समाचार (Muzaffarnagar News)

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा आपरेशन सवेरा के अन्तर्गत 01 अभियुक्त मय 15.5 ग्राम अवैध स्मैक, एक अदद इलैक्ट्रानिक कांटा 2150 रूपये नगद सहित गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अपराध रोकथाम व मादक पदार्थ के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान आपरेशन सवेरा के अनुक्रम मे व पुलिस अधीक्षक नगर व सहायक पुलिस अधीक्षक /क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में थाना को0नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त भूषण पुत्र सुमेरचन्द निवासी भूरादेव मंदिर के सामने वाली गली ,रामलीला टील्ला थाना कोतवाली नगर मु0नगर उम्र करीब 52 वर्ष को मय 15.5 ग्राम अवैध स्मैक, एक अदद इलैक्ट्रानिक कांटा मय 2150 रूपये नगद सहित न्याजुपुरा चरथावल रोड पर न्यू गुडलक बारात घर के पास बने मंदिर के पीछे प्लाटिंग से गिरफ्तार किया गया । उक्त के सम्बन्ध मे अग्रिम विधिक कानूनी कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा, उ.नि. विक्रान्त कुमार, उ.नि. प्रताप सिंह, का. प्रिंस कुमार, राजकुमार शामिल रहे।
मुजफ्फरनगर। रामलीला टीला से पहले नाले की पुलिया पर कूड़ा करकट का अंबार लगा हुआ है नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के संबंधित अधिकारियों को कई बार इस संबंध में जानकारी दी गई है परंतु कोई सुनवाई नहीं हुई है इस पूरे करकट के ढेर से क्षेत्र में बीमारी फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया है नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप से क्षेत्र के लोगों ने निवेदन किया है कि इस और ध्यान दिया जाए और इस कूड़ा करकट को यहां से हटाया जाए ताकि लोग राहत की सांस ले सकें।
तरबूज की गर्मी के साथ बढी बिक्री
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । गर्मी शुरू होते ही नगर में तरबूज की आमद शुरू हो गई है।गर्मियों में तरबूज शरीर को ठंडक पहुंचाने और पानी की कमी दूर करने के लिए सबसे ज्यादा है जाने वाला फल है,किन्तु विशेषज्ञों के अनुसार कुछ खाद्य पदार्थों के साथ तरबूज खाने से पाचन संबंधी दिक्कतें भी बढ़ सकती हैं।तरबूज में पानी और प्राकृतिक शुगर की मात्रा अधिक होती है,इसलिए इसे गलत चीजों के साथ खाने से पेट खराब,गैस और फ़ूड प्वाइजनिंग जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है,ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि तरबूज खाने के बाद इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।तरबूज खाने के तुरंत बाद दूध,दही,पनीर या अन्य डेरी प्रोडक्ट का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ सकती है।दरअसल तरबूज में पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है,जबकि दूध को पचाने में समय लगता है।दोनों को एक साथ लेने से पेट में गैस,भारीपन अपच और एसिडिटी की शिकायत भी हो सकती है।खैर तरबूज गर्मियों का एक बेहतर फल है।तरबूज हल्का और जल्दी पचने वाला फल होता है।तरबूज शरीर को ठंडक देता है,जबकि मसालेदार भोजन शरीर में गर्मी बढ़ाने का काम करते हैं,ऐसे में दोनों का गलत कांबिनेशन पाचन बिगाड़ सकता है और कई बार पेट में ऐंठन और बेचैनी की समस्या भी बन सकती है,बहरहाल गर्मी बढ़ाने के साथ ही नगर में तरबूज की आमद भी बढ़ गई है।
कार्यवाही की मांग
मुजफ्फरनगर। सपा नेता के कथित विवादित बयान को लेकर विरोध तेज हो गया है। सोमवार को जाट महासभा मुजफ्फरनगर के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन सौंपकर जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि 14 मई को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित किसान नेता चैधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि कार्यक्रम के दौरान उक्त नेता ने अपने संबोधन में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। महासभा का कहना है कि इस बयान से भावनाएं आहत हुई हैं। ज्ञापन पर जाट महासभा के अध्यक्ष धर्मवीर बालियान, महासचिव जयवीर सिंह और कोषाध्यक्ष राकेश बालियान के हस्ताक्षर दर्ज हैं।
रोमा गुप्ता को किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । नई मंडी स्थित बड़ी धर्मशाला में संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा ने एक सम्मान समारोह आयोजित किया। युवा खिलाड़ी रोमा गुप्ता को बॉडी बिल्डिंग और योगा प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता सभा अध्यक्ष संजय मित्तल ने की, जबकि महामंत्री अनिल तायल ने इसका संचालन किया। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज की निवासी रोमा गुप्ता ने बॉडी बिल्डिंग और योगा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने मसलमेनिया प्रो कार्ड जीता है। इसके अतिरिक्त, रोमा ने आईबीएन इंडिया प्रतियोगिता में चैथा स्थान और अखिल भारतीय योग राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वैश्य समाज ने रोमा को मंच पर पगड़ी पहनाकर और वैश्य शिरोमणि महाराजा अग्रसेन का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सभा अध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा कि रोमा गुप्ता समाज की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में रोमा को किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होने पर वैश्य समाज हर संभव मदद करेगा। कार्यक्रम में सभा के संरक्षक सतीश गोयल ने रोमा गुप्ता को 11 हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान की। सम्मान समारोह के उपरांत, रोमा गुप्ता शिव मूर्ति पहुंचीं और भगवान आशुतोष का आशीर्वाद लिया। इसके बाद कृष्णापुरी में अग्रसेन सेवा समिति द्वारा भी उनका स्वागत किया गया। इस समारोह में वैश्य समाज के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से समाज की बेटियों को खेल और अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने का संदेश भी दिया गया।
कान्हा गौशाला का किया निरीक्षण
मीरांपुर। पशु चिकित्सा अधिकारी मीरापुर द्वारा कान्हा गोशाला ,मीरापुर का निरीक्षण किया गया तथा पशु चिकित्सा अधिकारी डूंगर द्वारा कान्हा गोशाला सिसौली का निरीक्षण किया गया । मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० जितेन्द्र गुप्ता के कुशल निर्देशन में डॉक्टर अजय कुमार पशु चिकित्सा अधिकारी मीरापुर द्वारा कान्हा गोशाला ,मीरापुर का निरीक्षण किया गया तथा डॉक्टर वैभव आर्य पशु चिकित्सा अधिकारी डूंगर द्वारा कान्हा गोशाला सिसौली का निरीक्षण किया गया । । निरीक्षण के दौरान सभी गोवंश स्वस्थ्य पाये गए । गौआश्रय स्थल पर पर्याप्त मात्रा में भूसा ,स्वच्छ पेयजल व हरा चारा उपलब्ध मिला। गौवंशों को नियमित रूप से हरा चारा,खल चोकर देने एवं साफ सफाई करने हेतु निर्देशित किया गयाॉ केयरटेकर उपस्थित मिल!गर्मी से बचाव के पूर्ण इंतजाम है!
भगवान महर्षि कश्यप के नाम पर गंगा घाट के निर्माण की मांग
मोरना। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में भगवान महर्षि कश्यप के नाम पर गंगा घाट के निर्माण की मांग कश्यप समाज ने की है। घाट के निर्माण की मांग को लेकर कश्यप समाज के अनेक लोग जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल से मिले।जिला पंचायत अध्यक्ष ने पुनीत कार्य में सहयोग का आश्वासन दिया है। भोपा में स्थित जिला पंचायत अध्यक्ष के कैंप कार्यालय पर सोमवार को पहुंचे हाजीपुर निवासी नामित सभासद संजीव कश्यप के नेतृत्व में कश्यप समाज के दर्जनों व्यक्तियों ने एक मांग पत्र जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा।संजीव कश्यप ने बताया कि तीर्थ नगरी शुकतीर्थ का विशेष धार्मिक महत्व है। अनेक अवसर सहित प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिये तीर्थ नगरी में आते हैं। सरकार द्वारा विकास कार्य जारी हैं।जिसमें सुंदर घाट का निर्माण भी जारी है।क्षेत्र के धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व के दृष्टिगत यहां पर भगवान महर्षि कश्यप के नाम पर गंगा घाट का निर्माण कराया जाए।महर्षि कश्यप भारतीय परंपरा के महान विश्व में से एक रहे हैं जिनके नाम पर घाट का निर्माण होने से इस स्थल की धार्मिक गरिमा और अधिक बढ़ेगी तथा श्रद्धालुओं को एक सुरक्षित एवं सुव्यस्थित स्नान स्थल उपलब्ध हो सकेगा। वर्तमान में पर्याप्त एवं सुरक्षित घाट के अभाव में श्रद्धालुओं को कठिनाईयो का सामना करना पड़ता है तथा दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है।जनहित व धार्मिक आस्था को ध्यान मे रखते हुए भगवान महर्षि कश्यप के नाम पर सुंदर,भव्य घाट का निर्माण कराया जाए। इस अवसर पर मुख्य रूप से शंकर कश्यप भोपा अनिल कश्यप मोरना, कुलदीप कश्यप, सोनू कश्यप, अरुण कश्यप, विपिन कश्यप, सोमदत्त कश्यप,मिन्टू कश्यप, जोनी कश्यप, सीटू कश्यप,अनुज कश्यप, विक्की कश्यप, रवि कश्यप, आदित्य कश्यप, हरि ओम कश्यप, बबलू कश्यप, विनीत कश्यप,अंकित कश्यपआदि मौजूद रहे।
सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी गई विदाई
भोपा। ब्लाक संसाधन केंद्र पर जूनियर एवं प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कंपोजिट विद्यालय कम्हेडा के प्रधानाध्यापक सीताराम व निवादा कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक सईद अख्तर को शाल ओढ़ाकर कुरान व गीता, घडी, छतरी भेंट कर व माला पहनाकर साथी शिक्षकों ने भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान न्याय पंचायत के संकुल प्रभारियों व एआरपी को भी सम्मानित किया समारोह में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी मोरना ध्यानचंद ने कहा कि शिक्षक ही बच्चों के भविष्य के सच्चे निर्माता होते हैं और गुरु-शिष्य परंपरा को बनाए रखते हुए शिक्षण कार्य करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, समाज को उनसे जीवनभर मार्गदर्शन की अपेक्षा रहती है। शिक्षक एक प्रकाश पुंज हैं, जो स्वयं भी प्रकाश का केंद्र होते हैं। शिक्षक का समाज में सर्वाेच्च स्थान होता है, इसलिए उन्हें अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करना चाहिए।
समारोह में जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष अक्षय कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष शर्मिल राठी, सेवानिवृत्त शिक्षक अरविंद शर्मा, जिला मंत्री राजन वशिष्ठ ने न्याय पंचायत के संकुल प्रभारियों व एआरपी को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत शिक्षक ऋषिराज सिंह ने की तथा संचालन अंजु गौड़ व आजादवीर ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में कपिल वर्मा, रामकुमार, अजय जैन, कपिल तोमर, सुबोध कुमार, अंजु चैधरी, महमूदुल हसन आदि मौजूद रहे।
क्रेजी हेट डे में झूमे बच्चे
भोपा। मुज़फ्फरनगर मार्ग स्थित सेंट जेवियर्स ग्लोबल स्कूल के प्री-प्राइमरी सेक्शन में ‘क्रेजी हेड डे’ का आयोजन किया गया।जिसमें बच्चों ने उत्साह और हर्षाेल्लास के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी कक्षा के बच्चों ने भाग लिया कार्यक्रम के दौरान नन्हे बच्चे अलग-अलग डिजाइन, रंग-बिरंगी और आकर्षक टोपी पहनकर विद्यालय पहुंचे ।मुख्य आकर्षण बच्चों की रैंप वॉक रही, जिसमें नन्हे विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ मंच पर अपनी प्रस्तुति दी। मासूम अंदाज में की गई रैंप वॉक ने उपस्थित सभी शिक्षकों और स्टाफ का मन मोह लिया। बच्चों ने अपनी अनोखी हैट्स का प्रदर्शन करते हुए खूब आनंद लिया और पूरे उत्साह के साथ गतिविधियों में भाग लिया। शिक्षिका कमलेश चंदेल, रचना भटनागर, रविता, आरती राठी, सुरेखा एवं संगीता का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों की रैंप वॉक रही, जिसमें नन्हे विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास और मुस्कुराहट के साथ मंच पर अपनी प्रस्तुति दी। मासूम अंदाज में की गई रैंप वॉक ने उपस्थित सभी शिक्षकों और स्टाफ का मन मोह लिया। प्रधानाचार्या मोनिका चैधरी ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाना, रचनात्मक सोच को विकसित करना, मंच पर प्रस्तुति देने की क्षमता को प्रोत्साहित करना तथा सीखने की प्रक्रिया को आनंदमय बनाना है। इस तरह के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिकाओं कमलेश चंदेल, रचना भटनागर, रविता, आरती राठी, सुरेखा एवं संगीता का विशेष योगदान रहा।
वीर शिरोमणि सम्राट पृथ्वीराज चैहान जी की जयंती मनाई
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा मुजफ्फरनगर के तत्वावधान में वीर शिरोमणि सम्राट पृथ्वीराज चैहान जी की जन्म जयंती पीकेन होटल, जानसठ रोड मुजफ्फरनगर में बड़े ही श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य व्यक्तियों, युवा साथियों एवं मातृशक्ति की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। कार्यक्रम का शुभारंभ सम्राट पृथ्वीराज चैहान जी के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदरणीय ठाकुर जे.एस. चैहान जी द्वारा की गई, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अग्रीस राणा जी ने किया। वक्ताओं ने सम्राट पृथ्वीराज चैहान जी के अद्वितीय शौर्य, राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान एवं त्यागमयी जीवन पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर समाज में आपसी भाईचारे, एकता एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करने पर बल दिया गया। साथ ही समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग को शिक्षा, सहयोग एवं सम्मान के माध्यम से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित समाज के अन्य सम्मानित जनों ने भी समाजहित में निरंतर कार्य करने तथा युवाओं को राष्ट्र एवं समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। अंत में सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए समाज की एकता एवं राष्ट्र की उन्नति के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।
एस0 डी0 स्पोट्र्स एकेडमी ने बढ़ाया जनपद का मान
विश्वजीत ने जीता गोल्ड
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जानसठ रोड स्थित एस0 डी0 स्पोट्र्स एकेडमी स्थित एस0 डी0 कालेज आॅफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलोजी के 10.9 शूटिंग एंड स्पोट्र्स क्लब के 15 खिलाड़ियों ने उत्तराखंड राइफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्टेट गेम्स 2026 के लिए क्वालीफाई कर संस्थान एवं जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता में विश्वजीत ने यूथ 10 मीटर पिस्टल वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अकादमी की उपलब्धियों में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है। स्टेट गेम्स 2026 के लिए चयनित खिलाड़ियों में आव्या, आरुष, धैर्य, कुंज, शुभ, वाश्वी, विश्वजीत, आरवी, हंशिका, सूर्य देव, शुभम, वीना शर्मा, आयुष, आदित्य एवं देव शामिल हैं। अध्यक्ष श्री अनुभव कुमार ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा खिलाड़ियों की यह उपलब्धि पूरे जनपद एवं संस्थान के लिए गर्व का विषय है। शूटिंग एक ऐसा खेल है जो किसी भी आयु में खेला जा सकता है इस खेल में सटीकता और एकाग्रता बहुत जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आधार हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास, सकारात्मक सोच एवं दृढ़ संकल्प के माध्यम से राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की जा सकती है और खेलों में प्रतिभाग कर अपना अच्छा कैरियर बना सकता है।क्लब के मुख्य कोच श्री प्रमोद कुमार ने सभी खिलाड़ियों को इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुये कहा कि मुझे आशा है कि सभी खिलाड़ी भविष्य में भी इसी समर्पण और अनुशासन के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अकादमी का नाम राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे। उन्होने ने बताया कि खिलाड़ियों ने अनुशासन, समर्पण और निरंतर कठिन परिश्रम के बल पर यह सफलता प्राप्त की है। यह उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और नियमित अभ्यास का परिणाम है।
सार्थक कार्य योजना होगी स्मार्ट सिटी का आधारः मंत्राी कपिलदेव
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । विकास कार्यो के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। शहर के सौन्दर्यकरण के लिए समुचित व्यवस्था जरूरी है। सडक किनारे कहीं पर रेत या रोडी आदि डाल देने से हादसे का भय रहता है। इस प्रकार की कमियों को तत्काल दूर करने की जरूरत है।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को दोपहर करीब एक बजे मेरठ रोड स्थित विकास भवन के सभागार में स्मार्ट सिटी के संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक मे राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल ने बैठक मे मौजूद अधिकरियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शहर के मुख्य मार्गो पर रेत रोडी आदि का कारोबार ज्यादातर सडकों पर फैलाकर किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस तरह सडकों पर जाम और हादसे का भय बना रहता है। अतः इस प्रकार की समस्याओं का समाधान होना चाहिए। बैठक के दौरान मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने शहर के समग्र विकास हेतु प्रस्तावित निर्माण कार्यो को लेकर दिशा-निर्देश दिए। उन्होने कहा कि शहर को स्मार्ट सिटी बनाना उनका उददेश्य है। परन्तु इस के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने बैठक मे मौजूद सभी अधिकारियांे से इस सम्बन्ध मे विस्तृत चर्चा की तथा हर विभाग के अधिकारी से इस सम्बन्ध मे छोटे बडे बिन्दुओं पर जानकारी ली। उन्होने शहर मे कई स्थानो पर खामियों को लेकर सख्त निर्देश दिए। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि शहर को स्र्माट सिटी बनाना उनका उददेश्य है। समुचित व्यवस्था एवं विकास के आधार पर ही शहर को स्मार्ट सिटी बनाया जा सकेगा। एक सुनियोजित कार्यक्रम के अन्र्तगत ही इस दिशा मे काम किया जा सकता है। इसके लिए कार्ययोजना बनाए जाने की जरूरत है। बैठक मे डीएम उमेश मिश्रा, सीडीओ कमल किशोर कंडारकर, सिटी मजिस्टैªट पंकज प्रकाश राठौर, एसडीएम सदर राजेश ़ि़द्ववेदी, पालिकाध्यक्ष श्रीमति मीनाक्षी स्वरूप, ईओ पालिका प्रज्ञा सिंह, विकास अधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।
ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । पंचायत चुनावों में लगातार हो रही देरी और ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त किए जाने की संभावित प्रक्रिया को लेकर ग्रामीण राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इसी मुद्दे पर अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए खंड विकास कार्यालय पहुंचकर बीडीओ सदर अकसीर खान को ज्ञापन सौंपा और कड़ा विरोध दर्ज कराया। संगठन के पदाधिकारियों और ग्राम प्रधानों ने स्पष्ट कहा कि यदि निर्वाचित ग्राम पंचायतों को हटाकर प्रशासक नियुक्त किए गए तो यह सीधे तौर पर लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ होगा और गांवों की स्वायत्तता पर चोट मानी जाएगी। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि पंचायतों में प्रशासक नियुक्त करने की प्रक्रिया पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। इस मौके पर संगठन की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और खतौली विधायक मदन भैया को भी पत्र भेजकर हस्तक्षेप की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम पंचायतें जनता द्वारा चुनी गई लोकतांत्रिक इकाई हैं और ऐसे में प्रशासक बैठाना जनादेश का सीधा अपमान है। संगठन के प्रदेश पदाधिकारी एवं ग्राम प्रधान राहुल देव ने कहा कि चुनावों में देरी प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा हो सकती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि गांवों से लोकतंत्र समाप्त कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि यदि निर्वाचित प्रतिनिधियों से अधिकार छीन लिए गए तो विकास कार्य पूरी तरह प्रभावित होंगे और ग्रामीण क्षेत्रों में असंतोष बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि “गांवों का विकास तभी संभव है जब जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि ही निर्णय लें। चुनाव भले ही देर से हों, लेकिन पंचायत व्यवस्था को खत्म नहीं किया जा सकता।” प्रतिनिधियों ने यह भी आरोप लगाया कि कई राज्यों में चुनाव में देरी की स्थिति में भी निर्वाचित पंचायतों को कार्य करने दिया जाता है, जबकि उत्तर प्रदेश में प्रशासक नियुक्त कर ग्रामीण लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। ज्ञापन में संगठन ने सरकार से तीन प्रमुख मांगें रखीं। पहली, पंचायतों में प्रशासक नियुक्ति पर तुरंत रोक लगाई जाए। दूसरी, चुनाव न होने तक वर्तमान ग्राम पंचायतों को ही कार्य करने दिया जाए। तीसरी, ग्राम प्रधानों को वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार पूरी तरह बहाल किए जाएं ताकि विकास कार्य बाधित न हों। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन, धरना और विरोध प्रदर्शन शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। खंड विकास कार्यालय में ज्ञापन प्राप्त करते हुए बीडीओ अकसीर खान ने मामले को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया, हालांकि इस पर किसी ठोस निर्णय की घोषणा नहीं की गई।
भाकियू की एक संगठनात्मक सभा आयोजित
पुरकाजी। ब्लॉक स्थित बसेड़ा गांव में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की एक संगठनात्मक सभा आयोजित की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा) चैधरी गौरव टिकैत के संरक्षण में हुई इस सभा में किसानों और युवाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज की गई। जिलाध्यक्ष चैधरी नवीन राठी के नेतृत्व और ब्लॉक अध्यक्ष मोनू प्रधान के सौजन्य से यह सभा संपन्न हुई। सभा का मुख्य उद्देश्य संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान को गति देना और जून में हरिद्वार में प्रस्तावित चिंतन महाकुंभ की तैयारियों पर चर्चा करना था। वक्ताओं ने ग्रामीण स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने के लिए युवा इकाइयों को सशक्त बनाने पर जोर दिया। बैठक में किसान मुद्दों, संगठन के प्रचार-प्रसार और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर अधिक से अधिक युवाओं और किसानों को संगठन से जोड़ें। इस संगठनात्मक सभा में पुरकाजी ब्लॉक के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, किसान और बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित थे। सभी को संगठन को मजबूत करने और भविष्य के आंदोलनों के लिए सक्रिय रहने का संदेश दिया गया। भाकियू के जिला मीडिया प्रभारी हेमेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि जिले के सभी ब्लॉकों और गांवों में इसी तरह की क्रमवार सभाएं आयोजित की जा रही हैं। इसका उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और हरिद्वार में होने वाले श्चिंतन महाकुंभश् को सफल बनाना है।
व्यापार संगठन द्वारा महिला मोर्चे की बैठक की आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल,जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी,जिलाध्यक्ष सर्राफा एसोव पवन वर्मा,नगर प्रभारी शिव कुमार सिंघल द्वारा महिला मोर्चा की बैठक करते हुए कर्मठ,लगनशील, एवं महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार संघर्षारत रहकर कार्य करने वाली गीता ठाकुर को महिला मोर्चे की नगर अध्यक्ष घोषित किया गया
प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल एवं जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी द्वारा बताया कि व्यापार संगठन के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष एवं स्वतंत्र प्रभार मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार माव नितिन अग्रवाल के आह्वान पर आगामी 21 मई को नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष द्वारा किए विरोध की कड़ी में निंदा हेतु एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा,जिसमें व्यापारियों के साथ-साथ महिलाओं की भी बराबर भागीदारी सुनिश्चित होगी,नवनियुक्त नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता ठाकुर द्वारा वरिष्ठ पदाधिकारीयो का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यापार संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है उस पर पूर्ण रूप से खरा उतरकर व्यापारीक क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं को जोड़ते हुए उनकी समस्याओं हेतु संघर्षरत रहकर कार्य किया जाएगा,बैठक में शालिनी कौशिक,मेनका शर्मा, कल्पना ठाकुर,पिंकी चैधरी,रेनू वर्मा,रीना जैन,सोनू ठाकुर,गीत गुर्जर,कोमल,कविता धीमान,राधिका,सुधा सहित अनेकों महिलाएं उपस्थित रही
मानक लेखन प्रतियोगिता, पेंट की गुणवत्ता पर छात्रों ने लिखे विचार
खतौली कस्बे के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान श्री कुंद कुंद जैन इंटर कॉलेज में भारतीय मानक ब्यूरो के स्टैंडर्ड क्लब द्वारा एक दिवसीय “मानक लेखन प्रतियोगिता” का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय पेंट रखा गया था, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पेंट की गुणवत्ता, मानकीकरण, पर्यावरण सुरक्षा, टिकाऊपन तथा दैनिक जीवन में भारतीय मानकों के महत्व पर गहराई से अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी में गुणवत्ता के प्रति जागरूकता पैदा करना और बीआईएस द्वारा निर्धारित मानकों की उपयोगिता समझाना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं रिसोर्स पर्सन के रूप में श्रीमती शुचि भारद्वाज उपस्थित रहीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुराग जैन ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मानक केवल किसी उत्पाद की गुणवत्ता तय नहीं करते, बल्कि ये सीधे तौर पर उपभोक्ताओं की सुरक्षा और उनके अटूट विश्वास को सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने सभी को दैनिक जीवन में हमेशा आईएसआई मार्क और बीआईएस मानकों वाले उत्पादों को ही खरीदने के लिए प्रेरित किया।
प्रथम पुरस्कारः निक्की, नोमान, शबनूर एवं अयान की टीम को मिला।
द्वितीय पुरस्कारः रामिषा, कनिष्का, वंश एवं विधि सैनी ने झटका।
तृतीय पुरस्कारः तुबा, राबिया, वर्षा एवं तानिया के नाम रहा।
सांत्वना पुरस्कारः पूजा, गरिमा, आंशिका एवं अंतिम को प्रदान किया गया।
इसके साथ ही प्रधानाचार्य अनुराग जैन ने विद्यालय के मेधावी छात्र मंजीत, ईशान एवं अनन्त कुमार को परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर प्रतीक चिह्न एवं नकद पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया।
समारोह के दौरान तकनीकी सत्र में विद्यार्थियों को बीआईएस द्वारा विकसित श्बीआईएस केयर ऐपश् की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि इस आधुनिक ऐप के माध्यम से कोई भी उपभोक्ता किसी उत्पाद पर छपे आईएसआई मार्क और हॉलमार्क की सत्यता को आसानी से घर बैठे जांच सकता है। वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि सोने-चांदी के आभूषण खरीदते समय हमेशा श्हॉलमार्कश् अवश्य देखना चाहिए, क्योंकि यह शुद्धता की सौ फीसदी गारंटी देता है। कार्यक्रम का कुशल मार्गदर्शन मेंटर मदन गोपाल ने किया तथा संचालन प्रवक्ता राजकुमार जैन द्वारा किया गया। समापन पर सभी विद्यार्थियों को उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संकल्प दिलाया गया।
हाईवे पर शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर शिकंजा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । देर रात यातायात पुलिस ने दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर स्थित छपार टोल प्लाजा पर विशेष अभियान चलाया। उक्त अभियान सड़क हादसों और नशे में वाहन चलाने वालों पर लगाम कसने के उद्देश्य से चलाया गया, जिसके कारण टोल प्लाजा देर रात तक पुलिस छावनी में तब्दील रहा। अभियान के दौरान, पुलिस टीम ने हाईवे पर बैरिकेडिंग लगाकर प्रत्येक वाहन की सघन जांच की। देर रात गुजरने वाले संदिग्ध वाहनों और तेज रफ्तार चालकों पर विशेष ध्यान दिया गया। शराब पीकर वाहन चलाने वालों की पहचान के लिए ब्रेथ एनालाइजर मशीन का उपयोग किया गया। पुलिस ने कई वाहन चालकों से पूछताछ की और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी कि नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीओ ट्रैफिक विश्वजीत सिंह ने जानकारी दी कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक शनिवार और रविवार की रात हाईवे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाता है। उन्होंने बताया कि रविवार रात के अभियान में लगभग कई वाहन चालकों के चालान किए गए। पुलिस ने बताया कि हाईवे पर बढ़ते हादसों को रोकने और आमजन की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। इस देर रात चले अभियान के कारण कई वाहन चालक सतर्क दिखे, जबकि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ मौके पर ही कार्रवाई की गई।
मातृ दिवस का किया आयोजन
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद् हस्तिनापुर (विकास रत्न) प्रांत मुजफ्फरनगर समृद्धि शाखा द्वारा रविवार को मातृ दिवस का आयोजन ग्रैन चैंबर पब्लिक स्कूल (जूनियर विंग ) नई मंडी में किया गया।कार्यक्रम चेयरपर्सन श्रीमती अर्चना बंसल एवं श्रीमती चेतना सेठी जी रही स कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती आशा जैन(प्रांतीय महिला सहभागिता)जी रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती आशा जैन जी द्वारा भारत माता और स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके और महिला शक्ति द्वारा राष्ट्रगीत गायन करके किया गया,मुख्य अतिथि का सम्मान शाखा सदस्या श्रीमती नीरा सिंघल द्वारा पटका पहनाकर किया गया।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अर्चना बंसल एवं श्रीमती चेतना सेठी द्वारा किया गया।कार्यक्रम में सभी महिला सदस्यों द्वारा विभिन्न प्रकार के खेल खेले गए एवं कुछ सदस्यों द्वारा मनभावन नृत्य प्रस्तुत किए गए, श्रीमती चित्रा गोयल द्वारा सुंदर कविता सुनाई गई।समयबद्धता पुरस्कार श्रीमती सुमन अग्रवाल एवं श्रीमती अंजू मित्तल को मिले। हमारी महिला सहभागिता श्रीमती पारुल गुप्ता जी ने श्रीमती अनुपमा कर्नवाल की माता श्रीमती कृष्णा देवी, श्रीमती टीना अग्रवाल की माता श्रीमती प्रभा अग्रवाल,श्रीमती स्वीटी बंसल की माता श्रीमती कुसुम बंसल एवं श्रीमती पारुल जैन की माता श्रीमती रूपा जैन जी को उपहार देकर और पटका पहनाकर सम्मानित किया सभी माताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गरिमामयी बना दिया। कार्यक्रम में शाखा से लगभग 40 महिला सदस्यों ने सहभागिता की,कार्यक्रम को व्यवस्थित करने में डॉक्टर पारुल जैन जी का विशेष सहयोग रहा,अंत मे महिला सहभागिता श्रीमती पारुल गुप्ता ने सभी महिला सदस्यों का अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार प्रकट किया एवं राष्ट्रगान उपरांत सभी को गरमा गरम भोजन पर आमंत्रित किया। /
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल मुजफ्फरनगर इकाई का प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल की उपस्थिति मे शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की मुजफ्फरनगर जनपद की जिला इकाई युवा जिला इकाई एवं नगर इकाई का शानदार शपथ ग्रहण समारोह रुड़की रोड स्थित ग्रीन एप्पल रेस्टोरेंट में संपन्न हुआ। शपथ ग्रहण समारोह में प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल एवं प्रांतीय वरिष्ठ महामंत्री नवीन मक्कड़ की उपस्थिति में मुजफ्फरनगर जनपद का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ इस कार्यक्रम की अध्यक्षता दवा व्यापारी शशि राज गुप्ता ने की स कार्यक्रम का सफल संचालन मुजफ्फरनगर नगर इकाई के महामंत्री मनीष बंसल ने किया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि आज के शपथ ग्रहण समारोह में मुजफ्फरनगर जनपद की जिला इकाई के पंद्रह पदाधिकारी युवा इकाई के पंद्रह पदाधिकारी नगर इकाई के पंद्रह पदाधिकारी एवं मुजफ्फरनगर नगर के बंजारों की ग्यारह पदाधिकारीयों को मिलाकर कुल छप्पन पदाधिकारीयों ने शपथ ग्रहण की है । प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने क्रमवार सभी इकाइयों के पदाधिकारीयों को बुलाकर व्यापारियों के हितों के लिए सच्ची निष्ठा के साथ काम करने की शपथ दिलाई। सभी व्यापारियों ने शपथ ली कि वह सच्ची निष्ठा के साथ व्यापारियों के हितों की लड़ाई लड़ेंगे। शपथ ग्रहण करने वाले पदाधिकारीयों में अरुण प्रताप सिंह, आवेश चैधरी, विकास अग्रवाल, निखिल मित्तल सर्राफ, राजकुमार कालरा, संजीव संगम, अमित गोयल, पवन मित्तल, रण सिंह चैहान, अनमोल रतन छाबड़ा, सतीश मलिक, दिनेश त्यागी, विपिन चैधरी, विनोद कुमार कपिल कुमार गुप्ता एडवोकेट, नीरज चैधरी, मनीष बालियान विशाल रॉयल नीतुल कुमार पाल, रितिक सिंह, शोभित धीमान, हर्ष नेगी, अमित राज, इंद्रजीत सिंह धवन, सचिन गोयल, विक्रांत शर्मा, मनीष बंसल, कुशाग्र शर्मा, प्रवीण चैधरी, अंकुर गुप्ता, अमित गुप्ता, अंकुर जैन, हेमंत ग्रोवर, अनमोल जिंदल, आदेश संगल, सीताराम त्यागी, पंकज जैन, अनुज आर्य एडवोकेट शिवम तायल, ज्ञान प्रकाश अरोड़ा, सरदार कुलविंदर सिंह, भारत अरोरा, मोहित नागपाल, रमेश पांचाल, मयंक अग्रवाल, मनोज पाल, तपेश त्यागी, अजय गुप्ता, विपिन सिंगल आदि पदाधिकारी शामिल रहे।
युवा एकत्राीकरण कार्यक्रम में राष्ट्र निर्माण का संकल्प
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर मुज़फ्फरनगर जिले में 15 अलग अलग स्थानों पटेलनगर, सरस्वती शिशु मंदिर केशवपुरी, बावन जी मंदिर नदी रोड, सरस्वती शिशु मंदिर चरथावल,बुढ़ानानगर, बुढ़ाना खंड , शाहपुर, बघरा, खतौली नगर, खतौली खंड,जानसठ, मीरापुर, मोरना, पुरकाज़ीपर भव्य युवा एकत्रीकरण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सभी स्थानों पर 2000 से ज्यादा संख्या में युवाओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने कार्यक्रमों को विशेष ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान की। कार्यक्रमों के प्रथम सत्र में शारीरिक गतिविधियों का आयोजन हुआ, जिसमें युवाओं ने सूर्य नमस्कार, सामूहिक व्यायाम, दंड संचालन, खेल एवं समूह आधारित गतिविधियों में सहभागिता की। इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, संगठन, आत्मविश्वास एवं राष्ट्रभाव जागृत करने का प्रयास किया गया। पूरे वातावरण में उत्साह, ऊर्जा एवं राष्ट्रभक्ति का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। अपने उद्बोधन में वक्ताओं ने कहा कि आज का युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान का भी सबसे बड़ा परिवर्तनकर्ता है। यदि युवा अपने सामथ्र्य, समय एवं प्रतिभा का उपयोग राष्ट्रहित में करें, तो भारत विश्व में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सामाजिक समरसता, संस्कार, सेवा एवं संगठन के मूल्यों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। वक्ताओं ने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक युवाओं के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि हर युग में युवा शक्ति ने समाज को नई दिशा देने का कार्य किया है। विज्ञान, शिक्षा, सुरक्षा, सामाजिक सेवा एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों के पीछे युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर दिनांक 17 मई 2026 रविवार को मुज़फ्फरनगर जिले में 15 अलग अलग स्थानों पर भव्य युवा एकत्रीकरण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सभी स्थानों पर 2000 से ज्यादा संख्या में युवाओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने कार्यक्रमों को विशेष ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान की।
कार्यक्रमों के प्रथम सत्र में शारीरिक गतिविधियों का आयोजन हुआ, जिसमें युवाओं ने सूर्य नमस्कार, सामूहिक व्यायाम, दंड संचालन, खेल एवं समूह आधारित गतिविधियों में सहभागिता की। इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, संगठन, आत्मविश्वास एवं राष्ट्रभाव जागृत करने का प्रयास किया गया। पूरे वातावरण में उत्साह, ऊर्जा एवं राष्ट्रभक्ति का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। अपने उद्बोधन में वक्ताओं ने कहा कि आज का युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान का भी सबसे बड़ा परिवर्तनकर्ता है। यदि युवा अपने सामथ्र्य, समय एवं प्रतिभा का उपयोग राष्ट्रहित में करें, तो भारत विश्व में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सामाजिक समरसता, संस्कार, सेवा एवं संगठन के मूल्यों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। वक्ताओं ने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक युवाओं के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि हर युग में युवा शक्ति ने समाज को नई दिशा देने का कार्य किया है। विज्ञान, शिक्षा, सुरक्षा, सामाजिक सेवा एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों के पीछे युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वक्ताओ ने युवाओं को स्व का बोध कराया।युवाओं से सामाजिक कार्यों, सेवा गतिविधियों एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।कार्यकर्म के अंत में सभी युवाओं का शंका का सम्भन्ध भी वक्ताओ ने किया। युवाओं ने आज की देश में परस्तिथि, रोजगार, समाज, संस्कृति के विषय में प्रश्न किये जसमे वक्ताओ ने उनके प्रश्नों का उत्तर देते हुए शांकाओ का समाधान किया। वक्ताओ ने युवाओं को स्व का बोध कराया। कार्यकर्म के अंत में सभी युवाओं का शंका का सम्भन्ध भी वक्ताओ ने किया। युवाओं ने आज की देश में परस्तिथि, रोजगार, समाज, संस्कृति के विषय में प्रश्न किये जसमे वक्ताओ ने उनके प्रश्नों का उत्तर देते हुए शांकाओ का समाधान किया। कार्यक्रमों में विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ता, स्वयंसेवक भी उपस्थित रहे। अंत में कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रमों का समापन हुआ तथा उपस्थित सभी लोगों ने सूक्ष्म जलपान ग्रहण किया।


