समाचार (Muzaffarnagar News)
मेधावियों का होगा सम्मान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।त्यागी सभा जनपद मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष शिवकुमार त्यागी एवं मंत्री ललित कुमार त्यागी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि त्यागी समाज मुजफ्फरनगर समाज उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।
इसी क्रम मे रविवार 28 जून को समाज के ऐसे छात्र छात्राओ का सम्मान किया जायेगा। जिन्होेने हाईस्कूल व इण्टर की परीक्षा 2026 में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। सम्मान समारोह 28 जून को रूडकी रोड कृष्णा पैलेस पर आयोजित होगा।
हर्षोल्लास के साथ मनाया महेश नवमी पर्व
मुजफ्फरनगर। महेश नवमी के पावन पर्व पर समाज के बंधुओ ने शिवपुरी के मंदिर में महेश नवमी का पर्व बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ मनाया जिसमें सबसे पहले भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया तथा बाद में हनुमान चालीसा एवं आरती की इस पर्व पर निम्नलिखित लोग उपस्थित रहे गिरिराज जी राठी, डॉक्टर मनोज काबरा, कांति राठी, हिमांशु महेश्वरी, गोपाल महेश्वरी, गिरधर माहेश्वरी, विपिन माहेश्वरी, अतुल माहेश्वरी, मनोज माहेश्वरी, संजय राठी, अशोक मालपानी, अमित माहेश्वरी, नरेश राठी, शैलेंद्र राठी, सतीश सतीश माहेश्वरी, कमलेंद्र, पंकज महेश्वरी, सुधीर महेश्वरी जी एवं अन्य माहेश्वरी बंधु अपनी पत्नियों के साथ उपस्थित रहे इस अवसर पर समाज के त्रिवार्षिक चुनाव भी निर्विरोध संपन्न हुए जिसमें नगर माहेश्वरी सभा के लिए डॉक्टर मनोज काबरा जी (अध्यक्ष ) श्री अशोक मालपानी (सचिव) तथा शैलेंद्र राठी जी (कोषाध्यक्ष) चुने गए जिला माहेश्वरी सभा के लिए रूचिन शारदा मीरापुर (अध्यक्ष) मनोज माहेश्वरी जी (सचिव) व अनुज माहेश्वरी जी (कोषाध्यक्ष) चुने गए अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के लिए श्री गिरिराज जी राठी को महासभा का कार्यकारी मंडल का सदस्य चुना गया इसके बाद सभी लोगों ने जलपान का आनंद भी लिया
महिला की डिलीवरी के दौरान मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।रामपुर तिराहा स्थित एक नर्सिंग होम में डिलीवरी के दौरान एक महिला की मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नर्सिंग होम संचालक, संबंधित डॉक्टरों और स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद के सिडकुल रोशनाबाद क्षेत्र के ग्राम खाला टीहरा निवासी नीटू पाल ने बताया कि उनकी गर्भवती पत्नी कोमल को डिलीवरी के लिए रामपुर तिराहा स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि यह अस्पताल एक परिचित की सलाह पर चुना गया था, जहां उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा का भरोसा दिया गया था। परिजनों के अनुसार 22 जून को महिला को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने सामान्य प्रसव संभव न बताते हुए ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। आरोप है कि ऑपरेशन से पहले महिला की स्थिति सामान्य थी, लेकिन ऑपरेशन के दौरान उसकी हालत अचानक बिगड़ने लगी।
परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ऑपरेशन के दौरान जिम्मेदार डॉक्टरों ने स्थिति बिगड़ती देख मरीज को ऑपरेशन टेबल पर छोड़ दिया और मौके से चले गए। इसी दौरान महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी हालत अत्यंत गंभीर हो गई।
आरोप है कि अस्पताल स्टाफ ने परिजनों से कहा कि यदि मरीज को बचाना है तो तुरंत उसे किसी बड़े अस्पताल ले जाया जाए। इसके बाद परिजन गंभीर अवस्था में महिला को मेरठ स्थित सुभारती अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने नर्सिंग होम प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। मृतका के पति नीटू पाल ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि नर्सिंग होम में योग्य डॉक्टरों की अनुपस्थिति में ऑपरेशन किया गया, जिसके चलते यह दर्दनाक घटना हुई। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों की सही पहचान और योग्यता के बारे में जानकारी नहीं दी गई। उनका कहना है कि अस्पताल में कथित रूप से अयोग्य लोगों द्वारा ऑपरेशन किया गया, जिससे उनकी पत्नी की जान चली गई। पीड़ित परिवार ने पुलिस से मांग की है कि सुमित पाल, नर्सिंग होम संचालिका, तथा ऑपरेशन में शामिल डॉक्टरों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मेडिकल दस्तावेजों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
जिलाधिकारी ने सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर डीएम उमेश मिश्रा आज अपने कार्यालय पर जन सुनवाई करते हुए साथ ही जन शिकायतों को सुनकर उनका निस्तारण करते हुए । डीएम उमेश मिश्रा के साथ जन सुनवाई के दौरान एडीएम फाइनेंस अनिरुद्ध प्रताप सिंह व सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर,बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार भी मौजूद रहे।
आपदा जागरूकता कार्यक्रम के दौरान किया जागरूक
मोरना। ब्लाक मुख्यालय पर मंगलवार को आयोजित आपदा जागरूकता कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम ने ग्रामीणों एवं उपस्थित कर्मचारियों,जनप्रतिनिधियों आदि को विभिन्न प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं से बचाव के प्रभावी तरीकों की जानकारी दी। एनडीआरएफ अधिकारियों ने बाढ़, भूकंप, आगजनी, आंधी-तूफान तथा अन्य आपदाओं के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में एनडीआरएफ अधिकारियों ने बाढ़, भूकंप, आगजनी, आंधी-तूफान जैसी आपदाओं के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ऐसी स्थितियों में कैसे सुरक्षित रहा जा सकता है। सहायक उपनिरीक्षक मुकेश पँवार ने जोर देकर कहा कि किसी भी आपदा की स्थिति में घबराने के बजाय सूझबूझ और सतर्कता से काम लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि समय पर लिया गया सही निर्णय जनहानि और दुर्घटनाओं को काफी हद तक कम कर सकता है। इस अवसर पर टीम ने प्राथमिक उपचार, सुरक्षित स्थानों तक पहुंचने की प्रक्रिया, राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग और आपातकालीन सेवाओं से त्वरित संपर्क स्थापित करने के तरीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। एक मॉक ड्रिल के माध्यम से भी उपस्थित लोगों को आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया। एनडीआरएफ अधिकारियों ने बताया कि जागरूकता ही आपदा से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों, विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों ने दी गई जानकारी को अत्यंत उपयोगी बताया और ऐसे जागरूकता अभियानों की सराहना की। उपस्थित लोगों ने भविष्य में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाने की मांग की।
शिया समुदाय द्वारा जुलूस-ए-अजा निकाला
जानसठ। कैथोड़ा गांव में मोहर्रम की छठी तारीख को शिया समुदाय द्वारा जुलूस-ए-अजा निकाला गया। यह जुलूस बड़े इमामबाड़े से शुरू होकर खलीफा वाले इमामबाड़े पर समाप्त हुआ। इस दौरान या हुसैन की सदाएं गूंजती रहीं। गमगीन माहौल में सोगवारों ने जंजीरों से मातम करते हुए इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों के प्रति अपनी अकीदत पेश की। जुलूस में शामिल अकीदतमंदों की आंखें नम थीं। जुलूस से पहले मौलाना अथर काजमी ने मजलिस को खिताब किया। उन्होंने कर्बला में शहीद हुए इमाम हुसैन, हजरत अली और उनके 72 साथियों की कुर्बानी का जिक्र किया। मौलाना ने बताया कि इमाम हुसैन ने यजीद की बैयत न करके इस्लाम और हक के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी थी। जुलूस के दौरान हसीन मिया और निहाल अब्बास ने नौहा पढ़ा। उनके नौहे, हर एक चाहने वाले को बख्शवा दूंगी, मेरे हुसैन को रोते रहो दुआ दूंगी सुनकर सोगवारों की आंखें नम हो गईं। यह जुलूस बड़े इमामबाड़े से शुरू होकर गांव के सभी इमामबाड़ों, ताजिया चैक, थावर वाली मस्जिद, कोटला, दरबार मोहल्ला, खटीकान, पड़ाव चैक और मुस्तर्क चैक से होते हुए पचदरा इमामबाड़ा पहुंचा। यहां शिया सोगवारों ने जंजीरों और हाथों से पुरजोर मातम किया। इसके बाद जुलूस शाहीन रजा के इमामबाड़े पहुंचा और अंत में खलीफा वाले इमामबाड़े पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर मशरूर इकबाल, हाजी मुजाबिर हुसैन जैदी, गुलाम हैदर, अजमल जैदी, नीलू जैदी, मीशम जैदी उर्फ मेराज रजा, अली जामिन जैदी, शादाब अली, शबाब आलम, जफर हुसैन, अली किशवर, रौनक मिया, जगनफर अली, अली रजा और हाजी अथर अब्बास सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव शर्मा, इंस्पेक्टर क्राइम सुनील कुमार मिश्रा, एसआई महेन्दर गौतम, कस्बा इंचार्ज ओमेन्दर सिंह और कैथोड़ा चैकी प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ पूरे रूट पर मुस्तैद रहे। जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
‘आर्ट आॅफ टीचिंग बाय आर्ट आॅफ लिविंग’’ कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर। होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज, जडौदा, मुजफ्फरनगर के सभागार में संस्था आर्ट ऑफ लीविंग के तत्वाधान में शिक्षकों के लिए प्रेरणादायक कार्यशाला ‘‘आर्ट ऑफ टीचिंग बाय आर्ट ऑफ लिविंग’’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ आर्ट ऑफ लिविंग के टीचर धीरज बत्रा, पूनम शर्मा, प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया, रीटा दहिया, धीरज बालियान, सुरेखा, रजनी शर्मा, रीना चैहान, जितेन्द्र कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों के व्यक्तित्व विकास, मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना था। धीरज बत्रा एवं पूनम शर्मा ने सभी शिक्षकों को सर्वप्रथम सूक्ष्म योग एवं ध्यान की प्रक्रिया सिखाई। धीरज बत्रा ने बताया कि शिक्षक केवल पाठ्य ज्ञान देने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र का निर्माता है, शिक्षक अपने ज्ञान, संस्कार और आचरण से विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा प्रदान करता है तथा उनमें नैतिक मूल्यों का विकास करता है। शिक्षकों को नियमित ध्यान (मेडिटेशन) करना चाहिए, जिससे उनका मानसिक तनाव कम होता है, एकाग्रता बढती है, सकारात्मक सोच विकसित होती है तथा उनकी कार्य क्षमता में वृद्धि होती है। शिक्षकों के लिए ध्यान विशेष रूप से उपयोगी है क्योंकि इससे वे शान्त, संतुलित एवं ऊर्जावान बने रहते हैं और विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन दे पाते है। पूनम शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि एक आदर्श शिक्षक ज्ञानवान, अनुशासित, धैर्यवान, ईमानदार, चरित्रवान, निष्पक्ष, प्रेरणादायक व्यक्तित्व, संवेदनशील एवं सहृदय तथा सकारात्मक सोच वाला होता है। शिक्षक का सबसे बडा गुण यह है कि वे केवल पढाता नहीं बल्कि विद्यार्थियों के जीवन को दिशा है और उनके व्यक्तित्व का निर्माण करता है और उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करता है। अंत में प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया एवं समस्त शिक्षकों ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए नियमित योग एवं ध्यान करने का संकल्प लिया।
ओ-लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण उपलब्ध कराएं जाने हेतु आॅनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी दीक्षा उपाध्याय ने बताया है कि पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग के न्यूनतम इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण शैक्षिक योग्यता रखने वाले बेरोजगार युवक/युवतियों, जिनके माता-पिता/अभिभावकों की समस्त स्त्रोतों से अधिकतम वार्षिक आय रू0 एक लाख तक है, को रोजगार कम्प्यूटर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में भारत सरकार की संस्था नीलिट (राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान) से मान्यता प्राप्त संस्थाओं के माध्यम से ओ-लेवल कोर्स का प्रशिक्षण प्रदान कराया जायेगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 16 जून 2026 से 10 जुलाई 2026 तक कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। योजना से संबंधित जानकारी व विस्तृत दिशा-निर्देश, पात्रता, समय सारिणी एवं आवेदन प्रकिया पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उ०प्र० विभागीय वेबसाइट ीजजचेरूध्ध्इंबाूंतकूमसंितमनचण् हवअण्पद तथा ीजजचेरूध्ध्वइबबवउचनजमतजतं
उत्कृष्ट प्रदर्शन किया
मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित एस.डी. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के बी.टेक. अंतिम वर्ष के परिणामों में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने उच्च एसजीपीए प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में प्रिया गुप्ता ने 9.25 एसजीपीए प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वैभव अग्रवाल द्वितीय तथा अवि गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे। इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) विभाग में अनम प्रवीण ने 9.25 एसजीपीए के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। आयशा गर्ग द्वितीय तथा रुहाना प्रवीण तृतीय स्थान पर रहीं। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसीई) विभाग में सनी कुमार ने 9.06 एसजीपीए प्राप्त कर प्रथम, अमन चंदेल ने द्वितीय तथा सफिया नाज़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (ईई) विभाग में अंकित सैनी ने 9.25 एसजीपीए प्राप्त कर प्रथम , गोपाल कृष्ण द्वितीय तथा रवि कुमार तृतीय स्थान पर रहे। मैकेनिकल इंजीनियरिंग (एमई) विभाग में सौरभ कुमार पलियान ने 9.25एसजीपीए प्राप्त कर प्रथम, मोहम्मद दानियाल ने द्वितीय तथा विक्रांत चैधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सिविल इंजीनियरिंग (सीई) विभाग में दिया ने 9.06एसजीपीए प्राप्त कर प्रथम, ऋषभ शर्मा ने द्वितीय तथा अनिक कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को पदक एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। संस्थान के सचिव श्री अनुभव कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि हमारे विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, अनुशासन एवं शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का परिणाम है। एस.डी. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सदैव गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा, नवाचार एवं व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। हमें विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संस्थान का नाम रोशन करेंगे।
कुल्हेड़ी क्लब को चैंपियन ट्रॉफी प्रदान की
चरथावल। ग टी-10 नाइट क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला कुल्हेड़ी क्लब और चरथावल क्लब के बीच ांधी इंटर कॉलेज मैदान में खेला गया। इस मैच को देखने के लिए क्षेत्रभर से हजारों क्रिकेट प्रेमी मैदान में मौजूद रहे। फाइनल में कुल्हेड़ी क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 146 रन बनाए। जवाब में, चरथावल क्लब की टीम लक्ष्य का पीछा करने में विफल रही और कुल्हेड़ी के गेंदबाजों के सामने अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई। कुल्हेड़ी क्लब की जीत के बाद समर्थकों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान आतिशबाजी की गई और विजेता टीम के खिलाड़ी तथा समर्थक ट्रॉफी के साथ मैदान में जश्न मनाते दिखे। समापन समारोह में अतिथियों ने विजेता कुल्हेड़ी क्लब को चैंपियन ट्रॉफी प्रदान की। उपविजेता चरथावल क्लब के खिलाड़ियों को भी उनके प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
शिविर का हुआ समापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।ताराचंद वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज, मुजफ्फरनगर में आयोजित सात दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया। शिविर का संचालन प्रशिक्षक विनीत शिवाच द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ छात्रा निशा द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ। इसके उपरान्त छात्राओं ने संस्कृत भाषा में विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। महक ने ध्येय मंत्र एवं सलोनी ने एकल गीत प्रस्तुत किया। प्रियांशी ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त छात्राओं ने संस्कृत भाषण, गीत एवं नाटिका के माध्यम से शिविर में अर्जित अपने ज्ञान एवं कौशल का प्रदर्शन किया। समारोह को संबोधित करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता चैधरी ने कहा कि संस्कृत हमारी सांस्कृतिक विरासत की आधारशिला है। उन्होंने छात्राओं को संस्कृत भाषा के अध्ययन एवं व्यवहारिक प्रयोग के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे संभाषण शिविर संस्कृत के संरक्षण एवं संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या डॉ. संगीता चैधरी ने प्रशिक्षक श्री विनीत शिवाच तथा शिविर में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं का आभार व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समापन समारोह में महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्राएँ उपस्थित रहे।
हवन यज्ञ के उपरांत हुहआ शतचंडी महायज्ञ का समापन
मोरना। शुकतीर्थ में स्थित श्री सच्चा प्रकाश आश्रम वेद विद्यालय में आयोजित सात दिवसीय भव्य शतचंडी महायज्ञ का मंगलवार को हवन यज्ञ के उपरांत समापन हो गया। इस दौरान विशाल भंडारे के आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में साधु संतों ने भाग लिया। महायज्ञ के समापन अवसर पर पहुंची प्रसिद्ध साध्वी गोल्डन माता रुद्राणी ने कहा कि शिक्षा से पहले दीक्षा आवश्यक है दीक्षा से ही संस्कार मिलते हैं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए गांव गांव में गुरुकुल की स्थापना की जाए भारत में रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति सनातनी है उसके पंथ का चोला कुछ भी हो उसे सनातन का सम्मान करना चाहिए।दूसरे पंथ के कुछ व्यक्ति पहचान बदलकर सनातन से लाभ लेते हैं।सनातन का लाभ तो व्यापक है। किंतु उसे नैतिक कार्याे में लगाया जाये। शुकतीर्थ संतों की धरा है। यहां यज्ञ के आयोजन होते रहने चाहिए जिससे वातावरण शुद्ध होगा वह धर्म का प्रसार होगा। जगद्गुरु स्वामी अवधेश परपन्नाचार्य महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन श्री सच्चा बाबा महाराज का दिव्य आशीर्वाद कल्याण कारी है।सच्चाप्रकाश आश्रम में भक्ति की धार प्रवाहित हो रही है।
आचार्य आकाश तिवारी ने कहा कि आश्रम में शिक्षा व दीक्षा निरन्तर जारी है।आश्रम की संचालिका साध्वी पूजा ने कहा कि आश्रम मे इस प्रकार के आयोजन होते रहेंगे। कार्यक्रम में हनुमन्तधाम के स्वामी विज्ञानन्द महाराज,आचार्य नीशु शांडिल्य,आचार्य गौतम,सन्दीप भगत आदि उपस्थित रहे।
सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शिवसेना के सैकड़ो कार्यकर्ता व पदाधिकारी एसडी मार्केट शिव मंदिर प्रांगण में एकत्र हुए उसके उपरांत शिवसेना जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी के नेतृत्व में लव जिहाद के खिलाफ एक नारेबाजी करते हुए शिव चैक पर पहुंचे जहां प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर कोे सौंपा।
इस अवसर पर शिवसेना नेता मनोज सैनी व प्रदेश महासचिव डॉक्टर योगेंद्र शर्मा ने कहा कि लव जिहाद व धर्मांतरण करने वालों के खिलाफ कड़े कानून बनाकर ओर धर्मांतरण करने वालों पर सख्ती हो। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष गौतम कुमार, नगर अध्यक्ष जितेंद्र गोस्वामी, जिला मीडिया प्रभारी बसंत कश्यप, पुष्पेंद्र सैनी, जिला उपाध्यक्ष गोपी वर्मा, रविंद्र सैनी, प्रदीप, युवा नगर महासचिव डॉक्टर सचिन कुमार, नगर अध्यक्ष खतौली नरेश सैनी, रविंद्र त्यागी, डॉक्टर विनीत कुमार, संजय पाल, अक्षय कुमार, हर्षित चैधरी, अंशुल कुमार, मिलन कुमार, अभिजीत सागर, विशाल, अंश, हरि, नोनू, राजकुमार सैनी, अनिल शर्मा अनमोल वर्मा विनोद पाल मुकेश कश्यप सोनू कुमार, सूरज मिश्रा, विक्की वर्मा, शिवम पंडित, दिनेश सैनी, शिव सैनी, राजू सैनी, सागर पाल, वंश सैनी, आदित्य कुमार के विकास पाल, विक्की अंशुल, निखिल, सुमित, विशाल, जितेंद्र, प्रिंस, अभिजीत, हर्षित, निशांत, वंश पांचाल, वंश बंसल, अनमोल वर्मा आदि उपस्थित रहे।
ट्रक से भिड़ी आल्टो
बुढ़ाना। बड़ौत मार्ग पर एक आल्टो कार और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में आल्टो कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि कार सवारों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। जानकारी के अनुसार नगला कला घड़ी, थाना दोघट निवासी देवेश अपनी आल्टो कार से बुढ़ाना-बड़ौत मार्ग पर रॉन्ग साइड से जा रहे थे। इसी दौरान बड़ौत की तरफ से आ रहे एक ट्रक से उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि आल्टो कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर ट्रक में फंस गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सड़क पर वाहनों के खड़े होने से कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने क्षतिग्रस्त आल्टो कार को ट्रक से अलग कर सड़क किनारे कराया और यातायात को सुचारु कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नव निर्वाचित संगठन अध्यक्ष बृजमोहन का किया स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश शाखा, नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के नव निर्वाचित अध्यक्ष बृजमोहन का उनके आवास पर वाल्मिकी समाज के लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला पंचायत सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष अजीत सिंह पहीवाल, भावादस के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी सिलेलाल, जिला अध्यक्ष कपिल पहीवाल, सफाई कर्मचारी यूनियन के पूर्व मंत्री राजू वैघ, सफाई नायक राजकुमार सहित अर्जुन, रोहित लहरी, राहुल, अर्जुन तथा बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी और वाल्मिकी समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके बाद नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर में नव नियुक्त नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अन्नू चैधरी ने भी टाउनहाल स्थित अपने कार्यालय में संगठन अध्यक्ष बृजमोहन से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संगठन को पूर्ण सहयोग देने तथा संवाद और समन्वय के माध्यम से कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। बृजमोहन ने वाल्मिकी समाज और नगर स्वास्थ्य अधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह नगर पालिका के सभी कर्मचारियों, जिनमें वाल्मिकी समाज के कर्मचारी भी शामिल हैं, के अधिकारों की आवाज मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी कर्मचारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा तथा पालिका प्रशासन और कर्मचारियों के बीच सकारात्मक सहयोग और बेहतर समन्वय बनाए रखने का निरंतर प्रयास किया जाएगा
काऊ सेंचुरी पहुंचकर किया हवन यज्ञ
मुजफ्फरनगर। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने अपने जन्मदिवस की शुरुआत काउ सेंचुरी पहुंचकर हवन-यज्ञ एवं गौ सेवा के साथ की। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समर्थक, भाजपा पदाधिकारी, व्यापारी एवं शुभचिंतक मौजूद रहे। सभी ने डॉ. बालियान को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम का माहौल धार्मिक और उत्साहपूर्ण रहा।
इनामी शातिर की उपचार के दौरान मौत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।दुर्दांत अपराधी 25 हजार का ईनामी बदमाश पुलिस के साथ मुठभेड मे गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। घायल बदमाश सतपाल उर्फ सत्तू की उपचार के दौरान मौत हो गई।
पुलिस सूत्रो के अनुसार शातिर अपराधी सतपाल उर्फ सत्तू पर चार राज्यो मे लूट, हत्या, दुष्कर्म आदि के दो दर्जन मुकदमे दर्ज थे। पुलिस सूत्रों के अुनसार आरोपी केवल किशोरी अपहरण का आरोपी नहीं, बल्कि नाबालिग लड़कियों को निशाना बनाने वाला शातिर अपराधी है। पूछताछ में सामने आया कि वह लुधियाना जेल से फरार होने के बाद उत्तर प्रदेश के कई जिलों में नाबालिगों के अपहरण और दुष्कर्म जैसी वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस के अनुसार, 19 जून को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के प्रकाश चैक से एक नाबालिग किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने 10 विशेष टीमें गठित की थीं। आरोपी की तलाश में करीब एक हजार सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। साथ ही टोल प्लाजा और तकनीकी सर्विलांस की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी किशोरी को नौकरी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। उसे पंजाब में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया और बाद में यमुनानगर में बस में बैठाकर आरोपी फरार हो गया। एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि सोमवार देर रात सिविल लाइंस पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम बामनहेड़ी-रुड़की रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पंजाब नंबर की एक संदिग्ध कार दिखाई दी। पुलिस ने वाहन रोकने का इशारा किया तो चालक कार लेकर भागने लगा। घेराबंदी होने पर आरोपी ने कार छोड़ दी और पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बदमाश की गोली लगने से दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने सेल्फ डिफेंस में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सतपाल उर्फ सत्तू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौके से पुलिस ने .32 बोर की पिस्टल, कारतूस, फर्जी आधार कार्ड, मोबाइल फोन, वारदात में प्रयुक्त कार और अपहृत किशोरी की सोने की बालियां बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक, सतपाल उर्फ सत्तू पुत्र मुन्नू राम, रामदरबार सेक्टर-32, चंडीगढ़ का रहने वाला था। वह कुख्यात अपराधी छोटा राजन गैंग का सक्रिय सदस्य और शूटर रह चुका है। उसके खिलाफ हत्या, लूट, दुष्कर्म, अपहरण समेत विभिन्न राज्यों में 24 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह करीब 15 वर्ष तक जेल में रहा और फरवरी 2026 में लुधियाना जेल से फरार हो गया था। मुठभेड़ में घायल दोनों पुलिसकर्मियों का उपचार चल रहा है। एसपी सिटी अमृत जैन ने अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल लिया और चिकित्सकों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक नेटवर्क, उसके सहयोगियों और फरारी के दौरान किए गए अन्य अपराधों की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के मारे जाने से कई राज्यों में दर्ज मामलों की जांच को नई दिशा मिलेगी।
ट्रक परिचालक की हादसे में मौत
बुढ़ाना। मेरठ-करनाल हाईवे पर लोई गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में शामली जा रहा ट्रक टकरा गया। इस घटना में ट्रक के परिचालक अनीस (38) की मौत हो गई। चालक को मामूली चोट आई। घटना की सूचना पुलिस ने मृतक के परिजनों को दी। परिचालक अनीस शामली के हाजीपुरा का रहने वाला था। चालक जितेंद्र मेरठ के थाना जॉनी के गांव कुराली निवासी है। देर रात के समय ट्रक में यह दोनों हापुड़ के सिकंदराबाद से शामली जा रहे थे। मेरठ-करनाल हाईवे पर लोई गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से उनका ट्रक टकरा गया। इस घटना में अनीस गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक मामूली घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फुगाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। अचेत अवस्था में अनीस को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। सीएचसी पर चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस ने मृतक के परिजनों को दी। पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक को छोड़कर चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने सड़क किनारे खड़े उनके ट्रक को कब्जे में लिया है। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक कोई तहरीर नही मिली है। तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। परिचालक की मौत से परिवार शोक में डूबा है।
े पेडों की सुरक्षा की लगाई गुहार
भोपा। थाना क्षेत्र के रुड़कली के एक किसान ने दबंगो से अपने पेड़ो की सुरक्षा की लगाई गुहार भोपा पुलिस को दिये शिकायत पत्र में पीड़ित किसान आबाद ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जोली के जंगल मे लगे 11 पेड़ो में जहरीला पदार्थ डालकर नुकसान पहुंचा दिया है जिससे सभी पेड़ सुख गए है सूत्रों के अनुसार पेड़ो को नुकसान पहुंचाने वाले गांव के ही लोग है जो रंजिश रखते है। कई दिन शिकायत पत्र देने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है किसान डर के मारे अपने घर से भी नहीं निकल पा रहा है।


