समाचार (Muzaffarnagar News)
सम्पूर्ण समाधान दिवस में मंडलायुक्त सहारनपुर ने सुनी समस्याएं
जानसठ। मंडलायुक्त सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर, जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ तहसील जानसठ में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में मंडलायुक्त सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर डॉ. रूपेश कुमार, जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा तहसील जानसठ पहुंचे, जहां सर्वप्रथम मंडलायुक्त महोदय को गार्द द्वारा सलामी दी गई। तत्पश्चात अधिकारियों द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित फरियादियों की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि प्राप्त सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करें तथा निर्धारित समयावधि में उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। साथ ही महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जांच प्राथमिकता के आधार पर किए जाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त अधिकारियों द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण एवं शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए साइबर अपराध से बचाव के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील तेवतिया, क्षेत्राधिकारी जानसठ सुश्री ऋषिका सिंह, क्षेत्राधिकारी भोपा लक्ष्मण वर्मा सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरान्त मंडलायुक्त सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर डॉ. रूपेश कुमार, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधारोपण किया गया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस अधीक्षक नगर ने सुनी समस्याएं
खतौली। पुलिस अधीक्षक नगर, मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ तहसील खतौली पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन द्वारा तहसील खतौली पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जन-जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी खतौली श्रीमती रूपाली राय सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
एमडीए के सचिव और अधिकारियों से मिलकर सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल संरक्षक कृष्ण गोपाल मित्तल, अध्यक्ष संजय मिश्रा,मुख्य संयोजक शलभ गुप्ता, मुख्य संयोजक सुनील तायल के नेतृत्व में दर्जनों व्यापारियों एवं पदाधिकारियों के साथ एम डी ए के सचिव राकेश बहादुर सिंह ओर सहायक अभियंता भरत पाल जी से मिला सभी ने होटल,कोचिंग सेंटर ओर दुकानों पर लगाई की सील के बारे में विस्तृत चर्चा अधिकारियों से की पीड़ितों को उनकी दुकान पर सील लगाने का कारण ओर किस प्रकार से वे आसानी से नियम पूरे कर सके कि जानकारी अधिकारियों द्वारा व्यापारियों को दी गई। कृष्ण गोपाल मित्तल,संजय मिश्रा,शलभ गुप्ता,सुनील तायल ने व्यापारियों का पक्ष रखते हुए। कोचिंग सेंटर की दशा में केंद्र की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए कार्यवाही को कहा जो व्यापारी गाइडलाइन के अंतर्गत आते है उन्हें राहत देने की बात रखी ओर जो गाइडलाइन से बाहर है उनके लिए एक ही डेस्क पर नक्शा आदि की पूरी करने की व्यवस्था की मांग रखी जिसपर एम डी ए सचिव साहब ने बताया कि ऑनलाइन घर बैठे भी कोई भी व्यक्ति नक्शा पास को आवेदन कर सकता है उन्हें 15 दिन में उसे डिस्पोजल करना ही होता है विभाग का उद्देश्य जनता को परेशान करना नहीं बल्कि जनता की सुरक्षा को दुरुस्त करना है इसी पर सभी विभाग कार्य कर रहे है फिर भी व्यापारियों की पीड़ा को देखते हुए जल्द एक अपने विभाग की मीटिंग की जाएगी और उसके प्रयास किया जायेगा कि व्यापारियों को किस प्रकार से राहत मिल सके और सरकार के नियम भी पूरे हो जाए। छोटे कोचिंग सेंटर वालों के अपना दर्द रखा और इतने नियम पूरे होते है बच्चों के भविष्य को देखते हुए उन्होंने विभाग द्वारा नोटिस जारी कर समय देने की मांग की। होटल व्यवसायियों पर भी विस्तृत चर्चा हुई,सचिवब ने बताया कि कुछ दुकानों ओर होटल की सील समय देते हुए खोल दी गई,उनके द्वारा एम डी ए की प्रक्रिया चालू कर दी गई है जिसके तहत उन्हें राहत दी गई,सभी को शीघ्र अति शीघ्र एम डी ए ओर अग्नि शमन की प्रक्रिया को चालू कर देना चाहिए जिससे नॉम्र्स पूरे हो सके और आप सुरक्षा के साथ अपना व्यापार कर सके,विभाग हर प्रकार से व्यापारी का सहयोग करेगा। मुख्य रूप से प्रतिनिधिमंडल में कृष्ण गोपाल मित्तल, संजय मिश्रा, शलभ गुप्ता, सुनील तायल, जनार्दन विश्वकर्मा, विशाल जैन, विजय प्रताप सिंह, संदीप गुप्ता, रिजवान, भूपेंद्र गोयल, ललित कुमार, गौरव कुमार, अंकुर कुमार, विजय कुमार, आकाश अग्रवाल, हर्षद राठी, दीपक कुमार, प्रवीण कुमार आदि पदाधिकारी एवं व्यापारीगण उपस्थित रहे!
प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
अर्पित मोरना। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई। इस अवसर पर एक भाषण प्रतियोगिता और संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सोमवार सुबह मोरना के मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित जेपीएस पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ। डॉ. वीरपाल निर्वाल ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन कार्यरत श्मेरा युवा भारतश् द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. निर्वाल मुख्य अतिथि थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक महान राष्ट्रभक्त थे, जिन्होंने कश्मीर के संबंध में श्एक देश, एक संविधान, एक झंडाश् का सिद्धांत दिया। उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। जयंती समारोह के दौरान आयोजित भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ और पांचवें स्थान पर रहीं छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अरुणपाल, भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रामकुमार शर्मा, अनुज गोयल, महिपाल राठी, प्रीति पाल, प्रधानाचार्य अलका चैधरी और रविन्द्र चैधरी सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
मुठभेड में घायल
मुजफ्फरनगर। पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। तितावी थाना क्षेत्र के चिरमत टिल्ला के पास जसोई कट पर हुई इस मुठभेड़ में 10 हजार रुपये का इनामी अपराधी दिलशाद उर्फ डीलर गोली लगने से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार नियमित वाहन चेकिंग के दौरान तितावी पुलिस टीम ने जसोई कट पर एक संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया। वाहन सवार व्यक्ति ने अचानक पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें आरोपी दिलशाद को गोली लगी। दिलशाद पुत्र खलील, बघरा का निवासी है। हरदोई पुलिस ने उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दिलशाद के खिलाफ गोकशी समेत आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह लंबे समय से विभिन्न जिलों में अवैध गतिविधियों में संलिप्त था। घायल अपराधी को प्राथमिक उपचार के बाद मुजफ्फरनगर के जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस उसके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सीओ फुगाना विश्वजीत सिंह ने बताया कि आरोपी के आपराधिक इतिहास की गहन जांच की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि उसके साथ अन्य साथी अपराधी भी हो सकते हैं, जिनकी तलाश में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
कई ने थामा सपा का दामन
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी ने जिले में अपने संगठन विस्तार अभियान को गति देते हुए सोमवार को महावीर चैक स्थित पार्टी कार्यालय पर सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में पिछड़ा समाज (पीडीए) से जुड़े दो दर्जन से अधिक लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान नव-नियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों का भी फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जिया चैधरी ने की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनहितकारी नीतियों, पीडीए को न्याय और सम्मान दिलाने के संकल्प तथा विकास की राजनीति से प्रभावित होकर लगातार लोग समाजवादी पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह बढ़ता जनसमर्थन प्रदेश में बदलाव की चाहत का संकेत है। इस अवसर पर समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप द्वारा रामपाल सिंह पाल को प्रदेश सचिव तथा समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष धनीलाल श्रमिक द्वारा अनुराग पाल को प्रदेश सचिव नामित किए जाने पर उनका भी सम्मान किया गया। जिलाध्यक्ष जिया चैधरी एवं पार्टी नेताओं ने दोनों पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में धर्मवीर पाल, प्रमोद पाल, रविंद्र पाल, जिले सिंह पाल, सुरेंद्र पाल फौजी, मनोज कुमार पाल, कुलदीप पाल, अमित पाल, सोनू पाल, तेजपाल, आशीष पाल, राजेंद्र पाल, श्यामसुंदर पाल, निशांत पाल, सुशील कुमार पाल, दुष्यंत पाल, सोमपाल, रजनीश, विजेंद्र कश्यप, आदेश कश्यप, संजीव कश्यप, श्रीपाल सिंह पाल, प्रदीप ठाकुर सहित दो दर्जन से अधिक लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान जिला महासचिव सोमपाल कोरी, मौलाना नज़र मोहम्मद, सत्येंद्र पाल, , धर्मेंद्र नीटू, सलीम मलिक, गोल्डी अहलावत, पूजा अंबेडकर, अरशद मलिक,, इकराम कस्सार, पवन पाल, भोला कश्यप, गगन माही सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दो शातिर चोरों को दबोचा
शाहपुर। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर चोर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। कब्जे से चोरी किये गये 02 गैस सिलेण्डर, 08 बीडी के पैकेट, 22 सिगरेट के पैकेट, 2150/- रूपये नगद व घटना में प्रयुक्त 01 सुपर स्पलैण्डर मोटरसाइकिल बरामद। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह तथा थानाध्यक्ष शाहपुर श्री गजेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि वादी विनोद पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी ग्राम निरमानी थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना शाहपुर पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि अज्ञात चोरो द्वारा वादी की हरसौली मन्दिर के पास स्थित दुकान से 03 गैस सिलेण्डर, बीडी, सिगरेट के पैकेट तथा गल्ले में रखे रुपयो को चोरी कर ले जाने की घटना कारित की गयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना शाहपुर पर मु०अ०स० 191/26 धारा 305 बीएनएस पंजीकृत किया गया। घटना का सफल अनावरण हेतु थाना शाहपुर पर टीम का गठन किया गया। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा उक्त अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर चोर अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर स्वाति हास्पिटल से बरवाला जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किये गये 02 गैस सिलेण्डर, 08 बीडी के पैकेट, 22 सिगरेट के पैकेट, 2150/- रूपये नगद व घटना में प्रयुक्त 01 सुपर स्पलैण्डर मोटरसाइकिल बरामद किये गये। अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त . गुलफाम पुत्र शमशाद निवासी नगला मूसा थाना निवाडी जनपद गाजियाबाद, नावेद पुत्र खुर्शीद निवासी रिहान गार्डन के पास थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 विकास कुमार, है. का. प्रेमचन्द, का. सोमवीर, चन्द्रवीर, विक्रम, कपिल कुमार थाना शाहपुर शामिल रहे।
धूमधाम से मनाया जन्मदिनः किया पौधारोपण
मुजफ्फरनगर। शांति एवं करुणा के प्रतीक हम सभी के पूजनीय परमपावन आध्यात्मिक बौद्ध गुरु दलाई लामा जी का 91वॉ जन्म दिवस 6 जुलाई को बड़े उत्साह एवं हर्षाेल्लास के साथ सम्पूर्ण विश्व में मनाया जा रहा है । इस पावन सुअवसर की पूर्व संध्या पर भारत तिब्बत सहयोग मंच- मुजफ्फरनगर इकाई ने जलवायु परिवर्तन जैसे ज्वलन्त विषय के दृष्टीगत पौधरोपण, संरक्षण सहित जिला राजकीय पुस्तकालय में किया स अशोक यानि शोक रहित, के 15 शांति के प्रतीक एवं स्वछ वायु के प्रवाहक पौधे लगाये स हरियाली वसुंधरा को समर्पित इस पावन एवं पुनीत कार्य के लिए मुज़फ्फरनगर इकाई के मुख्य, महिला एवं युवा विभाग के सदस्यों ने लगन एवं समर्पित भाव से पौध रोपित किये। मुख्य अतिथि श्री अचिंत मित्तल जिला मिडिया प्रभारी भाजपा ने इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ रणवीर सिंह जी-प्रधानाचार्य के साथ संयुक्त रूप से एक पौधरोपण स्मारिका पट्टीका का भी अनावरण किया स अतिथियों को हरित अंगवस्त्र एवं पर्यावरण पौध देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. रणवीर सिंह ने पूजनीय दलाई लामा जी के जन्मदिवस की आत्मीय शुभकामनायें प्रेषित की और कहां की विश्व शांति के लिए हमें दया एवं करुणा के भाव के साथ सभी का सहयोग करना चाहिए तभी समाज में अपनत्व होगा स जय भारत-जय तिब्बत, हर हर महादेव के उद्धघोष के साथ अतिन संगल ने सुन्दर संचालन किया स जिला महामंत्री विष्णु स्वरुप अग्रवाल ने सभी उपस्थित लोगों का कार्यक्रम में सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। जन्मोत्सव एवं पर्यावरण के इस आयोजन में डॉ. अर्जुन शर्मा, डॉ वंदना शर्मा, डॉ. नीतू भारद्वाज, नियम शर्मा, अतिन संगल, रेखा संगल, अर्चना शर्मा,मनोज शर्मा,सात्विक कौशिक,अवनीश गोयल, एड. संदीप दास, सीमा दास, मनोज शर्मा, अनुज माहेश्वरी, हरीश उपाध्याय एवं पुस्तकालय के बच्चों एवं स्टॉफ का विशेष सहयोग रहा। राष्ट्र गान उपरांत कार्यक्रम संपन्न हुआ।
51 पौधों का किया रोपण
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद् के राष्ट्रव्यपी मेगा पौधरोपण अभियान के अंतर्गत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज केशवपुरी में 51(इक्यावन) पल्ल्वीत-हरित फलों, फूलों, औषधिय एवं ऑक्सीजन से भरपूर विभिन्न प्रकार की पौध रोपित की गई स विद्यालय परिवार के वरिष्ठत्म सहयोगी श्री श्यामा लाल जी द्वारा प्रथम पौध रुद्राक्ष की संघ के गणमान्य प्रमोद त्यागी एवं श्संकल्पश् परिवार के सदस्यों के साथ रोपित की गई स मुख्य अतिथि अशोक कंसल-पूर्व विधायक ने इस अवसर पर जलवायु परिवर्तन पर चिंता व्यक्त की एवं प्रबुद्ध लोगों एवं छात्रों से प्राकृतिक संसाधनों का समुचित उपयोग करने का आव्हान किया। प्रकृति संरक्षण एवं वसुंधरा के हरित श्रंगार के इस पावन कार्यक्रम में वरीयता से नीम, जामुन, आम, सिंदूर, बेल, रुद्राक्ष, अमरुद, केला, अर्जुन, पीपल, अशोक, टीकोमा, तेजपात, मोरंगा, अश्वगंधा, गुड़मार, आल स्पाइस आदि पौध रोपित की गई। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय प्रशासन,प्रधानाचार्य एवं शिक्षक वर्ग का विशेष सहयोग रहा स इस अवसर पर श्संकल्पश् परिवार के जगदीश पालीवाल, सुभाष चंद गुप्ता, विष्णु स्वरुप अग्रवाल, कमल गोयल, अभिषेक जैन, मनोज शर्मा, हरीश उपाध्याय, सीए नितिन गर्ग, अवनीश गोयल, डॉ. अजय गर्ग, शिशुकांत गर्ग, सात्विक कौशिक, अरुण राजवंशी, अनुज माहेश्वरी आदि उपस्थित रहे।
समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण् ने सुनी समस्याएं
बुढ़ाना। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ तहसील बुढाना पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक द्वारा तहसील बुढाना पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जन-जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। समाधान दिवस में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी बुढाना श्री गजेन्द्र पाल सिंह सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
कर्म का त्याग नहीं, त्याग भाव से कर्म करे
मुजफ्फरनगर। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के सचिव अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि साप्ताहिक/एकादशी/विशेष पर्व पर गीतापाठ की श्रृंखला मे सांय 06 बजे से दक्षिणी कृष्णापुरी, मे आचार्य वेद प्रकाश शर्मा के सौजन्य से एवं भगवताचार्य पंडित होती लाल शर्मा के पावन सानिध्य में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन /विधिवत पूजन के उपरांत अतुल गर्ग द्वारा गणेश स्तुति ,ओम नमो भगवते वासुदेवाय,कृष्ण कृपा अमृत, अष्टादश श्लोकी गीतापाठ श्रद्धा भाव पूर्वक कराया गया। गीतापाठ परिवार के रामबीर सिंह ने बताया कि महाराज श्री का यह संदेश कि कर्म का त्याग नहीं, त्याग भाव से कम करते हुए जीओ हम सब के लिए प्रेरणा स्रोत है। तत्पश्चात भजनभाव मे सुभाष गर्ग,विमल प्रताप, भावना, दिपाली, संजय, राजेश वर्मा,अजय गर्ग, महेन्द्र रावत के भजनों ने सभी उपस्थित श्रोताओ को भक्ति रस मे सराबोर कर दिया गया तथा सभी श्रद्धालुजन तालियां बजाते हुए नाच/झूम उठे। नगर मे गीतापाठ करके घर -घर गीता, हर घर गीता का समाज कल्याण का जो सार्थक प्रयास किया जा रहा है उसके लिए गीतापाठ परिवार के सदस्यो को आचार्य जी द्वारा पटका पहनाकर एवं राधा कृष्ण का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। आरती के उपरांत प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम को विश्राम दिया गया। गीतापाठ में अतुल गर्ग,रामबीर सिंह,आचार्य वेद प्रकाश,सुभाष गर्ग,अजय गर्ग, महेंद्र रावत,विमल प्रताप,त्रिलोक चंद ,महेंद्रदत्त, दिपाली, ईश्वरचंद, भावना,अनिल,अशोक गुप्ता, बोहरण लाल,बालकराम, अमरीश,उर्मिला,संजीव वर्मा, होती लाल शर्मा,राजेश वर्मा,हरिरटन शर्मा,बालक राम शर्मा, विनोद शर्मा,रविंद्र वर्मा,राजीव शर्मा, राकेश शर्मा,भावना,शारदा,केला, चंद्रावती, राधा,सुरेखा,गीतांजलि,स्वाती, योगेश्वरदत्त शर्मा आदि तथा मातृ काफी संख्या मे मातृ शक्ति का विशेष सहयोग रहा।
बेहडा थ्रू के ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भोपा क्षेत्र के गंाव बेहडा थ्रू के ग्रामीणो ने दलित समाज के मंदिर मे ग्राम प्रधान सचिव का कार्यालय खोलने के विरोध मे कचहरी मे धरना दिया तथा ज्ञापन सौंपा।
कचहरी परिसर मे एकत्रित गंाव बेहडा थ्रू के ग्रामीणो ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन मे आरोप लगाते हुए बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा दलित बस्ती के सार्वजनिक गुरू रविदास मंदिर/बारात घर बेहडा थ्रू लगभग सन 1980 से निर्मित है व सुचारू रूप से उपयोग मे हैं। आरोप है कि वर्तमान ग्राम प्रधान बेहडा थ्रू ने राजस्व विभाग के आबंटन एवं बिना ग्राम सभा की खुली बैठक मे कोई आम सहमति /वैघ प्रस्ताव पास कराये ग्रामीणो के विरोध के बावजूद उक्त सार्वजनिक गुरू रविदास मंदिर/बारात घर को दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से कब्जा कर लिया है। ग्रामीणो ने धरने के माध्यम से उक्त मामले की जांच एवं कार्यवाही की मांग की। इस दौरान इन्द्रजीत,राधेश्याम,अमित, रिंकू,जोनी, रोबी प्रकाश, कामेश, जोनी, प्रमोद, सुशील, सर्वन्द्र आदि दर्जनो ग्रामीण मौजूद रहे।
अनियंत्रित कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला गंभीर रूप से घायल
खतौली। खतौली थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला घायल हो गयी। तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा खतौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत भैंसी के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुआ। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार महिला, जिसकी पहचान तमीना के रूप में हुई है, बुरी तरह घायल हो गई। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला तमीना को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। महिला के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है।
बेकाबू कार खेत में घुसी
बुढ़ाना। फुगाना थाना क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर एक सड़क हादसा हुआ। शामली की ओर से आ रही एक बलेनो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी सीमेंट की दीवार तोड़ते हुए खेत में जा घुसी। हादसे में कार चालक बाल-बाल बच गया। कार में सवार चालक लुसाना, थाना बुढ़ाना क्षेत्र का निवासी था और अपने गांव लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार तेज होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। इस दुर्घटना में चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हजारों रुपये के नुकसान का अनुमान है। घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना के समय सड़क पर कोई अन्य वाहन या राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया। इससे किसी प्रकार की जनहानि या अन्य व्यक्ति को चोट नहीं पहुंची। हादसे के बाद कुछ समय तक मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही। इस दुर्घटना में केवल वाहन को नुकसान हुआ और चालक सुरक्षित बच गया।
पुलिस ने 24 घंटे में बाइक चोर को दबोचा
चरथावल। पुलिस ने बाइक चोरी की घटना का मात्र 24 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी रितिक पुत्र चीलू, निवासी ग्राम हैबतपुर, थाना चरथावल, जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की। यह कार्रवाई उपनिरीक्षक राजेश शर्मा, कांस्टेबल तेजेंद्र धामा और कांस्टेबल राहुल गिरी की टीम ने सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर की। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पूर्व मुख्यमंत्राी अखिलेश यादव के जन्मदिन सप्ताह पर दी मैंगो पार्टी
राजनीतिक, सामाजिक शख्सियत एवं पत्रकारों ने पहुंचकर मैंगो पार्टी से दिया सदभाव का संदेश
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद कादिर राणा द्वारा अपने आवास पर समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन सप्ताह पर मैंगो पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या मे राजनीतिक, सामाजिक व पत्रकारों ने पहुंचकर मैंगो पार्टी में आम का लुत्फ उठाया। वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद कादिर राणा ने इस अवसर पर कहा कि इतनी व्यस्त जिंदगी में हमें आपस में बैठकर भी समाज में एकता व भाईचारे को मजबूत करने पर चर्चा के साथ सौहार्द का संदेश देना चाहिए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन सप्ताह के अंतर्गत उनके संघर्ष पर चर्चा के साथ मैंगो पार्टी का आयोजन किया गया। उन्होंने इस अवसर पर सामाजिक बुराइयों को दूर करने के साथ आपस में मिलकर भाईचारे एव सौहार्द को मजबूत करने की अपील की। मैंगो पार्टी में पूर्व सांसद कादिर राणा द्वारा पत्रकारिता जगत की अनेक हस्तियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पत्रकार बंधु हस्तियों के अलावा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजकुमार यादव समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा प्रदेश सचिव विनय पाल प्रमुख प्रदेश सचिव चैधरी इलम सिंह गुर्जर,पूर्व मंत्री मुकेश चैधरी,पूर्व मंत्री महेश बंसल,पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन,सपा नेता अब्दुल्ला राणा,पूर्व सदस्य अल्पसंख्यक आयोग मुफ्ती जुल्फिकार,सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर, समाजवादी शिक्षक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल,सपा नेता शौकत अंसारी,साजिद हसन,कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतपाल कटारिया,पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस सुबोध शर्मा,सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव दर्शन सिंह धनगर,पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा डॉ इसरार अल्वी,पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती,अलीम सिद्दीकी,डॉ नरेश विश्वकर्मा, जोगेंद्र सैनी,असद पाशा, शमशेर मलिक, समाजवादी महिला सभा जिलाध्यक्ष पूजा अनिल अंबेडकर,सपा नेत्री डॉ मोनिका सिंह,बालेंद्र मौर्य, सुमित पंवार बारी, डॉ नरेश विश्वकर्मा,नासिर खान, युधिष्ठिर पहलवान, समाजवादी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर वाहिनी जिलाध्यक्ष लोकेंद्र सिमरथी, पैगाम ए इंसानियत के अध्यक्ष हाजी आसिफ राही, सुरेशचंद पाल,नेपाल सिंह प्रधान, सपा नेता सतबीर त्यागी, हनीफ इदरीसी,नदीम मलिक, सेकुलर फ्रंट अध्यक्ष गौहर सिद्दीकी,अताउर रहमान,पूर्व सभासद मुन्ना,अनीस साहिल मुस्तकीम प्रधान,जुल्फिकार कुरैशी,पूर्व प्रमुख विमला देवी,शाहिद गौड,मसरूर कुरैशी,सागर कश्यप,सलीम अंसारी, राशिद जैदी,सैयद मेंहदी सहित अनेक राजनीतिक सामाजिक शख्सियत मौजूद रहे।
शराब ठेका संचालकों के साथ की बैठक
छपार। कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारी लगातार सतर्कता बरत रहे हैं। इसी क्रम में सीओ सदर विनय कुमार द्विवेदी ने रामपुर तिराहा क्षेत्र में शराब ठेका संचालकों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर स्थित ठेकों का निरीक्षण भी किया।
बैठक के दौरान, सीओ सदर ने ठेका संचालकों को निर्देश दिए कि वे दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर स्थित अपने शराब ठेकों के सामने पर्दे लगाएं। साथ ही, शराब की बिक्री निर्धारित मूल्य पर ही की जाए और किसी भी प्रकार का ओवररेट न लिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि ओवररेट की शिकायत मिलने पर संबंधित ठेका संचालक के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। सीओ द्विवेदी ने ठेकों की कैंटीन और आसपास के क्षेत्रों की भी जांच की। उन्होंने संचालकों को यह भी निर्देश दिया कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या माहौल खराब करने वाला दिखे तो तुरंत 112 या स्थानीय पुलिस को सूचना दें। सीओ सदर विनय कुमार द्विवेदी ने रामपुर तिराहा चैकी प्रभारी सुभाष चंद्र और पुलिस बल के साथ गहनता से चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने आसपास के लोगों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने लोगों से शराब खरीदकर अपने घर पर पीने और सार्वजनिक माहौल खराब न करने की अपील की। सीओ सदर ने बताया कि मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा चैकी क्षेत्र में कांवड़ यात्रा का आगमन शुरू हो गया है। बाहर से आने वाले श्रद्धालु जल लेकर जा रहे हैं। उन्होंने ठेका संचालकों को सुरक्षा के मद्देनजर आसपास भीड़ न लगने देने के निर्देश दिए। माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
16 साल पुराने हत्याकांड में फैसलाः दो अभियुक्तों को फांसी की सजा
मुजफ्फरनगर। 16 साल पुराने राजवीर सिंह हत्याकांड में फास्ट ट्रैक कोर्ट-3 ने दो मुख्य आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई है। जिला न्यायाधीश रवि दिवाकर की अदालत ने सोमवार को सहदेव उर्फ पप्पू और प्रमोद को दोषी करार देते हुए यह फैसला सुनाया। यह घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के तितावी थाना क्षेत्र के माड़ी गांव में 2010 के प्रधानी चुनाव की रंजिश से जुड़ी है।
कोर्ट ने दोनों दोषियों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि जुर्माना अदा न करने की स्थिति में अतिरिक्त सजा का प्रावधान होगा। वर्ष 2010 में माड़ी गांव में ग्राम प्रधान पद के चुनाव को लेकर राजवीर सिंह की हत्या की गई थी। राजवीर सिंह एक पक्ष के प्रमुख उम्मीदवार के समर्थक थे। चुनावी प्रतिद्वंद्विता के चलते विरोधी पक्ष ने उन्हें रास्ते में गोली मार दी थी। हमलावरों की अंधाधुंध फायरिंग से राजवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और सहदेव उर्फ पप्पू, प्रमोद सहित कुल चार लोगों के खिलाफ हत्या, साजिश और आम्र्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे फास्ट ट्रैक कोर्ट को स्थानांतरित कर दिया गया था। इस मामले के दो अन्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए थे। पुलिस के अनुसार, इन दोनों ने कथित तौर पर पुलिस पर फायरिंग की थी, जिसके जवाब में हुई गोलीबारी में उनकी मौत हो गई। इस प्रकार, कुल चार आरोपियों में से दो पहले ही मारे जा चुके थे, और अब शेष दो को अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है।
फास्ट ट्रैक कोर्ट-3 के पीठासीन अधिकारी ने सुनवाई के दौरान गवाहों के बयान, फॉरेंसिक रिपोर्ट, हथियारों की बरामदगी और अन्य सबूतों को ध्यान में रखते हुए दोनों को दोषी पाया। कोर्ट ने कहा कि यह हत्या चुनावी रंजिश में पूर्व नियोजित थी, जिसमें निर्दाेष व्यक्ति की जान ली गई। ऐसे जघन्य अपराध में कड़ी सजा जरूरी है ताकि समाज में अपराधियों में दहशत बनी रहे। परिवार वालों ने फैसले का स्वागत किया है। राजवीर सिंह के परिजनों ने कहा, “16 साल बाद भी इंसाफ मिला, यह हमारी लगातार लड़ाई का नतीजा है।” वहीं, गांव के लोग भी इस फैसले से संतुष्ट नजर आए। इस मामले में कुल 16 साल लगे। कई गवाहों के मुकरने, सबूतों के इकट्ठा करने और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं के कारण देरी हुई। फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना से ऐसे पुराने मामलों में तेजी आई है।
मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का सीएमओ ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरसौली, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुटबा,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोयला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरबालियान, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोहजनी तागान तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोपाडा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी व्यवस्था, दवा वितरण, जांच सुविधाओं, टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं तथा मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में आने वाले मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सेवाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉ. सुनील तेवतिया ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को उनके निकट ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, इसलिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
उन्होंने सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर साफ-सफाई, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, जांच सुविधाओं तथा अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र लाभार्थी को स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर नियमित निरीक्षण किए जा रहे हैं तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


