समाचार (Muzaffarnagar News)
हेलीकाॅप्टर से शिव चैक पर सीएम योगी ने की पुष्प वर्षा
कांवड़ मार्ग और सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सावन के पवित्र महीने में हरिद्वार से जल लेकर अपने-अपने गंतव्यों की ओर बढ़ रहे लाखों शिवभक्त कांवड़ियों का उत्साह उस समय और बढ़ गया, जब उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने स्वयं मुजफ्फरनगर पहुंचकर उनका भव्य अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री जी ने जनपद के प्रसिद्ध व ऐतिहासिक शिव चैक के ऊपर हेलीकॉप्टर से उड़ान भरते हुए आस्था के पथ पर अग्रसर शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा की। आसमान से हुई फूलों की बारिश से पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो उठा। पुष्प वर्षा के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी ने हेलीकॉप्टर से शिव चैक और कांवड़ मार्ग के कई चक्कर लगाए। इस दौरान उन्होंने जनपद में कांवड़ श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुलिस व प्रशासनिक स्तर पर की गई व्यवस्थाओं का भी मुआयना किया। उन्होंने कांवड़ मार्गों, सुरक्षा प्रबंधों और यातायात व्यवस्था (रूट डायवर्जन) का बारीकी से निरीक्षण करते हुए सुनिश्चित किया कि शिवभक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल सहित क्षेत्र के अन्य प्रमुख जनप्रतिनिधि, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस-प्रशासन के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के इस आत्मीय स्वागत और कांवड़ यात्रा के सुव्यवस्थित प्रबंधन से शिवभक्तों में बेहद उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन द्वारा की गई अभूतपूर्व व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया।
कांवड़ शिविरों का किया निरीक्षणः एसएसपी ने संवाद कर कांवड़ियों की जानी कुशलक्षेम
सिखेडा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थानाक्षेत्र सिखेडा में स्थापित कांवड़ शिविर एवं राजकीय चिकित्सा शिविर का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं से संवाद कर ली कुशलक्षेम तथा वितरित किये पेय पदार्थ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा थानाक्षेत्र सिखेड़ा अन्तर्गत पुलिस एवं आमजन के सहयोग से संचालित कांवड़ शिविर तथा राजकीय चिकित्सा शिविरों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कांवड़ शिविरों में शिवभक्त श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जा रही भोजन, पेयजल, पेय पदार्थ एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया गया। साथ ही राजकीय चिकित्सा शिविरों में उपलब्ध दवाइयों, चिकित्सा सुविधाओं एवं चिकित्सकीय व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों से जानकारी ली गई तथा श्रद्धालुओं को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा शिविरों में उपस्थित शिवभक्त कांवड़ियों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी कुशलक्षेम जानी गई तथा उन्हें पेय पदार्थ वितरित किए गए। इस दौरान श्रद्धालुओं से उनकी यात्रा एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली गई तथा उन्हें आश्वस्त किया गया कि मुजफ्फरनगर पुलिस उनकी सुरक्षा एवं सुविधा के लिए पूरी तरह तत्पर है। इस दौरान महोदय ने कांवड़ यात्रा में पुलिस, प्रशासन, चिकित्सा विभाग, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आमजन द्वारा किए जा रहे सहयोग की सराहना की तथा सभी से इसी प्रकार समन्वय एवं सेवाभाव के साथ कार्य करते रहने की अपील की। निरीक्षण उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना सिखेड़ा की गंगनहर चैकी परिसर में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं अधिकाधिक पौधारोपण का संदेश देते हुए लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने हेतु पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया। मुजफ्फरनगर पुलिस शिवभक्तों की सुरक्षा, सेवा एवं सुविधा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है तथा कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सभी व्यवस्थाओं पर सतत निगरानी रखी जा रही है।
डीएम-एसएसपी ने परखी व्यवस्थाएंः सुविधाओं को सराहा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, निर्विघ्न एवं दुर्घटनामुक्त सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर ने शिव चैक से मीनाक्षी चैक तक कांवड़ मार्ग, शिव चैक स्थित कांवड कन्ट्रोल रूम का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओ से संवाद कर ली कुशलक्षेम।
कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, निर्विघ्न एवं दुर्घटनामुक्त सम्पन्न कराने तथा शिवभक्त कांवड़ियों को बेहतर सुरक्षा एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा शिव चैक से मीनाक्षी चैक तक भ्रमण कर कांवड़ मार्ग की सुरक्षा, यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। भ्रमण के दौरान अधिकारियों द्वारा शिव चैक स्थित कांवड़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही निगरानी, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। साथ ही जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कांवड़ियों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी कुशलक्षेम पूछी गई तथा यात्रा के दौरान उन्हें मिल रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने यह भी बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान की गई व्यवस्थाओं से शिवभक्त श्रद्धालु संतुष्ट एवं प्रसन्न नजर आ रहे हैं। श्रद्धालुओं द्वारा मुख्यमंत्री जी के समर्थन में जयकारे लगाए जा रहे हैं तथा उत्तरप्रदेश पुलिस एवं प्रशासन द्वारा की गई सुरक्षा, सुविधा एवं सेवा व्यवस्थाओं की सराहना की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा बताया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वाेच्च प्राथमिकता है। कांवड़ मार्ग पर मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा कई थानो पर कांवड शिविर बनाये गये है, स्थापित शिविरों में स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, चिकित्सा, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं उपलब्ध करायी जा रही है। ताकि शिवभक्तों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। अधिकारियों द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि कांवड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखें, भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर, पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। मुजफ्फरनगर पुलिस एवं प्रशासन द्वारा कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालु-केंद्रित बनाने के लिए लगातार स्थलीय निरीक्षण एवं व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग की जा रही है।
पेय पदार्थ एवं फलों की व्यवस्था की
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत थाना सिखेड़ा पुलिस द्वारा शिवभक्त कांवड़ियों की सुविधा एवं सेवा के लिए कांवड़ मार्ग पर विशेष व्यवस्था की गई। पुलिस द्वारा शिवभक्तों के लिए विभिन्न प्रकार के पेय पदार्थ, दूध की बोतलें, कोल्ड ड्रिंक, जूस एवं फल आदि की व्यवस्था कर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, मुजफ्फरनगर के कर कमलों द्वारा स्वयं शिवभक्त कांवड़ियों को पेय पदार्थ एवं फल वितरित कर उनकी कुशलक्षेम जानी गई तथा कांवड़ यात्रा के दौरान की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। थाना सिखेड़ा पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न कराने के साथ-साथ शिवभक्तों की सुविधा एवं सेवा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। कांवड़ मार्ग पर पुलिसकर्मियों द्वारा लगातार भ्रमण एवं निगरानी रखते हुए शिवभक्तों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। थाना सिखेड़ा पुलिस शिवभक्तों की सेवा, सुरक्षा एवं सुगम कांवड़ यात्रा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
बम बम भोले के जयघेष के साथ बढ रहे है कांवडिये
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पवित्र श्रावण मास की प्रसिद्ध कांवड़ यात्रा अब अपने अंतिम पड़ाव में प्रवेश कर चुकी है। समूचा मुजफ्फरनगर जनपद शिवभक्तों के उत्साह और बम-बम भोले के गगनभेदी जयघोषों से गुंजायमान हो रहा है। सड़कों पर केसरिया रंग में रंगे कांवड़ियों का सैलाब निरंतर अपने-अपने गंतव्यों और शिवालयों की ओर बढ़ता चला जा रहा है। यात्रा के इस अंतिम चरण में अब जल्द ही डाक कांवड़ का रोमांचक सिलसिला शुरू होने जा रहा है। तय समय सीमा के भीतर अपने-अपने क्षेत्र के शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए डाक कांवड़िये वाहनों और दौड़ते कदमों के साथ सड़कों पर रवाना होने शुरू हो जाएंगे। वहीं दूसरी ओर, पैदल कांवड़ लेकर चलने वाले श्रद्धालुओं का सिलसिला भी निरंतर बना हुआ है। भारी संख्या में पैदल शिवभक्त अपनी धुन में मग्न होकर मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। प्रशासन और पुलिस विभाग ने अंतिम चरण में डाक कांवड़ की संभावित भारी भीड़ और गति को देखते हुए कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन (रूट डायवर्जन) और निगरानी व्यवस्था को और अधिक कड़ा कर दिया है।
कांवड़ियों की सेवा में बांटे फल और पानी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पवित्र सावन महीने के दौरान हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की तरफ बढ़ रहे शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए जिला चिकित्सालय ने एक खास सेवा अभियान शुरू किया। जिला चिकित्सालय की तरफ से चलाए गए इस अभियान के तहत रास्ते से गुजर रहे कांवड़ियों का स्वागत किया गया और उन्हें फल तथा पानी का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, डॉक्टरों और कर्मचारियों ने पूरी जिम्मेदारी संभाली और कांवड़ियों को जरूरी जलपान उपलब्ध कराया। सावन के महीने में मुजफ्फरनगर जनपद से होकर बहुत बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़िए गुजर रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय प्रबंधन की ओर से कांवड़ियों की सेवा और सुविधा को पहली प्राथमिकता पर रखा गया। इसी उद्देश्य से अस्पताल की टीम की तरफ से पेयजल और फल वितरण करने का फैसला लिया गया। अस्पताल की पूरी टीम ने मार्ग से गुजर रहे कांवड़ियों को रास्ते में रोक-रोककर बेहद सम्मान के साथ पानी और फल दिए। कांवड़ यात्रा के दौरान लंबी दूरी पैदल तय करने की वजह से कांवड़िए गर्मी और थकान से परेशान हो जाते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए जिला चिकित्सालय की टीम ने कांवड़ियों को कुछ देर रुकने, पानी पीने और फल ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। इसका मुख्य मकसद यह था कि भीषण गर्मी और शारीरिक थकान के बीच कांवड़ियों को थोड़ा विश्राम मिले और वे तरोताजा महसूस कर सकें। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और डॉक्टरों ने पूरे उत्साह के साथ कांवड़ियों की सेवा की। कांवड़ियों के लिए पानी और फल की व्यवस्था करके अस्पताल की टीम ने उनकी यात्रा को थोड़ा आसान बनाने का प्रयास किया। कांवड़ मार्ग से होकर गुजर रहे श्रद्धालुओं ने भी स्वास्थ्यकर्मियों के इस व्यवहार और सहयोग को बहुत सहर्ष स्वीकार किया।इस फल एवं पानी वितरण कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय के कई प्रमुख डॉक्टर और कर्मचारी शामिल रहे। इनमें सीएमएस डॉ. संजय वर्मा के अलावा डॉ. योगेंद्र त्रिपाठी, हारून फार्मासिस्ट, कमल वत्स, कंचन वाला, जसवीर कौर, अनिल फार्मासिस्ट, सरिता, आईसीएन शिक्षा, स्टाफ नर्स तथा डॉ. बाबूराम विशेष रूप से मौजूद रहे। जिला चिकित्सालय के इस पूरे स्टाफ ने कांवड़ियों का स्वागत करते हुए उन्हें जलपान कराया।
पालिका चेयरमैन ने की कावड़ सेवा शिविर में सेवा
मुज़फ्फरनगर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ द्वारा आयोजित 18 वें कावड़ सेवा शिविर में भोंलो की सेवा करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही हैं, चाय नाश्ता, खाने में अनेक प्रकार के सवादिस्ट व्यंजन शिविर आयोजको द्वारा बहुत ही प्यार के साथ भोंलो को परोसे जा रहे हैं जिनका भोले भी प्रेम से रसवादन कर रहे हैं !इस शिविर में आज पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी सवरुप भी कई सभासदों एवं पालिका के अधिकारियो के साथ पहुंची औऱ उन्होंने भी शिविर की व्यवस्था की भूरी भूरी प्रसंशा करते हुवे शिविर संचालको को बधाई दीं इससे पूर्व पालिका अध्यक्ष को पटका तथा तस्वीर भेंट कर उनका शानदार स्वागत किया गया स्वागत करने वालों में प्रदीप शर्मा, अंजनी शर्मा, शिव कुमार, ध्यान चन्द क़ुश, दीपक भारद्वाज, विकास कौशिक, संजय गुप्ता, शुभांशु मास्टर गुप्ता, सहित अनेक पदाधिकारी शामिल रहे !
तनाव प्रबंधन पर उन्मुखीकरण सत्र का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मुजफ्फरनगर में गुरुवार को शिक्षकों के लिए ष्तनाव प्रबंधनष् विषय पर एक महत्वपूर्ण उन्मुखीकरण (ओरिएंटेशन) सत्र का आयोजन किया गया। सत्र के रिसोर्स पर्सन एवं आर. आर. कॉलेज, अमेठी के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. पी. के. श्रीवास्तव ने शिक्षकों को तनाव के कारणों, उसके दुष्प्रभावों तथा तनाव से प्रभावी ढंग से निपटने के व्यावहारिक उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सकारात्मक सोच, समय प्रबंधन, आत्मअनुशासन तथा संतुलित जीवनशैली अपनाकर तनावमुक्त एवं सफल जीवन जीने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शिव शंकर शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि एक तनावमुक्त एवं सकारात्मक शिक्षक ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में प्रभावी भूमिका निभा सकता है। उन्होंने इस प्रकार के प्रेरणादायी सत्रों की आवश्यकता पर भी बल दिया। इस अवसर पर विद्यालय के सह-प्रबंधक ज्ञानचंद सिंघल, प्रबंधन समिति के सदस्य तथा विद्यालय के सभी आचार्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों ने इसे अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताते हुए डॉ. श्रीवास्तव का आभार व्यक्त किया।
कांवड़िया सेवा में की सहभागिता
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्री गीता मानस मंडल के प्रवक्ता अतुल गर्ग ने बताया कि लायंस क्लब मुज़फ्फरनगर दिव्य द्वारा सनातन धर्म सभा के तत्वावधान में आयोजित 56वें विशाल कांवड़ शिविर में कांवड़िया भाइयों के लिए रात्रि भोजन एवं प्रसाद की सेवा की गई। कांवड़िया भाइयों की सेवा के इस पुनीत कार्य में क्लब के सदस्यों ने पूरे श्रद्धा, समर्पण एवं सेवा भाव के साथ सहभागिता की।इस अवसर पर लायन गिरीश अग्रवाल, लायन अजय गर्ग, लायन रजनीश अग्रवाल, लायन दीपक शर्मा (कोषाध्यक्ष), लायन अनुराग अग्रवाल, लायन पवन अग्रवाल, लायन अनुज अग्रवाल, लायन राजीव अग्रवाल, लायन अजय , लायन रामकुमार त्यागी, लायन विनय शर्मा, लायन सुलेख मित्तल एवं लायन सन्दीप सिंघल (सचिव) तथा सरिता अग्रवाल,रीता अग्रवाल, शसुधा त्यागी, किरण अग्रवाल, मेघना अग्रवाल,शालिनी अग्रवाल ने भी सेवा कार्य में पूरे श्रद्धा एवं सेवा भाव से सहभागिता की।
भोकरहेडी में कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ
मोरना। शिव भक्तों की सेवा के लिये भोकरहेड़ी में कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया।जहां शिव भोलो के लिये विश्राम जलपान की निःशुल्क सेवा की व्यवस्था की जा रही है। जनपद के विभिन्न मार्गाे से शिव भक्त बम बम भोले की जयकार के साथ सुंदर कावड़ लेकर गुजर रहे हैं वही मोरना क्षेत्र के से भी शिव भक्तों का गुजरना जारी है शनिवार को बड़ी संख्या में शिव भक्त मोरना क्षेत्र के मार्ग से गुजरे हैं शिव भक्तों की सेवा के लिए कस्बा भोकरहेडी में बस स्टैंड पर कावड़ सेवा शिविर लगाया गया है जिसका शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल द्वारा किया गया इस अवसर पर हवन यज्ञ किया गया जिसमें मंत्रोच्चार के बीच आहुति दी गई इस अवसर पर मुख्य रूप से,विनोद कुमार,अमित कुमार, सुमीत कुमार,भूरा चैधरी, सत्यप्रकाश,रवि सहरावत, राजदेव सहरावत, जगपाल सिंह,चरण सिंह,धर्मपाल सिंह आदि मौजूद रहे। इसके अलावा योगेन्द्र नगर चैक,मजलिसपुर तोफीर,सीताबपुरी आदि स्थानों पर कांवड़ सेवा शिविर लगाकर शिव भक्तों की सेवा की जा रही है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि द्वारा किया कावड़ सेवा शिविर का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि द्वारा गत वर्षाे की भांति अहिल्याबाई चैक चर्च मार्केट में 25 वे विशाल कावड़ सेवा शिविर का भव्य आयोजन किया गया, प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल, प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह, जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी, अध्यक्ष सर्राफा एसो पवन वर्मा, जिला उपाध्यक्ष कमल कांत शर्मा, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल, जिला युवा अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी सुनील वर्मा एवं कावड़ सेवा शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, विशिष्ट अतिथि के रूप में सदस्य प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया अंकुर दुआ, पूर्व चेयरमैन डॉ सुभाष चंद्र शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा विजय शुक्ला, व्यापारी नेता संजय मिश्रा, लोकपाल नीरज शर्मा, भाजपा नेता सुधीर खटीक द्वारा विधिवत पूजन कराकर शिविर का शुभारंभ किया गया एवं समस्त अतिथियों द्वारा कावड़ सेवा शिविर को संबोधित करते हुए उपस्थित भोले भक्तों को भोजन प्रसाद ग्रहण कराते हुए सेवा की गई। कावड़ सेवा शिविर में अनेकों तरह के व्यंजन प्रसाद के रूप में भोले भक्तों को वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल द्वारा किया गया। शिविर में संगठन के जिला महामंत्री विशाल जैन, जिलाध्यक्ष उड़न दस्ता रोहित अरोरा, कुलदीप मित्तल, प्रदीप मित्तल, संदीप मित्तल, नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता ठाकुर, भाजपा केशव मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पाल, भाजपा नेत्री सरिता अरोरा, सभासद कुसुम पाल, सीमा गोस्वामी, जयेंद्र प्रकाश, राजेंद्र अरोड़ा, अजयकांत शर्मा, जगपाल त्यागी, नरेश गर्ग, राजेंद्र तायल, आलोक अग्रवाल, अनिल सिंघल, शिव कुमार सिंघल, जनार्दन स्वरूप गर्ग, किरणपाल, हर्ष गुलाटी, प्रवीण जैन, अर्नव त्यागी, पिंकी चैधरी, रीना जैन, रेनू वर्मा, चंदन गुप्ता, मनोज मित्तल, उज्जवल मित्तल, ध्रुव शर्मा, निखिल, वैभव, इशिका भारद्वाज सहित अनेकों पदाधिकारीयो एवं व्यापारियों द्वारा सेवा करते हुए शिव भक्त कावड़ियों को भोजन प्रसाद ग्रहण कराया गया
शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा में किया प्रसाद वितरण का शुभारंभ
मुज़फ्फरनगर। श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं किसान चिंतक कमल मित्तल एवं ब्लाक सदर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने वहलना चैक स्थित शनि देव मंदिर के सामने शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा में प्रसाद वितरण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पुष्प वर्षा कर कावड़ यात्रियो का स्वागत भी किया गया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं किसान चिंतक कमल मित्तल ने भगवान शिव से सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सकुशल एवं मंगलमय होने की प्रार्थना की। वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल मित्तल को मुजफ्फरनगर सदर विधानसभा सीट से कांग्रेस सपा गठबंधन के प्रमुख संभावित प्रत्याशी के रूप में देखा जा रहा है।
बाढ़ की आशंका पर खादर क्षेत्र में पहुंचे जिला पंचायत प्रशासक
मोरना। लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा और सोलानी नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी से खादर क्षेत्र में बाढ़ की आशंका बनी हुई है। नदी का पानी तटों से बाहर निकलकर खेतों में पहुंच गया है। शनिवार को जिला पंचायत प्रशासक डॉ. वीरपाल निर्वाल ने खादर क्षेत्र के गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली और उनकी समस्याएं सुनीं। डॉ. वीरपाल निर्वाल ने मजलिसपुर तोफीर, महाराज नगर, खैर नगर और सीताबपुरी गांव पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की। ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ का पानी खेतों में भरने से गन्ना, धान और चारे की फसल प्रभावित हुई है। ग्रामीणों ने बाण गंगा के किनारे बांध बनवाने, क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने, लेखपाल की नियमित तैनाती तथा बाढ़ के पानी से क्षतिग्रस्त सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की। इसके अलावा गांव में इंटर कॉलेज और अस्पताल बनवाने की मांग भी रखी।जिला पंचायत प्रशासक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। फसल मुआवजे को लेकर जानसठ तहसील के अधिकारियों से बातचीत की गई है। जगह उपलब्ध होने पर इंटर कॉलेज और अस्पताल के निर्माण की कार्रवाई भी कराई जाएगी। नायब तहसीलदार बृजेश कुमार ने बताया कि खादर क्षेत्र का निरीक्षण किया गया है। प्रशासन प्रत्येक स्थिति पर नजर बनाए हुए है। इस दौरान भाजपा नेता रामकुमार शर्मा, डॉ. वीरपाल सहरावत, ग्राम प्रधान योगेश चैहान, दीपचंद, राजसिंह, शिवकुमार, श्रीओम, पवन कुमार, जगराम, नरेश, लहक राम, सोहनवीर, डॉ. कुलदीप, हरीश, शेर सिंह, विनोद, विनीत, राजवीर, संतराम, चमन सिंह, सत कुमार आदि मौजूद रहे।
बाढ़ पर आस्था भारी, पवित्र जल लेकर गन्दे पानी से गुजर रहे भोले
मोरना। कष्ट और असुविधाओं पर आस्था भारी पड़ रही है। खादर क्षेत्र में बाढ़ के पानी से जलमग्न हुए मार्गों से शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर गुजर रहे हैं। बाढ़ के तेज बहाव के बीच कांवड़ लेकर आगे बढ़ते शिवभक्तों की आस्था और श्रद्धा प्रेरणादायक बनी हुई है।
मोरना-लक्सर मार्ग के कई स्थानों पर बाढ़ का पानी भर गया है। मजलिसपुर तौफीर, सीताबपुरी तथा उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड सीमा पर भारी जलभराव के कारण जहां वाहन फंस रहे हैं, वहीं भगवान भोलेनाथ के भक्त आस्था में सराबोर होकर पवित्र गंगाजल लेकर अपनी यात्रा पूरी कर रहे हैं।
दरियाबाद निवासी गौरव भोला, अनिकेत भोला, अनुज भोला और गोलू भोला ने बताया कि वे 101 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर जा रहे हैं। वहीं मवाना क्षेत्र के शिवभक्त राजकुमार, सुमन भोली और दिव्या भोली आदि ने बताया कि वे बाढ़ के पानी से होकर कांवड़ लेकर गुजर रहे हैं। उनका कहना है कि कष्ट उठाने से ही भोले बाबा उनकी यात्रा को सफल बनाएंगे।
मोरना-लक्सर मार्ग पर कई स्थानों पर बाढ़ के पानी का तेज बहाव बना हुआ है। हजारों की संख्या में कांवड़ यात्री इसी पानी से होकर गुजर रहे हैं। वहीं गांवों की आबादी के निकट सड़कों पर गंदा पानी भी भरा हुआ है। इन तमाम कठिनाइयों के बावजूद शिवभक्तों की अटूट आस्था लोगों के लिए प्रेरणा बनी हुई है।ग्रामीणों ने बताया कि अगर शनिवार की रात में बारिश हुई तो पानी का बहाव तेज़ बढ़ जाएगा।कांवड़ यात्रियों के बड़ा खतरा हो सकता है।
गीतापाठ शिव भजनो के साथ एकादशी पर होगा आयोजनः अतुल कुमार गर्ग
मुजफ्फरनगर। श्री गीता मानस मण्डल मुजफ्फर नगर के प्रवक्ता अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि कांवड़ सेवा शिविर मे कामिका एकादशी पर 9 अगस्त 2026 दिन रविवार को सांय 06 बजे से सनातन धर्म सभा निकट झांसी की रानी मुजफ्फर नगर मे शिव भक्तो के साथ गीतापाठ व भोले बाबा के भजन आयोजित किये जायेगे।आप सभी की उपस्थिति प्रार्थनीय है ।सहयोगी संस्थाओ सनातन धर्म सभा शहर,लायंस क्लब दिव्य,श्री रामलीला सभा शहर,शिव मूर्ति संचालक मंडल तथा श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर के सभी सदस्यो, कार्यकर्ताओ से विनम्र अनुरोध है कि समय पर पधारकर कर कार्यक्रम मे सहयोग प्रदान करे। कांवड सेवा शिविर मे सहयोग/सेवा करके शिव कृपा के भागी बने।
अज्ञात व्यक्ति का गन्ने के खेत में मिला शव
शाहपुर। गन्ने के खेत में अज्ञात व्यक्ति का शव पडा देख दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के समीपवर्ती गंाव सौरम के जंगल मे अज्ञात व्यक्ति का शव लावारिस अवस्था मे पडा देख आसपास के खेतो मे काम कर रहे ग्रामीणो सहित कई लोग मौके पर एकत्रित हो गए। बताया जाता है कि ग्राम सौरम निवासी किसान जितेन्द्र व योगेश के खेत की डोल पर उक्त शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड की मदद से मृतक की पहचान का प्रयास किया। परन्तु शव की शिनाख्त नही हो सकी। अन्ततः पुलिस ने भीड की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस का कहना है कि हुलिये के आधार पर शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। ताकि परिजनो को इस हादसे से अवगत कराया जा सके। इस दौरान दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित रहे।
इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल युवक की मौत
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस की 2 टीमें
बुढ़ाना। कस्बा बुढ़ाना के नई बस्ती मोहल्ले में आज उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक पर गंडासे से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज, मेरठ में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान तालिब (पुत्र तौसीफ) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से खेल मोहल्ला लखीपुरा (थाना लिसाड़ी गेट, जनपद मेरठ) का निवासी था और वर्तमान में कस्बा बुढ़ाना के नई बस्ती में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहा था। आरोप है कि नई बस्ती (चांद मस्जिद के पास) निवासी हाशिम (पुत्र अनीश अब्बासी) ने जान से मारने की नीयत से तालिब पर गंडासे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घायल अवस्था में तालिब को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेरठ में उपचार के दौरान तालिब ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार अभियुक्त हाशिम की गिरफ्तारी के लिए 2 विशेष टीमों का गठन कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों से तहरीर प्राप्त होते ही सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
सीओ सुनील कुमार ने शिवभक्तों से किया संवाद
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु क्षेत्राधिकारी नई मंडी सुनील कुमार द्वारा शिवभक्तों से लगातार की जा रही अपील, यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा करने का किया अनुरोध। सकुशल, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं दुर्घटनामुक्त सम्पन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग पर लगातार सुरक्षा एवं जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी नई मंडी सुनील कुमार द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग पर लगातार भ्रमण कर शिवभक्त कांवड़ियों से संवाद स्थापित किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि सभी शिवभक्त निर्धारित यातायात नियमों एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करें, निर्धारित कांवड़ मार्ग का ही उपयोग करें तथा किसी भी प्रकार की जल्दबाजी या ओवरस्पीड से बचें। उन्होंने कांवड़ियों से अनुरोध किया कि डीजे, ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं अन्य वाहनों को निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित करें, अनावश्यक रूप से सड़क पर भीड़ एकत्र न करें, यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें। यदि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की समस्या अथवा सहायता की आवश्यकता हो तो तत्काल निकटतम पुलिसकर्मी अथवा डायल-112 से संपर्क करें। क्षेत्राधिकारी नई मंडी द्वारा श्रद्धालुओं को यह भी अवगत कराया गया कि जनपद मुजफ्फरनगर पुलिस उनकी सुरक्षा एवं सुविधा के लिए 24गुणा7 तत्पर है। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराना पुलिस एवं प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी शिवभक्तों से संयम, अनुशासन एवं आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए यात्रा सम्पन्न करने की अपील की।


