समाचार (Muzaffarnagar News)
पुलिस और शातिर वाहन चोर के बीच मुठभेड़, बदमाश घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर शिलाजुंडी के जंगलों के पास पुलिस और एक शातिर वाहन चोर के बीच सीधी मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जिसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए बदमाश के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल और नकदी बरामद हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नई मंडी पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को आता देख पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी और मौके से भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली भाग रहे बदमाश के पैर में जा लगी और वह लड़खड़ाकर गिर पड़ा। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। मुठभेड़ के बाद हुई बरामदगी व पहचान मामले की जानकारी देते हुए सीओ नई मंडी सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी ने अपना नाम ओसामा पुत्र अहमद हसन, निवासी ग्राम तेवड़ा (थाना ककरौली, जनपद मुजफ्फरनगर) बताया है। आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा (315 बोर), जिंदा व खोखा कारतूस, एक काले रंग की चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल तथा नकदी बरामद की गई है। घायल बदमाश को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है और मामले में अग्रिम वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
तीन दिवसीय धरना शुरूः तीसरे वेतन संशोधन व पेंशन वृद्धि की मांग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। बीएसएनएल ईयू तथा पेंशनर्स एसोसिएशन एआईबीडीपीए द्वारा संयुक्त रूप से केंद्रीय कार्यालय नई दिल्ली के आह्वान पर तीन मुख्य मांगो,तीसरे वेतन (थर्ड पीआर सी) संशोधन, बीएसएनएल पेंशनरों का पेंशन संशोधन तथा संविदा कर्मियों की छंटनी पर रोक लगाना आदि के लिए पटेलनगर टेलीफोन एक्सचेंज परिसर मे तीन दिवसीय धरने दिनांक 22 से 24 जौलाई 2026 के प्रथम दिन काफी संख्या मे कार्यरत एवं सेवानिवृत्त साथियो ने भाग लिया। अध्यक्षता एन पी निगमने की तथा संचालन आर यू सिंह ने की।इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि श्री रामबीर सिंह परिमंडलीय सचिव,संचार निगम पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश (पश्चिम) भी उपस्थित रहे।गणेश दत्त शर्मा,जनार्दन शर्मा,एन डी त्यागी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। परिमंडलीय अध्यक्ष मो इसराईल ने भी सम्बोधित किया।इस अवसर पर आर यू सिंह, गणेश दत्त शर्मा,एन डी त्यागी, जनार्दन शर्मा,एस पी सिंह, ओमकार शर्मा,सुल्तान सिंह,देवेंद्र वर्मा,जेपी गुप्ता, सतीश कुमार, खेमचंद, राजबीर सिंह,यू एन त्रिपाठी, सुरेश शर्मा,आदिल, रामबली, राधेश्याम सैनी,जय प्रकाश,यू एन मिश्रा, रामाधार,घनश्याम, राम अवतार , जयकिशन,जय सिंह, राम आधार,आर पी शर्मा, राधेश्याम सैनी, लालचंद,बृजमोहन शर्मा, हरिश्चंद्र,वी के शुक्ला,मंजू,यू सी शर्मा, रामशरण, सुरेंद्र, रामसिंह आदि भारी संख्या मे पेन्शनरस उपस्थित रहे।
पुलिस मुठभेड़ में गौकशी का वांछित 25 हजार का इनामी घायल, गिरफ्तार
खतौली । मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना खतौली पुलिस और गौकशी के अभियोग में वांछित चल रहे एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल और गौकशी के उपकरण बरामद हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अतरपुरा से मढ़करीमपुर जाने वाले रास्ते पर खतौली पुलिस टीम गश्त व संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस ने जब बाइक सवार को रुकने का इशारा किया, तो उसने पुलिस को देखकर गाड़ी वापस मढ़करीमपुर की तरफ मोड़ दी और तेजी से भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो कुछ ही दूरी पर बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद बदमाश बाइक छोड़कर जंगल की तरफ भागा और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग झोंक दी। पुलिस टीम ने खुद का बचाव करते हुए चेतावनी दी, लेकिन बदमाश लगातार फायरिंग करता रहा। इसके बाद पुलिस ने साहसिक कदम उठाते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली बदमाश के पैर में लग गई और वह वहीं गिर पड़ा। पकड़े गए घायल बदमाश का नाम शुऐब पुत्र ईशाक (निवासी शाहजहां कॉलोनी, थाना लिसाड़ी गेट, जनपद मेरठ) है। पकडे गये शातिर से 01 तमंचा 12 बोर (01 जिंदा व 02 खोखा कारतूस), 01 बिना नंबर प्लेट की हीरो मोटरसाइकिल भारी मात्रा में गौकशी करने के उपकरण बरामद किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त शुऐब एक शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके खिलाफ मुजफ्फरनगर और मेरठ के विभिन्न थानों में गौकशी, आम्र्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और जानलेवा हमले (ठछै) जैसी संगीन धाराओं में करीब 9 मुकदमे दर्ज हैं। वह थाना खतौली से गौकशी के दो मामलों (मु०अ०सं० 234/26 व 190/26) में काफी समय से वांछित चल रहा था। पुलिस ने घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और उसके खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम में कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी दिनेश चंद बघेल, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजकुमार बालियान, उपनिरीक्षक अनिल तोमर, चरन सिंह, मनीष सिंह, संजय तोमर तथा मुख्य आरक्षी धीरेंद्र व आरक्षी प्रवीन और अजीत ने किया।
प्रगतिशील सद्भावना मंच ने किया बुढ़ाना, चरथावल और बिजनौर सीट से प्रत्याशियों का ऐलान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। प्रगतिशील सदभावना मंच ने विभिन्न राजनीतिक दलों का एक गठबंधन बनाया है। जो उसी के बैनर तले वे प्रदेश मे चुनाव लडेंगे।
किसान मजदूर यूनियन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुक्रमपाल कश्यप ने बताया कि उनके गठबंधन मे आॅल इंडिया अवामी हिन्द पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय जनता दल के रा.अध्यक्ष देवेन्द्र सिह गुर्जर, रा.उदय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजूपाल पाल एवं महर्षि कश्यप भारतीय समाज पार्टी के रा.अध्यक्ष करतार सिंह कश्यप ने बताया कि हम सभी दलो ने मिलकर एक प्रगतिशील सदभावना मंच बनाया है। इसके बैनर तले पिछडा वर्ग व अति पिछडा वर्ग के लोग शामिल हो रहे है। उत्तर प्रदेश मे पिछडा व अति पिछडा वर्ग की हिस्सेदारी 70 प्रतिशत है। इसी के आधार पर उत्तर प्रदेश मे चुनाव लडा जाएगा। उन्होने कहा कि सदभावना प्रगतिशील मंच बुढाना सीट पर राव नदीम एडवोकेट,चरथावल सीट से सुक्रमपाल कश्यप,बिजनौर सदर से करतार सिह कश्यप को प्रत्याशी बनाकर चुनाव मैदान मे उतार रहा है। मंच शीघ्र ही अन्य सीटो पर भी प्रत्याशी घोषित करेगा। इस दौरान काफी संख्या मे विभिन्न दलो के गठबंधन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वांछित शराब तस्कर खुर्शीद मुठभेड में घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। नई मंडी थाना पुलिस और एक फरार शराब तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में शराब तस्कर खुर्शीद के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। खास बात यह है कि पिछले 12 घंटे के भीतर जिले में यह चैथी पुलिस मुठभेड़ है, जिसमें बदमाश को गोली लगी। उल्लेखनीय है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। सीओ नई मंडी सुनील कुमार के अनुसार, आरोपी खुर्शीद शराब तस्करी के दो मामलों में वांछित चल रहा था और उसके खिलाफ शराब तस्करी सहित विभिन्न धाराओं में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति नई मंडी थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पीछे मौजूद है। सूचना मिलते ही बागोवाली चैकी प्रभारी संदीप चैधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी और गन्ने के खेत की ओर भागने लगा। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें खुर्शीद पुत्र सद्दीक के पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से पुलिस ने एक अवैध तमंचा, कारतूस और तीन खोखा कारतूस बरामद किए हैं। घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। सीओ नई मंडी सुनील कुमार ने बताया कि खुर्शीद काफी समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। विश्वसनीय सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई।
आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। हाल के दिनों में हुई लगातार मुठभेड़ों को पुलिस अपराध नियंत्रण अभियान का हिस्सा बता रही है।
व्यापार बंधु की बैठक में उठाई व्यापारियों ने प्रमुख समस्याएं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। विकास भवन सभागार में आयोजित व्यापार बंधु की जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता, कमल किशोर कंडारकर मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति शोभित श्रीवास्तव उपायुक्त राज्य व्यापार कर के संचालन में में आहुत बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल मुजफ्फर नगर के महानगर अध्यक्ष अजय कुमार सिंघल द्वारा व्यापारियों व जनहित से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करते हुए महावीर चैक व टाऊन हाल बिजली घर की विद्युत सप्लाई में अत्यधिक व्यवधान होने, व समाधान न होने पर रोष प्रकट किया गया। झाँसी रानी चैक पर छोटे छोटे बच्चों के स्कूल के सामने डिवाइडर बन्द करने पर ऐतराज जताया। पहले की अपेक्षा बरसात में जल भराव कम होने किन्तु रामपुरी, राम लीला टिल्ला, आत्म कुंज आदि जगहों पर भविष्य में जलभराव से निजात दिलाने की माँग की। जनपद में सावन माह में शिव रात्रि के अवसर पर आ रहे कांवड़ यात्रा महाकुंभ में प्रशासनिक अधिकारियों एवम् कर्मचारियों द्वारा संवेदना दिखाते हुए व्यापक जनसहयोग और शिविर संचालकों के साथ ताल मेल और सहयोग से निर्विघ्न और सुन्दर तरीके से संपन्न कराने का आह्वान किया। बैठक में संजय मित्तल, पवन बंसल, पंकज गोयल, सुनील तायल , शलभ गुप्ता, राहुल गोयल, कृष्ण गोपाल मित्तल आदि ने भी समस्याओं से अवगत कराया।
‘‘पानी बचाओ, धरती बचाओ’’ पोस्टर प्रतियोगिता हुई आयोजित
मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकंडरी स्कूल में जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के विषय में जागरूकता के लिए ‘‘पानी बचाओ, धरती बचाओ’’ पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने अपनी तूलिका के माध्यम से अपने मन के भावों को प्रदर्शित किया। प्रतियोगिता प्रमुख पवन सैनी ने बताया कि पोस्टर प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बहुत उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। उन्होंने जल संरक्षण तथा पर्यावरण संरक्षण के महत्व को दर्शाते हुए उद्देश्यपूर्ण एवं मनमोहक पेंटिंग बनाकर अपने विचारों को तूलिका के माध्यम से प्रदर्शित किया। प्रतिभागियों ने अपने कलात्मक भावों के माध्यम से प्रकृति के प्रति गहरी चिंता व्यक्त की तथा पर्यावरण अनुकूल आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया। निर्णायक मंडल प्रमुख महेश कुमार ने प्रतियोगिता के परिणाम घोषित करते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में कक्षा 11 के अनंत ने प्रथम, कक्षा 10 के शगुन ने द्वितीय तथा कक्षा 7 के यश मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इनके अलावा कक्षा 7 की स्वर्णिका, नव्या एवं इराश्री का चयन सांत्वना पुरस्कार हेतु किया गया है।
प्रबन्ध समिति अध्यक्ष सूरत सिंह वर्मा, प्रबन्धक बाल बहादुर एवं उपप्रबन्धक ज्ञानचन्द संगल ने छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई कलाकृतियों की सराहना की तथा विजयी प्रतिभागियों को शुभकानायें प्रदान कीं। इस अवसर पर चित्रकला शिक्षक पवन सैनी के अतिरिक्त कविता सैनी, सोनिया गोयल, दिनेश कुमार आदि सहित समस्त शिक्षकगण का सहयोग रहा।
नो प्लास्टिक यूज जागरूकता रैली का आयोजन
चरथावल। नो प्लास्टिक यूज विषय पर चरथावल विकासखंड के रोहाना स्थित हिमालय पब्लिक स्कूल द्वारा एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और प्लास्टिक मुक्त समाज का निर्माण करना था। तख्तियों और स्लोगन के साथ दिया संदेश
रैली के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हाथों में पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक के उपयोग को बंद करने से संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर रोहाना के प्रमुख मार्गों से पैदल मार्च किया। विद्यार्थियों ने सिंगल यूज प्लास्टिक बंद करो और पर्यावरण बचाओे के नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक किया।
मुख्य चैराहे पर नुक्कड़ नाटक की दी प्रस्तुति
रैली कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए मुख्य चैराहे पर पहुँची, जहाँ विद्यार्थियों ने एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। नाटक के माध्यम से बच्चों ने प्लास्टिक से होने वाले गंभीर दुष्प्रभावों को दर्शाया और इसके स्थान पर पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों (जैसे कपड़े व जूट के थैले) को अपनाने का संदेश दिया। नुक्कड़ नाटक में नैंसी बाल्यान, विशाखा, आरव, अनोखी, रिया, अवनी, वंश, वेदान्त, संस्कार, आर्या, अनुभव, कन्हैया और कुशाग्र सहित कई विद्यार्थियों ने शानदार अभिनय किया, जिसकी उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की।
एनसीसी कैडेट्स की नई भर्ती में 70 छात्रों ने दिखाया दम
भोपा। जनता इंटर कॉलेज भोपा में 82 यूपी एनसीसी बटालियन मुजफ्फरनगर के तत्वावधान में कमांडिंग ऑफिसर कर्नल प्रवीण भाल जी के दिशा-निर्देशन एवं एडम आफिसर कर्नल नवीन पराशर जी के मार्गदर्शन में जूनियर विंग में एनसीसी कैडेट्स की नई भर्ती की गई। प्रथम चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं दूसरे चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की गई। भर्ती प्रक्रिया में 70 पंजीकृत छात्रों जिनमें 41 ब्वायज एवं 29 गल्र्स ने हिस्सा लिया।चयन प्रक्रिया के दौरान शारीरिक एवं लिखित परीक्षा आयोजित की गई। दोनों चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 43 छात्र -छात्राओं का अंतिम रूप से चयन किया जाएगा।
फिजिकल परीक्षा के प्रथम चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा के अन्तर्गत दौड़ प्रतिस्पर्धा में हरी झंडी दिखाकर छात्रों को रवाना करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने कहा कि एनसीसी सैन्य विभाग का एक अभिन्न अंग है। इससे कैडेट्स में देश एवं समाज सेवा का जज्बा पैदा होता है। कैरियर निर्माण में भी एनसीसी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि विद्यालय खेल, अनुशासन और अन्य पाठ्य सहगामी क्रिया-कलापों में ग्रामीण क्षेत्र की शिक्षण संस्थाओं में नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।चीफ ऑफिसर रमन सिंह ने छात्रों को जानकारी देते हुए बताया कि एनसीसी केवल एक पाठ्यक्रम नहीं, अपितु युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, और देशभक्ति की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। केन्द्रीय एवं राज्य स्तर पर एनसीसी कैडेट्स को विभिन्न विभागों की भर्तियों में बोनस अंक अर्जित किए जा रहें है। इसके साथ ही एनसीसी कैडेट्स रक्तदान,नागरिक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, वृक्षारोपण, रक्तदान जैसी सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेकर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। छात्र जीवन में ही यदि युवाओं को सैन्य प्रशिक्षण व अनुशासित जीवन शैली का अनुभव मिल जाए तो उनके भारतीय सेना, अर्धसैनिक बलों व अन्य सुरक्षा बलों में जाने का मार्ग आसान हो सकता है।इस अवसर पर मेजर अरविंद कुमार, वरिष्ठ प्रशासनिक लिपिक विनोद कुमार, कार्यालय सहायक मेहर सिंह,हवलदार अमनदीप, हवलदार अनिल कुमार सहित सैन्य एवं एनसीसी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के, संस्थापक अध्यक्ष , स्व. श्री नेकीराम गर्ग जी की 18वी पुण्य तिथि पर , उन्हें श्रद्धांजलि अर्पण करने के निमित्त वर्धमान जैन भवन, निकट चैड़ी गली बिजली घर, नई मंडी मुजफ्फरनगर में, रक्तदान एवं ब्लड शुगर, हार्ट , आँख, दांत चेकअप निशुल्क महाशिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ, मुख्य अतिथि (माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश सरकार) श्री कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका चेयरपर्सन श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप , वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योगपति, गौरव स्वरूप, शिव नारायण अग्रवाल, अंकुर गर्ग, पूर्व चेयरमैन पंकज अग्रवाल, संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित गर्ग, प्रदेश वरिष्ठ प्रचार मंत्री अनिल कंसल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, के द्वारा, संगठन के संस्थापक अध्यक्ष, व्यापारी हृदय सम्राट स्व. श्री नेकीराम गर्ग जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। कार्यक्रम का संचालन, प्रदेश युवा महामंत्री जयवीर सिंह एवं नगर महामंत्री सुमित गर्ग ने किया। प्रदेश संगठन मंत्री हर्षवर्धन जैन, जिलाध्यक्ष रामकुमार तायल, नगर अध्यक्ष नरेंद्र मित्तल, नगर युवा अध्यक्ष राजीव सिंघल एवं मंडी इकाई के अध्यक्ष प्रवीण जैन ने समस्त अतिथिगण का स्वागत किया । शिविर में- हार्ट, आँखें और दांतों का चेकअप , रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिड टाउन एवं मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के सौजन्य से हुआ।प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा, प्रदेश मंत्री ओमकार अहलावत, नई मंडी प्रभारी कमल किशोर गोयल ने सभी का आभार व्यक्त्त किया। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यवीर वर्मा, अलमासपुर इकाई के महामंत्री सुनील सैनी, व सोहनलाल गर्ग ने सभी रक्त दाताओं और मरीजों के रजिस्ट्रेशन किए और जिला युवा अध्यक्ष सरदार रणजीत सिंह एवं नगर युवा अध्यक्ष राजीव सिंघल ने सभी रक्तदाताओं के प्रशस्ति पत्र तैयार करके स सम्मान वितरित कराये। मीडिया को न्यूज मिलने तक, लगभग 70 रक्तदाताओं और 150 मरीजों के रजिस्ट्रेशन हो चुके थे, और शिविर अभी चल ही रहा था। कार्यक्रम में लोकप्रिय मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल का सभी ने अभिनंदन किया और मान्य मंत्री जी ने अपने उद्बोधन में समाज सेवा के इस कार्य के लिए संगठन की भूरी- भूरी प्रशंसा करते हुए सदैव साथ रहने का वायदा किया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंकज अग्रवाल, डाक्टर एमके बंसल, अशोक अग्रवाल, श्रीमती अंजू अग्रवाल, पुष्पेंद्र अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, कुश पूरी, सी ए अजय अग्रवाल, नीलकमल पुरी, बीजेपी नेता श्रीमोहन तायल, सुनील तायल, सभासद विपुल भटनागर, विकास गुप्ता, अंचित मित्तल, शोभित गुप्ता, हर्ष सिंघल, अभिषेक मित्तल, गौरव मित्तल, रविंद्र शर्मा, जितेंद्र कुच्छल, राकेश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, जिला महामंत्री बागेश अग्रवाल, सोहनलाल गर्ग, प्रकाश मार्केट के अध्यक्ष हर्ष संगल, जिला कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, राजीव गुप्ता , जिला युवा महामंत्री मोहित मलिक, सीए अजय अग्रवाल, सीए मनीष बंसल, अमित मित्तल, निखिल मित्तल, प्रगति गोयल, वन्दना मित्तल, प्रतिभा बंसल, दिनेश गर्ग, डॉक्टर कमल गुप्ता, डॉक्टर विवेक,अजय गर्ग, नगर कोषाध्यक्ष प्रमोद गोयल, नगर इकाई अलमासपुर के प्रभारी शिवकुमार चैधरी, अध्यक्ष यशवीर सिंह राठी, महामंत्री सुनील सैनी, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, एवं ललित माहेश्वरी,सचिन अग्रवाल, सत्यवीर वर्मा, सुरेन्द्र अग्रवाल, प्रमोद मित्तल, कृष्णगोपाल मित्तल, संजय मिश्रा,श्री कमल किशोर गोयल जी, विवेक कुच्छल, सपन गर्ग, अमित मित्तल, सोहन लाल गर्ग, नवीन मित्तल, हरीश चैधरी, संजय गर्ग, सुरेश जैन, विमल गुप्ता ,मयंक गर्ग,अमित अग्रवाल, बागेश अग्रवाल, नगर युवा कोषाध्यक्ष हर्ष सिंघल, कुलदीप मित्तल, मनोज सिंघल,राजेश भाटिया,अजय जैन, ईशु अग्रवाल,संजीव वर्मा, अनुराग सिंघल, राजकुमार गुप्ता, शिवचरण गर्ग,पवन गोयल आदि अनेकों महानुभाव उपस्थित रहे व सभी ने स्वादिष्ट जलपान का रसावादन किया और कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रसंसा की।
डीएम और जिलाध्यक्ष ने दिखाई राष्ट्रीय खुरपका-मुंहपका अभियान के 8वें चरण का किया शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद में राष्ट्रीय खुरपका मुंहपका अभियान के आठवें चरण का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा द्वारा सचल पशु चिकित्सा वाहनों को कलेक्ट्रेट परिसर से तथा श्री सुधीर सैनी, जिलाध्यक्ष भाजपा द्वारा मोबाइल वैटनरी युनिट वाहनों को विकास भवन प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है तथा पशुपालकों की आजीविका का मुख्य साधन है इसलिए इन मूक पशुओं को रोगमुक्त रखना हमारी बड़ी जिम्मेदारी है। सभी पशु चिकित्सा विभाग के कार्मिक पूर्ण लगन से उक्त कार्य को 45 दिवस के अभियान में पूर्ण करें। जिलाध्यक्ष भाजपा द्वारा पशुपालन विभाग के कार्मिकों द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए एफ०एम०डी० टीकाकरण तथा निराश्रित पशुओं की चिकित्सा व संरक्षण कार्य में और मनोयोग से कार्य करने का आहवान किया गया। मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डा० जितेन्द्र गुप्ता द्वारा बताया गया कि उक्त अभियान सितंबर तक चलेगा। कुल 45 दिन के अभियान में 531200 दुधारू पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण 31 टीमों के द्वारा गांव-गांव जाकर किया जाएगा। नोडल अधिकारी डा० सुमित कौशिक द्वारा बताया गया कि खुरपका मुंहपका रोग में पशुओं में तेज बुखार के साथ मुंह व पैर में छाले पड जाते हैं जिससे पशु खाना पीना छोड़ देता है जिससे कमजोर होकर उठने में असमर्थ हो जाने से धीरे धीरे मृत्यु को प्राप्त हो जाता है इसलिए पशुओं में समय से बचाव हेतु वर्ष में दो बार टीकाकरण कराया जाना अतयंत आवश्यक है। पलैग ऑफ के समय डा० संदीप सिंह, जनपद के विकास खंड के उपमुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी व पशुचिकित्सा अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
गाजियाबाद के 4 युवा शिवभक्त गौ सेवा का संकल्प लेकर निकले
मुजफ्फरनगर। धर्म और राष्ट्रभक्ति के अनोखे संगम के साथ गाजियाबाद के चार युवाओं ने इस वर्ष कांवड़ यात्रा में एक अनूठी मिसाल पेश की है। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे मगन, राहुल चैधरी, रमन चैधरी और यश शर्मा गाजियाबाद के शिवालय की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। खास बात यह है कि यह चारों शिवभक्त लगातार दूसरी बार हरिद्वार से भारी मात्रा में गंगाजल लेकर पैदल यात्रा कर रहे हैं। इस बार यात्रा में राहुल चैधरी 71 लीटर, मगन 51 लीटर, यश शर्मा 21 लीटर और रमन चैधरी 21 लीटर गंगाजल की विशाल कांवड़ उठाकर भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए अग्रसर हैं। अपनी इस कठिन और निष्ठापूर्ण यात्रा के दौरान चारों युवाओं ने देशवासियों के लिए एक विशेष संदेश भी दिया है। हमारी भगवान भोलेनाथ से यही प्रार्थना है कि देश में सुख, शांति और समृद्धि रहे। देश के विकास के साथ-साथ समाज के प्रत्येक व्यक्ति को गौ-माता की सेवा और संरक्षण का संकल्प जरूर लेना चाहिए। यह इन भोलोकं की लगातार दूसरी बार भारी कांवड़ यात्रा है ।
व्यास पूजा का भव्य आयोजन हुआ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के सचिव अतुल कुमार गर्ग ने बताया की गांधी कॉलोनी,पचेड़ा रोड,बारात घर पर महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा (व्यास पूजा)का भव्य आयोजन हुआ।शामली, झिंझाना,खतौली,मीरापुर, देवबन्द आदि निकटवर्ती नगरो से भी सैकड़ो की संख्या में महाराज श्री के अनुयायियों ने भाग लिया। आशीर्वचन मे महाराज श्री ने गुरू पूर्णिमा (व्यास पूजा) के महत्व को समझाया जिसे सुनकर खचाखच भरे परिसर मे उपस्थित छह सौ के करीब श्रद्धालुजन मन्त्रमुग्ध हो गये। कार्यक्रम का संचालन अतुल गर्ग एवं एड अमरकांत गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। माननीय मन्त्री कपिल देव अग्रवाल ने भी महाराज श्री से आशीर्वाद लिया।कार्यक्रम मे मुख्य रूप से वरिष्ठ समाज सेवी देवराज पंवार, गिरीश अग्रवाल,डाॅ मनोज काबरा, सुरेंद्र अग्रवाल, शामली चेयरमैन अरविंद संगल , खुर्शीद आलम,सुभाष गर्ग, सुभाष गोयल,अजय गर्ग, होतीलाल शर्मा,दिवाकर सोलंकी,अमित गर्ग, सुनील शर्मा,कल्पना, मुस्कान, सुनीता शर्मा,मनसुख शर्मा,लोकेश चंद्रा,आर के गोयल, विपिन गुप्ता, राजेश वर्मा,महेंद्र रावत,आशीष गुप्ता, अजय गोयल,एड आर के मलिक,प्रेमप्रकाश अरोरा,संजय, विमल,गरिमा गोयल,पंडित अरूण मिश्रा, अनिता,शोभित गुप्ता, महिका गुप्ता सभासद, मिनाक्षी, सोनिया,रीतू सिंघल,शिशु कांत,डोडाजी आदि तथा काफी संख्या मे मातृशक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत मे अध्यक्ष कमल गोयल एवं रामबीर सिंह द्वारा सभी उपस्थित सम्मानित जनो का ह्रदय से आभार व्यक्त किया।भण्डारा/प्रसाद के उपरांत कार्यक्रम को विश्राम दिया गया।
सोनार समाज को एकजुट करने पर जोर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्री मेढ़ क्षत्रिय सोनार समाज समन्वय समिति ने सोनार समाज को एक मंच पर लाने की दिशा में अपना संगठन विस्तार अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में शहर की वसुंधरा कॉलोनी स्थित जितेंद्र वर्मा के आवास पर समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया और समाज में एकजुटता, संगठन के विस्तार तथा सर्राफा कारोबार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। बैठक समिति के जिला अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा के नेतृत्व में हुई, जिसकी अध्यक्षता राजकुमार मास्टर ने की और संचालन पूर्व सभासद राजेश वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान पवन वर्मा ने राजकुमार मास्टर को पटका पहनाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही समाज के अग्रज अजमीढ़ जी महाराज के चित्र पर श्रद्धापूर्वक नमन कर उन्हें भेंट किया गया।समिति के जिला अध्यक्ष एवं सर्राफा एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा ने कहा कि समन्वय समिति का उद्देश्य केवल बैठकें करना नहीं, बल्कि पूरे जिले में बिखरे समाज को जागरूक कर एक सूत्र में पिरोना है। उन्होंने कहा कि समिति लगातार गली-मोहल्लों में बैठकें आयोजित कर रही है और अब गांव-गांव तथा कस्बों में भी छोटी-छोटी इकाइयों का गठन किया जाएगा, ताकि समाज की भागीदारी और संगठनात्मक शक्ति दोनों बढ़ाई जा सके। उन्होंने कहा कि बैठकों के माध्यम से समाज के लोग एक-दूसरे से परिचित हो रहे हैं और सामाजिक व पारिवारिक समस्याओं के समाधान का भी प्रयास किया जा रहा है। समाज की नई पीढ़ी को संगठन से जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। बैठक में कटरा मोचियान और सर्राफा बाजार के स्वर्ण एवं रजत कारोबारियों के समक्ष आने वाली विभिन्न व्यावसायिक समस्याओं पर भी गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। व्यापारियों ने सुरक्षा, व्यवसायिक चुनौतियों और संगठन की भूमिका को लेकर अपने सुझाव भी रखे। समिति के पदाधिकारियों ने जोर दिया कि समाज के उत्थान और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन को ब्लॉक एवं बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा।बैठक में भोला शंकर सर्राफ, प्रदीप वर्मा, प्रमोद कुमार, शुभम वर्मा, पूर्व सभासद राजेश वर्मा, महेश वर्मा, आशीष वर्मा, आशु गर्ग, सतीश फौजी, शिवकुमार वर्मा, विजय वर्मा, नरेंद्र भारती, शिवम वर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
मजदूर की हालत बिगडीः चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
मीरापुर। थाना क्षेत्र के गांव शिवपुरी में खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव करते समय एक खेतिहर मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जानसठ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, गांव शिवपुरी निवासी किसान बादल पुत्र सोकिन सिंह के यहां एक मजदूर काम करता था। बुधवार को वह किसान के खेत में फसल पर कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह खेत में ही अचेत होकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे संभालने का प्रयास किया, लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची एम्बुलेंस से मजदूर को तत्काल सीएचसी जानसठ ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका परीक्षण कर प्राथमिक उपचार देने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की प्रारंभिक आशंका यह जताई जा रही है कि कीटनाशक दवा के प्रभाव या जहरीली गैस के संपर्क में आने से उसकी तबीयत बिगड़ी होगी। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। इस घटना के बाद क्षेत्र के किसानों और खेतिहर मजदूरों से कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करते समय मास्क, दस्ताने और अन्य सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग करने की अपील की जा रही है, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन सेवा का चेयरमैन पुत्रा ने किया शुभारंभ
मोरना। मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन सेवा का भोकरहेड़ी कस्बे में शुभारंभ किया गया। कस्बे की अध्यक्ष सरला देवी वामन के प्रतिनिधि और पुत्र सचिन वामन ने इस सेवा का उद्घाटन किया। चेयरमैन प्रतिनिधि सचिन कुमार वामन ने बताया कि यह बस सेवा भोकरहेड़ी बस स्टैंड से शुरू होकर सीकरी तुगलकपुर होते हुए पुरकाजी तक जाएगी। आरंभ में यह बस दिन में तीन बार संचालित होगी। इस बस सेवा से कस्बे के नागरिकों को लाभ मिलेगा और कनेक्टिविटी बढ़ने से रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में कस्बे से अन्य स्थानों के लिए भी बस सेवाएं शुरू की जाएंगी। वर्तमान में भोकरहेड़ी से जिला मुख्यालय तक कोई सीधी बस सेवा नहीं है, जिससे नागरिकों को ई-रिक्शा और टेंपो जैसे वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता है। पुरकाजी बस सेवा शुरू होने से भोकरहेड़ी और आसपास के क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, खासकर हरिद्वार क्षेत्र जाने वाले यात्रियों को सुविधा होगी। भोकरहेड़ी और आसपास के क्षेत्रों से कई युवा और अन्य लोग पुरकाजी और हरिद्वार क्षेत्र की फैक्ट्रियों में काम करने जाते हैं। इस बस सेवा से ऐसे कामकाजी लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। बस संचालक तौसीफ अली ने जानकारी दी कि शुरुआत में बस सुबह, दोपहर और शाम को चलेगी। कुछ दिनों बाद बसों के फेरे बढ़ा दिए जाएंगे और निकट भविष्य में इसका संचालन मोरना और शुक्रताल तक भी किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व सभासद प्रत्याशी सचिन कुमार चैधरी, मोहम्मद शाहिद, नौशाद आलम, शिवकुमार, श्रवण कुमार, सभासद मुस्तकीम अब्बासी, इकबाल अब्बासी, राहुल कुमार और मौ. अनवर सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मेरा वजूद फाउंडेशन की कार्यकारिणी की बैठक होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज, जडौदा, मुजफ्फरनगर में आहूत की गयी। बैठक की अध्यक्षता स्वामी तेजेश्वरानन्द जी द्वारा की गयी। बैठक का संचालन सचिव प्रेरक जैन द्वारा किया गया। मेरा वजूद फाउण्डेशन की नवगठित कार्यकारिणी की बैठक एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पूर्ण हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित एवं स्वागत के साथ हुआ, इसके उपरान्त स्वामी तेजेश्वरानंद जी ने नव गठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को फाउण्डेशन के विजन, उद्देश्यों एवं मूल्यों के अनुरूप निष्ठापूर्वक कार्य करने की शपथ दिलवायी, उन्होंने सभी को सकारात्मक परिवर्तन लाने, नैतिक मूल्यों के संवर्धन, युवाओं के मार्गदर्शन, योग एवं ध्यान, पर्यावरण संरक्षक, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता तथा सामाजिक सेवा के क्षेत्रों में समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। बैठक के दौरान कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किये तथा इस बात पर विस्तृत चर्चा की कि किस प्रकार नई ऊर्जा, नई सोच और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से समाज में जागरूकता, सकारात्मक चेतना एवं जन-कल्याण के कार्याे और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। नवगठित कार्यकारिणी में संरक्षक स्वामी तेजेश्वरानंद जी, समृद्धि त्यागी, पं0 संजीव शंकर, रचना सिंह, चैयरमेन प्रवेन्द्र दहिया, वाइस-चैयरमेन डॉ0 रणवीर सिंह, जनपद मुजफ्फरनगर कार्यकारिणी में अध्यक्ष प्रत्यूष गोयल, उपाध्यक्ष आर्यनराज कौशिक, सचिव प्रेरक जैन, संयुक्त सचिव अंकित चैधरी, संजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार धीमान, लेखा परीक्षक अनिल कुमार शास्त्री, मीडिया संयोजक ज्ञानदीप, मनोज कुमार, कानूनी सलाहकार रितु चैधरी, सलाहकार मण्डल, डॉ0 राजीव कुमार, डॉ0 कीर्तिवर्धन अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य सुदेशवीर, हेमन्त चैधरी, शिव कुमार पाल एवं आदित्य ने अपने-अपने उत्तरदायित्व की शपथ ली। सभी सदस्यों ने फाउण्डेशन के विजन को जन-जन तक पहुंचाने तथा सेवा, संस्कार, सहयोग एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। अंत में सभी ने एकजुट होकर सामाजिक हित में निरन्तर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डा. आर. बी. सिंह को अंतरराष्ट्रीय सम्मान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। चिकित्सा क्षेत्र में एक गौरवपूर्ण उपलब्धि के रूप में मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राज बहादुर सिंह (डॉ. आर. बी. सिंह) को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित “स्क्रोल ऑफ ऑनर” (ैबतवसस व िभ्वदवनत) से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान संयुक्त रूप से द वर्ल्ड हाइपरटेंशन लीग, द यूरोपियन सोसाइटी ऑफ हाइपरटेंशन तथा द इंडियन सोसाइटी ऑफ हाइपरटेंशन द्वारा प्रदान किया गया। यह विशिष्ट सम्मान 17-19 जुलाई, 2026 को हैदराबाद में आयोजित “हाइपरटेंशन एवं कार्डियोमेटाबोलिक विकारों पर वैश्विक शिखर सम्मेलन” के अवसर पर प्रदान किया गया, जिसमें विश्वभर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों ने सहभागिता की। डॉ. सिंह को यह सम्मान उनके उत्कृष्ट चिकित्सा करियर, अद्वितीय नेतृत्व तथा मानव जीवन की देखभाल एवं उसके उत्थान के प्रति आजीवन समर्पण के लिए प्रदान किया गया। हाइपरटेंशन (उच्च रक्तचाप) एवं कार्डियोमेटाबोलिक विकारों के क्षेत्र में उनकी असाधारण विशेषज्ञता के साथ-साथ साक्ष्य-आधारित एवं करुणामय चिकित्सा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता ने वैश्विक चिकित्सा समुदाय में एक उच्च मानक स्थापित किया है। विशेष रूप से, हृदय-स्वास्थ्य को सुदृढघ् करने के क्षेत्र में उनके अथक प्रयासों ने न केवल नैदानिक मानकों को ऊँचाई प्रदान की है, बल्कि असंख्य रोगियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन भी किया है। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञोंकृडॉ. एनरिको अगाबिटी रोसेई, डॉ. गुइडो ग्रासी, डॉ. सी. वेंकट एस. राम, डॉ. एस. एन. नरसिंगन एवं डॉ. सी. एच. वसंत केकृने भी उनके योगदान की सराहना करते हुए इस सम्मान को प्रदान किया। डॉ. आर. बी. सिंह की यह उपलब्धि न केवल मुजफ्फरनगर, बल्कि आसपास के समस्त क्षेत्रों के लिए गर्व का विषय है। चिकित्सा क्षेत्र में उनका यह योगदान युवा चिकित्सकों के लिए प्रेरणास्रोत है तथा समाज के स्वास्थ्य उत्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण उदाहरण प्रस्तुत करता है।
वैदिक पुत्री कन्या पाठशाला, नई मंडी, मुजफ्फरनगर में एनसीसी नामांकन हेतु छात्राओं का चयन सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। 26 यू.पी. गल्र्स बटालियन, एनसीसी के तत्वावधान में वैदिक पुत्री कन्या पाठशाला, नई मंडी, मुजफ्फरनगर में एनसीसी एनरोलमेंट के लिए छात्राओं का चयन उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस चयन प्रक्रिया में लगभग 98 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया, जिनमें से 50 छात्राओं का चयन एनसीसी के लिए किया गया। चयन प्रक्रिया में ट्रेनिंग सूबेदार मेजर राजेंद्र सिंह गुर्जर, सूबेदार सुभाष चंद्र, जीसीआई शालू पंवार एवं नायक सुखपाल ने छात्राओं की शारीरिक दक्षता, अनुशासन एवं योग्यता का परीक्षण किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. राजेश कुमारी एवं एनसीसी अधिकारी कैप्टन बबीता राणा के कुशल नेतृत्व में कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अधिकारियों ने छात्राओं को अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास एवं राष्ट्रसेवा की भावना को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
प्रधानाचार्या डॉ. राजेश कुमारी एवं कैप्टन बबीता राणा ने चयनित छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं में नेतृत्व, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संस्कार विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि चयनित छात्राएँ भविष्य में विद्यालय, जनपद एवं प्रदेश का नाम गौरवान्वित करेंगी।


