करंट लगने से विद्युतकर्मी की दर्दनाक मौत, ग्रामीणो द्वारा विरोध एवं हंगामा
चरथावल। विद्युत लाइन मे करंट आने से विद्युतकर्मी की मौत से क्षुब्ध ग्रामीणो ने जमकर हंगामा काटा। ग्रामीणो ने विरोध प्रदर्शन करते हुए शव को ट्रांसफार्मर से उतरने ने नही दिया।
ग्रामीणो द्वारा विरोध एवं हंगामा बढने की सूचना पर सीओ सिटी कुलदीप सिह,शहर कोतवाल योगेश शर्मा,एसओ तितावी राधेश्याम यादव भी मौके पर पहुंच गए।
प्रशासन ओर विद्युत विभाग @UPPCLLKO ने 15 लाख रुपए का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है, एक संविदा पर नोकरी भी, लेकिन भीड़ मान नही रही
— News & Features Network (@mzn_news) May 31, 2021
इस दौरान मौके पर मौजूद एसडीएम सदर दीपक कुमार,सीओ सदर,सीओ सिटी कुलदीप सिह,इंस्पैक्टर कोतवाली योगेश शर्मा,एसओ चरथावल महेन्द्र पाल सिह आदि मय फोर्स के मौके पर मौजूद रहे। बताया जाता है कि ग्रामीण 50 लाख रूपये मुआवजे की मांग कर रहे है। इस हादसे से ग्रामीणो मे रोष बना हुआ है।
भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान भी अन्य पदाधिकारियो के साथ मौके पर पहुंच गए। प्रशासन व विद्युत विभाग ने 15 लाख रूपये मुआवजे का आश्वासन दिया है।
मुज़फ्फरनगर- बेकाबू होकर हंगामा कर रही भारी भीड़ को @muzafarnagarpol चरथावल थाना प्रभारी महेंद्र पाल सिंह ने पढ़ाया कानून का पाठ!
इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने कहा कि अगर लॉ एंड ऑर्डर बिगाड़ा तो दिक्कत में आ जाओगे, पूरा प्रशासन आपके साथ है, सहयोग करो pic.twitter.com/UiHzTR3SVS
— News & Features Network (@mzn_news) May 31, 2021
समाचार लिखे जाने तक इस सम्बन्ध मे समझौते के प्रयास चलते रहे। हालाकि प्रशासन ने परिवार के सदस्य को संविदा पर नौकरी का आश्वासन दिया। परन्तु ग्रामीण इस पर राजी नही हुए। समाचार लिखे जाने तक समझौते के प्रयास चलते रहे।

