समाचार (Muzaffarnagar News)
चोरों का आतंक चरम परः ट्रांसफाॅर्मर उड़ा ले गए बदमाश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। कोतवाली नगर के रोहाना चैकी क्षेत्र में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने गांव रोहाना कला के जंगल में किसान की ट्यूबवेल पर रखे ट्रांसफॉर्मर को निशाना बनाया और कीमती कॉपर व ऑयल चोरी कर ले गए। सुबह घटना का पता चलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पीड़ित किसान अजय पुत्र सेवा राम त्यागी निवासी रोहाना कला बुधवार सुबह जब खेत पर पानी लगाने पहुंचे तो ट्यूबवेल का का ट्रांसफॉर्मर जमीन पर पड़ा मिला। चोरों ने रात में ट्रांसफॉर्मर को नीचे उतारकर उसकी कॉइल व तेल निकाल लिया था। किसान अजय ने बताया कि करीब 50 हजार का नुकसान हुआ है। सूचना पर रोहाना चैकी प्रभारी मोहित कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। रोहाना कस्बे में ही दो बंद मकानों के ताले तोड़कर चोरों ने आठ लाख के जेवर.नकदी पार किए। 23 जून की रातरू रोहाना कला के जंगल में किसान की ट्यूबवेल से ट्रांसफॉर्मर का सामान चोरी। लगातार वारदातों से ग्रामीणों में दहशत है। लोगों ने रात में खेतों पर जाना बंद कर दिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गर्मी में ट्यूबवेल चालू होने से खेतों में लगे ट्रांसफॉर्मर एक्टिव रहते हैं। कॉपर का रेट 800 रुपये किलो होने से चोर गैंग सक्रिय हो गए हैं। एक ट्रांसफॉर्मर से 30.40 किलो कॉपर निकलता है। चैकी इंचार्ज मोहित कुमार ने बतायाए श्प्रथम दृष्टया यह काम किसी प्रोफेशनल गैंग का लग रहा है। ट्रांसफॉर्मर खोलने के लिए औजार व तकनीकी जानकारी चाहिए। आसपास के कबाड़ियों से पूछताछ की जा रही है। कुछ संदिग्धों को चिह्नित किया है। जल्द खुलासा करेंगे।घटना के बाद रोहाना कला क्षेत्र के किसानों ने चैकी पर पहुंचकर नाराजगी जताई। किसानों का कहना है कि श्पहले बंद मकानए अब खेत। पुलिस की गश्त सिर्फ कागजों में है। रात में जंगल के रास्ते कोई सिपाही नहीं दिखता। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन में खुलासा नहीं हुआ तो चैकी का घेराव करेंगे।
पल्स पोलियो एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान हेतु टास्क फोर्स बैठक संपन्न
खतौली। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के आदेशों के अनुपालन में व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील तेवतिया के निर्देशानुसार तहसील खतौली में आगामी पल्स पोलियो अभियान व विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के सम्बंध में उपजिलाधिकारी डॉ ललित मिश्रा की अध्यक्षता में तहसीलध्ब्लॉक टास्क फ़ोर्स का गठन करते हुए समन्वय अंतर्विभागीय बैठक का संयोजन ब्लॉक प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अवनीश कुमार सिंह द्वारा कराया गया । ज्ञात हो कि आगामी रविवार दिनांक २८ जून २०२६ को पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत होगी जिसमे ०५ वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की ख़ुराक पिलायी जाएगी । इस वर्ष पोलियो अभियान की सफल संचालन हेतु समस्त तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई है जिसमे ब्लॉक में लगभग ४१ए८५० बच्चों को आच्छादित करने की कार्ययोजना तैयार की गई है जिसके लिए १५९ बूथए १०२ टीमए३२ सुपरवाईजरए १४ ट्रांजिट बूथए ०६ सेक्टर इंचार्ज नियुक्त किए गए है । उपजिलाधिकारी द्वारा समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि समुचित व व्यापक प्रचार.प्रसार के साथ साथ संबंधित क्षेत्र में जाकर लोगों के साथ संवाद स्थापित करें तथा प्रेरित करना सुनिश्चित करेंगेद्य साथ ही साथ १ जुलाई से ३१ जुलाई २०२६ तक नियोजित विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के संबंध में व्यापक संवेदीकरण करते हुए ब्लॉक प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अवनीश कुमार सिंह द्वारा शासन द्वारा निर्धारित समस्त विभागीय दायित्वों के बारे में विस्तार पूर्वक अवगत कराया गयाएजिसके क्रम में उपजिलाधिकारी द्वारा सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा अनुसार अक्षरशः निर्देशानुसार का पालन करते हुए व अभियान को शीर्ष प्राथमिकता देते हुए अभियान को सफल बनाये । बैठक में शिक्षा विभाग से श्री प्रदीप कुमार एसीडीपीओ श्री अत्येंद्र कुमारएएचईओ श्री उमेशएएनएमए श्री विजयएनगर पालिका श्री कपिलएपशुपालन विभाग से डॉ राहुलएएडीओ श्री सुनील कुमारएडबल्यूएचओ से श्री अमित कुमारएसप्लाई विभाग से श्री रोहन ने प्रतिभाग किया ।
जिला कारागार का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त कलेन्डर के अनुसार बीरेन्द्र कुमार सिंहए माननीय जनपद न्यायाधीश ध् अध्यक्षए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेटए जिलाधिकारी मुज़फ्फरनगरए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुज़फ्फरनगरए डॉ० सत्येन्द्र कुमार चैधरीए सिविल जज ;सी०डि०द्ध ध् सचिवए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगरए व अन्य प्रशासनिक अधीकारी द्वारा जिला कारागार मुजफफरनगर की पाकशालाए अस्पतालए पुरुष बैरक व महिला बैरक का निरीक्षण किया गया। डॉ० सत्येन्द्र कुमार चैधरीए सिविल जज ;सी०डि०द्ध ध् सचिवए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगरए व लीगल एंड डिफेन्स काउन्सिल सिस्टम के अधिवक्तागण के द्वारा उपस्थित दोषसिद्ध बंदियों को संवैधानिक व विधिक अधिकारों की जानकारी दी गयी तथा उन्हे अवगत कराया गया कि बन्दी अपने विधिक अधिकारो के प्रति जागरूक हो। डॉ० सत्येन्द्र कुमार चैधरीए सिविल जज ;सी०डि०द्ध ध् सचिवए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुज़फ्फरनगरए द्वारा कैदियों से उनकी समस्याए सुनी गयी तथा अवगत कराया गया कि दोषसिद्ध बंदियो को माननीय उच्च न्यायालय मे अपील दाखिल करने में कोई भी कानूनी समस्या होने पर अधीक्षक जिला कारागार मुजफ्फरनगर के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरणए मुज़फ्फरनगरए को अवगत कराने अथवा आवेदन पत्र देने का कथन किया गया जिस पर कार्यवाही किये जाने की बात कही गयी। अधीक्षक जिला कारागार को निर्देशित किया गया कि जिन बन्दियों के मामले ई.जेल लोक अदालत ध् जेल लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित हो सकते है उनकी सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकरणए मुजफ्फरनगरए को प्रेषित करें जिससे उनके मामलों का शीघ्र निस्तारण हो सकें। श्री डॉ० सत्येन्द्र कुमार चैधरीए सिविल जज ;सी०डि०द्ध ध् सचिवए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगरए द्वारा जिन बंदियों की जमानत याचिका अधीनस्थ न्यायालय द्वारा हो चुकी हो उन्हे विधिक सहायता प्रदान की गई।2026 को उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त कलेन्डर के अनुसार बीरेन्द्र कुमार सिंहए माननीय जनपद न्यायाधीश ध् अध्यक्षए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगरए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेटए जिला अधिकारी मुज़फ्फरनगरए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुज़फ्फरनगरए डॉ० सत्येन्द्र कुमार चैधरीए सिविल जज ;सी०डि०द्ध ध् सचिवए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगरए व अन्य प्रशासनिक अधीकारी द्वारा जिला कारागार मुजफफरनगर की पाकशालाए अस्पतालए पुरुष बैरक व महिला बैरक का निरीक्षण किया गया। श्री डॉ० सत्येन्द्र कुमार चैधरीए सिविल जज ;सी०डि०द्ध ध् सचिवए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगरए व लीगल एंड डिफेन्स काउन्सिल सिस्टम के अधिवक्तागण के द्वारा उपस्थित दोषसिद्ध बंदियों को संवैधानिक व विधिक अधिकारों की जानकारी दी गयी तथा उन्हे अवगत कराया गया कि बन्दी अपने विधिक अधिकारो के प्रति जागरूक हो। श्री डॉ० सत्येन्द्र कुमार चैधरीए सिविल जज ;सी०डि०द्ध ध् सचिवए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुज़फ्फरनगरए द्वारा कैदियों से उनकी समस्याए सुनी गयी तथा अवगत कराया गया कि दोषसिद्ध बंदियो को माननीय उच्च न्यायालय मे अपील दाखिल करने में कोई भी कानूनी समस्या होने पर अधीक्षक जिला कारागार मुजफ्फरनगर के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरणए मुज़फ्फरनगरए को अवगत कराने अथवा आवेदन पत्र देने का कथन किया गया जिस पर कार्यवाही किये जाने की बात कही गयी। अधीक्षक जिला कारागार को निर्देशित किया गया कि जिन बन्दियों के मामले ई.जेल लोक अदालत ध् जेल लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित हो सकते है उनकी सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकरणएको प्रेषित करें जिससे उनके मामलों का शीघ्र निस्तारण हो सकें। श्री डॉ० सत्येन्द्र कुमार चैधरीए सिविल जज ;सी०डि०द्ध ध् सचिवए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगरए द्वारा जिन बंदियों की जमानत याचिका अधीनस्थ न्यायालय द्वारा हो चुकी हो उन्हे विधिक सहायता प्रदान की गई।
थानाध्यक्ष कार्यालय के जीर्णाेद्धार व सौन्दर्यीकरण का किया उद्घाटन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बिजनौर बॉर्डर से सटे थाना रामराज में थानाध्यक्ष कार्यालय के जीर्णाेद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का फीता काटकर उद्घाटनष् किया। इसके साथ ही थाना रामराज जनपद के मॉडल थानों की सूची में शामिल हो गया। उद्घाटन से पहले थाना परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआए जिसमें एसएसपी वर्मा ने खुद बैठकर पूजा.अर्चना की और जिले में अमन.चैन की कामना की। शंख.घंटों की गूंज के बीच वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा थाना परिसर भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के दौरान एसएसपी वर्मा ने थाना क्षेत्र के ग्राम चैकीदारों से वन.टू.वन संवाद किया। उनकी ड्यूटीए समस्याएं और गांव में अपराध की स्थिति पर चर्चा की। बेहतर काम करने वाले पांच चैकीदारों को एसएसपी ने अपने हाथों से पगड़ी पहनाई और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। एसएसपी बोलेए ग्राम चैकीदार रात.दिन गांव की रखवाली करते हैं। शराबए जुआए अवैध खनन की पहली खबर इन्हीं से मिलती है। ये पुलिस और जनता के बीच सबसे मजबूत कड़ी हैं। पंचायत चुनाव में इनकी भूमिका और अहम होगी।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कहा कि अडीजी मेरठ जोन के विजन के तहत थानों को अपग्रेड किया जा रहा है। साफ.सुथरे माहौल में फरियादी बिना डर अपनी बात कह सकेगा। आधुनिक थाना प्रभावीए पारदर्शी और जनहितैषी पुलिसिंगए रामराज बॉर्डर का थाना हैए इसलिए इसे प्राथमिकता पर संवारा गया है। एसपी ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक ने घोषणा की कि जल्द ही सभी चैकीदारों को नए आई.कार्डए टॉर्च व सीटी दी जाएगी। हर तीन माह में ट्रेनिंग होगी। अच्छा काम करने वाले चैकीदार को थाने पर हर माह सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम में सीओ जानसठ ऋषिका सिंहए सीओ भोपा लक्ष्मण वर्माए थानाध्यक्ष रामराज ज्ञानेन्द्र सिंह सिरोहीए आरआई पुलिस लाइन व थाने का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। क्षेत्र के ग्राम प्रधानों व संभ्रांत लोगों ने भी नई बिल्डिंग की तारीफ की। एसएसपी ने अंत में थाना परिसर में पौधरोपण भी किया। पुलिस का मानना है कि बेहतर माहौल से जवानों का मनोबल बढ़ेगा और ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।
पुण्य स्मृति पर दी भावभीनि श्रद्धाजंलि
मुजफ्फरनगर। गांधीनगर स्थित ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र पर ब्रह्माकुमारीज की प्रथम मुख्य प्रशासिका परम श्रद्धेय मातेश्वरी जगदम्बा मम्मा जी की 61वीं पुण्य स्मृति दिवस श्रद्धाए सम्मान और आध्यात्मिक वातावरण के बीच मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ब्रह्माकुमारीज के भाई.बहनों सहित गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान पूरे सेवाकेंद्र परिसर में आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने मम्मा जी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उनके दिव्य जीवनए त्याग और तपस्या का स्मरण किया। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने उनके आदर्शों को आज के समय में भी अत्यंत प्रासंगिक बताया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विशाल गर्ग ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि मातेश्वरी जगदम्बा मम्मा जी भले ही आज साकार रूप में हमारे बीच नहीं हैंए लेकिन उनके द्वारा दिया गया आध्यात्मिक ज्ञानए दिव्य गुण और जीवन मूल्य आज भी समाज को प्रकाश प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका जीवन मानवता के लिए एक प्रेरणास्रोत हैए जो सेवाए संयम और त्याग की मिसाल प्रस्तुत करता है। ब्रह्माकुमारी बबीता बहन ने अपने उद्बोधन में मम्मा जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन को ईश्वरीय सेवा और श्रेष्ठ संस्कारों के प्रसार के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने लाखों लोगों को आध्यात्मिक मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी और पवित्रता व सहनशीलता को जीवन का आधार बनाया। कार्यक्रम का समापन राजयोग ध्यानए भोग स्वीकार और सामूहिक श्रद्धांजलि के साथ हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने उनके बताए आध्यात्मिक मूल्यों और श्रेष्ठ जीवन मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
चरथावल में लगाई छबील
चरथावल। सिखों के पांचवें गुरुए गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। चरथावल.मुजफ्फरनगर मार्ग पर आयोजित एक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने उन्हें याद किया। इस अवसर पर छबील सेवा का आयोजन किया गयाए जिसमें राहगीरों को शीतल पेय वितरित किए गए। यह सेवा गुरु साहिब के बलिदान को याद करने और मानवता की सेवा के प्रतीक के रूप में की गई।
वक्ताओं ने गुरु अर्जुन देव जी के सर्वाेच्च बलिदानए मानवता के प्रति समर्पण और धार्मिक स्वतंत्रताए सत्य तथा न्याय की रक्षा के लिए उनके अदम्य साहस पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब का जीवन समाज को सेवाए त्याग और भाईचारे की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में ज्ञानी प्रताप सिंहए सरदार रोबिन सिंह मंडेरए जन्म सिंहए इंद्रजीत सिंह गिलए विशाल मास्टरए भगत सिंह गिलए प्रीतए प्रिंसए भानुए हर्षितए धर्मेंद्र प्रधानए संजय त्यागी प्रधान और दीपक प्रधान सहित कई लोगों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने गुरु साहिब के बताए मार्ग पर चलने और मानव सेवा को सर्वाेच्च धर्म मानने का संकल्प लिया।
ऑपरेशन फार्मर फ्रेंड्स के तहत बड़ी कार्रवाई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन में ऑपरेशन फार्मर फ्रेंड्स को अंजाम देते हुए जिला कृषि अधिकारी राहुल सिंह तेवतिया ने गुप्त सूचना के आधार पर सदर तहसील अंतर्गत कूकड़ा रोड के निकट एक अवैध गोदाम पर छापेमारी की। यह कार्रवाई किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए अवैध उर्वरकों के भंडारण और बिक्री पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई। छापेमारी के दौरान टीम ने गोदाम में बिना किसी वैध प्राधिकरण के रखे गए बायोस्टिमुलेंट्स और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की करीब 250 पेटियाँ बरामद कीं। मौके पर मौजूद फर्म प्रबंधक किसी भी प्रकार का उर्वरक प्राधिकरण पत्र या आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने में विफल रहाए जिससे अवैध भंडारण की पुष्टि हुई। विभागीय टीम ने जब्त स्टॉक से तीन अलग.अलग उत्पादों के नमूने ग्रहण किएए जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। इसके बाद विभाग ने उपलब्ध सभी उर्वरकों और बायोस्टिमुलेंट्स को कब्जे में लेकर पूरे गोदाम परिसर को सील कर दिया। जिला कृषि अधिकारी राहुल सिंह तेवतिया ने बताया कि बिना प्राधिकरण पत्र के उर्वरकों का भंडारण एवं बिक्री करना उर्वरक अकार्बनिकए कार्बनिक या मिश्रित नियंत्रण आदेशए 1985 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियमए 1955 का स्पष्ट उल्लंघन है। जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार संबंधित फर्म प्रबंधक व अन्य आरोपियों के विरुद्ध त्वरित प्राथमिकी एफआईआर दर्ज करा दी गई है। उन्होंने बताया कि अवैध कारोबार से जुड़े सभी लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक प्रक्रिया जारी है। जिला प्रशासन का कहना है कि किसानों के साथ किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और श्ऑपरेशन फार्मर फ्रेंड्सश् के तहत इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
भाकियू तोमर करेगा पीडित परिवार को न्याय दिलाने को लखनऊ कूच
मुजफ्फरनगर में बागपत कांड पर भाकियू ;तोमरद्ध का बड़ा ऐलानए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए मुजफ्फरनगर। बागपत जनपद में एक मासूम के साथ हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर भारतीय किसान यूनियन ;तोमरद्ध ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। संगठन ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए 29 जून को लखनऊ कूच करने की घोषणा की है। संगठन का कहना है कि यदि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन ;तोमरद्ध के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी संजीव तोमर ने कहा कि बागपत के चरचिटा गांव की तीन वर्षीय बच्ची के साथ हुई घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यदि प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत होने के दावे किए जा रहे हैंए तो इस संवेदनशील मामले में अब तक कठोर कार्रवाई क्यों नहीं हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागीए प्रदेश अध्यक्ष महबूब बालियानए जिला अध्यक्ष निखिल चैधरीए युवा जिला अध्यक्ष सोनू चैधरीए सुमित उपाध्यायए मुकेश गुर्जरए अजय त्यागीए विशाल चैधरीए अंशुल उपाध्यायए जावेद सलमानीए अरुण कश्यपए हीरा बालियानए शानू पहलवानए फारुखए अमितए रविए अश्वनी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
मोरना। ज्येष्ठ दशहरा गंगा स्नान पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। स्नान पर्व के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। गंगा स्नान घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु श्हर.हर गंगेए जय मां गंगेश् के जयघोष के साथ पवित्र गंगा में स्नान कर रहे हैं। धार्मिक वातावरण में पुरोहितों द्वारा अनुष्ठान संपन्न कराए जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन सुबह से ही गंगा स्नान को लेकर सतर्क है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। मुख्य मार्गए गंगा घाट और प्रसिद्ध मंदिरों में सुरक्षाकर्मी मुस्तैद हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कई बैरियर लगाए गए हैं। क्षेत्राधिकारी लक्ष्मण सिंह वर्माए प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमारए क्राइम इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह और उपनिरीक्षक विवेक चैधरी सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद है और व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए है। गंगा घाट पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आध्यात्मिक शिविर लगाया गया हैए जहां आध्यात्मिक ज्ञान का प्रसाद वितरित किया जा रहा है। दंडी आश्रम द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई है। तीर्थ के प्रमुख आश्रमों और मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही हैए जहां वे दर्शन कर रहे हैं।
अब व्हाट्सएप पर मिलेगी बिजली कटौती और बहाली की पल.पल की अपडेट
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बड़ा डिजिटल कदम उठाया है। अब 1912 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने वाले उपभोक्ताओं के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को सबस्टेशन स्तर के व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा जाएगा। इससे ब्रेकडाउनए शेड्यूल शटडाउन और बिजली बहाली के समय की जानकारी सीधे उपभोक्ता के मोबाइल पर पहुंचेगी।
एमडी कार्यालय से अधीक्षण अभियंता ;ऊर्जा लेखाद्ध रघुनाथ द्वारा 23 जून को पत्रांक 6215 जारी किया गया है। यह पत्र मेरठए गाजियाबादए नोएडाए मुजफ्फरनगरए बुलंदशहरए सहारनपुरए गजरौला और मुरादाबाद क्षेत्र के सभी मुख्य अभियंताओं व अधीक्षण अभियंताओं को भेजा गया है।
पत्र में बताया गया कि 12 मार्च को पत्र संण्.636 के माध्यम से पहले ही हर उपकेंद्र पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के निर्देश दिए जा चुके थे। अब 1912 की शिकायतों के डेटा को भी इन ग्रुपों से जोड़कर व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।
अभी तक उपभोक्ताओं को बिजली कटौती की सूचना के लिए 1912 पर कॉल करना पड़ता था या सोशल मीडिया पर निर्भर रहना पड़ता था। कई बार लाइनमैन का नंबर नहीं लगता था।
पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एक अधिकारी ने बताया कि गर्मी में ट्रिपिंग और फॉल्ट बढ़ जाते हैं। ग्रुप में एसडीओ व जेई खुद मैसेज डालेंगे कि किस वजह से लाइट गई और कब तक आएगी। इससे कॉल सेंटर पर लोड भी कम होगा और उपभोक्ता को बार.बार फोन नहीं करना पड़ेगा।
ऊर्जा लेखा विभाग का मानना है कि रियल टाइम अपडेट से विभाग और उपभोक्ता के बीच भरोसा बढ़ेगा। साथ ही गलत सूचना व अफवाहों पर भी रोक लगेगी। फीडर वाइज ग्रुप बनने से सिर्फ संबंधित इलाके के लोगों को ही मैसेज जाएगा।
पत्र में सभी मुख्य अभियंता ;वितरणद्धए अधीक्षण अभियंता व अधिशासी अभियंता को तुरंत कार्रवाई कर अनुपालन आख्या भेजने को कहा गया है। निदेशक ;तकनीकीद्ध को भी इसकी प्रति भेजी गई है। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड कार्यालय का कहना है कि 15 जुलाई तक सभी सबस्टेशन पर ग्रुप एक्टिव करने का लक्ष्य है। इसके बाद 1912 पर आने वाली कॉल्स की मॉनिटरिंग कर देखा जाएगा कि शिकायतें कितनी घटीं।
25 को होगा छबील का आयोजन
मुजफ्फरनगर। श्री कृष्णकृपा जीओ गीता परिवार द्वारा निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर भव्य छबील का आयोजन किया जायेगा। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के सचिव अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर 25 जूनएवृहस्पतिवार को भव्य छबील का कार्यक्रमध्आयोजन प्रातरू10 बजे से निकट भारती गारमेंट्सएकोर्ट रोड पर आयोजित किया जायेगा।सभी सदस्योध्धर्म प्रेमियो से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या मे पहुंच कर छबील मे सहयोग ध्सेवा करके पुण्य के भागी बने।
शातिर को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना खालापार पुलिस ने निर्माण सामग्री चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई दो कट्टी पुट्टी और एक अवैध चाकू बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशनए पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना खालापार पुलिस ने यह कार्रवाई अंजाम दी। पुलिस टीम ने बहलना पुल के नीचे से आरोपी अब्दुल पुत्र रहीस निवासी खेड़ा पट्टी सुजड़ए थाना खालापारए जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की गई जेके सीमेंट वॉलमैक्स एक्स व्हाइट सीमेंट बेस्ड पुट्टी के दो कट्टे तथा एक अवैध चाकू बरामद हुआ। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मुकदमे में धारा 317;2द्ध बीएनएस तथा 4ध्25 आम्र्स एक्ट की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैंए जिनमें चोरीए अवैध हथियार रखने और अन्य आपराधिक मामलों से जुड़े प्रकरण शामिल हैं। आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइनए थाना कोतवाली नगर और थाना खालापार में मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विकास सिंघल ;चैकी प्रभारी बहलनाद्धए हेड कांस्टेबल सौरभ कुमारए कांस्टेबल हरेंद्र सिंह कांस्टेबल प्रदीप कुमार शामिल रहे।थाना खालापार पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम की सराहना करते हुए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
दो बाइक टकराईंः एक सवार घायल
छपार। मुजफ्फरनगर.सहारनपुर स्टेट हाईवे पर रात एक सड़क दुर्घटना में दो मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गईं। इस हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार घायल हो गयाए जिसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना छप्पर थाना क्षेत्र में गत रात्रि हुई। राहगीरों ने तुरंत रोहाना टोल प्लाजा की एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल पहुंचाया। एंबुलेंस चालक सत्य प्रकाश ने बताया कि घायल को जिला मुजफ्फरनगर में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर पीआरबी 112 की टीम भी मौके पर पहुंची। इस हादसे में सोनू पुत्र दयाराम निवासी बागौ वाली को चोटें आई हैं। दूसरी मोटरसाइकिल पर नरेंद्र राम पुत्र साहब सिंह निवासी भोपा सवार थाए जो अपने घर जा रहा था। टक्कर सामने से हुई। एंबुलेंस चालक ने यह भी बताया कि घायलों के परिजन भी जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर पहुंच गए हैं।
नशा मुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प
मोरना। पौराणिक तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में गंगा दशहरा के पावन पर्व पर शांतिकुंज गायत्री परिवार के तत्वावधान में गंगा घाट पर नशा मुक्ति जनजागरण रैली निकाली गई। रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने नशा छोड़ोए जीवन जोड़ो तथा नशामुक्त समाज बनाओ जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। रैली के दौरान श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों से नशे की बुराइयों से दूर रहने तथा युवाओं को नशे की लत से बचाने का आह्वान किया गया। गंगा घाट से निकली जनजागरण रैली में बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर स्वामी विश्वानन्द सरस्वती महाराज ने कहा कि नशा व्यक्तिए परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को संस्कारए योग और आध्यात्मिकता से जोड़कर ही नशामुक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने सभी लोगों से नशे का त्याग कर स्वस्थ एवं सदाचारपूर्ण जीवन अपनाने की अपील की। कार्यक्रम के संयोजक डॉण् ओमपाल सिंह चैहान ने कहा कि जनजागरण अभियानों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गंगा दशहरा जैसे पावन पर्व पर नशा मुक्ति का संदेश देना समाज हित में महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया तथा भविष्य में भी ऐसे जनजागरण कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया। इस अवसर पर जितेन्द्र चिकाराए डॉण् ब्रजपाल सिंहए अनुजकुमारए ओमप्रकाशए डॉण् महकार सिंहए विजेन्द्र श्यामए नैतिक चैहानए वंशपाल आदि उपस्थित रहे।
सांसद हरेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्राी को लिखा पत्रा बुढ़ाना को नगर पालिका बनाने की उठाई मांग
सांसद हरेंद्र मलिक की पहल का कस्बा वासियों ने किया स्वागत
बुढ़ाना। मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद हरेंद्र सिंह मलिक ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर कस्बा बुढ़ाना का सीमा विस्तार करते हुए सफीपुर पट्टी को उसमें शामिल कर नगर पालिका परिषद का दर्जा दिए जाने की मांग की है। सांसद द्वारा भेजे गए पत्र से क्षेत्र में नगर पालिका बनाए जाने की मांग को नई मजबूती मिली है। 23 जून 2026 को मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में सांसद हरेंद्र सिंह मलिक ने कहा है कि बुढ़ाना कस्बा लगातार विकास की ओर अग्रसर है तथा यहां की आबादी भी निरंतर बढ़ रही है। वर्तमान में बुढ़ाना नगर पंचायत के रूप में कार्य कर रहा हैए लेकिन जनसंख्या वृद्धिए शहरीकरण और बढ़ती आवश्यकताओं को देखते हुए अब इसकी स्थिति नगर पालिका के अनुरूप हो चुकी है। सांसद ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि सफीपुर पट्टी की आबादी और जनजीवन पूरी तरह बुढ़ाना से जुड़ा हुआ है। क्षेत्र के लोग शिक्षाए स्वास्थ्यए व्यापारए बाजार तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए मुख्य रूप से बुढ़ाना पर ही निर्भर हैं। ऐसे में सफीपुर पट्टी को बुढ़ाना की सीमा में शामिल किया जाना जनहित में आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि बुढ़ाना का सीमा विस्तार कर सफीपुर पट्टी को शामिल करने तथा नगर पालिका का दर्जा प्रदान करने से क्षेत्र में सड़कए नालीए पेयजलए स्वच्छताए स्ट्रीट लाइट और अन्य नागरिक सुविधाओं का बेहतर विकास संभव होगा। साथ ही राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न शहरी विकास योजनाओं का लाभ भी क्षेत्रवासियों को अधिक प्रभावी ढंग से मिल सकेगा। सांसद हरेंद्र सिंह मलिक ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए बुढ़ाना का सीमा विस्तार कर सफीपुर पट्टी को उसमें सम्मिलित किया जाए तथा बुढ़ाना को नगर पालिका परिषद का दर्जा प्रदान किया जाए।
सांसद के इस पत्र के सामने आने के बाद क्षेत्र में नगर पालिका बनाए जाने की मांग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि यदि बुढ़ाना को नगर पालिका का दर्जा मिलता है तो विकास कार्यों की गति तेज होगी और क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा। वहीं नगर पालिका की मांग को लेकर लंबे समय से प्रयास कर रहे सामाजिक एवं राजनीतिक लोगों ने भी सांसद की इस पहल का स्वागत किया है।
सांसद की पहल का कस्बा वासियों ने किया स्वागत .सांसद हरेंद्र सिंह मलिक द्वारा बुढ़ाना का सीमा विस्तार कर सफीपुर पट्टी को शामिल करते हुए नगर पालिका परिषद का दर्जा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भेजे जाने पर कस्बा वासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। स्थानीय नागरिकोंए सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने सांसद की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह मांग लंबे समय से क्षेत्र की जनता उठाती रही है। लोगों का मानना है कि सांसद द्वारा इस महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दे को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाने से बुढ़ाना को नगर पालिका का दर्जा मिलने की उम्मीद और मजबूत हुई है। कस्बा वासियों ने कहा कि यदि यह मांग पूरी होती है तो क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी तथा नागरिक सुविधाओं में व्यापक सुधार होगा। लोगों ने सांसद हरेंद्र सिंह मलिक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र की भावनाओं और आवश्यकताओं को सरकार तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है।
कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। राजधानी लखनऊ में कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद मुजफ्फरनगर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए बुधवार को शहर के विभिन्न कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी में व्यापक जांच अभियान चलाया गया। सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ के नेतृत्व में चले इस विशेष अभियान में मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनुराग कुमारए बिजली विभाग के अधिकारी तथा मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ;एमडीएद्ध की टीम भी शामिल रही। संयुक्त टीम ने शहर के लिंक रोडए भोपा रोड सहित कई प्रमुख शिक्षण संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अग्नि सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धताए आपातकालीन निकास व्यवस्थाए विद्युत सुरक्षा मानकोंए भवन की संरचनात्मक सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई। प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि किसी भी आपात स्थिति में विद्यार्थियों की सुरक्षा से कोई समझौता न हो।


