Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

शवदाह करने के लिए लकड़ी की ट्राली लकड़ी दान दी

मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण के इस दौर में जिसको जिस तरह से हो पा रहा है वो लोगों की मदद कर रहे हैं भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा द्वारा कोरोना काल के कठिन समय में नदियों में मिल रहे शवों एवं शवदाह करने के लिए लकड़ी खरीदने में अक्षम व लावारिस शवदाह के लिए एक ट्राली लकड़ी शहर बैकुंठ धाम पर एक ट्राली लकड़ी दान दी गई।

इसका उपयोग कोरोना मरीजों, जरुरतमंद व लावारिस शवों की अंत्येष्टि में किया जाएगा।

प्रा० उपाध्यक्ष एवं शाखा संस्थापक परमकीर्ति शरण अग्रवाल व अध्यक्ष सुनील गर्ग द्वारा बताया गया कि इस महाविनाशकारी आपदा के समय में शाखा पूर्व में भी प्रशासन की मदद करते रहे हैं

आगे भी शाखा इस प्रकार के कार्य करती रहेगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अचिन कंसल जी ने अपने संक्षिप्त सम्बोधन में शाखा द्वारा किए गए इस कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि सम्राट शाखा प्रान्त की अग्रणी शाखाओं में से हैं जो लगातार इस प्रकार के कार्य करती रहती है इस प्रकार के कार्य से और शाखाओं को भी इस प्रकार के कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

इस कार्यक्रम के चौयरमेन डॉ वी.डी.भारद्वाज व विनय शर्मा जी का विशेष सहयोग रहा उन्होंने सभी से अपील की इस समय में जो जिस तरह से जरूरतमंदों की सहायता कर सकते हैं

उन्हें अवश्य करनी चाहिए।इस कार्यक्रम में मुख्य सहयोग विजय सिंघल जी का रहा इस अवसर पर अशोक गोयल व संजीव संगल जी का पूर्ण सहयोग रहा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × three =