खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

एसएसपी ने करायी टोलीवार ड्रिलः ली परेड की सलामीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की ली गयी सलामी, अनुशासन व एकरूपता बनाये रखने के लिए टोलीवार करवायी गयी ड्रिल। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित शाखाओं का निरीक्षण व अर्दली रूम लेते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन मुजफ्फरनगर में शुक्रवार परेड की सलामी ली गयी। परेड का संचालन प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह द्वारा किया गया। तत्पश्चात महोदय द्वारा परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने हेतु परेड ग्राउण्ड में दौड़ लगवाई गयी साथ ही टोलीवार पुलिसकर्मियों का टर्न आउट चैक करते हुए शस्त्रों के संचालन एवं उचित रख-रखाव हेतु अभ्यास करवाते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परेड में उपस्थित सभी वाहनों को संचालित कराकर उनके हूटर, लाइट, अन्य उपकरणों तथा वाहनों में उपलब्ध प्राथमिक चिकित्सा सहायता किट आदि की स्थिति का परीक्षण किया गया। तत्पश्चात आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही हेतु अधीनस्थ अधिकारियों एवं वाहन चालकगण को आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। साथ ही महोदय द्वारा डायल-112 पर तैनात पुलिसकर्मियों को रेस्पांस टाइम बेहतर रखने, निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर समय से मौजूद रहने तथा सतर्क दृष्टि बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। परेड के पश्चात महोदय द्वारा पुलिसकर्मियों के खाने-पीने की व्यवस्था के लिए संचालित भोजनालय, बैरकों का निरीक्षण किया गया तत्पश्चात महोदय द्वारा मोटर परिवहन शाखा का निरीक्षण किया गया जिसमें वाहनों के रखरखाव, साफ-सफाई तथा रजिस्टरों का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।  अन्त में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आदेश कक्ष में अधिकारी/कर्मचारीगण का अर्दली रूम लिया गया तथा रजिस्टर व अभिलेखों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। निरीक्षण के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के0 मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक श्री ऊदल सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

सीडीओ की अध्यक्षता में डी०सी०डी०सी० की बैठक आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण की अध्यक्षता में आज डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलेपमेंट कमेटी (डी०सी०डी०सी०) की बैठक विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुयी।  बैठक में सहकारिता आंदोलन को जनपद स्तर पर अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। क्ब्क्ब् की बैठक में राष्ट्रीय सहकारी डाटाबेस के अद्यतन किए जाने, पैक्स के सुदृढ़ीकरण, कृषि अवसंरचना विकास, कृषि ऋण सहकारी समितियों के कम्प्यूटरीकरण, उर्वरक लाइसेंस प्रशिक्षण तथा डेयरी समितियों के बैंक खाते जिला सहकारी बैंक गुजफ्फरनगर में खुलवाने सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा जनपद की बी-पैक्स सहकारी समितियों को राजस्व अभिलेख मे दर्ज कराने हेतु निर्देशित किया गया कि जिन समितियों के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज नहीं हैं उनके संबंध में यह अवगत कराया जाए कि वे किस राजस्व ग्राम के किस गाटा संख्या में स्थित है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ जीतेन्द्र गुप्ता द्वारा अवगत कराया गया कि समितियों पशु चिकित्सालयों में प्रधान मंत्री जन पशु औषधी केन्द्र योजना के अन्तर्गत औषधी केन्द्र संचालित कर सकती हैं, जिसके लिए सरकार 1.5 लाख रूपये अवस्थापना हेतु अनुदान देगी। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित कार्य समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।  बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देवभूषण, सहायक आयुक्त एवं सहायक, निबंधक सहकारिता अरिमर्दन सिंह गौर, डीडीएम नाबार्ड निलय वत्स, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ जीतेन्द्र गुप्ता, सहायक निदेशक मत्स्य डॉ अनीता, अपर जिला सहकारी अधिकारी सुनील सैनी, दुग्धशाला विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

ग्रामीणों संग लगाई वन विभाग ने ग्रीन चैपालMuzaffarnagar News
मोरना। वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत वन विभाग द्वारा ग्रामीणों संग ग्रीन चैपाल लगाई गयी जिसमे पर्यावरण को बचाने,वृक्षारोपण से होने वाले लाभ के बारे में बताया गया।ग्रामीणों से उनके सुझाव लिए गए व जन सहयोग की अपील की गयी।तथा फलदार पौधों का रोपण किया गया। शुकतीर्थ में स्थित शुकदेव सिटी में आयोजित ग्रीन चैपाल में डीएफओ अभिनवराज ने कहा कि जन सहभागिता के बिना पर्यावरण को बचाना संभव नहीं है प्रत्येक व्यक्ति वृक्षारोपण कार्य मे अनिवार्य रूप से सहयोग करें।वृक्षों के बिना पर्यावरण संतुलन नही बन सकता।स्वयं भी पेड़ लगाकर दूसरों को भी प्रेरणा दें।क्षेत्रीय वन अधिकारी रविकांत चैधरी ने कहा कि वन विभाग द्वारा लगातार वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाए जा रहें हैं।जिसके सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं।महामंडलेश्वर स्वामी गोपालदास महाराज ने कहा कि सनातन संस्कृति  प्रकृति को संरक्षण प्रदान करती है। ऋषि मुनियों ने वनों में जाकर तपस्या की हैं। वर्षों को लगाना तथा उन्हें बचाना बड़ा पुनीत कार्य है। भाजपा नेता अमित राठी ने कहा कि पिछले दो वर्षों में उनकी टीम द्वारा क्षेत्र में 60000 के लगभग पौधे घर घर जाकर दान किया जा चुके हैं। क्षेत्र को पूर्ण रूप से हरा भरा करने का लक्ष्य लेकर वह कार्य कर रहे हैं। क्लस्टर बनाकर वृक्षारोपण कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम को बाबा संजीव सहरावत,नरेंद्र प्रमुख,ज्ञान सिंह सैनी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर डिप्टी रेंजर दीपक कुमार, अमित कुमार, नंदकिशोर शर्मा, प्रवेश,प्रियंका,सिंपल,प्रमोद ध्यानी,सुधीश फौजी, यशपाल प्रधान, कंवरपाल डीलर, मनोज उर्फ बिन्नू राठी, मोनू सहरावत, पिंटू मलिक, विकास बालियान, ओम प्रकाश, सहदेव सिंह,मोनू मलिक,वीशू  सहरावत,अभिनव चावला,मोनू सहरावत, उपस्थित रहे।

 

कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन
डा0 श्यामाप्रसाद मुखर्जी को किया याद
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। गाँधी कॉलोनी स्थित गाँधी वाटिका में डा.-श्यामा-प्रसाद-मुखर्जी-जयंती-संस्मरण-पखवाड़ा के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में सभी जिला के  और सभी मंडलों के कार्यकर्ताओं  ने  अपनी सहभागिता प्रदान की सभी मंचासीन अतिथियों ने  मां भारती और रुपंडित-दीनदयाल-उपाध्याय जी  और रुपंडित-श्यामा-प्रसाद-मुखर्जी जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर और पुष्पांजलि कर सम्मेलन को प्रारंभ किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के अद्वितीय व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक चेतना, अखंड भारत के संकल्प तथा जनसेवा के प्रति समर्पित जीवन को स्मरण किया।  कार्यक्रम में अतिथि मुजफ्फरनगर के प्रभारी सूर्य प्रकाश पाल ने  बताया कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी  ने अपने सिद्धांतों और त्याग के बल पर भारतीय राजनीति को नई दिशा प्रदान की तथा राष्ट्रहित को सदैव सर्वाेपरि  रखने का  सिद्धांत अपनाया। कार्यक्रम में अतिथि क्षेत्रीय मंत्री अनूप वाल्मीकि भाजपा  जी ने बताया कि  सभी कार्यकर्ता डॉ. मुखर्जी के आदर्शों एवं विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लें तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करें।  कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया जिले सम्मेलन  में  जिले और नगर के सभी वरिष्ठ नेतागण,जिले और सभी मंडलों और मोर्चों के पदाधिकारी सदस्य कार्यकर्ता और सभी सभासदगण और समस्त मातृशक्ति कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

 

अब हुआ आयुष्मान कार्ड प्राप्त करना और आसान
पत्रकार बन्धुओं की सुविधा के लिए जल्द ही नया पोर्टल होगा शुरू
मुजफ्फरनगर – सूचना निदेशक विशाल सिंह ने बताया है कि पत्रकार बन्धुओं के हितार्थ महत्वपूर्ण कदम उठाये गये है। अब पत्रकार बन्धुओं को आयुष्मान कार्ड और आसानी से प्राप्त हो सकेंगे। उन्होने बताया कि जिन पत्रकार बन्धुओं ने आयुष्मान कार्ड के लिए अपना आवेदन किया है और कतिपय कारणों से उनका कार्ड नहीं बन पाया है, वह    पोर्टल पर अपने कार्ड का स्टेटस चेक कर सकते है। पोर्टल पर नाम प्रदर्शित होने पर किसी भी प्रकार के संसोधन के लिए संबधित जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में सम्पर्क स्थापित कर संसोधन भी करा सकते है। उन्होने यह भी बताया कि जिन पत्रकार बन्धुओं ने अभी तक आयुष्मान कार्ड के लिए अपना आवेदन नहीं किया है या आवेदन किया है और उनका कार्ड नहीं बना है, इसकेे समाधान हेतु  शीघ्र ही ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया जायेगा। पोर्टल शुरू होने के पश्चात पत्रकार बंधु अपने जनपद के जिला सूचना अधिकारी के माध्यम से पोर्टल पर अपना आवेदन उपलब्ध करा सकेंगे। पोर्टल प्रारम्भ होने की सूचना तत्काल उपलब्ध करा दी जाएगी।

 

फिर हुई उमस भरी गर्मी
मुजफ्फरनगर। जनपद में मौसम के बदले मिजाज ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद राहत की उम्मीद जता रहे शहरवासियों को अब भीषण उमस का सामना करना पड़ रहा है। आसमान साफ होते ही खिली तेज धूप ने हवा में नमी (ह्यूमिडिटी) के स्तर को बढ़ा दिया है, जिससे लोग चिपचिपाती गर्मी से बेहाल हैं। सुबह से ही सूर्य देव के तल्ख तेवरों के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग पूरी तरह से ढककर निकल रहे हैं। उमस का आलम यह है कि पंखे और कूलर भी हवा के नाम पर केवल गर्म हवा फेंक रहे हैं, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के तुरंत बाद जब तेज धूप निकलती है, तो जमीन में मौजूद पानी भाप बनकर हवा में घुल जाता है। यही कारण है कि तापमान सामान्य होने पर भी उमस के कारण गर्मी कई गुना ज्यादा महसूस होती है। आने वाले एक-दो दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। घ्गर्मी का सीधा असर मुजफ्फरनगर के मुख्य बाजारोंकृशिव चैक, भगत सिंह रोड और रुड़की रोड पर देखने को मिल रहा है। दोपहर के समय ग्राहकों की आवाजाही काफी कम हो गई है। वहीं, इस भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोग गन्ने का जूस, शिकंजी, लस्सी और नारियल पानी के ठेलों पर भारी संख्या में नजर आ रहे हैं। डॉक्टरों की सलाह- खुद को रखें हाइड्रेटेड-घ्जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने इस मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है-भरपूर पानी पीएंरू शरीर में पानी की कमी न होने दें, नींबू पानी या ओआरएस का घोल लेते रहें। हल्के कपड़े पहनें- बाहर निकलते समय सूती और ढीले कपड़े पहनें ताकि त्वचा को हवा मिल सके। घ्बासी खाने से बचें- इस मौसम में बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं, इसलिए ताजा खाना ही खाएं। मौसम विभाग का अनुमान है कि जब तक दोबारा ठीक से मानसूनी बारिश नहीं होती, तब तक इस उमस भरी गर्मी से पूरी तरह राहत मिलने के आसार कम ही हैं।

 

स्थापना महोत्सव धूमधाम के साथ होगा आयोजित
शुकतीर्थ। श्री गंगा सेवा समिति का 30वां स्थापना महोत्सव रविवार को आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को गंगा भवन में एक बैठक हुई, जिसमें घाट से जुड़े पंडितों, पुरोहितों, दुकानदारों, नाविकों और प्रसाद विक्रेताओं ने भाग लिया। बैठक के दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्था पर भी विस्तार से चर्चा की गई। समिति के महामंत्री महकार सिंह ने बताया कि स्थापना महोत्सव के अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुबह हवन यज्ञ होगा, जिसके बाद समिति की वार्षिक आमसभा की बैठक होगी। इस अवसर पर गंगा घाट पर काशी की तर्ज पर नियमित रूप से आरती कराने वाले पांच पंडितों – सचिन शर्मा, प्रमोद मिश्रा, शिवम जोशी, सन्नी शर्मा और हेमंत शर्मा को सम्मानित किया जाएगा। शाम को मां गंगा की महाआरती होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। बैठक में उपमंत्री सुरेंद्र सिंह, पूर्व महामंत्री आचार्य प्रेम शंकर मिश्र, मैनेजर देवेंद्र आर्य और गौरव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

तेजस फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किए जाएंगे प्रतिवर्ष  40 मेधावी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। तेजस फाउंडेशन द्वारा स्वर्गीय राधेश्याम मिश्रा की स्मृति में प्रतिवर्ष जनपद मुजफ्फरनगर के मेधावी छात्र-छात्राओं को राधेश्याम मिश्रा स्मृति अवार्ड से सम्मानित किए जाने का निर्णय लिया गया है। इस सम्मान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश बोर्ड एवं सीबीएसई बोर्ड के हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट वर्ग के कुल 40 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए तेजस फाउंडेशन के अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह एवं एडवाइजरी बोर्ड के अध्यक्ष अमित गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा प्रत्येक वर्ष जनपदवार टॉप विद्यार्थियों की सूची जारी की जाती है, इसलिए यूपी बोर्ड के मेधावी विद्यार्थियों का चयन विभाग द्वारा जारी सूची के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सीबीएसई बोर्ड द्वारा जनपदवार मेरिट सूची जारी नहीं की जाती है। इसलिए तेजस फाउंडेशन जनपद के सभी सीबीएसई विद्यालयों से संपर्क कर हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के शीर्ष दो-दो विद्यार्थियों की अंकतालिकाएं प्राप्त करेगा। प्राप्त अंकतालिकाओं के निष्पक्ष मूल्यांकन हेतु एक तीन सदस्यीय चयन समिति का गठन किया जाएगा, जो पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से जनपद के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों का चयन करेगी। तेजस फाउंडेशन के उपाध्यक्ष संजय मिश्रा के पूज्य पिता स्वर्गीय राधेश्याम मिश्रा जी की स्मृति में प्रारंभ किए जा रहे इस सम्मान का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना तथा समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना है। इस अवसर पर तेजस फाउंडेशन के उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, महामंत्री अमित गोयल एवं सदस्य दीपक सर्राफ उपस्थित रहे।

 

फाइनल क्रिकेट मैच में की विजय हासिल
मुजफ्फरनगर। टैक्सेशन बार एसोसिएशन मुज़फ्फरनगर ने अधिवक्ताओ की क्रिकेट टीम “लॉ लीजेंड्स” द्वारा जिला स्तर पर आयोजित टूर्नामेंट “मुज़फ्फरनगर ड्रीम लीग” (एमडीएल) के फाइनल क्रिकेट मैच में विजय प्राप्त करने के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमे क्रिकेट टीम के कप्तान एडवोकेट राकेश कुमार एवं कोच गौरव सिद्धार्थ एवं अन्य सभी खिलाडियों को बार के अध्यक्ष एडवोकेट नीरज कुमार गर्ग महासचिव एडवोकेट प्रशांत सक्सेना एवं उनके साथियों द्वारा सम्मानित किया गया! अध्यक्ष द्वारा खेल को खेल की भावना से खेलते हुए विजयी होने पर सभी सदस्यों को बधाई दी गई इस अवसर पर एडवोकेट प्रेम प्रकाश, राजकुमार गुप्ता, संदीप गर्ग, आशीष अग्रवाल, प्रदीप शर्मा, मुनीश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

 

ओ-लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण उपलब्ध कराएं जाने हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित।
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी दीक्षा उपाध्याय ने बताया है कि पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग के न्यूनतम इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण शैक्षिक योग्यता रखने वाले बेरोजगार युवक/युवतियों, जिनके माता-पिता/अभिभावकों की समस्त स्त्रोतों से अधिकतम वार्षिक आय रू0  एक लाख तक है, को रोजगार कम्प्यूटर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में भारत सरकार की संस्था नीलिट (राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान) से मान्यता प्राप्त संस्थाओं के माध्यम से ओ-लेवल कोर्स का प्रशिक्षण प्रदान कराया जायेगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 16 जून 2026 से 10 जुलाई 2026 तक कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
योजना से संबंधित जानकारी व विस्तृत दिशा-निर्देश, पात्रता, समय सारिणी एवं आवेदन प्रकिया पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उ०प्र० विभागीय वेबसाइट ी पोर्टल पर उपलब्ध है। योजना पूर्णतः ऑनलाइन है। अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन स्वीकार्य नहीं होगें। ऑनलाइन आवेदन के उपरान्त अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र की हार्डकॉपी आवश्यक संलग्नकों सहितं दिनाक 10 जुलाई 2026 तक प्रत्येक दशा में कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय मुजफ्फरनगर में जमा करना अनिवार्य होगा। योजना के अन्तर्गत अभ्यर्थियों का चयन जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में गठित जनपदीय समिति द्वारा किया जायेगा। अधिक जानकारी हेतु अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल का अवलोकन करे अथवा कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विकास भवन मेरठ रोड, मुजफ्फरनगर से सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते है।

 

सीएमओ ने किया निरीक्षण
 मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसौली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, ओपीडी व्यवस्था, दवा वितरण, चिकित्सकीय अभिलेखों एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक मरीज को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा शासन की मंशा के अनुरूप सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के उपरांत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने, जो स्वयं अस्थि रोग विशेषज्ञ हैं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसौली में अस्थि रोग संबंधी ओपीडी का संचालन किया। इस दौरान उन्होंने बड़ी संख्या में आए मरीजों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार प्रदान किया। साथ ही हड्डियों एवं जोड़ों से संबंधित समस्याओं की रोकथाम, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम तथा आवश्यक सावधानियों के संबंध में भी मरीजों को जागरूक किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। नियमित निरीक्षणों एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता के माध्यम से आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

 

 विद्यार्थियो को दिया एकाग्रता प्रशिक्षण
भोपा। मुज़फ्फरनगर-भोपा मार्ग स्थित न्यू वैल्किन पब्लिक स्कूल में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिये  ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं उपयोगी मार्गदर्शन  सत्र का आयोजन किया गया। जिसमे मेरठ के पूर्व प्रधानाचार्य राजेन्द्र राठी ने विद्यार्थियो को सीखने  की क्षमता बढाने, अध्ययन में रचि विकसित करने, एकाग्रता बनाए रखने, स्मरण शक्ति को बढ़ाने का प्रशिक्षण दिया। राजेन्द्र राठी ने कहा कि  विद्यार्थियों को यह समझाना होगा कि सीखना केवल पढ लेना नहीं, बल्कि समझना, याद रखना, जीवन में लागू करना और निरंतर अभ्यास द्वारा स्वयं को बेहतर बनाना भी है। प्रत्येक  मनुष्य में अपार क्षमता होती है। आवश्यकता केवल उसे सही दिशा देने और उचित अध्ययन पद्धति अपनाने की होती है। सीखने की क्षमता बढाने के लिए सबसे पहले मन को पढाई के अनुकूल बनाना आवश्यक  है। उन्होंने विद्यार्थियों को एकाग्रता बढ़ाने के अनेक उपाय भी बताए। उन्होने बच्चो को प्रेरित करते हुए कहा-कि सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास सीखने की शक्ति को  बढ़ा देता है। कार्यकुम के दौरान विद्यार्थियों ने बडी उत्सुकता ध्यानपूर्वक सभी विचारों को सुना। कार्यक्रम में विद्यालय के उपाध्यक्ष केके आनंद ने बताया कि आज के समय मे केवल पाठयपुस्तक आधारित ज्ञान ही पर्याप्त नही, बल्कि  बच्चो का मानसिक, बौद्धिक, भावनात्मक और सामाजिक विकास भी उतना ही आवश्यक ही आवश्यक है।

 

अनियंत्रित ट्रक दुकान में जा घुसा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।अनियंत्रित हुआ एक ट्रक दुकान मे घुस गया। जिससे अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस हादसे मे जानमाल का नुकसान नही हुआ।
 मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर के वक्त थाना खालापार क्षेत्र के वहलना चैक पर उस समय अजीबो-गरीब स्थिती बन गई कि जब ट्रक चालक को अचानक मिर्गी का दौरा आने पर अनियंत्रित ट्रक एक दुकान मे घुस गया। इस हादसे मे दुकान के सामने खडी स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई तथा दुकान का कुछ नुकसान भी हुआ। मौके इकटठा भीड ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त ट्रक को हटवाया तथा चालक को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहंा भिजवाया।

 

टीईटी परीक्षा के दौरान दूसरे दिन भी रही कडी व्यवस्था
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 के दूसरे दिन शुक्रवार सुबह पहली पाली की परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू हो गई।
जनपद के सभी 13 परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आए। परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी बेहद सख्त रखी गई है। जनपद में 2, 3 और 4 जुलाई तक आयोजित हो रहीहै। पहली पाली सुबह 9ः30 बजे से 11ः30 बजे तक जबकि दूसरी पाली दोपहर 2ः30 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जा रही है।

 

जहीर फारूकी को भाकियू ने राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया
छपार। छपार में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी नरेश टिकैत ने पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी को संगठन का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति टिकैत आवास पर की गई। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चैधरी राकेश टिकैत और चैधरी रविन्द्र मलिक ने जहीर फारूकी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर चैधरी राकेश टिकैत ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी नरेश टिकैत ने जहीर फारूकी के कार्यों और उनकी मेहनत को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले, फारूकी भाकियू के प्रदेश महासचिव के पद पर कार्यरत थे। राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद जहीर फारूकी ने कहा कि उन पर जो विश्वास जताया गया है, उस पर खरा उतरने के लिए वे संगठन के हित में लगातार कार्य करेंगे।

 

परिजनों का हंगामा, कार्यवाही की मांगMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।केस बिगडने से गुस्साये परिजनो ने अस्पताल मे हंगामा खडा कर दिया। मौके पर पहुंची थाना नई मन्डी पुलिस ने गुस्साई भीड को समझा-बुझाकर शान्त कराया।
  जानकारी के अनुसार नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र की जानसठ रोड संगम विहार कालोनी स्थित एक अस्पताल मे उस समय हंगामा खडा हो गया कि जब परिजनो ने केस बिगडने का आरोप लगाते हुए हंगामा खडा कर दिया। परिजनो का कहना है कि पिछले दिनो उन्होने अपने मरीज की पित्त की थैली का आॅपरेशन कराया था। परिजनो का आरोप है कि आॅपरेशन के बाद से ही मरीज के पेट मे दर्द चल रहा था। जिसके चलते वे उसे नई दिल्ली एम्स मे ले गए। जहंा डाक्टरो ने उसकी जंाच कर उसकी पित्त की थैली की नली मे कैंसर बताया। परिजनों ने गलत आॅपरेशन किये जाने का आरोप लगाते हुए आज एक हाॅस्पिटल पर हंगामा किया  तथा कार्यवाही की मंाग की। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना नई मन्डी पुलिस ने गुस्साई भीड को समझा बुझाकर किसी प्रकार मामला शान्त कराया।

 

वाटर कूलर खराब होने से लोग परेशान
मुजफ्फरनगर। खतौली सीएचसी के मुख्य द्वार पर लगाया गया वाटर कूलर खराब पड़ा है। इस कारण गर्मी में लोगों को प्यास बुझाने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। नगर पालिका परिषद की ओर से सीएचसी के मुख्य द्वार पर वाटर कूलर लगाया गया था। सीएचसी में आने वाले मरीज और तीमारदार समेत आसपास के लोग इसी वाटर कूलर से पानी पीते हैं। विगत करीब एक पखवाड़े से वाटर कूलर में एक बूंद भी पानी नहीं है। नागरिकों का कहना है कि वाटर कूलर महत्वपूर्ण स्थान पर रखा है। गर्मी के दिनों में आमजन इसका लाभ उठाते हैं। वाटर कूलर को ठीक कराया जाना चाहिए।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 22174 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × two =