News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

हादसे में मौत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सडक पार कर रहे व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट मे आ जाने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार खतौली हाईवे पर चीतल पुल के समीप सडक हादसे मे करीब 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। उधर से जा रहे अन्य वाहन चालको ने जब इसकी सूचना पुलिस को दी तो मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा ने मृतक की पहचान का प्रयास किया तो शव की शिनाख्त अनूपशहर के गंाव बिचैला निवासी हरेन्द्र शर्मा पुत्र राजेन्द्र के रूप मे हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनो को इससे अवगत कराया। युवक की मौत की खबर मिलने से घर मे कोहराम मच गया। परिजन तथा ग्रामीण तुरंत ही खतौली के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने भीड की मौजूदगी मे पंचनामा भर कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

 

विवाहिता की मौत
तितावी। विवाहिता की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
सूत्रो के अनुसार क्षेत्र के गंाव पीपल शाह निवासी करीब 23 वर्षीय विवाहिता नगीता पत्नि सोहन की संदिग्ध परिस्थितियो मे मौत हो गई। ग्रामीणो की सूचना पर मौके पर पहंुची पुलिस ने भीड की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने के साथ मामले की जंाच शुरू की।

 

टॉवरों से कीमती उपकरण चोरी करने वाले शातिर मुठभेड में दबोचेMuzaffarnagar News
बुढ़ाना। अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के कुशल निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक एवं क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्रपाल सिंह के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना बुढाना सुभाष बाबू अत्री के नेतृत्व में थाना बुढाना पुलिस द्वारा प्राप्त की गयी बड़ी सफलता । उल्लेखनीय है कि 8/9 मई को थानाक्षेत्र बुढाना स्थित मोबाइल टॉवर से अज्ञात चोरों द्वारा आर0आर0यू यूनिट चोरी करने की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना बुढाना पर मु0अ0सं0 203/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था तथा अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु टीमें गठित की गयी थी। गठित टीम दिनांक 18/19.05.2026 की रात्रि को थानाक्षेत्र बुढाना में चेकिंग कर रही थी तभी मुखबिर द्वारा बताया गया कि मोबाइल टॉवरों से आर0आर0यू0 यूनिट चोरी करने वाला गिरोह विज्ञाना रोड पर गाडी से आने वाला है। इस सूचना पर पुलिस टीमें विज्ञाना रोड पर पहुंची तथा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघन चेकिंग करने लगी। कुछ समय पश्चात एक संदिग्ध स्विफ्ट कार आती दिखायी दी जिसे पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया परन्तु कार चालक द्वारा पुलिस टीम पर फायर करते हुए गाडी को तेजी से भगाने का प्रयास किया। बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग से पुलिस टीम बाल-बाल बची तथा बदमाशों की घेराबंदी कर 03 बदमाशों को आवश्यक बल-प्रयोग कर गिरफ्तार किया गया परन्तु एक बदमाश भागने में सफल रहा। पुलिस टीम भागे हुए बदमाश की गिरफ्तारी हेतु काम्बिंग कर रही थी। सुबह विज्ञाना रोड से पहले भागे हुए बदमाश की पुलिस के साथ मुठभेड हुई। अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम को देखकर उनपर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी, पुलिस टीम द्वारा खुद को बचाते हुए आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें अभियुक्त घायल हो गया। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पातल में भर्ती कराया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से करीब 01 करोड 10 लाख रुपये कीमत के 20 आर0आर0यू यूनिट, दो तमंचा .315 बोर मय 03 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस व घटनाओं में प्रयुक्त स्विफट कार बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । घायल/गिरफ्तार अभियुक्त इरफान मलिक पुत्र सगीर मलिक निवासी समर गार्डन थाना लिसाडी गेट जनपद मेरठ (पुलिस मुठभेढ में घायल व 15,000 रुपये का ईनामी अभियुक्त), फैजान उर्फ सानू पुत्र अलीशेर नि0 ग्राम हुसैनपुर कला थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 23 वर्ष, इस्लामूद्दीन पुत्र ग्यासुद्दीन नि0 समर गार्डन पुलिस चैकी वाली गली थाना लिसाडी गैट, मेरठ उम्र करीब 38 वर्ष, कामिल पुत्र खुर्शीद नि0 जाहिदपुर थाना लोहियानगर, मेरठ उम्र 30 वर्ष । अभियुक्तगण से पूछताछ करने पर बताया कि हम लोग गैंग बनाकर मोबाईल टॉवरो पर लगे आर0आर0यू0 की चोरी कर उन्हे 1.5 से 2 लाख रुपये में बेचकर उनसे धन अर्जित कर आपस में बाँट लेते हैं। अभी हमने जल्दी में जनपद हापुड, मेरठ, गाजियाबाद, बागपत व मुजफ्फरनगर में टावरों से आर0आर0यू0 चोरी किये है। अभियुक्त इरफान ने बताया कि मैं पूर्व में आसाम राज्य में टॉवर से आर0आर0यू0 चोरी करता था जिसमें मुझे आसाम में गुवाहाटी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा था । आज भी हम लोग चोरी की आर0आर0यू0 को बेचने जा रहे थे कि पुलिस में पकड लिया गया । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 सुभाष अत्री, उ.नि. सन्दीप कुमार, आशीा चैधरी, छविकान्त, रनवीर, है. का. निर्वेश कुमार, सुनील कुमार, संजय कुमार, अमरदीप, है. का. नकुल सांगवान, पुष्पेंद्र कुमार थाना बुढाना, निरीक्षक राजीव कुमार प्रभारी सर्विलांस मय टीम । घायल/गिरफ्तार अभियुक्त इरफान मलिक उपरोक्त थाना बुढाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 203/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस में वांछित था जिसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा महोदय द्वारा 15 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा उक्त सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को 20,000/- रूपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

 

हादसे में कार चालक व महिला की दर्दनाक मौतMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पानीपत-खटीमा मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खराब खड़े ट्रक में पीछे से एक कार जा घुसी। इस हादसे में कार चालक और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। टक्कर के कुछ ही देर बाद कार में आग भी लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।थानाक्षेत्र कोतवाली नगर स्थित पिन्ना बाईपास पर चरथावल कट के पास जलालाबाद से मेरठ जा रही एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे खड़े एक खराब ट्रक (जो घटना से 10-15 मिनट पहले ही सडक किनारे खडा हुआ था) तेज गति से पीछे से टकरा गई है। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों द्वारा कार में सवार नाजिम पुत्र सलीम, रजिया पत्नी अलीम, नाजो पत्नी अकरम निवासीगढ़ जलालाबाद शामली को गाड़ी से निकल गया, तीनों को गाड़ी से निकलने के बाद अचानक से स्विफ्ट गाड़ी में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड व स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल आग पर काबू पाया गया। उक्त दुर्घटना में नाजिम व रजिया उपरोक्त की दुखद मृत्यु हो गई है तथा नाजो उपरोक्त को बिना देर किये पुलिस द्वारा उपचार हेतु जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर में भर्ती कराया गया जहां से उनके परिजन आनंद हॉस्पिटल भोपा रोड ले गये, वर्तमान में नाजो उपरोक्त उपचाराधीन है। सूचना प्राप्त होते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

 

ट्यूबवेल चोरों ने की चोरी
चरथावल। चरथावल थाना क्षेत्र के गांव रोनी हाजीपुर में अज्ञात चोरों ने किसान धूली सिंह की ट्यूबवेल को निशाना बनाया। चोर देर रात ट्यूबवेल से स्टार्टर, मोटर और बिजली के तार सहित अन्य उपकरण चुरा ले गए। सुबह खेत पर पहुंचने पर किसान को चोरी का पता चला, जिसके बाद गांव में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में ट्यूबवेल चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस गश्त और कार्रवाई का कोई ठोस परिणाम नहीं दिख रहा है। किसानों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद न तो रात में प्रभावी गश्त हो रही है और न ही किसी बड़े गिरोह का पर्दाफाश हो पाया है। भारतीय किसान यूनियन के नेता विकास शर्मा ने घटना स्थल का दौरा किया और ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि चरथावल क्षेत्र में किसानों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है और यह पहली घटना नहीं है। शर्मा ने उल्लेख किया कि इससे पहले रोनी हरजीपुर, अलीपुरा क्यामपुर और दूधली गांवों में भी इसी तरह की चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। किसान नेता विकास शर्मा ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर जल्द ही चोरों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो किसान सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। उन्होंने मांग की कि क्षेत्र में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और ट्यूबवेल चोरी करने वाले गिरोह का जल्द खुलासा किया जाए। चरथावल थाना प्रभारी सत्यनारायण दहिया का कहना है कि इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। मुकद्दमा दर्ज कर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

 

तापमान के कहर से नागरिक हुए परेशानMuzaffarnagar News Summer
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मंगलवार केा भी लगातार गर्मी का प्रकोप जारी रहा। गर्मी का हाल यह रहा कि लू के थपेडों से निकलना भी दुश्वार हो रहा था। भीषण गर्मी का प्रकोप रहा। जिले का तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। इस दौरान कई स्थानों पर एयर कंडीशनर और कूलर भी बेअसर साबित हुए। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए। सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया था। दोपहर होते-होते शहर की सड़कें लगभग सूनी हो गईं। आवश्यक कार्य से बाहर निकलने वाले लोग अपने सिर और चेहरे को गमछे, साफे या अन्य कपड़ों से ढककर चलते दिखे। दुपहिया वाहन चालकों को विशेष रूप से परेशानी का सामना करना पड़ा। महिलाएं और युवतियां भी मास्क, दुपट्टे और कपड़ों से अपना चेहरा ढककर ही बाहर निकलीं। मौसम विभाग के अनुसार, हवा की रफ्तार लगभग 18 से 21 किलोमीटर प्रति घंटा रही। हालांकि, यह हवा राहत देने के बजाय गर्म थपेड़ों में बदल गई, जिससे उमस और गर्मी का प्रभाव और बढ़ गया। कई लोगों ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण घरों में लगे कूलर भी गर्म हवा फेंक रहे हैं, और एयर कंडीशनर भी लगातार चलने के बावजूद पर्याप्त राहत नहीं दे पा रहे हैं। गर्मी का असर बाजारों में भी स्पष्ट रूप से देखा गया। शहर में आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक, शिकंजी और गन्ने के रस जैसे ठंडे पेय पदार्थों की मांग में भारी वृद्धि हुई। जूस और ठंडे पानी की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी गई। डॉक्टरों ने नागरिकों को अधिक से अधिक पानी पीने, धूप से बचने और दोपहर के समय घरों में ही रहने की सलाह दी है। गर्मी से बचाव को लोग गन्ने का रस, बेल का जूस, शरबत आदि का सहारा ले रहे है।

 

स्पेशल ड्रंक एंड ड्राइव अभियान के तहत कार्रवाई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर स्थित छपार टोल प्लाजा पर यातायात पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। लगातार दो रात चलाए गए “स्पेशल ड्रंक एंड ड्राइव अभियान” में पुलिस ने 48 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चैबे, क्षेत्राधिकारी यातायात रविंद्र प्रताप सिंह और यातायात प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान हाईवे पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की सघन चेकिंग की गई। पुलिस विभाग की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, टोल प्लाजा पर रात के समय गुजरने वाले चालकों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई, ताकि शराब पीकर वाहन चलाने वालों को चिन्हित किया जा सके। पुलिस का कहना है कि सड़क हादसों में बढ़ती मौतों और घायलों की संख्या को कम करने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया गया। इसके साथ ही जनपदभर में मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर, बिना हेलमेट और बिना एचएसआरपी नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ भी सख्त चेकिंग अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के दौरान कुल 239 वाहनों के चालान काटे गए। यातायात पुलिस ने साफ कहा है कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

‘पिंक टॉयलेट’ का किया उद्घाटनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) महिलाओं एवं ट्रांसजेंडर समुदाय को स्वच्छ, सुरक्षित और सम्मानजनक सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में नगरपालिका परिषद ने एक और अहम कदम उठाया है। इसी क्रम में जनपद के न्यायिक विभाग परिसर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त पिंक टॉयलेट का उद्घाटन किया गया।
इस पिंक टॉयलेट का उद्घाटन नगरपालिका परिषद की चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उद्घाटन के साथ ही यह सुविधा औपचारिक रूप से आम उपयोग के लिए शुरू कर दी गई। नगरपालिका परिषद द्वारा निर्मित यह जनपद का दूसरा पिंक टॉयलेट है। इससे पहले कलेक्ट्रेट परिसर में भी महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए ऐसी सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है। न्यायालय परिसर में बने इस नए पिंक टॉयलेट के निर्माण पर राज्य वित्त आयोग की धनराशि से लगभग 9.50 लाख रुपये की लागत आई है।
तीन सीटों वाले इस आधुनिक पिंक टॉयलेट को उपयोगकर्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ तैयार किया गया है। इसके नियमित संचालन और साफ-सफाई की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के लिए नगरपालिका परिषद की ओर से एक कर्मचारी की तैनाती भी की गई है।
उद्घाटन अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीरेन्द्र कुमार सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे न्यायालय परिसर में आने वाली महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने नगरपालिका परिषद द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों की भी प्रशंसा की।
नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय की सुविधा एवं सम्मान को प्राथमिकता देते हुए परिषद लगातार विकास कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छ और सुरक्षित शौचालयों की उपलब्धता आज की महत्वपूर्ण आवश्यकता है और आगे भी इस दिशा में प्रयास जारी रहेंगे। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह, सहायक अभियंता निर्माण नैपाल सिंह, सभासद पति शोभित गुप्ता सहित न्यायिक विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

पूर्व मंत्री की पांचवीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
चरथावल। जनपद चरथावल कस्बा स्थित कमला फार्म हाउस में पूर्व मंत्री स्वर्गीय विजय कश्यप जी की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस भावुक क्षण पर आयोजित सभा में राजनीति, सामाजिक और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े दिग्गजों और गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की। उपस्थित सभी नेताओं और जनसमूह ने स्वर्गीय विजय कश्यप जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके द्वारा किए गए जनहित के कार्यों को याद किया। दिवंगत नेता की स्मृति में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी और सरकार के कई वरिष्ठ पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पहुँचे नेताओं में डॉ. संजीव बालियान (पूर्व केंद्रीय मंत्री) ने स्वर्गीय विजय कश्यप जी को याद करते हुए उन्हें जमीन से जुड़ा हुआ नेता बताया, जिन्होंने हमेशा समाज के कमजोर वर्गों की आवाज उठाई। जबकि साध्वी निरंजन ज्योति (अध्यक्ष, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग) ने कहा कि विजय कश्यप जी का असमय चले जाना समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति थी। पिछड़ा वर्ग और समाज के उत्थान के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वहीं कपिल देव अग्रवाल (मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार) ने कहा कि कश्यप जी के दिखाए मार्ग और उनकी सादगी आज भी सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। इस मौके पर श्रीमती सपना विजय कश्यप (सदस्य, राज्य महिला आयोग) ने स्वर्गीय विजय कश्यप जी की धर्मपत्नी और राज्य महिला आयोग की सदस्य सपना कश्यप ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। वक्ताओं ने स्वर्गीय विजय कश्यप जी ने हमेशा राजनीति से ऊपर उठकर जनसेवा को प्राथमिकता दी। मुजफ्फरनगर और चरथावल के विकास के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों को क्षेत्र की जनता हमेशा याद रखेगी। सभा में वक्ताओं ने स्वर्गीय विजय कश्यप जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक बेहद सरल, सुलभ और कर्मठ राजनेता थे। मंत्री पद पर रहते हुए भी उन्होंने कभी अपनी सादगी को खुद से अलग नहीं होने दिया। क्षेत्र का विकास और जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण ही उनका मुख्य उद्देश्य रहता था। इस अवसर पर स्थानीय नेताओं, कश्यप समाज के पदाधिकारियों और भारी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीणों ने भी कमला फार्म हाउस पहुँचकर अपने प्रिय नेता को नमन किया। सभा का समापन स्वर्गीय विजय कश्यप जी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर और उनके परिजनों को ढांढस बंधाकर किया गया।

 

विशेष हृदय जांच एवं स्वास्थ्य शिविर हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के सहयोग से मंगलवार को सदर बाजार स्थित डॉ. पंकज बोहरा हार्ट केयर सेंटर पर विशेष हृदय जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुभाष चैहान ने फीता काटकर किया। शिविर में प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज बोहरा, एमडी (जनरल मेडिसिन), डीएम (कार्डियोलॉजी), एमआरसीपीआई, एफएससीएआई द्वारा मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया। डॉ. पंकज बोहरा ने कहा कि बदलती जीवनशैली और बढ़ते तनाव के कारण हृदय रोग तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराना बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से गर्मी के मौसम में अधिक पानी पीने, नियमित व्यायाम करने, तनाव मुक्त रहने तथा ब्लड प्रेशर एवं शुगर नियंत्रित रखने की अपील की। शिविर में ओपीडी एवं शुगर जांच निरूशुल्क की गई, जबकि ईसीजी सहित अन्य जांचों पर 50 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की गई। स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर लाभ उठाया।

 

क्रांतिसेना की सदस्यता ग्रहण कीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) क्रांतिसेना द्वारा चलाए जा रहे सघन सदस्यता अभियान के तहत आज एक बार फिर 20 से अधिक युवाओं ने क्रांतिसेना कार्यालय पहुंचकर संगठन की सदस्यता ग्रहण की, पार्टी अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा मंडल अध्यक्ष शरद कपूर, जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी, जिला प्रभारी आनंद प्रकाश गोयल, द्वारा संगठन से जुड़ने वाले सभी लोगों का माल्यार्पण कर उन्हें क्रांतिसेना की सदस्यता दी गई इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने गांव बामन खेड़ी निवासी ठाकुर विकास सिंह को क्रांतिसेना की युवा इकाई का जिला अध्यक्ष मनोनीत करते हुए कहा कि संगठन द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान को व्यापक सफलता मिल रही है 10 दिनों के भीतर 50 से अधिक युवाओं ने क्रांतिसेना कार्यालय पहुंचकर स्वयं अपनी इच्छा से संगठन की सदस्यता ग्रहण करना साबित करता है कि क्रांतिसेना की लोकप्रियता दिन प्रति दिन बढ़ रही है उन्होंने कहा कि क्रांतिसेना की विचारधारा बिल्कुल स्पष्ट है ना दबाव न झुकाव, संगठन पूरी मजबूती के साथ हिंदुत्व के मुद्दों के साथ-साथ जनहित से जुड़े महंगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर भी बिना लागलपेट के कार्य करता है उन्होंने कहा कि जहां तथाकथित हिंदूवादी संगठनों के लोग आज गौ हत्या गोतस्करी जैसे मामलों में भी गूंगे बहरे बनकर केवल सरकार का महिमा मंडल करने में लगे हैं वहीं क्रांतिसेना इन मुद्दों पर किसी भी तरह का समझौता करने को तैयार नहीं और यही कारण है कि समाज का बुद्धिजीवी वर्ग ओर युवा वर्ग क्रांतिसेना के झंडे के तले एकत्र होकर संगठन को मजबूती प्रदान कर रहा है, आज क्रांतिसेना की सदस्य्ता लेने वालो में ठाकुर विकास सिंह, एडवोकेट आवतोष शर्मा, निशांत कुमार, शिवा सोलंकी, प्रणव कुमार, कपिल कुमार, योगेश, विकास कुमार, सुनील शर्मा, सुभाषचंद, सुमित कुमार, योगेंद्र त्यागी, दीपचंद, ओमवीर, गौरव सिंह, जुगल किशोर, दाताराम, अमित कुमार, प्रधुमन सिंह, दीपक कुमार, प्रशांत प्रजापति, सहित 20 से अधिक युवाओं ने संघठन की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया, इस अवसर पर प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा संजीव वर्मा महानगर प्रमुख देवेंद्र चैहान उज्ज्वल पंडित पुष्पेंद्र शर्मा नितिन राणा योगेश कुमार अग्रवाल राजेंद्र तायल सुरेश प्रजापति, शैलेंद्र विश्वकर्मा सुनील प्रजापति, सोनू कश्यप अमित शर्मा बॉबी शाहिद अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

गीतापाठ का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर के सचिव अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि घर-घर गीता, हर घर गीता संकल्प के निमित्त पुरुषोत्तम मास मे (17 मई 2026 से 15 जून 2026 तक) नगर के अलग-अलग क्षेत्रों/परिवारों में प्रतिदिन शोभायात्रा के साथ निरूशुल्क गीता पाठ(पन्द्रहवां अध्याय- पुरुषोत्तम योग), संकीर्तन का जो भव्य आयोजन किया जा रहा है। द्वितीय दिवस 18 मई 2026 दिन सोमवार को श्री नीरज त्यागी, श्रीमति अनीता त्यागी मेन रोड आदर्श कॉलोनी निकट शम्भू डेयरी के सौजन्य से सांय 6 बजे से किया गया। सर्वप्रथम गीता जी की शोभा यात्रा निकाली गई। तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर विधिवत पूजन के उपरांत अतुल गर्ग ने गणेश वन्दना, गीता जी के 18 वें अध्याय पुरुषोत्तम योग का पाठ कराया। तत्पश्चात भजन भाव मे राजेश वर्मा, सुभाष गर्ग, महिला मैत्री मण्डल, संजय अरोरा तथा महेन्द्र रावत जी द्वारा जैसा कर्म करेगा वैसा फल देगा भगवान, राधा रानी का गुणगान आदि भजनो से सभी उपस्थित श्रद्धालुजन भक्तिभाव मे सराबोर होकर नाच उठे। रामबीर सिंह द्वारा घर-घर गीता, हर घर गीता संकल्प के निमित्त पुरुषोत्तम योग का पत्रक भेंट किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन मे अतुल गर्ग, रामबीर सिंह, विपिन, विमल, नन्दकिशोर, अनीता, पुष्पेंद्र, संजय, अलका, सुनीता, रेणू, रंजीता, अन्नू, अंजू, पिरयवंदा, ब्रजेश, पूनम, अर्चना, रेखा, सुदेश, सुमन, विनोद, रजनी, अश्वा, प्रेमलता, नीरज, पुष्पेंद्र, माया, नीरज त्यागी आदि भारी संख्या मे श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। प्रसाद वितरण के उपरांत कार्यक्रम को विश्राम दिया गया।

 

एसपी देहात ने ली गोष्ठी
मुजफ्फरनगर। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन मुजफ्फरनगर में थानों पर नियुक्त विवेचकों, आईजीआरएस नोडल अधिकारी, कम्प्यूटर आपरेटर के साथ आईजीआरएस के सम्बन्ध में गोष्ठी का आयोजन किया गया तथा शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण के सम्बन्ध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर में जनपद के विभिन्न थानों पर नियुक्त विवेचकों, आईजीआरएस नोडल अधिकारियों एवं कम्प्यूटर ऑपरेटरों के साथ आईजीआरएस के सम्बन्ध में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा समस्त थानों पर प्राप्त आईजीआरएस प्रकरणों की समीक्षा की गयी तथा आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण के सम्बन्ध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से परीक्षण करते हुए नियमानुसार निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा शिकायतकर्ता को समय से संतुष्टिपूर्ण उत्तर उपलब्ध कराया जाए। इसके अतिरिक्त लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग, पोर्टल पर सही एवं स्पष्ट आख्या अपलोड करने तथा कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए। गोष्ठी में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को आईजीआरएस प्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

 

छाता वितरण सेवा प्रकल्प आयोजित कियाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर समर्पण, संस्कृति एवं गैलेक्सी के संयुक्त तत्वावधान में महावीर चैक चैराहे पर यातायात पुलिस कर्मियों के सम्मान में छाता वितरण सेवा प्रकल्प आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भीषण गर्मी एवं वर्षा के बीच निरंतर जनसेवा में तत्पर यातायात पुलिस कर्मियों के प्रति सम्मान एवं सहयोग व्यक्त करना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन सीए नितिन कुमार अग्रवाल ने कहा कि रोटरी सदैव मानवता, सेवा एवं जनहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रही है। उन्होंने तीनों क्लबों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस सेवा प्रकल्प की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया। विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक यातायात श्री रविन्द्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अतुल कुमार चैबे ने रोटरी परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक संगठनों का सहयोग पुलिस कर्मियों का उत्साह एवं मनोबल बढ़ाता है। कार्यक्रम में असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन नियम शर्मा एवं रोटेरियन रविन्द्र सिंह, कोऑर्डिनेटर रोटेरियन अनिल सोपती तथा प्रोटोकॉल अधिकारी रोटेरियन सुनील अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।रोटरी क्लब समर्पण से अध्यक्ष रोटेरियन विकास भार्गव, सचिव अंशुल मित्तल कोषाध्यक्ष रोटेरियन अंकुश अग्रवाल रोटेरियन आदित्य जैन रोटेरियन प्रवीण गुप्ता रोटेरियन अनिमेष जिंदल रोटेरियन मनोज मोदी रोटेरियन गुलशन सचदेवा एवं क्लब के सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। रोटरी क्लब संस्कृति के अध्यक्ष रो. संजीव कुमार जिंदल क्लब सचिव सोनिया जैन कोषाध्यक्ष रो. संजीव मित्तल निदेशक रो. प्रशांत जैन पीपी डॉ गौरव पाठक पीपी रो. संदीप मित्तल रो. सक्षम गर्ग रो. अनिमेष रोटरी क्लब गैलेक्सी से अध्यक्ष रोटेरियन मनीष सिंघल, सचिव रोटेरियन नीरज अग्रवाल, रोटेरियन नीरज बंसल, डिस्ट्रिक्ट पोलियो प्लस सोसायटी कोऑर्डिनेटर रोटेरियन नवीन सिंघल, रोटेरियन संदीप गर्ग, रोटेरियन संजय बंसल, रोटेरियन मनोज शर्मा, रोटेरियन अजय गर्ग, रोटेरियन प्रवीण मित्तल, रोटेरियन अमित गर्ग, रोटेरियन अमित सिंघल एवं रोटेरियन संजय गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थितजनों ने यातायात पुलिस कर्मियों की निष्ठा, समर्पण एवं जनसेवा भावना को नमन किया।

 

स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया
मुजफ्फरनगर। डी० ए० वी० इंटर कालेज आलमपुर, सिसौली, मुज़फ्फरनगर के छात्र रहे अंश बालियान ने अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ पीपुल के ए आई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) में प्रवेश पाकर देश, प्रदेश जनपद और किसान नगरी सिसौली एवं अपने विद्यालय का मान बढ़ाया है। अंश ने दस लाख पचास हजार विद्यार्थियों की प्रतिस्पर्धा मे सफलता हासिल की है। अंश बालियान ने अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ पीपुल के ए आई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) दाखिला लेकर विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए एवं ग्रामीण पृष्ठभूमि से जुड़े छात्रों के लिए प्रेरणाश्रोत बन सभी को प्रेरित किया है। भारतीय किसान यूनियन के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत, विद्यालय के सेवानिवृत अध्यापक जयपाल सिंह, नरेश पाल व विजेंद्र सिंह , किसान चिंतक कमल मित्तल की उपस्थित में अंश बालियान के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ ,जिसमें क्षेत्र के कई अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने अंश बालियान को स्मृति चिन्ह व प्रशस्तिपत्र पत्र देकर सम्मानित किया। भारतीय किसान यूनियन के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गौरव टिकैत ने विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री यतेंद्र कुमार धीर को बधाई देते हुए उनके कार्य शैली की प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रवक्ता, मुकेश कुमार व आर० पी० पाण्डेय जी ने किया। कार्यक्रम की समाप्ति पर विद्यालय के प्रधानाचार्य की अगुवाई में विद्यालय के सभी शिक्षक साथी ढोल नगाड़े के साथ अंश बालियान के साथ मुख्य मार्ग से होते हुए अंश बालियान के आवास पर पहुंचे। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगो ने अंश का जगह – जगह स्वागत भी किया।

 

जनपद स्तरीय उर्वरक समिति और उर्वरक निगरानी समिति की बैठक सम्पन्नMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में शासन की मंशा के अनुरूप विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय उर्वरक समिति और उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि कृषकों को वैज्ञानिक तरीकों को अपनाने तथा रासायनिक उर्वरकों के अन्धाधुन्ध प्रयोग को कम करने, इनके दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी करायी जाये । इनके स्थान पर वैकल्पिक उपायों जैसे जैविक खाद में गोबर की खाद, कम्पोस्ट खाद, वर्मी कम्पोस्ट, हरी खाद में ढैंचा, सनई, लोबिया जैसी फसलों को जोतकर मिट्टी में मिलाना तथा जैब उर्वरक(बायो-फर्टीलाइजर्स) राइजोबियम, एजोटोवेक्टर, फॉस्फेट साल्युबिलाइजिंग बैक्टीरिया (पी0एस0बी0) में प्रयोग के बारे में अवगत कराया जाए। एक किसान को एक बार में अधिकतम 7 बैग यूरिया व 5 बैग डीएपी से ज़्यादा ना दिया जाये तथा जोत के आधार का भी ध्यान रखा जाये, इसमें दलहनी फसलों को फसल चक्र में शामिल करना एवं एक ही खेत में विभिन्न फसलें उगाने को कहा गया। किसानों को फसल के अवशेष को जलाना नहीं चाहिये,अपितु इसको मिट्टी में मिलाकर कम्पोस्ट खाद के रूप में प्रयोग किया जाना चाहिये। यदि किसान सन्तुलित उर्वरकों का प्रयोग करेगा तो इससे वह अधिक एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पादन प्राप्त कर सकेगा, जिसका बाजार विक्रय मूल्य अच्छा प्राप्त होगा। इससे मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है। पर्यावरण संरक्षित रहता है। इससे लागत में कमी व लाभ में वृद्धि होगी। विक्रेताओं को निर्देशित किया कि शासन के निर्देशानुसार कृषक को उनकी जोत वही एवं फसल में संस्तुत मात्रा के अनुसार ही उर्वरक विक्रय की जाये। इसका सम्पूर्ण विवरण विक्रय पंजिका में अंकित किया जाये। आगामी सत्र से किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के आधार पर उसमें अंकित कृषित भूमि के आधार पर उर्वरक दिया जाये । अतः यह आवश्यक है कि किसान की फार्मर रजिस्ट्री पूर्व में की गयी है, यदि फार्मर रजिस्ट्री नहीं है, तब विक्रेता को फार्मर रजिस्ट्री कराने में सहयोग किया जाये , जिससे कि वह दुकान पर आने पर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री करा सके। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से कहा की नियमों का पालन करते हुए कार्य करे कोई भी परेशानी हो तो मुझसे सीधे संपर्क कर सकते है, फिर भी अगर उर्वरक वितरण को लेकर या टॉप 20 में कोई भी विक्रेता आता है या टैगिंग करता है तो कंपनी,थोक व खुदरा विक्रेता के विरुद्ध कार्यवाही की जाये और सीधे ३/७ के साथ साथ एनएसए और ब्लैक मार्केटिंग एक्ट में कार्यवाही कर पित दर्ज करा जेल भेजा जायेगा जि0कृ0अ0 ने अवगत कराया कि वर्तमान समय में किसानों द्वारा रासायनिक उर्वरकों के बढते प्रयोग को कम करने तथा उर्वरकों के विवेकपूर्ण उपयोग के बारे में जागरूकता को बढाये जाने पर बल देते हुये विस्तारपूर्वक अवगत कराया।विक्रेताओं को अवगत कराया गया कि किसानों को सही समय व सही विधि के अनुसार आवश्यक पोषक तत्वों की सही मात्रा में रासायनिक उर्वरक प्रयोग में लाने के लिये समझाया जाये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण के साथ जिला कृषि अधिकारी/सहकारिता गन्ना,व उधान अधिकारी के साथ साथ प्रतिनिधि, मै0 ीनतस फर्टीलाइर्स लि0, चंबल फर्टिलाइजर , इफ़को, कृभको ,उर्वरक सहायक एवं थोक एवं उर्वरक प्रदानकर्ता द्वारा प्रतिभाग किया

 

ज्येष्ठ अष्टमी व गंगा दशहरा को लेकर की पैदल गश्त
शुकतीर्थ। ज्येष्ठ अष्टमी एवं गंगा दशहरा पर्व के दृष्टिगत शुक्रताल गंगा घाट एवं आसपास क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था व तैयारियों का लिया जायजा, सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश। आगामी ज्येष्ठ अष्टमी एवं गंगा दशहरा पर्व के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ एवं सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी भोपा देववृत्त वाजपेई, थाना प्रभारी भोपा आशुतोष कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ शुक्रताल गंगा घाट, मुख्य मार्गों, पार्किंग स्थलों एवं आसपास के क्षेत्र का भ्रमण किया गया। अधिकारियों द्वारा घाट क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिससे पर्व के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों द्वारा स्थानीय व्यापारियों एवं आमजन से संवाद स्थापित करते हुए सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की गई तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया। साथ ही पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा बताया गया कि पर्वों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा तथा घाट क्षेत्र एवं आसपास लगातार निगरानी रखी जा रही है।

 

महिलाओं का अपमान करने वाले नेता राजकुमार भाटी को जनता दे जवाबः साध्वी प्राचीSadhvi Prachi
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मंगलवार को शिव चैक पर उस समय राजनीतिक माहौल गरमा गया जब साध्वी प्राची ने समाजवादी पार्टी नेता राजकुमार भाटी के कथित बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। शिव चैक पहुंचकर जलाभिषेक करने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने महिलाओं के सम्मान को लेकर कड़ा रुख अपनाया और विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। मीडिया से बातचीत में साध्वी प्राची ने कहा कि महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बोलने वालों को समाज कभी स्वीकार नहीं करता। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि महिलाओं का अपमान करने वालों का अंत हमेशा बुरा हुआ है। इसी दौरान उन्होंने राजकुमार भाटी को लेकर भी तीखी टिप्पणी की और महिलाओं से ऐसे लोगों के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की। उनके बयान के बाद शिव चैक का माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में नजर आया। सड़क पर नमाज को लेकर योगी सरकार का समर्थन-साध्वी प्राची ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सड़क पर नमाज को लेकर दिए गए बयान का समर्थन करते हुए कहा कि सड़कें आम जनता के आवागमन के लिए होती हैं और सार्वजनिक रास्तों को बाधित नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी धार्मिक कार्यक्रम व्यवस्था और नियमों के तहत होने चाहिए ताकि आम लोगों को परेशानी न हो। लव जिहाद के मुद्दे पर भी साध्वी प्राची ने अपनी पुरानी राय दोहराते हुए कहा कि हिंदू परिवारों को अपनी बेटियों को संस्कार और जागरूकता से जोड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि स्कूल, कॉलेज और कोचिंग का माहौल युवाओं को तेजी से प्रभावित कर रहा है, इसलिए परिवारों को बच्चों पर अधिक ध्यान देना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग भी दोहराई।पश्चिम बंगाल की राजनीति पर भी बोलीं- पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर साध्वी प्राची ने शुभेंदु अधिकारी की सराहना करते हुए कहा कि बंगाल में हिंदुत्व की राजनीति मजबूत हो रही है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है।

 

जहरीले पदार्थ का सेवन से मौत
खतौली। जहरीले पदार्थ के सेवन से विवाहिता की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार खतौली क्षेत्र निवासी विवाहिता महेन्द्री ने अज्ञात कारणो के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके चलते उक्त महिला की उपचार से पूर्व मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने के साथ जांच-पडताल शुरू की।

 

मुजफ्फरनगर। सपा नेता राजकुमार भाटी द्वारा बीते दिनो दी गई विवादित टिप्पणी के विरोध में जाट महासभा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)जाट महासभा, मुजफ्फरनगर के महासचिव जयवीर सिंह ने अपने साथियों के साथ थाना सिविल लाईन पुलिस को सपा नेता राजकुमार द्वारा की गई विवादित टिप्पणी के खिलाफ एक तहरीर सौंपी। जिसमें आरोप लगाते हुए बताया कि 14 मई 2026 को दिल्ली स्थित काॅन्स्टिटयूशन क्लब में किसान नेता स्व.महेन्द्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान राजकुमार भाटी द्वारा अपने सम्बोधन मे जाट एवं गुर्जर समाज की महिलाओ के प्रति अशोभनीय वं अमर्यादित टिप्पणी की गई है। उनके द्वारा दिया गया बयान विवादास्पद है। जिससे दोना समाज मे नाराजगी व्याप्त है। किसी भी समाज की महिलाओ के प्रति इस प्रकार की टिप्पणी अशोभनीय है। अतः उक्त मामले तत्काल सुसंगत धाराओं मे मुकदमा दर्ज होना चाहिए। थाना सिविल लाईन ने मुकदमा दर्ज कर लिया। सपा नेता राजकुमार भाटी के खिलाफ जाट महासभा ने कराया मुकदमा दर्ज

 

समीप मिला शव
छपार। पैट्रोल पम्प के समीप करीब 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पडा देख मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार रोहाना टोल के समीप करीब 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पडा देख दर्जनो लोग मौके पर कई लोग इकटठा हो गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौत की सूचना मिलने पर मौके पर पहंुची पुलिस ने जब शव की शिनाख्त की तो मृतक की पहचान आशू पुत्र तेलूराम निवासी गंाव सुखेडी-सहारनपुर के रूप मे हुई। मामले की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे परिजनो की मौजूदगी मे शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21710 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + 20 =