Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सडक हादसे में ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत…

मुजफ्फरनगर। खतौली इलाके में ट्रैक्टर के बेकाबू होकर सड़क किनारे खाई में पलटने से चालक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी।

पुलिस के अनुसार मेरठ निवासी युवक सूरज कई दिन पूर्व ट्रैक्टर द्वारा रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव भूपखेड़ी निवासी अपने बहनोई टिंकू पुत्र महावीर के यहाँ आया था।

बताया गया कि रविवार दोपहर बाद वापस लौटते समय गांव मुजाहिदपुर के राजबाहे की पुलिया के पास ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलटने से सूरज गम्भीर घायल हो गया।

आसपास मौजूद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के नीचे से घायल सूरज को निकालकर रतनपुरी पुलिस को सूचना दी। बताया गया पुलिस के मौके पर आने से पहले गम्भीर घायल सूरज ने दम तोड़ दिया।

पुलिस द्वारा सूरज की अचानक मौत होने की ख़बर देने से परिजनों में कोहराम मच गया। कुछ ही देर में रोते पीटते परिजन मौके पर आ गये। पंचनामा भरकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 1 =