समाचार (Muzaffarnagar News)
रोहाना में किसानों की कई ट्यूबवेलों से हज़ारों का सामान चोरी, जंगलों में मची सनसनी; ग्रामीणों ने पुलिस गश्त पर उठाए सवाल
रोहाना। जनपद मुजफ्फरनगर के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रोहाना चैकी के गांव कल्लरपुर-कछोली के जंगलों में शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कई किसानों की ट्यूबवेलों को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने हज़ारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब किसान खेतों में काम करने पहुंचे, तो ट्यूबवेलों से मोटर, केबल और स्टार्टर गायब मिले। चोरी की खबर आग की तरह फैल गई और मौके पर भारी संख्या में किसान जमा हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कल्लरपुर-कछोली के जंगल में स्थित किसान गौरव (पुत्र राजसिंह मुखिया), लक्ष्मण (पुत्र तेजवीर), रविंद्र सिंह (पुत्र यादराम सिंह) और केरी (पुत्र सदाकत) समेत कई अन्य किसानों की ट्यूबवेलों से चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। चोर मोटर, केबल, स्टार्टर सहित हज़ारों रुपये मूल्य का सामान उखाड़ ले गए।
किसानों द्वारा डायल-112 और स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही रोहाना चैकी व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने पीड़ित किसानों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाकर अज्ञात चोरों के खिलाफ जाँच-पड़ताल शुरू कर दी है।
पीड़ित किसान गौरव कुमार और नरेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब वे खेत पर काम करने पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला। किसानों का आरोप है कि पुलिस क्षेत्र में रात्रि गश्त नहीं करती, जिसके कारण रोहाना चैकी क्षेत्र में आये दिन चोरी और अपराध की घटनाएं घटित हो रही हैं। आक्रोशित किसानों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द चोरी का राजफाश कर सामान बरामद करने की मांग की है।
बच्चों ने बनाई तिरंगे की कलाकृतियां, विजेताओं को मिला सम्मान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। स्वतंत्रता दिवस-2026 के पावन अवसर पर शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन का मंदिर प्रांगण नन्हे-मुन्ने बच्चों की देशभक्ति और रचनात्मकता से सराबोर नजर आया। वामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन) के तत्वावधान में आयोजित फ्लैग मेकिंग इवेंट एवं देशभक्ति प्रदर्शनी में बच्चों ने अपनी कला के जरिए राष्ट्रप्रेम का अद्भुत संदेश दिया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस आयोजन में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम में पुलिस मॉडर्न स्कूल के छात्र-छात्राओं और पुलिस परिवार के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
बच्चों ने देशभक्ति की थीम पर आधारित एक से बढ़कर एक आकर्षक तिरंगे, राष्ट्रीय ध्वज और रंग-बिरंगी कलाकृतियां तैयार कीं। प्रदर्शनी में रखी गई बच्चों की इन कलाकृतियों में उनकी रचनात्मक प्रतिभा के साथ-साथ देश के प्रति गहरा लगाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वामा सारथी की अध्यक्ष डॉ. नीलम राय वर्मा (पत्नी एसएसपी संजय कुमार वर्मा) और एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ उपस्थित रहीं। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स और कलाकृतियों की जमकर सराहना की। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को डॉ. नीलम राय वर्मा द्वारा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बच्चों को भविष्य में भी ऐसी रचनात्मक और राष्ट्रहित से जुड़ी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सीओ खतौली रूपाली राय, सीओ जानसठ ऋषिका सिंह, निवेदिता चैबे (पत्नी एसपी यातायात), उदिता मिश्रा (पत्नी एएसपी), आरआई ऊदल सिंह तथा पुलिस मॉडर्न स्कूल की प्रधानाचार्य सुधा शर्मा सहित पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं पुलिस परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि इस तरह की गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य बच्चों में बचपन से ही देशभक्ति, रचनात्मक सोच, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है।
एसपी सिटी के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन व बाजारों में चला सघन चेकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। आगामी स्वतंत्रता दिवस को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से मुजफ्फरनगर पुलिस ने जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चैबंद कर दी है। पुलिस बल को पूरी तरह से अलर्ट मोड पर रखते हुए शुक्रवार दोपहर शहर के प्रमुख सार्वजनिक एवं संवेदनशील स्थलों पर व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया गया। एसपी सिटी अमृत जैन के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मुख्य बाजारों तथा अत्यधिक भीड़भाड़ वाले इलाकों में फ्लैग मार्च व चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने संदिग्ध गतिविधियों, लावारिस वस्तुओं और आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की बारीकी से जांच की। पुलिस टीम ने बाजारों में पैदल गश्त कर व्यापारियों और आमजन को सुरक्षा का अहसास कराया। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए अभियान में बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमों को भी विशेष रूप से शामिल किया गया। टीमों ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और पार्किंग क्षेत्रों में खड़े वाहनों व संवेदनशील स्थानों को आधुनिक उपकरणों से खंगाला। एसपी सिटी ने गश्त के दौरान तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि वे किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई करें। सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार स्वतंत्रता दिवस समारोह के समापन तक शहर भर में यह सघन चेकिंग और गश्त का अभियान निरंतर जारी रहेगा।
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर एसपी देहात ने अर्पित की श्रद्धांजलि
ु 2 मिनट का मौन रखकर पीड़ितों को किया याद
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार (14 अगस्त 2026) को पुलिस कार्यालय मुजफ्फरनगर में श्विभाजन विभीषिका स्मृति दिवसश् का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (एसपी देहात) अक्षय संजय महाडीक ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ देश विभाजन की त्रासदी में अपने प्राण गंवाने वाले असंख्य लोगों की स्मृति में 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
समारोह को संबोधित करते हुए एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक ने कहा कि देश का विभाजन एक ऐसी भीषण और हृदयविदारक त्रासदी थी, जिसने लाखों परिवारों को सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक एवं मानसिक रूप से गहराई तक प्रभावित किया। स्वतंत्रता प्राप्ति के समय झेला गया विभाजन का दर्द आज भी इतिहास के पन्नों में एक गहरे जख्म की तरह दर्ज है। उन्होंने आगे कहा कि यह दिन हमें समाज से भेदभाव, वैमनस्य और दुर्भावना को समाप्त कर आपसी एकता, सामाजिक सद्भाव, भाईचारे तथा मानव सशक्तिकरण की भावना को और अधिक मजबूत करने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी (यातायात/नगर) राधा रमण सहित पुलिस कार्यालय के तमाम अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
केवल अधिकृत दुकानों से ही खरीदें शराबः आबकारी विभाग की जनहित में अपील
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिला आबकारी विभाग मुजफ्फरनगर ने आम जनमानस की सुरक्षा और स्वास्थ्य के दृष्टिगत एक महत्वपूर्ण जनहित अपील जारी की है। विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ असामाजिक एवं अराजक तत्वों द्वारा निजी स्वार्थवश अवैध तरीके से जहरीली व मादक शराब तैयार कर बेची जा सकती है। ऐसे अवैध अड्डों से शराब खरीदना और सेवन करना जीवन के लिए अत्यंत घातक साबित हो सकता है। जिला आबकारी अधिकारी द्वारा जारी अपील में बताया गया कि अवैध स्थानों और अड्डों से मिलने वाली मदिरा में मिथाइल अल्कोहल हो सकता है, जो एक प्रकार का खतरनाक विष है। इसके सेवन से इंसान के आंखों की रोशनी जा सकती है और व्यक्ति की अकाल मृत्यु भी हो सकती है। इसलिए किसी भी परिस्थिति में अवैध अड्डों से मदिरा का क्रय व सेवन न करें। आबकारी विभाग ने नागरिकों को सलाह दी है कि मदिरा की खरीदारी केवल सरकार द्वारा अधिकृत दुकानों से ही करें। खरीदारी करते समय बोतल पर क्यूआर (क्यूआर) कोड, सील और निर्धारित मूल्य की जांच अवश्य कर लें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि कहीं निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बिक्री, अवैध शराब के निर्माण, बिक्री या तस्करी की जानकारी मिलती है, तो नागरिक तुरंत टोल-फ्री नंबर 14405 या व्हाट्सएप नंबर 9454466019 पर सूचना दे सकते हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।
आपातकालीन एवं संपर्क दूरभाष नंबर
जिला आबकारी अधिकारी, मुजफ्फरनगर 9454465660
आबकारी निरीक्षक (क्षेत्र-1, सदर) 9454466456
आबकारी निरीक्षक (क्षेत्र-2, खतौली) 9454466458
आबकारी निरीक्षक (क्षेत्र-3, जानसठ) 9454466838, आबकारी निरीक्षक (क्षेत्र-4, बुढाना) 9454466526
15 अगस्त को श्री कृष्ण कपा जीओ गीता परिवार जीवन प्रकाश हाॅस्पिटल में करेगा ध्वजारोहण
मुजफ्फरनगर। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फर नगर द्वारा जीवन प्रकाश हॉस्पिटल में स्वतन्त्रता दिवस पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। परम पूज्य गीता मनीषी महामण्डलेश्वर स्वामी ज्ञानानन्द जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के सचिव अतुल कुमार गर्ग ने बताया की 15 अगस्त 2026, शनिवार को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में ध्वजारोहण सुबह 11ः15 बजे जीवन प्रकाश हॉस्पिटल मे भोपा पुल के पास आयोजित किया जायेगा।आप सभी से विनम्र अनुरोध है समय पर पहुँचकर कार्यक्रम में सम्मिलित होने की कृपा करें।कार्यक्रम के समापन पर सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी रहेगी।
विद्यार्थियों ने देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।जी. डी. गोयनका स्कूल में प्री-प्राइमरी विंग के विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस अत्यंत देशभक्ति, उत्साह और गर्व के साथ मनाया। इस अवसर पर विद्यालय का वातावरण राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत हो उठा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने मधुर देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर सभी के हृदय में देशप्रेम की भावना जागृत की। बच्चों ने ऊर्जावान एवं आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें भारत की संस्कृति, एकता और गौरव की झलक दिखाई दी। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर आधारित प्रेरणादायक भूमिका-निभाने प्रस्तुत किए, जिन्होंने उपस्थित सभी को भाव-विभोर कर दिया। पूरे समारोह में बच्चों ने स्वतंत्रता, त्याग, एकता और राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता का संदेश दिया। उनकी आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुतियों ने यह दर्शाया कि नई पीढ़ी अपने देश के इतिहास और महान बलिदानों को समझ रही है तथा उनसे प्रेरणा ले रही है। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ स्वाति शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि ऐसे राष्ट्रीय पर्व बच्चों में देशभक्ति, अनुशासन, एकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं तथा उन्हें एक सजग और आदर्श नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं।
हर्षाेल्लास से मना तीज समारोह
नीतू मिश्रा बनीं तीज क्वीन, बिंदु टंडन ने जीता तीज महारानी का खिताब
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।भारत विकास परिषद् मेन शाखा द्वारा न्यू दावत पार्टी हॉल, लिंक रोड पर “हरियाली के रंग सखियों के संग” तीज समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शाखा की महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पारंपरिक परिधानों में तीज पर्व की खुशियां साझा कीं। समारोह का शुभारंभ सावन गीतों एवं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। महिला सदस्यों के लिए गायन, नृत्य प्रतियोगिता तथा विभिन्न मनोरंजक फन गेम्स आयोजित किए गए। समारोह का मुख्य आकर्षण तीज क्वीन एवं तीज महारानी का चयन रहा, जिसमें श्रीमती नीतू मिश्रा को तीज क्वीन तथा श्रीमती बिंदु टंडन को तीज महारानी चुना गया। दोनों विजेताओं का उपस्थित सदस्यों ने जोरदार तालियों के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में पारिवारिक सभा का आयोजन हुआ। इसमें फन गेम्स एवं सरप्राइज गेम्स ने सभी का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम स्थल को रंग-बिरंगे फूलों, झूलों एवं आकर्षक सजावट से सजाया गया था, जिसने पूरे वातावरण को सावन और तीज की पारंपरिक छटा से सराबोर कर दिया।
समारोह के समापन पर सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। भारत विकास परिषद् मेन शाखा द्वारा आयोजित यह आयोजन भारतीय संस्कृति, परंपरा, महिला सशक्तिकरण, सहभागिता एवं पारिवारिक सौहार्द का सुंदर संगम रहा। महिला सदस्यों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने समारोह को यादगार बना दिया।
तिरंगे की शान, हमारा अभिमान के साथ मनाया तीज महोत्सव
“रंगीलो सावन आयो रे”
मुजफ्फरनगर। महिला शक्ति ने भगवान शिव एवं माता पार्वती को समर्पित हरियाली तीज का पर्व झूलों की पेंग के साथ बड़े ही हर्षाेल्लास से मनाया। महिलाओं द्वारा नवीन एवं पारंपरिक गीत-संगीत के साथ पारंपरिक वेशभूषा में तीजोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती आशा जैन प्रांतीय महिला सहभागिता संयोजिका, श्रीमती रिनू गर्ग कृ प्रांतीय संयोजिका, तीज महोत्सव एवं श्रीमती पूर्णिमा कम्बोज कृ जिला महिला सहभागिता संयोजिका का सानिध्य प्राप्त हुआ, जिससे कार्यक्रम में संयुक्त परिवार जैसा आनंद एवं अपनत्व देखने को मिला। दो वर्गों में आयोजित तीज रानी प्रतियोगिता में सर्वसम्मति से जूनियर वर्ग में वंदना अग्रवाल कृ तीज महारानी, शिल्पा तायल कृ तीज रानी एवं तरुणा बंसल कृ तीज मयूरी तथा सीनियर वर्ग में भावना माहेश्वरी कृ तीज महारानी, सीमा दास कृ तीज रानी एवं नीलम गुप्ता कृ तीज मयूरी चुनी गईं। ‘संकल्प’ परिवार की ओर से अतिथियों ने सभी विजेताओं को क्राउन पहनाकर एवं उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया। प्रीति गोयल, आशा माहेश्वरी एवं निधि जैन ने मंच का सुन्दर एवं कुशल संचालन किया। “तिरंगा हमारी आन, बान, शान और अभिमान” की थीम पर देशभक्ति से परिपूर्ण भव्य कार्यक्रम में राष्ट्रीय तिरंगे ध्वज का सम्मान किया गया तथा देश के वीर शहीदों को नमन किया गया। ‘संकल्प’ परिवार के लगभग 100 सदस्यों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान के साथ रात्रि भोज के उपरांत कार्यक्रम विधिवत रूप से सम्पन्न हुआ।
छात्राओं ने दिखाया उत्साह
मोरना। मोरना में शुकतीर्थ मार्ग स्थित इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल में हरियाली तीज की पूर्व संध्या पर तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमे नृत्य, मेहंदी,सॉफ्ट बोर्ड डेकोरेशन और कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक विराज तोमर एवं प्रधानाचार्या अलका वर्मा ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। इसके उपरांत छात्राओं जोया, रिदा, प्रियांशी, युविका, वैष्णवी, नवरीत, तनिष्का, उर्वशी, रिम्शा और मिष्ठी ने हरियाली तीज गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
वहीं पंजाबी गीत ‘जूती’ पर जोया, रिदा, अन्नी, उर्वशी, मिष्ठी, रिम्शा, सोनाक्षी, वीरा, परी, कंगना और मिताक्षरा ने व रीता शर्मा ने सुंदर गीत प्रस्तुत किया।
मेहंदी प्रतियोगिता कक्षा छ से 12वीं तक की छात्राओं के मध्य आयोजित की गई। विभिन्न कक्षा वर्गों में कक्षा सात से डेजी एवं गौरी, कक्षा आठ से चैनसी, कक्षा नौ से सृष्टि, इल्मा एवं सरगुन तथा कक्षा दस से आलिया, श्रद्धा एवं आकृति विजेता रहीं।
सॉफ्ट बोर्ड डेकोरेशन प्रतियोगिता कक्षा नौ और दस के बीच आयोजित हुई, जिसमें कक्षा 10 की छात्राओं ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में इनाया, अवनी, अक्षिता, अनन्तिका, कृश्टी, रिशु, प्रियांशी, प्रभदीप, अमान, हादिका और आस्था ने प्रतिभाग किया।
छात्राओं ने हाथों पर सजाई तीज की मेंहदी
मोरना। मोरना में मुज़फ्फरनगर मार्ग स्थित जेपीएस पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस व हरियाली तीज की पूर्व संध्या के अवसर पर शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल डायरेक्टर कृष्णकांत शर्मा, प्रबन्धक मोहिनी शर्मा एवं प्रधानाचार्या अलका चैधरी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति नारों के साथ रैली निकाली गई। विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए स्वतंत्रता दिवस के प्रति अपने सम्मान एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रदर्शित किया। वहीं नर्सरी से यूकेजी तक के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के लिए विशेष ध्वज गतिविधि कराई गयी।वहीं हरियाली तीज के अवसर पर कक्षा 8 से 12 तक की छात्राओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता एवं कलात्मक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कक्षा 8 एवं 9 वर्ग मे परी यादव, खुशबू, वैष्णवी व कक्षा 10 से 12 वर्ग मे क्रमशः भूमिका, आयुषी व मानवी चंदेल, कनिष्का प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में निशांत शर्मा, अंश गर्ग, तनु वर्मा, दीपिका, मेघा खेवरिया, पूजा शर्मा, संगीता दक्ष, निकिता शर्मा, सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को स्वतंत्रता दिवस एवं हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं उत्साह की सराहना की।
गोष्ठी का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के प्रांगण में सभी को जागरूक करने के लियें ष्हर घर तिरंगा कार्यक्रम – 2026 के तत्वाधान में एम०बी०ए०, एम०सी०ए० व डी०एल०एड० विभाग द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी का उद्देश्य छात्रों में राष्ट्रप्रेम, एकता और रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना था, जिसमें सभी शिक्षकगणों व विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक और सक्रिय रूप से भाग लिया तथा अपनी विचारात्मक प्रतिभा के माध्यम से देशभक्ति की भावना को प्रदर्शित किया। जिससे सम्पूर्ण कैम्पस तिरंगामय हुआ । कार्यक्रम में सर्वप्रथम कॉलेज प्राचार्य डा० आलोक कुमार गुप्ता जी ने प्रेरणादायक शब्दों में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए हर घर तिरंगा अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला एवं राष्ट्र की एकता एवं अखण्डता के विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से उपस्थित विद्यार्थियों को राष्ट्र रक्षा हेतु प्रेरित किया व देश सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने का आहवाहन किया व कहा कि विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अपनी शिक्षा, प्रतिभा और ऊर्जा का उपयोग समाज व राष्ट की प्रगति के लिए करें। उन्होने उपस्थित समस्तजनों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डी०एल०एड० प्राचार्या बबली तोमर ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारा तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि यह हमारे देश की आत्मा, संस्कृति और एकता का प्रतीक है। प्रत्येक भारतीय का यह कर्तव्य है कि वह राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को समझे और देश के सम्मान को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करें। कार्यक्रम का संचालन मुकुल जैन ने हर घर तिरंगाश् अभियान के उद्देश्य एवं महत्व के बारे में सभी को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को स्वतंत्रता, एकता और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया जा रहा है और बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग एवं बलिदान की वजह से ही देश आजादी का जश्न मना रहा है। देश की आजादी को बरकरार रखने और देश को प्रगति पर ले जाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। सभी को मिलकर देश को मजबूत करना होगा तो ही नागरिक मजबूत होगें। इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में देश के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना को और अधिक प्रबल किया। अंत में प्रतियोगिता का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसमें सभी उपस्थितजन शामिल हुए और तिरंगे के सम्मान में खड़े होकर अपनी आस्था और गर्व व्यक्त किया। इस अवसर पर एम०बी०ए०, एम०सी०ए० व डी०एल०एड० विभाग से डा० विभूति अग्रवाल, डा० शुभम तायल, रितू मित्तल, पारूल कुमार, देवेश गुप्ता, आदित्य कश्यप, प्रशान्त तोमर, अन्नु त्यागी, उमंग शर्मा, आयुष गुप्ता, राजीव कुमार, वरूण कुमार, संदीप गर्ग, रश्मि कौशिक, अन्जना शर्मा, अनुराग सैनी आदि शिक्षकगण उपस्थित रहें
तीज उत्सव व स्वतंत्रता दिवस का पर्व मना
मोरना। भोपा-मुज़फ्फरनगर मार्ग स्थित सेंट जेवियर्स ग्लोबल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी कला एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए मनमोहक एवं आकर्षक रंगोलियाँ तैयार कीं। रंग-बिरंगे फूलों, रंगों एवं विभिन्न कलात्मक आकृतियों से सजी रंगोलियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों में कक्षा 12वीं की पूर्वा, सिमरन, आराध्या एवं सुचेता तथा कक्षा 9वीं की अग्रिमा, खुशी, गुरलीन, विशु, वेदांशी, सुखमीत एवं पलक शामिल रहीं। विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस की भावना को अपनी रंगोलियों के माध्यम से खूबसूरती से अभिव्यक्त किया। इसके साथ ही विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियाँ भी दी गईं। देशभक्ति गीतों, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति अपने सम्मान की भावना को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या मोनिका चैधरी ने ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उनमें देशभक्ति, आत्मविश्वास, रचनात्मकता और टीम भावना का विकास करते हैं।
भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तिरंगा यात्रा, विज्ञान प्रदर्शनी और मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित
मुज़फ़्फ़रनगर। नई मंडी स्थित भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे राष्ट्रभक्ति, वैज्ञानिक सोच और भारतीय संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। विद्यालय में एक साथ तिरंगा यात्रा, विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी और हरियाली तीज के अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अलग-अलग गतिविधियों में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की छात्राओं और शिक्षकों की ओर से निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा से हुई। हाथों में तिरंगा लेकर छात्राओं ने देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान का संदेश दिया। यात्रा के दौरान छात्राओं और शिक्षकों में खासा उत्साह नजर आया। तिरंगा यात्रा में शारीरिक एवं खेल शिक्षिका सीमा सिंह, शशि प्रभा, सपना पुंडीर, आचार्या पारुल चैधरी, आचार्य नरेंद्र कुमार और आचार्य अनु शुक्ला ने सहभागिता करते हुए छात्राओं का उत्साह बढ़ाया।
विद्यालय में साइंस मॉडल एग्जिबिशन भी आयोजित की गई। कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं ने अलग-अलग वैज्ञानिक विषयों पर आधारित मॉडल तैयार कर अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक समझ का प्रदर्शन किया। छात्राओं द्वारा बनाए गए मॉडल में उनकी मेहनत, विषय की समझ और वैज्ञानिक दृष्टिकोण दिखाई दिया। प्रदर्शनी का मार्गदर्शन सपना मित्तल, रितु गोयल, अर्चना त्यागी, शिल्पा मित्तल, दीप्ति तिवारी, नरेंद्र कुमार, नीशू कौशिक और अनु शुक्ला ने किया। विद्यालय की छात्राओं और शिक्षकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। हरियाली तीज के अवसर पर विद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक की करीब 70 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने हाथों पर आकर्षक और कलात्मक मेहंदी डिजाइन बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता की अध्यक्षता प्रतियोगिता विभाग प्रमुख रेशु सैनी ने की। निर्णायक मंडल में विद्यालय की कोषाध्यक्ष ममता वर्मा, अनीता चैधरी और रेशु सैनी शामिल रहीं। निर्णायकों ने डिजाइन की सुंदरता, रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा के आधार पर छात्राओं का मूल्यांकन किया और प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा सांत्वना पुरस्कार के लिए चयन किया।
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस तक लहराया तिरंगा,बुढ़ाना में दिखी देश भक्ति
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। तहसील बुढ़ाना में हर घर तिरंगा अभियान- 2026 के अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया गया। माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार राजनैतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग उत्तर प्रदेश सरकार डॉक्टर सोमेंद्र तोमर ने तिरंगा यात्रा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में भारी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान पुरी तहसील बुढाना देशभक्ति के रंग में रंग गई तिरंगा यात्रा रैली का प्रारंभ स्वर्गीय चैधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा बुढाना से शुरू होकर पीडब्लूडी गेस्ट हाउस पर पहुंची। यहां राष्ट्रगान श्जन गण मन अधिनायक जय हे, भारत भाग्य विधाताश् के गायन के साथ रैली का समापन हुआ। इस अवसर पर माननीय मंत्री जी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान-2026 को 09 अगस्त से 17 अगस्त तक गौरव और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य लोगों में तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्र भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम तहसील बुढाना के साथ-साथ जनपद व ब्लॉक और ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर भी आयोजित किया जा रहा है। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार राजनैतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग उत्तर प्रदेश सरकार डॉक्टर सोमेंद्र तोमर, एमएलसी श्रीमती वंदना वर्मा, जिला अध्यक्ष भाजपा सुधीर सैनी, जिला उपाध्यक्ष भाजपा श्री विशाल गर्ग, पूर्व विधायक बुढ़ाना उमेश मलिक, मुख्य विकास अधिकारी श्री कंडारकर कमल किशोर देश भूषण, उप जिलाधिकारी बुढ़ाना सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा तहसील स्तरीय अधिकारीगणों के स्वयं हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर रैली में शामिल हुए। तथा सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेकर प्रतिभागियों का उत्साह भी दिखा । माननीय मंत्री जी ने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्र के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।
तिरंगा यात्रा रैली में जनप्रतिनिधियों व अधिकारी गणों तथा तहसील वासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे यात्रा मार्ग पर देशभक्ति के नारों और हाथों में लहराते तिरंगों से माहौल राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रहा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना रहा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि तथा तहसील स्तरीय अधिकारी, समेत बड़ी संख्या में नागरिकों द्वारा भाग लिया गया।
इस अवसर पर एमएलसी श्रीमती वंदना वर्मा, जिला अध्यक्ष भाजपा सुधीर सैनी, पूर्व विधायक बुढ़ाना उमेश मलिक, जिला उपाध्यक्ष भाजपा श्री विशाल गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी श्री कंडारकर कमल किशोर देश भूषण, उप जिलाधिकारी बुढ़ाना, सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा तहसील स्तरीय अधिकारीगण समेत बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए।
बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की गोलियां, निकाली गई तिरंगा रैली
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (छक्क्) के अवसर पर शुक्रवार (14 अगस्त 2026) को बाल विकास परियोजना शाहपुर क्षेत्र के ग्राम सोरम और गोयला स्थित विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी (ब्क्च्व्) शाहपुर एवं मुख्य सेविका कुमारी साक्षी की देखरेख में 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल (।सइमदकं्रवसम) की दवा खिलाई गई। मुख्य सेविका कुमारी साक्षी ने बताया कि बच्चों को पेट के कीड़ों (कृमि) से मुक्त रखने और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले इसके नकारात्मक प्रभावों को रोकने के लिए एल्बेंडाजोल की गोलियां दी गईं। कृमि नियंत्रण से बच्चों में खून की कमी यानी एनीमिया की समस्या से निजात मिलती है, जिससे यह कदम श्एनीमिया मुक्त अभियानश् में भी बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
दवा वितरण कार्यक्रम के साथ-साथ स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आंगनबाड़ी केंद्रों के नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन भी किया गया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे बच्चों ने भारत माता के जयकारे लगाए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को राष्ट्रीय प्रतीकों की पहचान कराना और उनमें बचपन से ही देशभक्ति तथा राष्ट्रप्रेम की भावना का विकास करना रहा।


