनिल शर्मा सहित सभी शाखाओं के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं प्रांतीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। संजय मिश्रा, हर्षवर्धन जैन एवं अशोक सिंघल द्वारा सभी अतिथियों का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रगान किया गया तथा तत्पश्चात सभी ने सहभोज ग्रहण किया।
करियर काउंसलिंग सेमिनार का हुआ अयोजन
भोपा। जनता बैंक्वेट हॉल में केआईए क्लासेज द्वारा करियर काउंसलिंग सेमिनार एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई तथा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध शिक्षक विवेक सर पहुंचे, जिनका संस्थान की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने छात्रों को सफलता के लिए मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि विवेक सर ने केआईए क्लासेज द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण ऐसे होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने अच्छे माक्र्स लाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। वही नीट पेपर लीक मामले को उन्होंने गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है जो नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर वर्ष किसी न किसी परीक्षा में पेपर लीक की घटनाएं सामने आती हैं, जो चिंताजनक है। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए और सख्ति करनी चाहिए। संस्थान के निदेशक एवं संस्थापक अक्षित सर ने कहा कि केआईए क्लासेज का उद्देश्य छात्रों को बेहतर शिक्षा और सही दिशा प्रदान करना है, ताकि वे प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर सकें। एबीएस पब्लिक स्कूल बसेड़ा के प्रबंधक नीरज बालियान ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य रैंक होल्डर विद्यार्थियों को सम्मानित करना और उनका मार्गदर्शन सत्र आयोजित करना था। उन्होंने कहा कि केआईए क्लासेज वर्ष 2023 से बच्चों को सरकारी नौकरी की तैयारी करवा रही है। उन्होंने बताया कि अक्षित सर ने पिछले दो-तीन वर्षों में करीब 40 से 50 बच्चों को सरकारी नौकरियों में सफलता दिलाने का कार्य किया है। कार्यक्रम का मंच संचालन शुभम कुमार एवं प्रीतम कुमार मिश्रा ने किया। आयोजन में अक्षत सर (डायरेक्टर, केआईए क्लासेज), कैप्टन प्रविण कुमार, संजय राठी जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल, प्रवेंद्र दहिया प्रधानाचार्य, नीरजा बालियान प्रधानाचार्य, आर्यन राज कोशिक, हरेंद्र शर्मा, विजय तौमर, सविता चैधरी प्रधानाचार्य स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज जट मुझेडा,टीना चैधरी,निकिता शर्मा, रिया शर्मा, अंशु निर्वाल, उत्पल तोमर, सत्यव्रत, वाणी वत्स, श्वेत शर्मा, अभिषेक एवं नरेंद्र का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज, जट मुजैड़ा, मॉडर्न इंटर कॉलेज, आर.जी. पब्लिक स्कूल, हेरिटेज पब्लिक स्कूल, इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल (मोरना), जी.एस.एस. अकैडमी एवं जे.पी.एस. पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह का माहौल देखने को मिला। अंत में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
तेज धूप से हाल हुआ बेहाल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । चिलचिलाती धूप से हर कोई परेशान है। गर्मी का आलम यह है कि दोपहर के वक्त बाजारो मे सन्नाटा सा पसरा रहता है। गर्मी का असर कामकाज पर भी पड रहा है। सुबह निकलते ही तेज ध्ूाप से नागरिकों का हाल बुरा हो गया। भयंकर गर्मी पड़ रही है। तेज धूप और लू के थपेड़ों के कारण दिन में निकलना दुश्वार हो रहा है। अगले चार दिन ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार हैं। पश्चिम उत्तर प्रदेश में गर्मी ने अपने तेवर और तल्ख कर लिए हैं। दिन की शुरुआत से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया है। सुबह से ही सूरज की तपिश इतनी अधिक है कि दोपहर होते-होते सड़कों पर आवाजाही कम हो जाती है। लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण लोगों का दिन में घरों से निकलना दूभर हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है और दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है। तेज धूप निकली। दोपहर के समय गर्म हवाओं और लू जैसे हालात ने लोगों को खासा परेशान किया। बाजारों और सड़कों पर दोपहर में सन्नाटा पसरा रहा। सबसे अधिक परेशानी दुपहिया वाहन चालकों और बाहर काम करने वाले लोगों को उठानी पड़ रही है। तेज धूप से बचने के लिए लोग अपने सिर और चेहरे को ढककर निकलते दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त हो चुका है, जिसके कारण मौसम शुष्क बना हुआ है।
अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी वृद्धि हो रही है, जिससे उमस और गर्मी दोनों मिलकर लोगों को परेशान कर रही हैं।
मई के महीने मे पहले सप्ताह से ही गर्मी ने विकराल रूप धारण कर लिया है। दिन प्रतिदिन बढती गर्मी का असर जनजीवन पर पडता नजर आ रहा है। दोपहर के वक्त सडकें सूनी-सूनी नजर आती हैं। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि तेज गर्मी के कारण बाजारो से रौनक गायब है। धूप के कारण दोपहर के वक्त ग्राहक बाजार से नदारद है। आजकल सुबह-शाम की ही दुकानदारी रह गई है। कम दुकानदारी के कारण व्यापार पर इसका विपरीत प्रभाव पड रहा है। मन्दी के दौर मे दुकान का किराया/खर्चा निकालना मुश्किल हो रहा है। गर्मी से इंसान ही नही बल्कि पशु-पक्षी भी परेशान हैं जो धूप से बचने के लिए इधर-उधर भटकते नजर आते हैं। पशु प्रेमियो द्वारा ऐसे पशुओ के लिए छाया एवं पीने के पानी का कुछ स्थानो पर इंतजाम कर रखा है ताकि उक्त पशु ठण्डा पानी पीकर कहीं छाॅव मे आराम कर सकें। विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ द्वारा शहर मे कई स्थानो पर निशुल्क प्याउ के इंतजाम के साथ वाटर कूलर भी लगवाए गए हैं। ताकि राहगीर इस भीष्ण गर्मी मे ठण्डा पानी पीकर अपनी प्यास बुझा सकें। गर्मी से हर कोई बेहाल है। तेज गर्मी के कारण अक्सर लोग घर पर आराम करना ही पसन्द करते हैं। यही कारण है कि दोपहर मे बाजारो से भीड गायब है।
पुलिस मुठभेड में शातिर हिस्ट्रीशीटर घायल
तितावी। थाना तितावी पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड़ 01 शातिर हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त घायल हो गया । पकडे गये शातिर के के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद किये। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महाडिक अक्षय संजय, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्रपाल सिंह, थाना अध्यक्ष तितावी प्रमोद कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना तितावी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है किथाना तितावी पुलिस द्वारा मुकन्दपुर झाल मार्ग पर चेकिंग की जा रही थी । तभी मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि बघरा-अमीरनगर मार्ग पर 01 शातिर बदमाश कोई घटना कारित करने की फिराक में मोटरसाइकिल से आने वाला है जिसके पास अवैध असलाह भी हैं । सूचना पर थाना तितावी पुलिस द्वारा बघरा-अमीरनगर मार्ग पर पहुंचकर सतर्कतापूर्वक चेकिंग शुरु कर दी गयी । कुछ समय पश्चात 01 मोटरसाइकिल आती दिखाई दी जिसे नजदीक आने पर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया । किन्तु मोटरसाइकिल चालक नहीं रुका तथा मोटरसाइकिल को वापस मोड़कर तेजी से भागने का प्रयास करने लगे परन्तु तेजी से मोड़ने के कारण उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गयी जिस पर मोटरसाइकिल चालक उठकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने लगा । बदमाश द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा बदमाश को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाश पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ । पुलिस टीम द्वारा बदमाश की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें वह बदमाश आबिद पुत्र मौसम घायल हो गया । घायल / गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं । घायल / गिरफ्तार अभियुक्त आबिद पुत्र मौसम निवासी ग्राम मांडी थाना तिवावीको उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना तितावी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । घायल / गिरफ्तार अभियुक्त आबिद उपरोक्त 01 शातिर किस्म का अपराधी है जोकि थाना तितावी का हिस्ट्रीशीटर अपराधी (एचएस नं0 6ए) भी है । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार थाना तितावी,, उ.नि. अमित चैधरी चैकी प्रभारी बघरा, उ0नि0 शुभम त्यागी, का. अरूण, इमरत, बिजेन्द्र थाना तितावी शामिल रहे।
बाइक सवार हादसे में घायल
मोरना। ककरौली थाना क्षेत्र के चैरावाला गांव में एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार मोहम्मद रहीस घायल हो गए। वह एक बुजुर्ग को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए थे। तेवड़ा गांव निवासी मोहम्मद रहीस चैरावाला में अपनी रिश्तेदारी में किसी काम से आए थे। देर शाम जब वह बाइक से वापस लौट रहे थे, तो मोरना-जानसठ मुख्य मार्ग पर रिश्तेदार के घर से कुछ दूरी पर सड़क पार कर रहे एक वृद्ध को बचाने के चक्कर में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक अनियंत्रित होने से मोहम्मद रहीस सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना मिलने पर ककरौली पुलिस और रोड सेफ्टी टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने घायल रहीस को एम्बुलेंस की मदद से भोपा सीएचसी भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद, परिजन मोहम्मद रहीस को आगे के इलाज के लिए एक निजी चिकित्सालय ले गए।
2 जून होगी सुभासपा की ताल कटोरा स्टेडियम मे विशाल रैली
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । सुहैलदेव भारतीय समाज पार्टी की 2 जून को दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम मे होने वाली रैली की तैयारियों को लेकर पार्टी की एक बैठक जिला पंचायत सभागार मे हुई। बैठक मे मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपाल मंाडी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पार्टी का जनाधार लगातार बढ रहा है। इसी को लेकर 2 जून को दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम मे रैली होगीं। जिसमे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे। आज की बैठक के मुख्य अतिथि रामपाल मंाडी ने कहा कि पार्टी का लगातार जनाधार बढ रहा है। आने वाले विधानसभा चुनाव मे सुहैलदेव भारतीय समाज पार्टी के बिना किसी की सरकार नही बन पाएगी। उन्होने यह भी कहा कि बीजेपी से गठबंधन के चलते भाजपा के सहयोग से विधानसभा चुनाव लडने वाली सुहैलदेव पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश मे भी विभिन्न सीटों पर अपने प्रत्याशी उजारेगी। इस लिए पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करें। उन्होने यह भी बताया कि रैली के लिए मुजफ्फरनगर से 10 बजे जाएगी। अपने अपने वाहनो से भी कई कार्यकर्ता रैली मे पहुंचेगे। दिल्ली मे होने वाली यह रैली एतिहासिक होगी। बैठक मे वरिष्ठ नेता धर्मवीर बालियान आदि ने अपने विचार रखे। इस बैठक मे सैकडो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सती-ध्रुव चरित्र का भव्य वर्णन
मीरापुर। कस्बे के ऐतिहासिक एवं सुप्रसिद्ध भूमिया मंदिर प्रांगण में आयोजित की जा रही संगीतमय श्रीमद भागवत कथा के तीसरे दिन शनिवार को पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तिमय भजनों और दिव्य प्रसंगों से पूरा वातावरण अध्यात्म के रंग में सराबोर नजर आया। कथा महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूज्य योगी शीलनाथ जी महाराज ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती कर तीसरे दिन के सत्र का विधिवत शुभारंभ कराया। कथा व्यास परम श्रद्धेय राघव ऋषि जी महाराज ने अपने मुखारविंद से माता सती के आत्मदाह और बाल भक्त ध्रुव चरित्र का अत्यंत भावपूर्ण व मर्मस्पर्शी वर्णन किया, जिसे सुनकर पाण्डाल में मौजूद कई श्रद्धालुओं की आँखें सजल हो उठीं। श्रद्धालुओं को जीवन का मूल मंत्र देते हुए कथा व्यास राघव ऋषि ने कहा कि सुखी और सफल जीवन के लिए मनुष्य को हमेशा तीन बातों का ध्यान रखना चाहिए “अपनी समीक्षा, संसार की परीक्षा और भगवान की प्रतीक्षा।” उन्होंने माता सती के प्रसंग की व्याख्या करते हुए बताया कि जब सती ने भगवान शिव के वचनों की उपेक्षा कर स्वयं भगवान श्रीराम की परीक्षा लेने का प्रयास किया, तो अंततः उन्हें इसके परिणामस्वरूप यज्ञ की दिव्य अग्नि में अपने प्राणों की आहुति देनी पड़ी। उन्होंने भावुक शब्दों में कहा कि भगवान और भक्त का संबंध संसार में सबसे पवित्र होता है, और किसी भी सच्चे भक्त को अपने आराध्य या इष्ट का अपमान कभी स्वीकार नहीं होता। आज के आधुनिक दौर में टूटते पारिवारिक मूल्यों और गृहस्थ जीवन पर गंभीर प्रवचन देते हुए कथा व्यास ने माता-पिता की जिम्मेदारी को रेखांकित किया। उन्होंने दोटूक कहा कि आजकल लोग बच्चों में संस्कार ढूंढते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि बच्चों के संस्कार उनके माता-पिता के आपसी व्यवहार और आचरण से बनते हैं। यदि घर-परिवार का वातावरण सात्विक, मर्यादित और प्रेमपूर्ण होगा, तो संतान स्वतः ही आज्ञाकारी और संस्कारवान बनेगी। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि माता-पिता अपने आचरण में सुधार नहीं करेंगे, तो बच्चे भटकाव के रास्ते पर निकल जाएंगे, जिससे अंततः समाज और परिवार दोनों को गहरे कष्ट झेलने पड़ेंगे। कथा के दौरान भगवान शंकर द्वारा माता सती के परित्याग के प्रसंग के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, सत्य और सामाजिक मर्यादाओं का पालन करने का दिव्य संदेश दिया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान संगीतमय भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। इस पावन अवसर पर योगी श्यामनाथ, प्रद्युम्न शर्मा, सुबोध दुबे, चंद्रपाल धीमान, घनश्याम दास अग्रवाल, तिलकराम प्रजापति, संजय माहेश्वरी, अमरदीप, बृजेश चैधरी, ईश्वर सैनी, सागर प्रजापति सहित भारी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु और क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मेधावियों को किया गया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज, जडौदा, मुजफ्फरनगर के सभागार में बोर्ड परीक्षा 2026 में सर्वेश्रष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियेां को सम्मानित करने के लिए ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथि डायरेक्टर कृष्णा इस्ट्टीयूट ऑफ टैक्नोलॉजी, मेरठ विजयराज काकरान, राजीव मुन्जाल, राजीव वर्मा, डायरेक्टर आर्यवाश एजुकेशन आर्यराज कौशिक, प्रधानाचार्य राजकीय इ0का0 डॉ0 रणवीर सिंह, अनिल शास्त्री, अंकित चैधरी एवं प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया के द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया। प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए बताया कि आज हम हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 में जिले की टॉप-10 लिस्ट में स्थान प्राप्त करनी वाली छात्रा और विद्यालय में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बोर्ड परीक्षा कक्षा- 10 में श्रेष्ठतम् सूची में हर्षित गुप्ता, ईरम, अवनिका, वंशिका, इलमा, माही, आकाश कुमार, मोनिश त्यागी, खुशी सहरावत, अर्चित सैनी एवं बोर्ड परीक्षा में कक्षा-12 में जिले में 9 वां स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा आँचल सैनी एवं साथ ही साथ विद्यालय में श्रेष्ठतम् सूची में आयशा, हर्षित कुमार, सादिका रहामान, वंशिका, आर्यन, मन्तशा, वंशिका, सृष्टि रूहेला, प्रिया, अश्वनी को स्मृति चिह्न, प्रमाण-पत्र एवं अंगवस्त्र पहनाकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया। विजयराज काकरान ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपकी यह सफलता आपके माता-पिता के संघर्ष एवं शिक्षकों के अथक प्रयासों का संयुक्त परिणाम है और हमें हमेशा इस बात को ध्यान में रखना चाहिए, प्रारम्भ के पांच वर्ष की कठिन मेहनत और लगन से आप आने वाले 50 वर्षों में सुखद एवं सफलता का जीवन यापन करेगें। अंकित चैधरी ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को जीवन में ऐसे श्रेष्ठ कार्य करने चाहिए जिससे माता-पिता अपने बच्चों पर गर्व महसूस करें। आर्यन राज कौशिका ने कहा कि हमें अच्छी संगत, श्रेष्ठ विचारों के साथ अच्छा इंसान बनने की राह चुननी चाहिए, जिससे हम दूसरों की मद्द करके अपने जीवन को श्रेष्ठ बना सकें। डॉ0 रणवीर सिंह ने कहा कि विद्यार्थी को अगर सफल होना है तो अपने लक्ष्य को चुनकर उस पर निरन्तर परिश्रम करते रहना चाहिए, क्यांेकि छात्र जीवन त्याग का जीवन है, यही हमें आगे ले जाकर सफलता की राह दिखायेगा। राजीव वर्मा एवं राजीव मुन्जाल ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए बताया कि आज आप जिस मुकाम पर पहुँचे है उस मुकाम पर पहुँचाने में विद्यालय प्रशासन आपके शिक्षकों और माता-पिता का बहुत बडा योगदान है, आप हमेशा उनके कृतज्ञ रहे, अब आप जितनी मेहनत कर लोगें, आपकी जिन्दगी आराम से कटेगी। आप सभी बहुत सौभाग्यशाली है जो शिक्षा दूर-दूर शहरों में जाकर प्राप्त की जाती है उससे भी बेहतर शिक्षा आप अपने गंाव में ही प्राप्त कर रहे है। अंत में प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर उनका आभार व्यक्त किया और सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में जितेन्द्र कुमार, योगाचार्य सतकुमार, नितिन बालियान, शुभम कुमार, प्रीतमकुमार मिश्रा, सचिन कश्यप और समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का पूर्ण सहयोग रहा।
कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के पोर्टल पर करे आॅनलाइन आवेदनः शक्ति सरन श्रीवास्तव
ओ लेवल और सीसीसी प्रशिक्षण कराया जायेगा प्रदान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । शक्ति सरन श्रीवास्तव जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मुजफ्फरनगर ने जारी पे्रस विज्ञप्ति में कहा कि पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग के न्यूनतम इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण शैक्षिक योग्यता रखने वाले बेरोजगार युवक/युवतियों, जिनके माता-पिता/अभिभावकों की समस्त स्त्रोतों से अधिकतम वार्षिक आय रू0 1,00,000/- तक है, को रोजगार कम्प्यूटर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में भारत सरकार की संस्था नीलिट (राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान) से मान्यता प्राप्त संस्थाओं के माध्यम से ओ-लेवल एवं सी०सी०सी० प्रशिक्षण प्रदान कराया जायेगा। इच्छुक प्रशिक्षणदायी संस्थाएं दिनांक 20 मई 2026 से 03 जून 2026 तक तथा प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 16 जून 2026 से 10 जुलाई 2026 तक कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। योजना से संबंधित जानकारी व विस्तृत दिशा-निर्देश, पात्रता, समय सारिणी एवं आवेदन प्रक्रिया पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उ०प्र० विभागीय वेबसाइट ीजजचेरूध्ध्इंबाूंतकूमसंितमनच ण्हवअण्पद तथा ीजजचेरूध्ध्वइबबवउचनजमतजतं
छापा मारकर सात को दबोचा
बुढ़ाना। रतनपुरी पुलिस ने मंडावली गांव में कबूतरबाजी के अड्डे पर छापा मारकर सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब 5,500 रुपये और 6,000 रुपये की नकदी बरामद करने का दावा किया है। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, मंडावली गांव में काफी समय से कबूतर उड़ाने की प्रतियोगिताएं चल रही थीं। इन प्रतियोगिताओं में आसपास के कई गांवों से लोग अपने कबूतर लेकर पहुंचते थे। प्रतियोगिता के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहते थे और कबूतर उड़ाने को लेकर दांव लगाए जाते थे। पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि गांव में कबूतरबाजी की आड़ में जुए का खेल चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर छापेमारी की। पुलिस को देखकर वहां अफरा-तफरी मच गई और कई लोग भागने लगे। हालांकि, पुलिस ने घेराबंदी कर सात लोगों को मौके से पकड़ लिया। तलाशी के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से नकदी भी बरामद हुई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद गांव में कबूतरबाजी और जुए को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।
चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । थाना सिविल लाइन पुलिस ने मंदिरों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई नगदी और वारदात में इस्तेमाल किया गया सामान बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रत्नेश पुत्र राजेन्द्र निवासी योगेन्द्रपुरी, थाना कोतवाली नगर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई जाट कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में हुई चोरी की घटना के बाद की गई, जिसकी सूचना मंदिर के पुजारी पंडित धर्मेंद्र शर्मा ने पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की मदद से पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी की नगदी बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने कई चैंकाने वाले खुलासे किए। उसने स्वीकार किया कि करीब 10 से 12 दिन पहले उसने मेरठ रोड स्थित शनिदेव मंदिर में भी चोरी की थी। आरोपी ने बताया कि वह दानपात्र को कंबल में लपेटकर जंगल में ले गया था और वहीं उसे तोड़कर उसमें रखी नगदी निकाल ली थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी में इस्तेमाल किया गया कंबल भी बरामद कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के आपराधिक इतिहास और उससे जुड़े अन्य मामलों की जांच की जा रही है, साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं वह किसी बड़े गिरोह से तो नहीं जुड़ा है।
महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद सरस्वती महाराज का देवलोक गमन
शुकतीर्थ। सुप्रसिद्ध पौराणिक और भागवत उद्गम स्थली तीर्थ नगरी शुकतीर्थ के प्रसिद्ध हनुमंतधाम आश्रम के अधिष्ठाता महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद सरस्वती महाराज का रविवार सुबह 3ः30 बजे मुजफ्फरनगर के आरोग्यम अस्पताल में निधन हो गया। उनके ब्रह्मलीन होने से पूरी तीर्थ नगरी, संत समाज और उनके लाखों श्रद्धालुओं में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके अंतिम दर्शनों के लिए आश्रम में साधु-संतों, गणमान्य व्यक्तियों और जनप्रतिनिधियों का तांता लगा रहा। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, महामंडलेश्वर स्वामी गोपाल दास महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी विनय स्वरूपानंद महाराज, स्वामी गीतानंद महाराज, स्वामी आनंद स्वरूप महाराज, दंडी स्वामी महेश्वाश्रम जी महाराज, स्वामी विज्ञानंद महाराज और आश्रम ट्रस्ट अध्यक्ष आर.के. टंडन सहित कई प्रमुख हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इनमें जितेंद्र वर्मा, राजेंद्र कुमार, जियालाल, कैलाश गोयल, कृष्ण बंसल, राघव स्वरूप, विवेक अग्रवाल, गिरिराज किशोर, सतीश अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, तरुण अग्रवाल, राजीव अग्रवाल और आनंद स्वरूपानंद महाराज भी शामिल थे। महाराज श्री धर्म और अध्यात्म के जीवंत प्रतीक थे। ब्रह्मलीन स्वामी केशवानंद सरस्वती 1970 में शुकतीर्थ आए थे। उन्होंने 1987 में हनुमंतधाम की स्थापना की थी। स्वामी जी ने शुकतीर्थ के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया और विश्व प्रसिद्ध नक्षत्र वाटिका की भी स्थापना की। स्वामी जी महाराज के ब्रह्मलीन होने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।दोपहर बाद महामण्डलेश्वर केशवानंद महाराज को श्रृद्धंाजलि देने के बाद शव यात्रा निकाली गई। शव यात्रा के उपरंात केशवानंद महाराज के पार्थिव शरीर को हनुमद्धाम परिसर मे समाधि दी गई। लोगो ने स्वामी जी को विदाई दी गई।


