News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

शातिर वांछित पुलिस मुठभेड़ में घायलMuzaffarnagar News
मीरांपुर। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महादिक अक्षय संजय, क्षेत्राधिकारी जानसठ सुश्री ऋषिका सिंह एवं थाना प्रभारी मीरापुर राजीव शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना मीरापुर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि थाना मीरापुर पुलिस द्वारा भुम्मा पुलिस चैकी के पास नहर पुल पर चेकिंग की जा रही थी । इसी दौरान 01 मोटरसाइकिल आती दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा नजदीक आने पर चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया, परन्तु मोटरसाइकिल सवार नहीं रुका तथा मोटरसाइकिल को वापस मोड़कर तेजी से भागने का प्रयास करने लगा । तेजी से मोड़ने के प्रयास में उसकी मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गयी जिस पर वह व्यक्ति मोटरसाइकिल को मौके पर ही छोड़कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने लगा । बदमाश द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा बदमाश को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी । परन्तु बदमाश पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ । पुलिस टीम द्वारा बदमाश की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें वह बदमाश सादिक पुत्र भुट्टू घायल हो गया । घायल / गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल तथा 01 तमंचा मय 03 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है । घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मीरापुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । घायल / गिरफ्तार अभियुक्त सादिक पुत्र भुट्टू नि0 ग्राम शाहपुर थाना गंगोह, सहारनपुर ।घायल / गिरफ्तार सादिक उपरोक्त शातिर किस्म का अपराधी है तथा थाना मीरापुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 01/26 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मंे राजीव शर्मा प्रभारी निरीक्षक, उ.नि. ओमेन्द्र सिंह, कामिल चैधरी, योगेश तेवतिया, का. शिवम, कुलदीप सिंह थाना मीरापुर शामिल रहे।

 

सपाईयों ने किया राजमाता अहिल्याबाई होलकर को याद
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। समाजवादी पार्टी कार्यालय महावीर चैक पर समाजवादी पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर ऐतिहासिक भारत की प्रसिद्ध लोकप्रिय शासक राजमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती हर्ष के साथ मनाई। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय सचिव एवं महानगर अध्यक्ष बॉबी त्यागी जिला महासचिव सोमपाल सिंह कोरी सहित अन्य पदाधिकारियों ने राजमाता अहिल्याबाई होलकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि माता अहिल्याबाई होलकर का शासन न्याय व्यवस्था में निष्पक्षता के लिए व सीधे अपनी प्रजा की शिकायतों का त्वरित निवारण होता था। उनके द्वारा भारत के प्रमुख तीर्थस्थलों पर मंदिर, घाट और धर्मशालाएं बनवाई गई।काशी विश्वनाथ मंदिर,सोमनाथ मंदिर के जीर्णाेद्धार एवं सड़को के निर्माण,किसानों कृषि उत्पादन, व्यापार को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यरूप से समाजवादी पार्टी जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,जिला उपाध्यक्ष रमेशचंद शर्मा,जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नीटू, अंकित शर्मा,समाजवादी महिला सभा जिलाध्यक्ष पूजा अनिल अंबेडकर,सपा नेत्री दीप्ति पाल,पूर्व चेयरमैन चैधरी ओमपाल सिंह,मीर हसन,सपा नेता अरशद मलिक,रामपाल सिंह पाल,अनुज कुमार गुर्जर,गगन महावी,फरमान मोनू,तरुण शर्मा,पंकज शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

…जगत में कोई नहीं अपनाः अजय भईया
मुजफ्फरनगर। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर के सचिव अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि पुरुषोत्तम मास मे  नगर के अलग-अलग  क्षेत्रों/परिवारों में प्रतिदिन शोभायात्रा के साथ निरूशुल्क गीता पाठ (पुरुषोत्तम योग),भजनभाव का जो आयोजन किया जा रहा है उसी श्रृंखला मे चैदहवें दिन 30 मई 2026 दिन शनिवार को गौशाला शहर,नदी रोड पर श्री बिनोद अग्रवाल के सौजन्य से  गीतापाठ एवं भजनभाव का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर विधिवत पूजन किया गया। तत्पश्चात अतुल कुमार गर्ग ने गणेश वन्दना, राजेश वर्मा ने सरस्वती वंदना, सुभाष गर्ग द्वारा ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जाप,पुरुषोत्तम योग का पाठ  कराया गया। अतुल गर्ग द्वारा घर-घर गीता, हर घर गीता के निमित्त उपस्थित श्रद्धालुओ को पुरुषोत्तम योग के पत्रक भी भेंट किये। सुभाष गर्ग,विपिन, विमल प्रताप तथा राजेश वर्मा तथा रंगमंच कलाकार अजय भईया द्वारा प्रभु जी मुझे ले चल अपने साथ,जगत में कोई नहीं अपना भजनभाव से उपस्थित श्रद्धालु भक्तिरस मे सराबोर हो गये। गीतापाठ मे अतुल कुमार गर्ग,सुभाष गर्ग, विपिन गुप्ता, अजय गर्ग,राजेश वर्मा, विमल प्रताप, विनोद अग्रवाल आदि श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

 

 शहर कोतवाल एवं टी आई का स्वागत किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह, जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष सर्राफा एसोव पवन वर्मा, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल, जिला उपाध्यक्ष उदित किंगर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप मित्तल, रोहित अरोड़ा, राजेंद्र अरोड़ा, नवदीप, हर्ष गुलाठी, राजकुमार, सागर मल्होत्रा,  नागपाल, विवेक अतीथी आदि सैकड़ो व्यापरियां द्वारा शहर कोतवाल व ट्रैफिक प्रभारी व उनकी समस्त टीम को शॉल ओढ़ाकर, बुके भेंट कर, माल्यार्पण करते हुए भव्य स्वागत किया गया एवं मिठाई वितरित की गई, शहर कोतवाल व यातायात प्रभारी द्वारा शहर की व्यवस्थाओं को जाम रहित बनाने के लिए भव्य स्वागत किया गया तथा व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया गया

 

क्रांति सेना का बढा कुनबा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।क्रांतिसेना द्वारा जनपद में चलाए जा रहे सघन सदस्यता अभियान के तहत आज प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित देवशरण शास्त्री व्यास जी व सुनील कुमार ने क्रांतिसेना कार्यालय पहुंचकर संगठन की सदस्यता ग्रहण की, इस अवसर पर संघठन के संस्थापक अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी ने दोनों को भगवा पत्ता पहनकर क्रांतिसेना की सदस्यता दिलाई, संस्थापक अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने कहाँ कि क्रांतिसेना की स्पष्टवादी नीतियों के कारण बड़ी संख्या में हिंदूवादीयों का झुकाव क्रांतिसेना के प्रति बढ़ रहा है यही कारण है गत 15 दिनों के भीतर जहाँ 70 से अधिक हिंदूवादियों ने स्वम् कार्यालय पहुंचकर संघठन की सदस्य्ता ग्रहण की, वही डोर टू डोर चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के तहत 300 से अधिक नए युवाओं को क्रांतिसेना से जोड़ा गया, दोनों नवनियुक्तों में संगठन की नीतियों और उद्देश्यों पर चलकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम चैधरी, महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चैहान, जिला उपाध्यक्ष संजीव वर्मा, महानगर उपाध्यक्ष उज्ज्वल पंडित, राजेंद्र पाल कार्यालय प्रभारी शैलेंद्र विश्वकर्मा, योगेंद्र सैनी दाताराम आदि उपस्थित रहे।

 

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों का विदाई समारोह आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पुलिस अधीक्षक अपराध, मुजफ्फरनगर द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के लिए पुलिस लाइन सभागार कक्ष मे विदाई समारोह का किया गया आयोजन, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए फूल-माला पहनाकर व उपहार भेंट कर दी गयी विदाई। उत्तर-प्रदेश पुलिस को अपनी सेवाएं देकर सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों के लिए रिजर्व पुलिस लाइन सभागार कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को पुष्पमाला पहनायी गयी तथा कर्तव्यों के निर्वहन हेतु उनके द्वारा किये गये कार्यों की प्रशंसा की गयी। महोदया द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को स्मृति चिन्ह व उपहार भेंट कर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी गयी। विदाई समारोह के दौरान प्रतिसार निरीक्षक श्री ऊदल सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण तथा सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों के परिजन मौजूद रहे।  सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के नाम व नियुक्ति स्थल-उ0नि0 ना0पु0 अशोक पाल सिंह, सम्मन सैल, मुजफ्फरनगर। (अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति) उ0नि0 ना0पु0 महेन्द्र प्रताप सिंह, रिजर्व पुलिस लाईन, मुजफ्फरनगर। (अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति), लीडिंग फायरमैन  मनोज कुमार शर्मा, फायर सर्विस बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।(अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति) फायर सर्विस चालक अशोक कुमार, फायर सर्विस जानसठ, मुजफ्फरनगर।(अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति)।

 

हादसे में मां-बेटा गंभीर घायल
खतौली। बेगराजपुर-जोहरा रोड पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिर गए। घायलों की पहचान ककरौली निवासी अरशद पुत्र मुमतियाज और उनकी मां खेरूनीसा के रूप में हुई है। राहगीरों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खतौली में भर्ती कराया गया। सीएचसी खतौली के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस इस मामले की जानकारी जुटा रही है और अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

 

कैबिनेट मंत्री व सांसद ने किया भूमि पूजनMuzaffarnagar News
पुरकाजी। बरला-बसेड़ा-मोरना मार्ग पर गंग नहर पर स्थित क्षतिग्रस्त सेतु के पुनर्निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर पुरकाजी विधायक एवं कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार और बिजनौर सांसद चंदन चैहान उपस्थित रहे। यह सेतु लंबे समय से क्षतिग्रस्त था। क्षतिग्रस्त होने के कारण संबंधित विभाग ने इस सेतु को आवागमन के लिए बंद कर दिया था। इससे क्षेत्रवासियों, किसानों, व्यापारियों और विद्यार्थियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्र की जनता की प्रमुख मांग को देखते हुए, मुख्यमंत्री द्वारा इस महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई थी। लगभग 15 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से दोनों सेतुओं का निर्माण कराया जाएगा। यह निर्माण कार्य न केवल यातायात की समस्या का स्थायी समाधान करेगा, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था, कृषि गतिविधियों और क्षेत्रीय संपर्क को भी मजबूत बनाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता तितावी गन्ना समिति के अध्यक्ष शंकर सिंह भोला ने की, जबकि संचालन भाजपा के वरिष्ठ नेता पंकज त्यागी ने किया। इस अवसर पर लोकसभा बिजनौर के सांसद चंदन सिंह चैहान, सदस्य विधान परिषद श्रीमती वंदना वर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, जिलाध्यक्ष संजय राठी, श्रीमती सुप्रिया पाल, अमरनाथ पाल, भाजपा नेता विजयपाल त्यागी सहित क्षेत्र के कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

 

धारदार हथियार से भाई ने की बहन की हत्या
शाहपुर। भाई द्वारा बहन की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर देने से क्षेत्र मे सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहंुची तथा शव को पोस्ट मार्टम पर भिजवाने के साथ घटना की जंाच-पडताल शुरू की।
  सूत्रो के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के समीपवर्ती गंाव आदमपुर मे आज सुबह करीब साढे नो बजे उस समय सनसनी फैल गई कि जब एक युवक ने अपनी बहन पर धारदा र हथियार से हमला बोल उसकी निर्मम हत्या कर डाली तथा मौके से फरार हो गया। सुबह-सुबह आॅनर किलिंग की इस घटना से सनसनी बन गई। युवती की हत्या पर पडौसियो सहित दर्जनो ग्रामीण शकील कुरैशी के घर इकटठा हो गए। चर्चा रही कि गंाव आदमपुर निवासी युवक आमिर पुत्र शकील कुरैशी ने प्रेम प्रसंग के चलते अपनी 21 वर्षीया बहन की धारदार हथियार से हत्या कर दी। बताया जाता है कि उक्त युवती का गंाव के ही किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते उक्त युवक ने आज सुबह अपनी बहन की हत्या कर डाली और मौके से फरार हो गया। ग्रामीणो ने जब घटना की जानकारी पुलिस को दी तो सूचना से पुलिस मे हडकम्प मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी देहात अक्षय संजय महाडिक, सीओ बुढाना गजेन्द्र पाल सिंह, व इंस्पैक्टर शाहपुर गजेन्द्र सिंह, फोरेंसिक टीम व डाॅग स्कवाॅयड मौके पर पहंुची। पुलिस ने मामले की जानकारी लेने के साथ भीड की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस आरोपी की तलाश मे जुट गई है।

 

कैबिनेट मंत्री ने बसों को दिखाई हरी झंडीः मिलेगी राहत
भोपा। थानाक्षेत्र स्थित निरगाजनी झाल पर कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने नई बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह सेवा दर्जनभर से अधिक गांवों के ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा प्रदान करेगी। इस अवसर पर सांसद चन्दन सिंह चैहान व मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर आदि मौजूद रहे। जिन गांवों को इस बस सेवा का लाभ मिलेगा, उनमें बरला, बसेड़ा सिकंदरपुर गढ़वाड़ा, रहमतपुर, खिदड़िया, तजेलहेड़ा, खाईखेड़ा और भोकरहेड़ी प्रमुख हैं। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने बताया कि इन गांवों के ग्रामीणों को लंबे समय से आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीण लगातार वाहन सुविधा उपलब्ध कराने की मांग कर रहे थे।
अब ग्रामीणों की यह मांग पूरी हो गई है। इन नई बसों से क्षेत्र के दर्जनों गांवों के निवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और उनकी दैनिक यात्राएं सुगम हो जाएंगी।

 

भारतीय योग संस्थान की बैठक आयोजित
जानसठ। भारतीय योग संस्थान की महत्वपूर्ण बैठक में योग के प्रचार-प्रसार, संगठन विस्तार और आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर व्यापक चर्चा हुई। बैठक में पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रधान निर्मल जैन ने योग को भारत की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर बताते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने के लिए कई पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। जानसठ स्थित योग शाखा में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत नियमित योगाभ्यास के साथ हुई। इसके बाद पदाधिकारियों और साधकों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन की गतिविधियों की समीक्षा और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न क्षेत्रों में योग केंद्रों की सक्रियता बढ़ाने और नए लोगों को संस्थान से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि निर्मल जैन एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद ओम् ध्वनि और योग मंत्रों के साथ वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया गया। जिला प्रधान राजीव वर्मा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए संगठन की उपलब्धियों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।बैठक के दौरान संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत बनाने के लिए कई पदों पर नियुक्तियां घोषित की गईं। शीशपाल को क्षेत्रीय प्रधान, रविश रस्तोगी को क्षेत्रीय मंत्री, राजीव वर्मा को जिला प्रधान और नेत्रपाल कश्यप को जिला मंत्री का दायित्व सौंपा गया। इसके अलावा विभिन्न योग केंद्रों के लिए केंद्र प्रमुखों की नियुक्ति भी की गई, ताकि गांव-गांव और शहर-शहर योग गतिविधियों का विस्तार किया जा सके। मुख्य अतिथि निर्मल जैन ने कहा कि योग सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और ऋषि-मुनियों की महान परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि आज दुनिया के करीब 200 देशों में योग को अपनाया जा चुका है और यह भारत की वैश्विक पहचान बन चुका है। उन्होंने कहा कि संस्थापक प्रकाश लाल द्वारा शुरू किया गया योग आंदोलन आज विशाल वटवृक्ष का रूप ले चुका है, जिसे और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता है।  बैठक में आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को भव्य और प्रभावी ढंग से मनाने की रणनीति तैयार की गई। पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों को योग शिविरों से जोड़ने और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया। साधकों से अपने-अपने क्षेत्रों में योग के प्रति जागरूकता फैलाने और नए प्रतिभागियों को जोड़ने का आह्वान भी किया गया। वरिष्ठ पदाधिकारी यशवंत कांबोज ने कहा कि किसी भी संस्था की असली ताकत उसके कार्यकर्ताओं की निष्ठा और सेवा भावना होती है। उन्होंने कहा कि संगठन में मतभेदों को विवाद नहीं, बल्कि विचारों के आदान-प्रदान के रूप में देखा जाना चाहिए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संस्थान के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और योग को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

 

301वीं जयंती पर राजमाता अहिल्याबाई होल्कर को  किया नमन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301 वीं जयंति पर विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ के पदाधिकारियों व गणमान्य व्यक्तियों ने देवी अहिल्याबाई होल्कर की मुर्ति पर माल्यार्पण कर याद किया।
  सुशासन, लोककल्याण और नारी सशक्तिकरण की कालजयी प्रतीक, आध्यात्मिक एवं लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301 वीं जयंति पर पहुंचे विभिन्न राजनीतिज्ञो, सामाजिक संस्थाओ के पदाधिकारियो तथा समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने अहिल्याबाई होल्कर की मुर्ति पर माल्र्यापण कर नमन किया। इस दौरान देवी अहिल्याबाई स्मारक समिति के पदाधिकारी तथा समाज के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। अहिल्याबाई होल्कर जयंति के कारण पालिका प्रशासन की और से अस्पताल चैराहा के आसपास चूने का छिडकाव तथा उचित साफ-सफाई व्यवस्था पूर्व मे ही करा दी थी। वहीं अस्पताल चैराहे आसपास पर्याप्त मात्रा मे पुलिसबल तैनात रहा। ताकि यातायात व्यवस्था प्रभावित ना हो। भाजपा नेता सतपाल पाल, सुमित पाल, भाजपा नेता अचिन्त मित्तल आदि ने अहिल्याबाई चैक पहुंच कर देवी अहिल्याबाई होल्कर की मुर्ति पर माल्यार्पण किया।

 

हादसे में स्कूटी सवार हुआ घायल
मंसूरपुर। अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर स्कूटी सवार घायल हो गया। जिसे ग्रामीणो ने उपचार के लिए बेगराजपुर मैडिकल काॅलेज भिजवाया।
  मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के समीपवर्ती गंाव जौहरा निवासी युवक राजकुमार अपने चचेरे भाई दिनेश के साथ स्कूटी द्वारा खतौली किसी काम से जाते वक्त मंसूरपुर रेलवे फाटक के समीप पीछे की और आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे मे उसके चचेरे भाई दिनेश को भी कुछ चोटे आई।
बताया जाता है कि हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। उधर से जा रहे ग्रामीणो ने तुरंत ही घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा परिजनो को इसकी सूचना दी। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तथा घायल हो उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

 

ट्रांसफार्मर चोरी करने वालेशातिरों को दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक सक्रिय गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। थाना तितावी पुलिस की कार्रवाई के दौरान हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस और दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत थाना तितावी पुलिस को सूचना मिली थी कि ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाओं में शामिल बदमाश चोरी का सामान ले जाने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार देर रात गढ़ी देशराज कट के पास घेराबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू किया। पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरता देख बदमाशों ने भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। सीओ फुगाना यतेंद्र सिंह नागर ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आदिल पुत्र दिलशाद निवासी न्याजूपूरा और साकिब पुत्र हसन निवासी सुजड़ू, जो वर्तमान में थाना सिखेड़ा क्षेत्र के निराना में रह रहे थे, गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आदिल और साकिब के अलावा आबिद, शहंशाह और बाबू को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो तमंचे 315 बोर, कारतूस, दो चाकू तथा दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस का कहना है कि बरामद मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल ट्रांसफार्मर से चोरी किए गए सामान को ढोने में किया जाता था। पूछताछ में आरोपियों ने थाना तितावी, छपार, मंसूरपुर और भोपा क्षेत्र में ट्रांसफार्मर चोरी की कई घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है। जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह के सदस्य दिन में संभावित स्थानों की रेकी करते थे और रात के समय सुनसान इलाकों में लगे ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाते थे। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास और उनके पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ में ट्रांसफार्मर चोरी की अन्य घटनाओं और गिरोह से जुड़े लोगों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश भी जारी है।

 

चलते ट्रक से गिरा सामानःहादसा टलाMuzaffarnagar News
छपार। रविवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। हरिद्वार से दिल्ली जा रहे एक ट्रक से लोडिंग का सामान सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि  दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर हुई इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। यह घटना रविवार सुबह लगभग गगे मुरथल ढाबा बरला के सामने हुई। ट्रक पर लदा सामान अचानक हाईवे पर गिर गया, जिससे सड़क पर हड़कंप मच गया। सामान गिरने के समय आसपास कोई अन्य वाहन मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़े हादसे को टाला जा सका। हालांकि, सामान सड़क पर बिखरने से हाईवे पर तुरंत जाम लग गया। सूचना मिलते ही छपार टोल प्लाजा की पेट्रोलियम टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने तत्काल बरला चैकी प्रभारी तूफान सिंह को घटना की जानकारी दी। चैकी प्रभारी तूफान सिंह के निर्देश पर उपनिरीक्षक शिवकुमार और हेड कांस्टेबल राधेश्याम मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने क्रेन की सहायता से सड़क पर गिरे सामान को हटवाया और यातायात को सुचारू रूप से बहाल किया। जाम के कारण कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा, लेकिन अब स्थिति सामान्य है। हेड कांस्टेबल राधेश्याम ने बताया कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सामान की लोडिंग सही तरीके से नहीं की गई थी। सामान गिरने के दौरान एक बॉक्स ड्राइवर के केबिन पर भी गिरा, जिससे केबिन का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

 

दो बाईको के बीच भिडन्त
मीरापुर। दो बाईकों के बीच हुई आमने-सामने की भिडन्त मे एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। हादसे की जानकारी पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।  मीरापुर-रामराज मार्ग पर दो बाईकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिडंत से एक बाईक सवार बुरी तरह घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार कस्बा मीरापुर के मौहल्ला मुस्तर्क निवासी अली मौहम्मद मवाना से अपने घर वापिस लौट रहा था कि रामराज से कुछ पहले सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने ओवरटेक करने के प्रयास में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाईक सवार सडक पर जा गिरा। हादसे मे मौ.मुस्तर्क निवासी अली मौहम्मद पुत्र सुक्खा सिर,पैर और हाथ मे गंभीर चोटें आई हैं। वहीं दूसरी और बाईक सवार युवक को मामूली खरांेचे आई है। जो हादसेक के बाद मौके से फरार हो गया। राहगीरो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सडक हादसे की जानकारी मिलते ही रामराज थानाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को एम्बूलैन्स की मदद से सीएचसी भिजवाया। पुलिस ने जब हादसे की सूचना परिजनो को दी तो परिजन तुरंत ही अस्पताल पहुंच गए। पुलिस आरोपी की तलाश मे जुट गई है।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21866 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 8 =