उत्तर प्रदेश

चंदौली में शराब की दुकानों पर चेकिंग: 105 जगहों पर 23 थानों की पुलिस ने दी दबिश

अलीगढ़ में हुए शराब कांड के बाद सरकार से लेकर सभी जिला प्रशासन हरकत में आ गए। जिलों में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी ताबड़तोड़ छापामारी अभियान चला रहे हैं। इसी कड़ी में बहराइच जिले में 24 घंटे के अंदर 24 लोगों की गिरफ्तारी की गई।

दरअसल, अलीगढ़ में नकली शराब पीने से 28 लोगों की मौत हो गई थी। मामले में कई अफसरों पर गाज गिरी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस एक्शन में दिखी। इस प्रकरण के बाद बहराइच जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया। जिला व पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। 24 घंटे के अंदर 105 जगहों पर छापेमारी कर 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक दुकान को सीज कर दिया गया है। इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

डीएम शंभू कुमार व एसपी सुजाता सिंह ने जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। एसपी ने बताया कि जिले में 105 जगहों पर 23 थानों की पुलिस ने दबिश डाली है। जहां से 513 लीटर अवैध शराब बरामद हुआ है, जबकि 1660 लीटर बरामद लहन को नष्ट कराया गया है। इस कार्रवाई में 24 लोगों की गिरफ्तारी की गई है, जबकि तीन भट्टियों को नष्ट कराया गया है।

रुपईडीहा थानाध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान देवरा चौराहे के लाइसेंसी बहादुर की देशी शराब की दुकान अवैध तरीके से सावनपारा मोड़ पर एक गुमटी में संचालित होती पाई गई। टीम ने तत्काल शराब को बरामद कर देवरा चौराहे की दुकान को सील कर दिया गया और लाइसेंसी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी ने बताया कि जिले में लगातार अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलता रहेगा।

कच्ची शराब के सेवन से हो रही मौत के चलते उत्तर प्रदेश सरकार के सख्त निर्देश पर जालौन पुलिस-प्रशासन संग आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कबूतर डेरो पर छापेमारी की और 400 लीटर कच्ची शराब को जब्त कर लिया। मामला जालौन के थाना कदौरा मैं पढ़ने वाले बबीना का है, यहां उप जिलाधकारी क्षेत्राधिकारी प्रभारी निरीक्षक कदौरा जिला आबकारी विभाग के अधिकारियों के संग कबूतर डेरों पर छापेमारी करते हुए करीब 400 लीटर कच्ची शराब को बरामद किया।

वहीं जेसीबी मशीन से मिट्टी में दबी हुई दलहन को भी नष्ट कराया। पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से जहां कबूतर डेरों में हड़कंप मच गया, तो वहीं कच्ची शराब का कारोबार करने वाले मौके से फरार हो गए। पुलिस एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिले मे किसी भी कीमत पर अवैध कच्ची शराब का कारोबार नहीं होने दिया जाएगा। जो भी इस काम में लिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करके जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

सकलडीहा तहसील अंतर्गत आने वाली शराब की दुकानों की उप जिला अधिकारी व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर दुकानों में रखी गई शराब के स्टार्ट रजिस्टर की चेकिंग की। दोनो में अंतर पाए जाने पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने दो दुकानों के खिलाफ कार्रवाई करने का आबकारी विभाग को निर्देश दिया।

इसी दौरान सकलडीहा के इटावा के पास लाइसेंसी शराब की दुकान पर एसडीएम व आबकारी विभाग की टीम ने पहुंचकर जब दुकान की चेकिंग की तो वहां स्टॉक में शराब की मात्रा अधिक लिखी गई थी, लेकिन मौके पर शराब की संख्या- बोतलों की संख्या कम मिली। इस संबंध में उप जिला अधिकारी प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि सकलडीहा क्षेत्र के शराब की दुकान की चेकिंग की गई। 

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + two =