खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

हाजी वसीम सिद्दीकी का लगातार दूसरी बार सपा नगर अध्यक्ष बनने पर स्वागतMuzaffarnagar News
खतौली- समाजवादी पार्टी ने मिशन 2027 को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए वरिष्ठ नेता एवं सभासद पति हाजी वसीम सिद्दीकी को लगातार दूसरी बार खतौली नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन के बाद शुक्रवार को बुढ़ाना रोड स्थित काजी फार्म हाउस पर सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और नगर के वार्ड सभासदों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति तथा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल जी की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष जिया चैधरी एडवोकेट ने हाजी वसीम सिद्दीकी को यह जिम्मेदारी सौंपी है। हाजी वसीम सिद्दीकी पिछले लगभग 30 वर्षों से समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं। इस दौरान वे तीन बार जिला सचिव के पद पर रह चुके हैं और संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। पार्टी नेतृत्व ने उनके लंबे अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और सक्रिय कार्यशैली को देखते हुए लगातार दूसरी बार उन पर विश्वास जताया है। नगर अध्यक्ष बनने पर हाजी वसीम सिद्दीकी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, जिलाध्यक्ष जिया चैधरी जी तथा सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि वे सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पीडीए की सरकार बनाने के लक्ष्य को लेकर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ सपा नेता हाजी यूसुफ, सैय्यद ताजुद्दीन, काज़ी अदिल अहमद, काज़ी नबील अहमद, इरशाद जाट, हाजी इकबाल, हाजी अनीस, शाहिद पप्पू, अरशद खान, वली मंसूरी, अभिषेक गोयल एडवोकेट, परवेज़ गाज़ी, डॉ. अथर जमाल, मास्टर सत्तार, अब्दुल समद एडवोकेट, आस मोहम्मद सभासद, एतेशाम सभासद, सोनू फरीदी सभासद, डॉ. हारून सभासद, आफाक पठान, मोहम्मद सद्दाम सभासद, दानिश मुल्तानी सभासद, जावेद मुल्तानी, नदीम अंजुम, कैस काज़ी, शुऐब शब्बू, दानिश काज़ी  एडवोकेट, हाफिज़ साकिब, समद मिर्ज़ा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभी ने हाजी वसीम सिद्दीकी को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

 

 

सचिन सैनी ने बकरी पालन  क्षेत्र में प्राप्त की सफलताMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर । सचिन सैनी पुत्र राकेश सैनी, निवासीः ग्राम पलडी, पो. पलडी, तहसील-बुढाना, जनपद-मुज़फ्फरनगर, 2001 से लगातार हम सनेट्री का व्यवसाय कर रहे थे तभी पता चला कि भारत सरकार द्वारा बकरी पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है, तभी मैंने बकरी पालन में आने का सोचा, फिर मैं सचिन सैनी ब्प्त्ळ डंजीनतं गये और वहा जा कर दिशा-निर्देश प्राप्त किया तथा बरबरी और बीटल बकरी में एनएलएम की योजनान्तर्गत 10/01/2023 में ।चचसल किया तथा पशुपालन विभाग से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त की।
सभी औपचारिकता पूरी करने पर तथा ऑनलाइन फार्म को 10/01/2023 को भरा गया तथा 22/05/2024 में छस्ड से स्वीकृति मिली जिसमे हमें 525 बकरी का आवेदन सुविकृत हुआ जिसमें हमें 50प्रतिशत की सब्सिडी प्राप्त हुई जिससे हमें बहुत आर्थिक मदद मिली बाकी का हमने  बैंक द्वारा 30,00,000/- (तीस लाख) का लोन लेकर, फार्म शेड, चरागाह को स्थापित किया। बरबरी बकरी मथुरा से तथा बीटल बकरी पंजाब से लाकर पालन शुरू किया। तथा बकरियों को लाकर तुरंत डीवर्मिंग तथा वैक्सीनेशन कृषक सचिन सैनी द्वारा स्वयं ही किया गया। सचिन सैनी द्वारा कई बीमार व्यक्तियों को बकरी का शुद्ध दूध, साफ़-सुथरी मशीन द्वारा निकाल कर उपलब्ध कराया जाता रहा है। हमारे पहले 525 बकरिया लाये और अब हमारे पास 600 बकरिया है और उनके बच्चे भी है हम अपनी बकरियों से दुध भी लेते है जिससे हमें अच्छी इनकम होती है साल में हम 1 लाख से 50 हजार तक का दूध बेच देते है अब हमारा प्रोग्राम इनके दूध से पनीर व् खोया बनाने का चल रहा है हमें देख कर गाव में कई लोगो ने बकरी पालने का विचार किया ओर कुछ लोगो ने हमसे 10 से 20 बकरी लेजाकर पालना शुरु कर दिया है बकरी पालन कम लागत से भी सुरु किया जा सकता है जिन किसानो के पास भूमि नही है उनके लिए बकरी पालन बहुत उपयोगी है बकरी १ से ४ तक बच्चे देती है जिससे इनकी संख्या तेजी से बढती है ओर आय भी तेजी से बढती है हम बकरी के गोबर से जेविक खाद तैयार करते है व् साल में १ से २ लाख तक का खाद बेचते है
इस यात्रा में भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पशुपालन विभाग का महतवपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। भारत सरकार की राष्ट्रीय पशुधन मिशन योजना के अन्तरगत इंडियन गोट फार्म को सब्सिडी लोन के माध्यम से आर्थिक सहायता मिली। विभाग ने तकनीकी मार्गदर्शन, निरिक्षण और अनुपालन पक्र्रियाओ में निरंतर सहायता प्रदान की, हमारी सफलता में मुख्य चिकित्सा डॉ जीतेन्द्र गुप्ता का काफी सहयोग प्राप्त होता रहा है। हमारा लक्ष्य आधुनिक तकनीक से बकरी पालन कर उच्च गुणवत्ता के बकरियों के बच्चों का विक्रय भी करना है। पशुपालन विभाग उ.प्र. सरकार द्वारा अनिर्धारित रूप में इस लक्ष्य की पूर्ति हो सके तथा उच्च स्तर की बकरी बकरा का ही पालन ग्रामीण परिवेश में बढ़ावा हो सके। हम भारत सरकार व् उत्तर प्रदेश सरकार के सदेव आभारी रहेंगे । सचिन सैनी ने बकरी पालन क्षेत्र में सफलता प्राप्त की।

 

मलीरा निवासी व्यति की ट्रेन की चपेट में आकर मौत
रोहाना। शनिवार सुबह को दिन निकलते ही मलीरा-बाननगर फाटक के समीप ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। सूचना मिलते ही रोहाना चैकी प्रभारी मोहित कुमार ने अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर रेलवे लाइन पर पड़े शव को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी। रोहाना चैकी प्रभारी मोहित कुमार ने बताया कि मृतक व्यक्ति की शिनाख्त वेद प्रकाश उर्फ वेदू पुत्र अतरू निवासी ग्राम मलीरा उम्र 52 वर्ष थाना कोतवाली नगर के रूप में हुई है। जिसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए हैं।

 

ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
खतौली। फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक 60 वर्षीय वृद्ध की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान रिहान अहमद (60 वर्ष) पुत्र सईद अहमद निवासी भवानी नगर, थाना नौचंदी, मेरठ के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी दिनेश चंद्र बघेल ने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह घटना एक हादसा थी या किसी अन्य कारण से हुई। मामले की जांच की जा रही है।

 

शराब तस्कर को दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी राजू कुमार साव तथा प्र0नि0 नई मण्डी आनन्द देव मिश्रा तथा के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। वादी रहीश पुत्र अनीश निवासी रथेडी थाना नई मण्डी मुजफ्फरनगर द्वारा लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि खुर्शीद नाम का एक व्यक्ति उनसे 01 अशोक लीलेण्ड वाहन को किस्तों पर खरीदकर ले गया। खर्शीद नाम का व्यक्ति उक्त वाहन को अवैध कार्यों में प्रयुक्त करने लगा तथा वाहन की किस्त भी जमा नही की। वाहन के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट पर गाडी मालिक रहीश का नंबर दर्ज होने के कारण गाडी मालिक को वाहन के टोल पर आवागमन की मोबाइल पर मैसेज से जानकारी होने लगी। वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 333/2026 धारा 316(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। दिनांक 04.07.2026 को थाना नई मण्डी पुलिस को मुखबिर द्वारा उक्त वाहन द्वारा अवैध शराब की तस्करी की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर आबकारी विभाग व थाना नई मण्डी की संयुक्त टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया तथा मुजफ्फरनगर – हरिद्वार हाइवे एन-एच-58 पर उक्त वाहन रोका गया। वाहन की तलाशी ली गयी तो वाहन में 150 पेटी अवैध शराब मिली, जिसे हरियाणा से तस्करी कर लाया जा रहा था। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा उक्त वाहन व शराब को जब्त किया गया तथा वाहन चालक/तस्कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त राजेन्द्र उर्फ बॉबी पुत्र मानसिंह निवासी ए-6 पीले फ्लैट हरिश्चन्द अस्पताल के पास नरेला, थाना नरेला दिल्ली मूल पता- ग्राम जडयाला थाना नफोदर, जिला जालंधर, पंजाब। प्रारम्भिक पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अवैध शराब की तस्करी की कार्य करता है। वह उक्त वाहन में हरियाणा से सस्ते दामों पर अवैध शराब की तस्करी कर लाता है तथा तस्करी कर लायी गयी शराब को उंचे दामों पर विभिन्न स्थानों पर सप्लाई करता है व अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करता है। आज भी वह हरियाणा से 150 पेटी अवैध शराब लेकर आया था तथा उत्तराखण्ड सप्लाई करने जा रहा था कि पुलिस द्वारा उसे पकड लिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में  प्र0नि0 आनन्द देव मिश्रा, व0उ0नि0 गजेन्द्र सिंह, आबकारी निरीक्षक अनिल कुमार, विकास चैधरी, उ.नि. शेखर कण्डपाल, है. का. सुशील कुमार, का. कुलदीप, हिमांशु, विक्रान्त नैन, रोहित कुमार, प्र.आ.का. जीत सिंह, केदार सिंह  थाना नई मण्डी शामिल रहे।

 

दो वाहन चोरों को दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत थाना नई मंडी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें और एक स्कूटी बरामद की है। बरामद वाहनों को कब्जे में लेकर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने जानकारी देते हुए बताया कि नई मंडी पुलिस ने हर्ष पुत्र रामबुल, निवासी अलमासपुर तथा विक्की उर्फ पिंकी पुत्र काला, निवासी अर्जुन नगर को कुकड़ी गांव मार्ग स्थित एक ट्यूबवेल के पास से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी काफी समय से वाहन चोरी की घटनाओं में सक्रिय बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें और एक स्कूटी बरामद हुई है। बरामद वाहनों के संबंध में आवश्यक जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन्हें किन-किन स्थानों से चोरी किया गया था और इनके खिलाफ पहले से दर्ज मुकदमों से कोई संबंध है या नहीं। सीओ राजू कुमार साव ने बताया कि दोनों आरोपी कम उम्र के होने के बावजूद वाहन चोरी की वारदातों में शामिल थे और शातिर तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस अब उनके आपराधिक रिकॉर्ड के साथ-साथ यह भी पता लगा रही है कि इस गिरोह में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही उनसे पूछताछ के आधार पर वाहन चोरी के अन्य मामलों के खुलासे की भी उम्मीद जताई जा रही है।

 

झमाझम बारिश से फिर मौसम हुआ सुहावना
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।पिछले कई दिनों से चल रही फिर उमसभरी गर्मी से परेशान हो चुके नागरिकों को एक बार फिर बारिश होने से राहत मिली। झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाई। दोपहर करीब मौसम में अचानक बदलाव आया और घने बादल छाने के बाद पूरे शहर में बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। पिछले कई दिनों से 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ तापमान गिरकर लगभग 34 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली। तापमान के साथ-साथ वायु गुणवत्ता में भी सुधार हुआ। बारिश ने वातावरण से धूल और प्रदूषण के कणों को साफ करने में मदद की। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के दौरान औसतन 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। ठंडी फुहारों के साथ चली इन हवाओं ने मौसम को और सुहावना बना दिया। कई लोग घरों और कार्यालयों से बाहर निकलकर बदले हुए मौसम का आनंद लेते देखे गए। हालांकि, बारिश के कारण कुछ स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी बनी। इसके बावजूद, अधिकांश लोगों ने इसे राहत भरी बारिश बताया। किसानों के लिए भी यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है, क्योंकि इससे खेतों में नमी बढ़ी है और खरीफ फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जिससे तापमान सामान्य से नीचे बना रह सकता है।

 

जिलाधिकारी-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। यूपीटीईटी-2026 परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी-2026) के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा जनपद के परीक्षा केन्द्रों का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया गया। परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मुजफ्फरनगर पुलिस व प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इसके तहत पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है तथा सभी परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, पहचान सत्यापन, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, कंट्रोल रूम, स्ट्रॉन्ग रूम एवं परीक्षा संचालन से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने केन्द्र व्यवस्थापकों, स्टैटिक/ सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन एवं परीक्षा नियामक प्राधिकारी द्वारा जारी समस्त दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए तथा परीक्षा की गोपनीयता एवं निष्पक्षता से किसी भी प्रकार का समझौता न होने पाए साथ ही प्रत्येक अभ्यर्थी की निर्धारित मानकों के अनुरूप सघन जांच एवं पहचान सत्यापन किया जाए। परीक्षा केन्द्रों पर अनुशासित एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखते हुए अभ्यर्थियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि परीक्षा निर्विघ्न एवं सुचारु रूप से सम्पन्न हो सके। परीक्षा के दौरान पुलिस की मोबाइल टीमें लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर बनाए हुए हैं इसके साथ ही सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों पर भी सतत निगरानी रखी जा रही है। परीक्षा की शुचिता भंग करने, अफवाह फैलाने अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

सड़क हादसे में हुई मौतMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।जनपद में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम दधेडू खुर्द के पास सामने से आ रही एक पिकअप ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम दधेडू खुर्द निवासी नासिर (21 व्र्ष) पुत्र नसीम शनिवार सुबह करीब 10 बजे अपनी मोटरसाइकिल से किसी काम से मुजफ्फरनगर आ रहा था। जैसे ही वह दधेडू खुर्द से पहले सड़क वाली मस्जिद के निकट पहुंचा, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक पिकअप गाड़ी ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नासिर सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
 हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवा बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में चीख-पुकार और मातम का माहौल बन गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव दधेडू खुर्द में भी शोक की लहर फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और दुर्घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही हादसा करने वाली पिकअप और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

 

ऑक्सीजन युक्त एवं औषधिय पौधों का रोपण जरूरी
मुजफ्फरनगर। ब्रह्माण्ड में जलवायु परिवर्तन पर अंकुश लगाने का वर्तमान में एक ही उपाय, फल-फूल, ऑक्सीजन युक्त एवं औषधिय पौधों का रोपण उनका पोषण एवं संरक्षण है स इसी उद्देश्य हेतु भारत विकास परिषद् संकल्प मुज़फ्फरनगर, ने परिषद् के आह्वान पर विशाल पौध-रोपण कार्यक्रम आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में  किया स जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि अंकुर दुआ- संपादक बुलेटिन ने अपने करकमलों से सभी सम्मानित अतिथियों के साथ सिंदूर, अश्वगंधा, रुद्राक्ष के पौध रोपित कर किया। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक सुघोष आर्य जी ने श्संकल्पश् परिवार के ष्औषधिय पौधों का एक अलग वाटिकाष् बनाने का अनुरोध भी स्वीकार किया स जिससे अध्यनरत बच्चे प्रकृति के अनुपम औषधिय उपहार को जान सकें एवं मानव कल्याण के कार्यों में सहयोगी बन सकें स इसी क्रम में गुड़मार, इलायची, तेजपत्ता, मोरंगा, हींग, हेड़, बेहेड़ा, केरल का केला, अश्वगंधा, दालचीनी, रुद्राक्ष, सिंदूर, अपराजिता, लालअमरुद ,जामुन, दालचीनी, इलायची, अपराजिता आदि पौध रोपित की जिनके संरक्षण की पूर्ण जिम्मेदारी स्कूल के छात्रों ने संकल्पित रूप में ली। वसुंधरा के हरित श्रंगार में इस पौधरोपण ने चार चाँद लगाये ये पर्यावरण संतुलन के यज्ञ में संगठन की छोटी सी आहुति है स अतिन संगल एवं रेखा संगल-प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी का सानिध्य प्राप्त हुआ स विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सोनिका आर्य ने पौधों की उचित देखभाल के लिए सभी को संक्षिप्त में बताया स कार्यक्रम चेयरमैन राकेश मित्तल ने सभी का आभार प्रकट किया। क्षेत्रीय पर्यावरण संयोजक जगदीश पालीवाल जी ने कहां की इस तरह के आयोजन परिषद् निरंतर करती रहेगी।  इस अवसर पर सुभाष चंद गुप्ता जय प्रकश गोयल, विष्णु स्वरुप अग्रवाल, डॉ. अजय, शिशुकांत गर्ग, कमल गोयल, अवनीश गोयल, मनोज शर्मा, अरुण राजवंशी, अभिषेक जैन, सात्विक कौशिक, राघव, हरीश उपाध्याय, अनुज माहेश्वरी, कुलदीप गुप्ता, आदि का विशेष सहयोग रहा।

 

भाकियू की किसान पंचायत का आयोजनMuzaffarnagar News
 चरथावल। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की किसान पंचायत शनिवार को चरथावल ब्लॉक के कुटेसरा गांव में आयोजित की गई। इस पंचायत में संगठन के विस्तार, किसानों की समस्याओं और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। पंचायत में भाकियू के युवा नेता चैधरी चरण सिंह टिकैत, जिलाध्यक्ष नवीन राठी, युवा जिलाध्यक्ष नरेश पुंडीर, चरथावल ब्लॉक अध्यक्ष संजय त्यागी और युवा ब्लॉक अध्यक्ष अंकित मलिक सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्थानीय पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। वक्ताओं ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की आवाज को मजबूत करने के लिए संगठन का गांव-गांव तक विस्तार आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक किसानों को भाकियू से जोड़ें और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर संघर्ष करें। वक्ताओं ने दोहराया कि भारतीय किसान यूनियन हमेशा किसानों के हितों के लिए संघर्ष करती रही है और भविष्य में भी उनके अधिकारों के लिए मजबूती से लड़ाई जारी रखेगी। संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को हर गांव तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया। इस किसान पंचायत में क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान, संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने तथा किसानों के हित में लगातार कार्य करने का संकल्प लिया।

 

बच्चों को संस्कारों से जोड़ने का संत गोरवानंद महाराज ने किया आह्वान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। महावीर चैक स्थित अग्रवाल मार्केट कार्यालय पर आज श्री राज दरबार परमानंद आश्रम, धूपखेड़ी, खतौली के पूज्य संत श्री गोरवानंद महाराज का आगमन हुआ। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों एवं श्रद्धालुओं ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। अपने आशीर्वचन में पूज्य संत श्री गोरवानंद महाराज ने समाज में व्याप्त कुरीतियों एवं पुरानी रूढ़िवादी परंपराओं को त्यागने का आह्वान करते हुए कहा कि वर्तमान समय में बच्चों को भारतीय संस्कृति, सभ्यता एवं पारंपरिक संस्कारों से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि नई पीढ़ी को अपने संस्कारों एवं परंपराओं का ज्ञान दिया जाए, तो समाज एक सशक्त एवं जागरूक दिशा में आगे बढ़ सकता है। महाराज श्री ने समाज के सभी वर्गों से सामाजिक जागरूकता बढ़ाने, नैतिक मूल्यों को अपनाने तथा परिवार एवं समाज में संस्कारों की परंपरा को मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने समाजसेवी सुभाष चैहान को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं एवं पदाधिकारियों ने पूज्य महाराज के विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायक एवं मार्गदर्शक बताया।

 

आवासीय क्षेत्रों में न संचालित हों कोचिंग सेंटरः नगर मजिस्ट्रेट
मुजफ्फरनगर।  नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर द्वारा गांधी कॉलोनी, मुज़फ्फर नगर में घरों में कोचिंग सेंटर चलने की शिकायत पर मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट महोदय  द्वारा निर्देश दिये गए कि आवासीय क्षेत्रों में कोचिंग सेंटर संचालित न किये जायें, जिससे कि आपातकालीन स्थिति में कोई दुर्घटना व जनहानि न हो तथा लखनऊ जैसी घटना की पुनरावृत्ति न हो। नगर मजिस्ट्रेट द्वारा नगरवासियों से अपील की गई कि अपने बच्चों  की शिक्षा के साथ सुरक्षा पर भी ध्यान दें।

 

आबादी के बीच संचालित किताबों के गोदाम बने खतरे की घंटी
आग बुझाने के यंत्र तक नहीं, क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?Muzaffarnagar News
जानसठ। राजधानी लखनऊ में हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड के बाद भी जानसठ कस्बे में प्रशासन ने मानो कोई सबक नहीं लिया है। कस्बे के घनी आबादी वाले मोहल्लों में नियमों की अनदेखी कर संचालित किए जा रहे किताबों के बड़े-बड़े गोदाम स्थानीय लोगों के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं। कागज, गत्ता और छपाई में प्रयुक्त स्याही अत्यधिक ज्वलनशील होने के कारण यहां कभी भी बड़ा अग्निकांड हो सकता है। हैरानी की बात यह है कि इन गोदामों और दुकानों पर आग बुझाने के लिए फायर एक्सटिंग्विशर (अग्निशमन यंत्र) तक उपलब्ध नहीं हैं। आग लगने की स्थिति में शुरुआती स्तर पर आग पर काबू पाने की कोई व्यवस्था दिखाई नहीं देती, जिससे छोटी घटना भी कुछ ही मिनटों में भयावह रूप ले सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रिहायशी क्षेत्र में संचालित इन गोदामों के पास न तो पर्याप्त अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था है और न ही फायर विभाग की अनापत्ति (फायर एनओसी) होने की जानकारी है। संकरी गलियों के कारण यदि कोई हादसा होता है तो दमकल विभाग के वाहनों का मौके तक पहुंचना भी बेहद मुश्किल होगा, जिससे जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है। नियमों के अनुसार घनी आबादी वाले आवासीय क्षेत्रों में इस प्रकार के ज्वलनशील सामग्री के बड़े गोदाम संचालित नहीं किए जा सकते। इसके बावजूद कस्बे में कई स्थानों पर किताबों के गोदाम और भंडारण केंद्र खुलेआम चल रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित विभाग और प्रशासन इनकी ओर ध्यान नहीं दे रहा है। मोहल्ला निवासियों ने जिला प्रशासन, फायर विभाग और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि ऐसे सभी गोदामों की तत्काल जांच कराई जाए, फायर सुरक्षा मानकों, फायर एनओसी और अन्य आवश्यक अनुमतियों की जांच की जाए तथा जिन स्थानों पर नियमों का उल्लंघन पाया जाए, वहां तत्काल कार्रवाई करते हुए गोदामों को आबादी से बाहर स्थानांतरित कराया जाए। लखनऊ की दर्दनाक घटना ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी कितनी भयावह साबित हो सकती है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या जानसठ प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, या समय रहते कार्रवाई कर आम लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा?

 

 3 अगस्त से स्वरूप प्लाजा में लगेगा राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन का कांवड़ सेवा शिविर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों की एक बैठक संजय अरोड़ा राष्टीय संयोजक के निवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। विशिष्ठ अतिथि सरिता शर्मा अरोड़ा राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला रही। बैठक में आगामी श्रावण मास में आने वाली कांवड़ यात्रा पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में सर्व सम्मति से श्रावण मास में हरिद्वार से गंगा का पवित्र जल लेकर आने वाले शिव भक्तों के लिए निःशुल्क कावड़ सेवा शिविर 3 अगस्त 10 अगस्त तक स्वरूप प्लाजा रुड़की रोड पर लगाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्व सम्मति से राजीव बंसल राष्ट्रीय सचिव को शिविर प्रभारी व संजीव मलिक जिला उपाध्यक्ष, नितिन गोयल मीरापुर अध्यक्ष को सह शिविर प्रभारी नियुक्त किया गया। मेडिकल कैंप का प्रभारी अमरीश शर्मा को बनाया गया। बैठक में बोलते हुए संजय अरोड़ा ने कहा कि राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी हरिद्वार से गंगा का पवित्र जल लेकर आने वाले शिव भक्तों के लिए 3 अगस्त को शुभारंभ होगा और 10 अगस्त तक स्वरूप प्लाजा निकट शिव चैक रुड़की रोड मुजफ्फरनगर पर निशुल्क विशाल कावड़ सेवा शिविर लगाएगा। शिविर में सुबह का नाश्ता, खाना, नींबू पानी व दूध की व्यवस्था रहेगी। 24 घंटे अमरीश शर्मा के नेतृत्व में मेडिकल कैंप लगाया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि शिविर को सफल बनाने में हर प्रकार का सहयोग प्रदान करे। इस अवसर पर सरिता शर्मा अरोड़ा ने कहा कि राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के शिविर में महिलाओं के लिए विश्राम की विशेष व्यवस्था रहेगी। उन्होंने राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से कहा कि शिविर को सफल बनाने में हर प्रकार का सहयोग प्रदान करें। बैठक में मुख्य रूप से प्रवीण जैन, राजीव बंसल, नितिन गोयल, अनिल मलिक, श्याम वर्मा, अशोक वर्मा आदि उपस्थित रहे।

 

तनावग्रस्त चल रहे युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
मुजफ्फरनगर। पिछले कई दिनो से तनावग्रस्त चल रहे युवक ने खुद को फंासी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
  मिली जानकारी के अनुसार नई मन्डी थाना क्षेत्र के पटेलनगर निवासी युवक राहुल शर्मा जो नई मन्डी मे दुकान चलाता था। उक्त युवक पिछले कुछ समय से तनावग्रस्त चल रहा था। जिसके चलते उक्त युवक ने खुद को फंासी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भेज दिया। इस हादसे से परिजनो मे शोक छाया हुआ है।

 

राजस्व वसूली में तेजी, कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर मुख्य अभियंता सख्त
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मुख्य अभियंता (विद्युत) विनोद कुमार ने पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, मुजफ्फरनगर क्षेत्र के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर राजस्व वसूली अभियान में तेजी लाने तथा आगामी कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र निर्बाध एवं सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बकायेदार उपभोक्ताओं से समयबद्ध राजस्व वसूली, विशेष रूप से 5 हजार रुपये से अधिक बकाया वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। साथ ही कम विद्युत खपत एवं अधिक संयोजित भार वाले उपभोक्ताओं की जांच, मीटर परीक्षण और विद्युत चोरी की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्य अभियंता ने कांवड़ मार्गों पर विद्युत लाइनों की मरम्मत, जर्जर तारों के प्रतिस्थापन, ट्रांसफार्मरों के रखरखाव और सभी आवश्यक कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देश देते हुए अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण कर शासन एवं निगम मुख्यालय के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने को कहा।

 

गीता पाठ, संकीर्तन का होगा आयोजन
 मुजफ्फरनगर। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार  मुजफ्फरनगर  के  सचिव अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि साप्ताहिक/ एकादशी /विशेष पर्व पर गीतापाठ, संकीर्तन की कडी मे 05 जौलाई 2026,रविवार को साय- 06-7ः30 बजे तक आचार्य वेदप्रकाश शर्मा,शिव मन्दिर वाली गली, दक्षिणी कृष्णापुरी के सौजन्य एवं समाजसेवी, भगवताचार्य पण्डित होतीलाल शर्मा जी के पावन सानिध्य में गीतापाठ आयोजित किया जायेगा।सभी धर्म प्रेमियो से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या मे पहुंच कर गीता पाठ का श्रवण/ पाठन कर धर्म लाभ उठाए ।आप सभी सपरिवार , ईष्टमित्रो सहित सादर आमंत्रित है।अपने निवास स्थान/मन्दिर मे  निरूशुल्क गीता पाठ,संकीर्तन की अभी तक 11,12,21,25 जौलाई व 09,23, अगस्त बुक है तथा19,26 जुलाई  व 02,16,30 अगस्त  खाली हैं उसे बुक करा सकते हैं /अपना नाम निम्न नम्बरो पर  लिखवा सकते है।

 

निःशुल्क राशन वितरण 6 से 19 तक होगा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि आयुक्त महोदय, खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0, जवाहर भवन, लखनऊ के कार्यालय पत्रांक-2575/आ0पू0रा0-निःशुल्क वितरण/2024 दिनांक 03 जुलाई, 2026 द्वारा निर्गत निर्देशों के क्रम में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 योजनान्तर्गत माह जुलाई, 2026 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का माह जुलाई, 2026 में दिनांक 06.07.2026 से 20.07.2026 के मध्य अन्त्योदय कार्डधारको को 21 किग्रा0 गेहूँ तथा 14 किग्रा0 चावल (35 किग्रा0 खाद्यान्न) प्रति कार्ड तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारको को उनके कार्ड से सम्बद्ध प्रत्येक यूनिट पर 3 किग्रा0 गेहूँ तथा 2 किग्रा0 चावल (05 किग्रा0 खाद्यान्न) निःशुल्क वितरण तथा अन्त्योदय कार्डधारकों को माह अप्रैल, मई व जून, 2026 के सापेक्ष कुल 03 किग्रा0 चीनी प्रति कार्ड रू0 18/-प्रति किग्रा0 की दर से कुल रू0 54/-में, ई-पॉस मशीन के माध्यम से जिलाधिकारी महोदय द्वारा नामित नोड़ल/पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की उपस्थिति में नियमानुसार वितरण कराया जायेगा। उक्त गेहूँ व चावल के निःशुल्क वितरण में पोर्टेबिलिटी ट्रांजेक्शन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। विक्रेता अपने उपलब्ध स्टॉक की सीमा तक पोर्टेबिलिटी ट्रांजेक्शन कर सकेंगे तथा अन्त्योदय कार्डधारको को चीनी वितरण के सम्बन्ध में पोर्टेबिलिटी की सुविधा अनुमन्य नहीं होगी। लाभार्थी अपनी मूल दुकान से ही चीनी प्राप्त कर सकेंगे। आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं हेतु मोबाईल व्ज्च् वेरीफिकेशन के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त करने की तिथि वितरण की अन्तिम तिथि 20.07.2026 होगी। आवश्यक वस्तुओं के वितरण का कार्य प्रातः काल 8ः00 बजे से 12ः00 बजे तक एवं दोपहर 2ः00 बजे से सायं 6ः00 बजे तक सुनिश्चित किया जायेगा। उक्त निःशुल्क वितरण हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा दुकानवार/क्षेत्रवार पर्यवेक्षणीय/नोडल अधिकारी नामित करते हुए निर्देशित किया गया है कि वह अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत उचित दर दुकानों पर सतर्क निगरानी रखेंगे और भ्रमणशील रहकर आकस्मिक निरीक्षण करेंगे तथा किसी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही हेतु सम्बन्धित उपजिलाधिकारी कार्यालय एवं जिला पूर्ति कार्यालय में आख्या उपलब्ध करायेंगे। अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को दिनांक 01.01.2024 से, पाँच वर्ष हेतु निःशुल्क खाद्यान्न वितरित कराए जाने में आने वाले सम्पूर्ण व्ययभार का वहन भारत सरकार द्वारा किया जाएगा। अतः उपरोक्त के क्रम में जनपद के सभी अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को सूचित किया जाता है कि उपरोक्तानुसार अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारक निःशुल्क खाद्यान्न (गेहूँ व चावल) एवं अन्त्योदय राशन कार्डधारक माह अप्रैल, मई व जून, 2026 के सापेक्ष कुल 03 किग्रा0 चीनी मूल्य रू0 18/-प्रति किग्रा0 की दर से दिनांक 06.07.2026 से 20.07.2026 के मध्य सम्बन्धित उचित दर विक्रेता से ई-पॉस मशीन के माध्यम से नियमानुसार प्राप्त कर लें। समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि शासन द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों अनुपालन करते हुए अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारको को आवश्यक वस्तुओं का नियमानुसार वितरण ई-पॉस मशीन के माध्यम से दुकानों पर नियुक्त पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की उपस्थिति में करेंगे।

 

कावड़ यात्रा के मद्देनजर होटल-ढाबा संचालकों के साथ मीटिंग कीMuzaffarnagar News
छपार। आगामी कावड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को छपार थाने में सीओ सदर विनय कुमार द्विवेदी और एसडीएम सदर प्रवीण कुमार द्विवेदी व थाना प्रभारी मोहित सहरावत ने होटल-ढाबा संचालकों के साथ बैठक की। जिसमे अधिकारियों ने नेशनल हाईवे-58 पर स्थित सभी होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों से कावड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने की अपील की। वही अपने प्रतिष्ठानों पर सभी को रेट लिस्ट चस्पा करने, साफ-सफाई रखने और खाने की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।  छपार थानाध्यक्ष मोहित सहरावत ने सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से ढाबों पर सीसीटीवी कैमरे चालू रखने, पार्किंग की उचित व्यवस्था करने और संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने को कहा गया। उन्होंने ओवररेटिंग, मिलावट और नशीले पदार्थ बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। सीओ सदर विनय कुमार द्विवेदी ने कहा कि कावड़ यात्रा के दौरान हाईवे पर जाम न लगे, इसके लिए ढाबा संचालक अपने यहां वाहनों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा कराएं। एसडीएम सदर प्रवीण कुमार द्विवेदी ने कहा कि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें भी लगातार जांच करेंगी। बैठक में रामपुर तिराहा, बरला, छपार क्षेत्र के दर्जनों होटल-ढाबा संचालक मौजूद रहे और सभी ने प्रशासन को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से सीओ सदर विनय कुमार द्विवेदी, एसडीएम सदर प्रवीण कुमार द्विवेदी, छपार थानाध्यक्ष मोहित सहरावत, रामपुर तिराहा चैकी प्रभारी सुभाष चन्द्र, छपार कस्बा प्रभारी रमित यादव, बसेड़ा चैकी प्रभारी भूपेश शर्मा, कांस्टेबल सोनवीर आदि मौजूद रहे।

 

नहर में बहता मिला शव
चरथावल। नहर मे शव बहता देख दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकलवा कर पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
  मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के थानाभवन रोड स्थित नहर मे एक व्यक्ति का शव बहता देख आसपास के खेतो मे काम कर रहे ग्रामीणो सहित कई लोग इकटठा हो गए। ग्रामीणो ने जब इसकी सूचना पुलिस को दी तो मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणो की मदद से नहर मे बह रहे शव को किसी प्रकार नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त के प्रयास मे मृतक की पहचान करीब 24  वर्षीय अनीस पुत्र नफीस निवासी गंाव खाताखेडा थाना नई मन्डी, सहारनपुर के रूप मे हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनो को इससे अवगत कराया। अनीस की मौत की खबर मिलते ही परिजन चरथावल पहुंचे। पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 22181 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 1 =