समाचार (Muzaffarnagar News)
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कांवड़ मार्ग पर सफाई, पेयजल और रिफ्लेक्टर व्यवस्थाओं की परखी हकीकत
छपार। आगामी श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 को सुचारु, सुरक्षित और स्वच्छ माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने अपनी टीम के साथ कांवड़ मार्ग का विस्तृत निरीक्षण किया। मामला छपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 का है, जहाँ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने हाईवे और उससे जुड़े संपर्क मार्गों पर पहुँचकर व्यवस्थाओं का धरातलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मचारियों एवं अधिकारियों को कांवड़ यात्रा शुरू होने से पूर्व सभी आवश्यक प्रबंध पूरे करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि शिवभक्तों को यात्रा में कोई असुविधा न हो, इसके लिए मार्गों के गड्ढे भरने, पैचवर्क कराने और नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सड़कों के किनारे उगी झाड़ियों की कटाई कराकर मार्ग को चैड़ा और सुगम बनाने को कहा गया। रात्रि सुरक्षा को देखते हुए पूरे मार्ग पर स्ट्रीट लाइटें, बैरिकेडिंग और रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए। डॉ. वीरपाल निर्वाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ मार्ग पर जगह-जगह शुद्ध पेयजल, छायादार विश्राम स्थल, मोबाइल शौचालय और प्राथमिक उपचार (फस्र्ट एड) केंद्रों की व्यवस्था समय रहते पूरी कर ली जाए। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर पुलिस गश्त बढ़ाने की भी बात कही। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मार्ग में लग रहे कांवड़ सेवा शिविरों का भी जायजा लिया। उन्होंने शिविर आयोजकों से बातचीत करते हुए शिविरों के आसपास विशेष साफ-सफाई रखने, कूड़ेदान की व्यवस्था करने और अनुशासन बनाए रखने की अपील की।
सपाईयों ने सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर प्रदेश की राजनीति लगातार गर्म होती जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को समाजवादी पार्टी ने मुजफ्फरनगर में बड़ा प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व चरथावल विधायक पंकज मलिक, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जिया चैधरी और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
सपा नेताओं ने जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार को इस मामले में अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। साथ ही उन्होंने विश्वविद्यालय को लेकर हो रही कार्रवाई, आजम खान से जुड़े मामलों पर गम्भीर सवाल उठाये।
चरथावल विधायक पंकज मलिक ने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर सरकार जिस तरह की कार्रवाई कर रही है, उसे लेकर प्रदेश की जनता के मन में कई सवाल हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को साफ-साफ बताना चाहिए कि उसका जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर क्या रुख है। पंकज मलिक ने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी में सभी धर्मों, सभी जातियों और सभी वर्गों के छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते हैं। ऐसे में यदि आजम खान के मामलों के नाम पर पूरे शिक्षण संस्थान को प्रभावित किया जाता है तो यह हजारों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा विषय है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो रही है तो उसका असर शिक्षा संस्थान और वहां पढ़ने वाले छात्रों पर क्यों पड़ना चाहिए।महावीर चैक प्रकरण को लेकर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष जिया चैधरी के नेतृत्व में एसएसपी कार्यालय पहुंचकर निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में चरथावल विधायक पंकज मलिक, वरिष्ठ सपा नेता राकेश शर्मा, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष पूजा अंबेडकर सहित कई पदाधिकारी शामिल रहे। सपा नेताओं ने पुलिस प्रशासन से पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई।धरना प्रदर्शन में मुख्यरूप से मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक,यूथ ब्रिगेड राष्ट्रीय सचिव फहीम अहमद,सपा नेता शमशेर मलिक, डॉ इसरार अल्वी,सलमान त्यागी,महानगर अध्यक्ष डॉ हनीफ अंसारी एडवोकेट, सैयद फरीद,हाजी गुफरान तेवड़ा,वसीम राणा,सलीम अंसारी, फिरोज अंसारी, सलीम कुरैशी,उम्रदराज अंसारी,अनीस साहिल सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षणः दिये दिशा निर्देश
छपार/पुरकाजी। आगामी श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुगम और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मुजफ्फरनगर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। शनिवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ कांवड़ यात्रा मार्ग का धरातलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
डीएम और एसएसपी ने बझेड़ी फाटक, सिसौना कट, भूराहेड़ी चेक पोस्ट तथा गंगनहर पुल सहित यात्रा मार्ग के कई अति-संवेदनशील और मुख्य स्थानों का बारीक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, मजबूत बैरिकेडिंग और यातायात प्रबंधन से जुड़े सभी कार्य समय रहते पूरे कर लिए जाएं।संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए कि यात्रा मार्ग पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। इसका उद्देश्य किसी भी असुविधा या आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटना है।
डीएम और एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी, मजबूत बैरिकेडिंग और पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता से ड्यूटी करने पर जोर दिया गया। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और कांवड़ियों के आवागमन में बाधा न आने देने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने यात्रा मार्ग पर चल रहे शिवभक्त कांवड़ियों से बातचीत की। उन्होंने उनकी कुशलक्षेम पूछी और सुरक्षित व अनुशासित तरीके से यात्रा पूरी करने की शुभकामनाएं दीं। श्रद्धालुओं से यातायात नियमों और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील भी की गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कमल किशोर कंडारकर, पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महादिक अक्षय संजय सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। जिला प्रशासन ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वाेच्च प्राथमिकता है, और प्रत्येक व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
एसपी देहात ने कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण
बुढ़ाना। आगामी श्रावण माह कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुचारु और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में एसपी देहात अक्षय संजय महाड़िक ने बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में कांवड़ यात्रा मार्ग का धरातलीय निरीक्षण किया तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसपी देहात अक्षय संजय महाड़िक ने बुढ़ाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाले मुख्य कांवड़ मार्गों, प्रमुख चैराहों और संवेदनशील स्थलों का बारीकी से मुआयना किया। उन्होंने सड़क की स्थिति, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग और यातायात प्रबंधन का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को समय से सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। एसपी देहात ने बुढ़ाना कोतवाली प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि कांवड़ मार्ग पर पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यातायात को सुचारु रखा जाए ताकि किसी भी तरह के जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। कांवड़ शिविरों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पूर्ण निष्ठा व शालीनता से कार्य करें। एसपी देहात ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा पुलिस प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन पूरी यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक द्वारा थाना बुढ़ाना क्षेत्रान्तर्गत कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, चिकित्सा सहायता, ट्रैफिक प्रबंधन तथा पुलिस ड्यूटी प्वाइंटों का निरीक्षण किया। इस दौरान महोदय ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क एवं मुस्तैद रहकर ड्यूटी करने, कांवड़ यात्रियों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना श्री गजेन्द्र पाल सिंह, थाना प्रभारी बुढ़ाना श्री सुभाष बाबू अत्री सहित पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
निःशुल्क अंतर्राष्ट्रीय करियर सेमीनार का हुआ आयोजन
खतौली। भंगेला स्थित अमेडा होटल एवं रिसॉर्ट में निःशुल्क अंतर्राष्ट्रीय करियर परामर्श एवं विदेश शिक्षा सेमीनार का सफल आयोजन किया गया। सेमीनार में खतौली और आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों बारहवीं के विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में आर.एम.सी. शिक्षा की विशेषज्ञ टीम मोहम्मद इम्तियाज नूरानी, तबरेज सिद्दीकी, नीलेश झा, डॉ. सबा शेख और मोहम्मद आसिफ ने छात्र-छात्राओं को एक-एक करके व्यक्तिगत परामर्श प्रदान किया।सेमीनार की मुख्य विशेषताएँ- एम.बी.बी.एस. एवं चिकित्सारू भारत और विदेशों कृ रूस, उज्बेकिस्तान आदि में कम खर्च में सुरक्षित चिकित्सा शिक्षा, प्रवेश प्रक्रिया तथा राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के नियमों की जानकारी दी गई। – आधुनिक करियर एवं पाठ्यक्रमरू विमानन कृ पायलट प्रशिक्षण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, आंकड़ा विज्ञान, ई-व्यापार, जर्मन भाषा तथा अंतर्राष्ट्रीय अंग्रेजी भाषा परीक्षा की तैयारी के उपाय बताए गए।- छात्रवृत्ति मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजनाओं और कम खर्च में पढ़ाई के विकल्पों पर विस्तार से चर्चा हुई। आयोजक ने कहा कार्यक्रम के आयोजक डॉ. मोहम्मद अथर (समाजसेवी एवं पूर्व सभासद) ने कहा, हमारा लक्ष्य खतौली के हर बच्चे को सही समय पर सही मार्गदर्शन देना है, ताकि प्रतिभा के बावजूद कोई भी विद्यार्थी जानकारी के अभाव में पीछे न रह जाए। सेमीनार में सहारनपुर से मिर्जा अब्दुल खालिक, रुड़की से महमूद भाई, खतौली से मोहम्मद सालिम, अमीर अंजुम, आदिल मोहसिन, अधिवक्ता अभिषेक गोयल, हाफिज इकबाल, परवेज गाज़ी, मास्टर आबिद अली, मास्टर अब्दुल मलिक, वसीम अहमद, प्रोफेसर नजीर अहमद, हाजी युसूफ, हाजी वसीम सभासद, तासीर हसन, इरशाद जाट, आफाक पठान, तनवीर मिर्जा, नौशाद राणा, मास्टर असलम सिद्दीकी, नदीम अंजुम, नबील कुरैशी, रिजवान फरीदी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. मोहम्मद अथर, मुमताज खान, शादाब अंसारी एवं नौशाद अली का विशेष योगदान रहा। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया।
फैक्ट्री मे मजदूर की मौत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भोपा रोड स्थित एक फैक्ट्री मे मजदूर की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार ककरौली निवासी रामपाल पिछले कुछ समय से भोपा रोड स्थित एक पेपर मिल मे मजदूरी करता था। बताया जाता है कि आज दोपहर के वक्त मशीन की चपेट मे आ जाने से उक्त मजदूर की मौत हो गई। मजदूर की मौत से मिलकर्मियो मे हडकम्प मच गया। मामले की सूचना पर थाना नई मन्डी पुलिस व परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बताया जाता है कि परिजनो द्वारा पुलिस कार्यवाही से इन्कार करने व आपसी समझौते के तहत परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने साथ ले गए। मजदूर की मौत से ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।
सड़क हादसे में मौत
मंसूरपुर। सडक हादसे मे बाईक सवार मजदूर की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गंाव बेगराजपुर निवासी एक व्यक्ति इण्डस्ट्रीज एरिया स्थित फैक्ट्री मे मजदूरी करता था। कि रोजाना की भंाति आज सुबह काम पर जाते वक्त बाईक सवार उक्त मजदूर की ट्रक की चपेट मे आकर मौत हो गई। इस दुखद खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया। परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए तथा हंगामे का प्रयास किया। पुलिस द्वारा समझाने बुझाने पर मामला शान्त हो पाया। जिसके बाद पुलिस ने भीड की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव पोेस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस का कहना है कि अभी इस सम्बन्ध मे कोई तहरीर प्राप्त नही हुई है।
शिवभक्त कांवडिये बढ रहे शिवालयों की ओर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शहर मे शिवभक्त कंावडियो की भीड नजर आने लगी है। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्यो की और जाने वाले शिवभक्त कंावडिये शिव चैक की परिक्रमा कर अपनी यात्रा को आगे बढा रहे हैं।
उत्तर भारत की प्रसिद्ध कंावड यात्रा को लेकर जिला पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। प्रशासन द्वारा कावड यात्रा के मददेनजर विभिन्न व्यवस्थाए की गई है। जिला पुलिस प्रशासन, जिला पंचायत, पालिका प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग की और से व्यवस्था की गई है। ताकि कंावडियो को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो तथा कंावड यात्रा सुगमता के साथ सम्पन्न हो सके। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा तथा एसएसपी संजय वर्मा के दिशा-निर्देश पर कंावडियो के ठहरने, चिकित्सकीय सेवा, स्नान आदि सभी प्रकार की व्यवस्था की गई हैं। हरिद्वा र से गंगाजल लेकर अपने गंतव्यो की और जाने वाले शिवभक्त कंावडिये नगर की हृदय स्थली शिवचैक की परिक्रमा कर आगे बढ रहे हैं। दिन प्रतिदिन कंावडियो की संख्या बढती जा रही है। पालिका प्रशासन द्वारा यात्रा के चलते उचित साफ-सफाई व्यवस्था एवं पथ प्रकाश व्यवस्था आदि व्यवस्थाए की गई हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की और से व्यवस्था की गई है। कंावड मार्ग पर तैनात पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्व का निर्वाह कर रहे हैं। आला अधिकारियो के निर्देशन मे कंावड यात्रा की सफलता हेतु सभी व्यवस्थाओ को दुरूस्त किया जा रहा है। वहीं दूसरी और बम बम भोले के जयघोष से कंावड मार्ग गुंजाएमान हो रहा है।
कराटे प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश के सौजन्य से होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज, जडौदा, मुजफ्फरनगर में तहसील एवं जनपदीय खेल कराटे प्रतियोगिता (बालक एवं बालिका वर्ग) का आयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया, शारीरिक नितिन बालियान, कोच नीरज सैनी, सतकुमार, शिवकुमार द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। जिसमें राजकीय इण्टर कॉलेज, होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज, जडौदा, मुजफ्फरनगर, मु0नगर, डी0ए0वी0 इण्टर कॉलेज, जानसठ, मु0नगर, जैन कन्या पाठशाला इण्टर कॉलेज, मु0नगर, एफ0डी0 इस्लामिया इण्टर कॉलेज, मु0नगर एवं बरला इण्टर कॉलेज, बरला, मु0नगर स्कूल के 40 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें मण्डल स्तर के लिए प्रतिभागियों का चयन किया गया। अण्डर-14 बालक एवं बालिका वर्ग में अनन्त कुमार, युग दहिया, आर्यन कुमार, निशान्त, अभिनव, अरिहन्त, देव, आरव, अनामिका, सोनाक्षी, अदिति, शिवि, पीहू, फबिया का चयन हुआ। अण्डर-17 बालक एवं बालिका वर्ग में उज्जवल, प्रिन्स कुमार, आयुष्मान, उत्कर्ष राठी, रिहान, अक्षरा का चयन हुआ। अण्डर-19 बालक एवं बालिका वर्ग में शरद सिंह, अक्षत, आर्यन, दिव्यांश, शबरीन एवं आशमा का चयन हुआ। निर्णायक मण्डल में सेन्सुई नीरज सैनी व आरती, सहायक निर्णायक में नितिन बालियान एवं सतकुमार मौजूद रहें। होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज के शारीरिक शिक्षक नितिन बालियान ने आशीर्वाद स्वरूप सभी चयनित प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया।
निःशुल्क गीतापाठ संकीर्तन आयोजित; भजनों पर झूमे श्रद्धालु
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के सचिव अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि दक्षिणी कृष्णापुरी में रवि गोस्वामी एडवोकेट के सौजन्य से एवं भगवताचार्य पं होती लाल शर्मा के सानिध्य में निःशुल्क गीतापाठ संकीर्तन आयोजित किया गया। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर विधिवत पूजन के उपरांत अतुल गर्ग द्वारा गणेश,माँ शारदा तथा गुरू वन्दना,ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जाप,भगवत स्तुति गीता मन्त्र,अष्टादश श्लोकी गीतापाठ श्रद्धा भाव से कराया गया। भगवताचार्य पं होतीलाल शर्मा द्वारा जीवन मे सहनशील बनने पर बल दिया ताकि परिवार,रिश्तेदार एवं समाज मे परस्पर प्रेम और सौहार्द बना रहे। गीतापाठ परिवार के रामबीर सिंह ने कहा कि नियमित गीतापाठ से मानसिक शांति, कर्तव्य बोध और सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है। तत्पश्चात भजनभाव मे विमल प्रताप,वृन्दा,राजेश वर्मा, अजय गर्ग,महेन्द्र रावत के भजनों ने सभी उपस्थित श्रोताओ को भक्ति रस मे सराबोर कर दिया गया तथा सभी श्रद्धालु नाच/झूम उठे।इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी देवराज पंवार भी उपस्थित रहे जो कि विगत कई महीनो से गीतापाठ के आयोजन मे सम्मिलित होकर गीतापाठ परिवार का मनोबल बढा रहे हैं। पंवार साहब ने कहा कि नगर के अलग अलग क्षेत्रो,गली,मोहल्लो मे गीतापाठ करके ’घर-घर गीता, हर घर गीता संकल्प का जो जन जागरण,सनातन प्रेम का सार्थक प्रयास किया जा रहा है उसके लिए गीता पाठ परिवार के सदस्यों की मुक्तकंठ से सराहना की।गीताजी की आरती के उपरांत गोस्वामी परिवार द्वारा प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम को विश्राम दिया गया। गीतापाठ के सफल आयोजन में अतुल गर्ग,रामबीर सिंह,देवराज पंवार,सुभाष गर्ग,विपिन गुप्ता,महेंद्र रावत,विमल प्रताप, रवि गोस्वामी, संदीपा गोस्वामी,रेखा,सोनिया सिंह, ममता अग्रवाल,अर्चना, सपना सिंघल,ब्रह्मपाल,मधु, देवेंद्र स्वरूप शर्मा, महेंद्रदत्त, हरिरटन शर्मा, प्रवीण कुमार सिंघल, पुष्पा, ममता गर्ग, अंजू,सुषमा,अरविंद कुमार, सोनू, संजीव वर्मा,पं होती लाल शर्मा,राजेश वर्मा आदि तथा बडी संख्या मे मातृशक्ति का विशेष सहयोग रहा।
प्रांतीय वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता में चमके खिलाडी
मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने प्रांतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर अपना परचम लहराया। अंडर 14 के खिलाडी अभी खोखर को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाडी घोषित किया गया। खेल प्रशिक्षक रविप्रकाश ने बताया कि प्रांतीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर केशवपुरी में गत 21 से 23 जुलाई तक हुआ। जिसमें विद्यालय की वॉलीबॉल टीम के खिलाड़ियों ने अंडर 14, अंडर 17 तथा अंडर 19 वर्ग में प्रतिभाग किया। अंडर 14 वर्ग में अभी खोखर, आरव खोखर, आर्यन चैधरी, अक्ष सालार, यशस्वी सैनी, गौतम पाल, प्रणव राठी, अनुभव चैधरी की टीम ने अपने वर्ग में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। विद्यालय के अंडर 14 की टीम के खिलाड़ियों ने किसी भी अन्य टीम के खिलाड़ियों को कोई अवसर न देते हुए गोल्ड मेडल हासिल करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। जबकि अंडर 17 और अंडर 19 वर्गों में विद्यालय के खिलाड़ियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए सिल्वर मेडल प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि अंडर 17 के दो खिलाड़ियों देवराज व सार्थक चैधरी और अंडर 19 में चार खिलाड़ियों दिव्यांशु, विकास कुमार दुबे, यश कुमार, आशीष का चयन क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वहीं अंडर 14 के अभी खोकर को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया । अंडर 14 के विजयी खिलाड़ी आगामी 8 से 11 सितंबर को वृंदावन में होने वाली क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। कार्यवाहक प्रधानाचार्य महेश कुमार ने विजयी टीमों के खिलाड़ियों को तिलक लगाकर तथा मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। टीमों के शानदार प्रदर्शन पर विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष सूरत सिंह वर्मा प्रबंधक बाल बहादुर एवं उप प्रबंधक ज्ञानचंद संगल ने शुभकामनायें प्रदान की। साथ ही इन खिलाड़ियों को तैयारी कराने वाले खेल प्रशिक्षक रविप्रकाश एवं आशीष कुमार शर्मा को भी बधाई दी। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।
नेत्र चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26 जुलाई, 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री सतीश चंद गोयल और एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री भीम सेन कंसल द्वारा किया गया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष श्री रोहित सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चैथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी जनपद मुजफ्फरनगर के सहयोग से विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल एवं स्वर्गीय विमलावती देवी की पुण्य स्मृति में आँखों के निःशुल्क विराट चिकित्सा कैंप का आयोजन नियमित रूप से किया जा रहा है। वरदान नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी की वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. स्वाति अग्रवाल के द्वारा शिविर में रोगियों के नेत्रों का परीक्षण कर उनको उचित उपचार परामर्श के साथ ही चिकित्सीय सेवा प्रदान की जा रही है।
जुलाई माह के रविवार को आयोजित मासिक शिविर में कुल 105 लोगों को डॉ. स्वाति अग्रवाल द्वारा उचित परामर्श प्रदान करते हुए आवश्यकता के आधार पर दवाईयों का निःशुल्क वितरण भी किया। कैम्प में 19 लोगों की आंखों में मोतियाबिंद की शिकायत पाये जाने पर उनकी इच्छा से निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।
प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस नेत्र चिकित्सा शिविर में मोतियाबिंद के लिए चयनित रोगियों का ऑपरेशन भी निःशुल्क करने की सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। विद्यालय में आगामी नेत्र चिकित्सा शिविर 23 अगस्त, 2026 को सुबह 10 बजे से आयोजित किया जायेगा।
इस दौरान मुख्य रूप से एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री सतीश चंद गोयल, एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री भीम सेन कंसल, एम.जी. पब्लिक स्कूल प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष श्री रोहित सिंघल, वरदान सेवा संस्थान प्रेमपुरी के सचिव श्री पवन गोयल, सीए श्री अजय अग्रवाल, श्री योगेन्द्र जैन और अनिल वर्मा सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। शिविर आयोजन में वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. स्वाति अग्रवाल के साथ विद्यालय स्टाफ से रितु शर्मा, कविता रावल, पूजा शर्मा, कामिनी, राजीव शर्मा, सुरेश रौतेला, अवनीश कुमार और विपिन जैन सहित अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
देशभक्ति और सावन की मनमोहक रचनाएं पढी
मुजफ्फरनगर। सभी को जीविका का अवसर मिले समान।
समता मूलक नीति हो, भारत की पहचान।।
अग्रणी साहित्यिक संस्था वाणी की मासिक काव्य गोष्ठी रामाश्रम (आहता ओलिया) मु.नगर में संपन्न हुई। गोष्ठी की अध्यक्षता डा. वीना गर्ग तथा संचालन सचिव लक्ष्मी नितिन डबराल ने किया।
गोष्ठी का शुभारंभ सुशीला शर्मा द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ।
पूजा गोयल ने सावन की मधुर छटा का चित्रण करते हुए गीत प्रस्तुत किया झूले गाने लगे बधाई, सखियों सावन आया रे।
सावन आया रे, बहुत मनभावन आया रे।।“
राहुल वशिष्ठ ने देशभक्ति से ओतप्रोत रचना प्रस्तुत कीकृ “मानूंगा एहसान पवन, तनिक वेग से जाना।
आँसू आँखों में न आएँ, मेरी माँ से कहनाकृतेरा लाल अमर हो गया।।“
डा. रुचि गर्ग ने वीरों के त्याग को नमन करते हुए कहाकृ “नाम न पूछो वीरों का, उनकी देखो शान।
देश हित करने चले, अपना सब कुर्बान।।“
विजय गुप्ता सुवर्ण किंशुक ने प्रेम का दार्शनिक स्वर प्रस्तुत किया
“प्रेम शीश है, राधा है, प्रेम पूरा नहीं आधा है।
प्रेम अमृत है, प्रेम विश्व का प्याला है।।“
इंदु राठी ने आधुनिक जीवन की संवेदनाओं को स्वर देते हुए पढ़ाकृ
“भावनाओं की तहरीरों को गणित का हासिल लग गया।
ना संज्ञा, क्रिया, अलंकार काम आए, अनुपातों को
अनुमानों में मिल गया।।“
रामकुमार शर्मा रागी ने राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया “वतन पर जो हुए कुर्बान, उनको याद कर लो तुम।
जन्म लें फिर से भारत में, यही फरियाद कर लो तुम।।“
डा. वीना गर्ग ने कारगिल के वीरों को नमन करते हुए पढ़ाकृ
“तुम लिख गए इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में अपना नाम।
कारगिल के वीरों, तुम्हें प्रणाम।।“
कमला शर्मा ने सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए कहाकृ
“हम ज़हर जातिवाद का घुलने नहीं देंगे।
है देश हमारा, कभी बँटने नहीं देंगे।।“
सुशीला शर्मा ने श्रृंगार रस की रचना प्रस्तुत कीकृ
“ओ कहारो! लाओ डोली, जाऊँगी मैं सजन द्वारे।
अब मुझे रोके न कोई, बाट जोहत नयन हारे।।“
बृजेश्वर सिंह त्यागी ने जीवन-दर्शन व्यक्त कियाकृ
“सपने तो सपने होते हैं।
सपने कब अपने होते हैं।।“
लक्ष्मी नितिन डबराल ने विरह-भाव से युक्त सावन गीत प्रस्तुत कियाकृ
“श्याम सलोने मतवाले घन, कौन देश से आए?
मेरे प्रिय का कहो सखा! तुम क्या संदेश लाए।।“
विपुल शर्मा ने समकालीन कविता पर व्यंग्य प्रस्तुत कियाकृ
“कविताएँ पढ़कर पूछती है एक महिला
क्या कोई नारी सत्ता है तुम में?”
नेहा कौशिक ने शिवभक्ति से ओतप्रोत रचना सुनाईकृ
“सावन में सखी, अपने शिव को आज मैं मनाऊँगी।
जल चढ़ाकर, पूजा करके ‘नमः शिवाय’ गाऊँगी।।“
सीमा मलिक ने मन की जिज्ञासाओं को शब्द दिए
“सिलसिला सवालों का चलता रहता है निरंतर मस्तिष्क में।
जवाब कहाँ से लाऊँ।।“
जनपद शामली से पधारे कवि अजीत सिंह ने ग़ज़ल प्रस्तुति में कहा,
“तेरी महफ़िल में दीवाना नया कुछ काम कर देगा।
सुना कर तेरे किस्से, तुझे बदनाम कर देगा।।“
सुधीर जगधार शामली ने भावपूर्ण पंक्तियाँ सुनाईं
“हवा वह जाने किधर गई।
छू के मुझको गुजर गई।।“
सुनीता मलिक सोलंकी ने सावन और विरह का मार्मिक चित्र प्रस्तुत कियाकृ
“सावन में बूँद-बूँद जल बरसे, इंतज़ार था कब से।
याद तुम्हारी आई जब-जब, बिरहिण फिर-फिर तरसे।।“
राजीव भावज्ञ शामली ने काव्यशास्त्र पर आधारित रचना में कहाकृ
“विधाता ने किया शापित, सुनो कविता-विधानों को।
रसों, छंदों, अलंकारों, कला-साधक निधानों को।।“
समीर कुलश्रेष्ठ ने समतामूलक समाज की कामना व्यक्त कीकृ
“सभी को जीविका का अवसर मिले समान।
समता-मूलक नीति हो, भारत की पहचान।।“
संतोष कुमार ‘फलक’ ने जीवन की दुविधा को शब्द दिएकृ
“ज़िंदगी अब ऐसे दोराहे पे खड़ी है।
चलती भी नहीं है, जो थमती भी नहीं है।।“
गोष्ठी में बृजराज सिंह,अम्बरीश गर्ग आदि भी मौजूद रहे।
अंत में अध्यक्ष डा. वीना गर्ग ने सभी रचनाकारों की सराहना करते हुए साहित्य-सृजन को समाज की सकारात्मक चेतना का आधार बताया।
अवैध शराब के साथ दबोचा
जानसठ। पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 172 क्वार्टर अवैध देसी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन चक्रव्यूह और मिशन शक्ति 5.0 के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी जानसठ ऋषिका सिंह व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना जानसठ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर ग्राम मकसूदाबाद के जंगल में स्थित पंकज के बंद पड़े कोल्हू के पास छापेमारी की गई। इस दौरान धनवीर पुत्र सुरेंद्र निवासी ग्राम तिलोरा, थाना जानसठ, जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान, गिरफ्तार अभियुक्त धनवीर के कब्जे से 86 क्वार्टर देसी शराब अंगूरी मार्का और 86 क्वार्टर देसी शराब नाइट किंग मार्का बरामद हुई। कुल 172 क्वार्टर अवैध देसी शराब जब्त की गई। बरामदगी के बाद, थाना जानसठ में आबकारी अधिनियम के तहत धनवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। सीओ जानसठ ऋषिका सिंह ने बताया कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। सीओ ऋषिका सिंह ने यह भी बताया कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
कांवड़ यात्रा को लेकर बुढाना एसडीएम ने ली बैठक
बुढ़ाना। आगामी कांवड़ यात्रा और सावन माह को लेकर सोमवार को तहसील सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। एसडीएम सतेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसडीएम सतेंद्र कुमार सिंह ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या, अव्यवस्था या विवाद की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस अथवा प्रशासन को सूचित किया जाए, ताकि समय रहते उसका समाधान हो सके। तहसीलदार महेंद्र सिंह यादव ने भी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी से निभाने को कहा। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। यादव ने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी बल दिया। एसडीएम ने बैठक में स्पष्ट किया कि यदि कोई कर्मचारी अपनी ड्यूटी में लापरवाही करता पाया गया तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में नगर पंचायत बुढ़ाना के अधिशासी अधिकारी (ईओ) आलोक रंजन, कानूनगो, लेखपाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
द्वितीय प्रतिभा सम्मान समारोह में जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग रहे मौजूद
चरथावल। ग्रीन पैलेस में टीम कोशिश द्वारा द्वितीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 250 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। मुख्य अतिथि नेहा तबस्सुम त्यागी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने छात्रों से लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन से आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन हाजी हुसैन त्यागी और साकिब नूर ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में चरथावल विधायक पंकज मलिक, संदीप चैधरी, हारून अली रंगरेज, उपनिरीक्षक आरिफ त्यागी, उपनिरीक्षक मोहसिन चैधरी, चिकित्सक डॉ. सम्राट रंगरेज तथा चैधरी आकिल त्यागी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने शिक्षा के क्षेत्र में टीम कोशिश के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन देश, समाज और विद्यार्थियों की सफलता की कामना के साथ हुआ।
जिला अस्पताल के पास से हरिद्वार के लिए 5 रोडवेज बसों का संचालन शुरू
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। परिवहन निगम ने जिला अस्पताल के पास से हरिद्वार के लिए पांच रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया है। यह बसें रोजाना यात्रियों को लेकर रुड़की व हरिद्वार के लिए आवागमन शुरू करेंगी। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर परिवहन निगम भी व्यवस्था बना रहा है। इसी के चलते नगर के जिला अस्पताल के पास से पांच बसों का संचालन शुरू किया गया है। यहां से पहले भी बसों का संचालन शुरू किया गया था लेकिन यात्री न मिलने के कारण बसों का संचालन बंद कर दिया था। कांवड़ यात्रा शुरू होने पर इन बसों का संचालन शुरू किया गया है। परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो के एआरएम प्रभात कुमार सिन्हा ने बताया कि कांवड़ियों की सुविधा के लिए और भी कदम उठाए जा रहे हैं। रोडवेज बस अड्डे पर कांवड़ सेल बनाई जा रही है।
कांवड़ मार्ग पर बैरिकेडिंग, बुलाई आरआरएफ और पीएसी
मुजफ्फरनगर। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस और नगर पालिका ने नगर के कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा के कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। रविवार को मेरठ रोड से कच्ची सड़क तक बैरिकेडिंग लगाई गई। सुरक्षा के लिए सात जिलों से पुलिसबल बुलाया गया है। पुलिस-प्रशासन ने जिले को नौ जोन और 81 सेक्टरों में बांटा गया। आरआरएफ व पीएसी की छह कंपनी रविवार को पहुंच गई। ढाई हजार कैमरों से मार्ग पर दिन-रात निगरानी होगी। नगर पालिका ने कांवड़ मार्ग पर डिवाइडरों के पास बल्लियों से बैरिकेडिंग की है। कच्ची सड़क पर सभी चैराहों और कट के पास भी बैरिकेडिंग लगाई गई है। जैसे-जैसे कांवड़ियों की भीड़ बढ़ेगी, उसी के अनुसार मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था बनाई जाएगी। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि यह कदम कांवड़ यात्रा को सुचारु और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। कांवड़ियों की संख्या बढ़ते ही रुड़की रोड पर बल्लियां लगाकर कट बंद कर दिए जाएंगे। कट बंद होने से कच्ची सड़क, मेरठ-रुड़की रोड पर वहलना तक आवागमन में परेशानी होगी।
पहली बार बना कांवड़ यात्रा के लिए अस्थायी थाना
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और निर्बाध ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मुजफ्फरनगर पुलिस ने इस वर्ष एक नई पहल करते हुए पहली बार अस्थायी थाने की स्थापना की है। जिले के सबसे व्यस्त कांवड़ मार्गों में शामिल रामपुर तिराहा क्षेत्र में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, बेहतर कानून व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। पुलिस प्रशासन का मानना है कि इससे यात्रा के दौरान किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सकेगा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा के निर्देश पर छपार थाना क्षेत्र स्थित रामपुर तिराहा पुलिस चैकी को अस्थायी थाने का स्वरूप दिया गया है। इस अस्थायी थाने के गठन के साथ ही यहां स्वतंत्र पुलिस प्रबंधन व्यवस्था लागू कर दी गई है, जिससे कांवड़ यात्रा के दौरान बढ़ने वाले दबाव को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सके। अस्थायी थाने की जिम्मेदारी चैकी प्रभारी उप निरीक्षक सुभाषचंद्र को थानाध्यक्ष के रूप में सौंपी गई है। वहीं मंसूरपुर थाने से उपनिरीक्षक विशाल राठी को वरिष्ठ उपनिरीक्षक नियुक्त किया गया है। इनके अलावा दो अन्य उपनिरीक्षक, दो हैड मोहर्रिर, चार मुख्य आरक्षी तथा दस आरक्षियों सहित कुल 18 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जो चैबीसों घंटे शिफ्टवार ड्यूटी पालन करते हुए सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और कानून व्यवस्था की निगरानी करेंगे।
एसएसपी संजय वर्मा के अनुसार रामपुर तिराहा कांवड़ यात्रा के दौरान अत्यंत संवेदनशील और व्यस्त क्षेत्र माना जाता है, जहां प्रतिदिन लाखों शिवभक्तों का आवागमन रहता है। ऐसे में अस्थायी थाने की स्थापना से पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ेगी, शिकायतों का तत्काल निस्तारण होगा और किसी भी अप्रिय स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सकेगा। गौरतलब है कि कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर जिले में व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन योजना लागू की गई है। यात्रा मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध, वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था तथा विभिन्न स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि शिवभक्तों की यात्रा सुरक्षित और सुगम बनी रहे।
29 जुलाई की रात से कांवड यात्रा को लेकर भारी वाहन बंद, ये रहेंगे वैकल्पिक मार्ग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान यातायात को सुरक्षित और व्यवस्थित रखने के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक डायवर्जन योजना जारी की है। 29 और 30 जुलाई की मध्यरात्रि 12 बजे से 12 अगस्त तक जिले में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस अवधि में गंगनहर पटरी मार्ग और एनएच-58, जिसे एनएच-334 भी कहा जाता है, पर भारी वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। मुजफ्फरनगर से मीरापुर होते हुए गंगा बैराज और बिजनौर जाने वाले मार्ग पर भी आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को छोड़कर भारी वाहन नहीं चल सकेंगे।
चार अगस्त तक एक लेन से चलेगा दोनों ओर का ट्रैफिक
29 और 30 जुलाई की मध्यरात्रि से चार अगस्त की रात 12 बजे तक हल्के और मध्यम वाहनों को एनएच-58 की बायीं लेन पर दोनों दिशाओं में चलाया जाएगा। मेरठ से मुजफ्फरनगर और हरिद्वार की ओर आने-जाने वाला सामान्य यातायात इसी लेन से गुजरेगा। एनएच-58 की दायीं लेन हरिद्वार से आने वाले कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेगी।
चार अगस्त की मध्यरात्रि के बाद एनएच-58 पर हरिद्वार की ओर आने-जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। यह व्यवस्था 12 अगस्त तक लागू रहेगी। सीमावर्ती जिलों में ही रोके जाएंगे भारी वाहन-यातायात पुलिस ने बिजनौर, मेरठ, शामली, बागपत, हरिद्वार और सहारनपुर पुलिस से निर्धारित अवधि में भारी वाहनों को मुजफ्फरनगर की ओर नहीं भेजने को कहा है।
भारी वाहनों को सीमावर्ती जिलों में बनाए गए बैरियर और डायवर्जन प्वाइंट से दूसरे रास्तों की ओर भेजा जाएगा। आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को निर्धारित व्यवस्था के अनुसार अनुमति दी जाएगी।
दिल्ली और मेरठ से हरिद्वार जाने का मार्ग-दिल्ली, बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़ और मेरठ की ओर से सहारनपुर, देहरादून और हरिद्वार जाने वाले हल्के एवं मध्यम वाहन इस मार्ग का प्रयोग करेंगे इसके बाद वाहन गागलहेड़ी, छुटमलपुर और भगवानपुर होते हुए हरिद्वार या देहरादून की ओर जा सकेंगे।
बिजनौर से मुजफ्फरनगर और सहारनपुर का मार्ग-बिजनौर की ओर से मुजफ्फरनगर और सहारनपुर जाने वाले वाहन गंगा बैराज से मीरापुर पहुंचेंगे।
मुजफ्फरनगर से हरिद्वार और देहरादून कैसे जाएं-मुजफ्फरनगर से सहारनपुर, हरिद्वार और देहरादून जाने वाले स्थानीय तथा हल्के वाहनों को निम्न मार्ग से भेजा जाएगा मेरठ जाने वालों के लिए बदला रास्ता मुजफ्फरनगर से मेरठ जाने वाले हल्के वाहनों को भोपा रोड, जानसठ रोड या पचेंडा रोड से आगे भेजा जाएगा। वाहन जानसठ बाईपास सिखेड़ा मीरापुर मवाना होते हुए मेरठ पहुंचेंगे। शामली जाने के लिए यह मार्ग अपनाएं-मुजफ्फरनगर से शामली जाने वाले हल्के और मध्यम वाहन निम्न रास्ते से गुजरेंगे वहलना चैक-पीनना बाईपास-बघरा बाईपास-तितावी- लालूखेड़ी-बुटराड़ा-बनत-शामली।
इस मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ने की संभावना को देखते हुए यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है।
खतौली और बुढ़ाना के लिए व्यवस्था-शहर से खतौली जाने वाले हल्के वाहनों को भोपा रोड, जानसठ रोड और पचेंडा रोड के माध्यम से एनएच-58 तक भेजा जाएगा। इसके बाद वाहन जानसठ बाईपास, सिखेड़ा और जानसठ की ओर से खतौली पहुंचेंगे। मुजफ्फरनगर से बुढ़ाना जाने वाले स्थानीय वाहनों को बुढ़ाना-शाहपुर रोड का प्रयोग करना होगा। इस मार्ग पर भारी व्यावसायिक वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा।
यात्रा से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी देखने की अपील
मुजफ्फरनगर पुलिस ने वाहन चालकों और यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले यातायात एडवाइजरी की जानकारी लेने और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही इस्तेमाल करने की अपील की है।
यात्रियों को कांवड़ मार्ग पर वाहन खड़ा नहीं करने, पुलिस बैरियर पर तैनात कर्मचारियों के निर्देश मानने और अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों की ओर नहीं जाने को कहा गया है।
सहायता के लिए जारी फोन नंबर
यातायात पुलिस अधीक्षकः 9454458222, 8881732537


