समाचार (Muzaffarnagar News)

जानसठ। उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम योजना के अंतर्गत जनपद के विकासखंड जानसठ मे एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में 109 किसानों द्वारा प्रतिभाग किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए डॉ सतवीर सिंह सिरोही द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को मिलेट्स का हमारे स्वास्थ पर होने वाले लाभ की विस्तृत जानकारी दी मिलेट्स के उत्पादन को बढ़ाने एवं मिलेट्स की फसलों को प्राकृतिक तरीके से तैयार करने जिससे कि मिट्टी भी दूषित होने से बच सके और पौष्टिक खाद्यान्न भी उपलब्ध होगा इसलिए उन्होंने आव्हान किया कि सभी किसान भाई मोटे अनाज की फसल को लगाने के लिए जानकारी व उन से मिलने वाले पोषक तत्वों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।तथा कृषि विज्ञान केंद्र चित्तौड़ा के प्रभारी डॉ यशपाल सिंह व उत्तम राठी द्वारा मोटे अनाज के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई व कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा दी जा रही कैंपस के बाहर व कैंपस पर दी जाने वाले प्रशिक्षण की विस्तृत जानकारी दी गई तथा पशुपालन विभाग से उप पशु चिकित्साधिकारी डॉ स्नेहा निर्वाल द्वारा पशुओं में इस समय फैल रहे रोगों के विषय में तथा विभाग की कल्याणकारी योजनाओं के विषय मे उपयोगी जानकारी दी गई साथ ही पशु के रख रखाव और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की जानकारी भी दी गई तथा एडीओ कृषि श्री संदीप कुमार द्वारा विकासखंड स्तर पर कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के विषय में जानकारी के साथ साथ मिलेट्स के इतिहास और वर्तमान प्रासंगिकता पर चर्चा की गई व वर्षा ऋतु में गन्ने की फसल मे कीट,रोग एवं पोषक तत्व प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम मे प्रगतिशील कृषक ध्यान सिंह द्वारा मोटे अनाज के विषय में जानकारी देते हुए अपने अनुभव किसानों के बीच साझा किये गए। कृषि विभाग के विषय वस्तु विशेषज्ञ श्री मनोज कुमार , प्राविधिक सहायक श्री लोकेंद्र कुमार , अश्वनी कुमार, चंद्रशेन व ब्लॉक तकनीकी प्रबन्धक राजीव कुमार , शिवपाल कुमार व सुधीर कुमार आदि उपस्थित रहे।
अपराध गोष्ठी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर दिए कड़े निर्देश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में देर रात्रि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। राष्ट्रगान के साथ शुरू हुई इस बैठक में कानून व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, अपराध नियंत्रण और महिला सुरक्षा को लेकर गहन समीक्षा की गई। इसके उपरांत एसएसपी ने पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। अपराध नियंत्रण व गैंगस्टर एक्ट टॉप-10 और हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की लगातार निगरानी व सत्यापन करने के निर्देश दिए गए। अवैध शराब, सट्टा, मादक पदार्थ, खनन, पशु व शस्त्र तस्करी में संलिप्त अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत अवैध संपत्ति जब्त (कुर्की) करने के सख्त निर्देश जारी किए गए। लंबित विवेचनाओं का निस्तारणरू थानों पर लंबित मुकदमों, विशेष रूप से एससी/एसटी एक्ट, पॉक्सो एक्ट और महिला संबंधी अपराधों का गुण-दोष के आधार पर जल्द निस्तारण करने को कहा गया। साथ ही न्यायालयों में प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने पर जोर दिया गया। जनपद में संचालित विशेष अभियानों के तहत माल मुकदमाती के निस्तारण, तस्करों के सत्यापन और ऑपरेशन सवेरा में दिए गए लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। एंटी रोमियो स्क्वॉड, महिला पुलिसकर्मियों और बीट सिपाहियों को क्षेत्रों में सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए। स्कूल-कॉलेजों व सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं को 1090, 181, 1076, 112 और 1098 जैसे आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देने को कहा गया। थानों पर आने वाले फरियादियों और आगंतुकों के साथ शालीन व्यवहार करने के निर्देश दिए गए। परिसर में स्वच्छ पेयजल और बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने को कहा गया। डायल-112 के रिस्पांस टाइम को बेहतर बनाने, संवेदनशील व भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाने और शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के निर्देश दिए गए। गोष्ठी के समापन पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। गोष्ठी के बाद एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया और ड्यूटी पर तैनात जवानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, एसपी अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, एसपी यातायात अतुल कुमार चैबे सहित समस्त क्षेत्राधिकारी, एलआईयू प्रभारी, एसओजी प्रभारी और जनपद के सभी थाना/शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।
27 अगस्त को महिला आयोग की अध्यक्ष करेंगी जनसुनवाई व समीक्षा बैठक
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीया अध्यक्ष श्रीमती बबिता चैहान आगामी 27 अगस्त 2026 को मुजफ्फरनगर दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे जनपद में महिलाओं से संबंधित संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगी और महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की जनसुनवाई करेंगी। मुख्य विकास अधिकारी श्री कंडारकर कमल किशोर देशभूषण ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के वैयक्तिक सहायक के प्राप्त पत्र के अनुसार, 27 अगस्त 2026 (गुरुवार) को पूर्वाह्न 11 बजे विकास भवन स्थित सभागार में समीक्षा बैठक एवं जनसुनवाई का आयोजन तय किया गया है। बैठक में महिला उत्पीड़न, महिला सुरक्षा और शासन द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की जाएगी। साथ ही पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सीधे सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए जाएंगे।
मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं कि वे 27 अगस्त को आयोजित होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में स्वयं अद्यतन (अपडेटेड) विभागीय आंकड़ों और सूचनाओं के साथ व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहना सुनिश्चित करें।
बी.पी. मंडल की जयंती पर गूंजा सामाजिक न्याय का नारा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। महावीर चैक स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मंगलवार को सामाजिक न्याय के पुरोधा और मंडल आयोग के अध्यक्ष रहे बाबू बिंदेश्वरी प्रसाद (बी.पी. मंडल) की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बी.पी. मंडल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और सामाजिक न्याय की लड़ाई में उनके अभूतपूर्व योगदान को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष जिया चैधरी ने कहा कि बी.पी. मंडल का संघर्ष केवल किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने देश में सामाजिक बराबरी और प्रतिनिधित्व की मजबूत नींव रखी। उन्होंने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया, डॉ. भीमराव आंबेडकर और बी.पी. मंडल के विचारों पर चलना ही सपा का मूल एजेंडा है। जिया चैधरी ने कहा कि पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को मजबूत करना ही मंडल जी के सपनों को साकार करने का असली तरीका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचकर वंचितों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। सपा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी ने कहा कि बाबू बी.पी. मंडल ने मंडल आयोग के माध्यम से सामाजिक न्याय के मुद्दे को राष्ट्रीय पटल पर मजबूती से स्थापित किया। उनके विचार आज भी समाजवादी आंदोलन की मजबूत नींव हैं और वर्तमान समय में उनके सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना बेहद आवश्यक है। जयंती समारोह के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। नेताओं ने कहा कि सामाजिक न्याय के एजेंडे को धरातल पर उतारने के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बी.पी. मंडल के आदर्शों पर चलने और वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला महासचिव कोरी सोमपाल भाटी, जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र नीटू, जिला उपाध्यक्ष पवन बंसल, जिला सचिव यशपाल चैधरी, पूर्व प्रदेश सचिव युवजन सभा अरशद मलिक, जिला सचिव अब्बास अली, मीर हसन चेयरमैन, सरफराज आलम, गगन महिव, फैसल राणा, विपिन त्यागी, दीपक सहित बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
करंट से मौत
तितावी। करंट लगने से युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात थाना क्षेत्र के समीपवर्ती गंाव अलीपुर कला मे उस समय शोक छा गया कि जब गंाव के ही निवासी युवक दीपक की पंखे से करंट लगने से मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। पडौसियों सहित दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। गमगीन माहौल के बीच शव का अंतिम संस्कार किया गया। युवक की मौत से परिजनो मे शोक छाया हुआ है।
संत रविदास जयंती समारोह अभियान के तहत निकली कलश यात्रा
भोपा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि रविदास जी के जयंती समारोह अभियान के अंतर्गत आज ग्राम भोपा, निरग़ाजनी, बरुकी और गादला में कलश यात्रा का आयोजन किया ।मुख्य अतिथि प्रशासक जिला पंचायत डा.वीरपाल निर्वाल ने पार्टी पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों संग मंदिरों में जाकर संत रविदास जी को नमन किया और समाज एवं देश के लिए उनके योगदान को स्मरण किया । उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने सामाजिक समरसता को जीवन का लक्ष्य बनाकर समाज में फैली कुरीतियों और भेद भाव मिटाने के लिए काम किया । मंडल प्रभारी विजय प्रजापति एवं मंडल अध्यक्ष संजय सिंह कोरी ने भी संत रविदास के योगदान को सराहा । कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा कलश यात्रा में सहयोग किया और पार्टी पदाधिकारियों द्वारा महिलाओं को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर सतनाम सिंह बंजारा ,महिपाल सिंह राठी,तरुण प्रधान, कुणाल वालिया, अनिल महामंत्री , संजीव राठी , डा रूपेश,घनश्याम प्रधान आदि उपस्थित रहे ।
40 लाख का दिवंगत होमगार्ड अर्जुन के परिवार को मिला बीमा कवर
डीएम उमेश मिश्रा ने सौंपा चेक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पंजाब नेशनल बैंक द्वारा सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए स्वर्गीय श्री अर्जुन, जो होमगार्ड के रूप में कार्यरत थे तथा पंजाब नेशनल बैंक में वेतन खाता रखते थे जिसमें खातेदार की असामयिक मृत्यु होने पर 40 लाख का बीमा उपलब्ध है ,उनके परिवार को 40 लाख की बीमा धनराशि का जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा ने जिलाधिकारी कक्षा में चेक प्रदान किया। उन्होंने परिवार वालों से कहा कि उक्त धनराशि का सदुपयोग करें और बेटी के नाम भी धनराशि जमा करें, उन्होंने बैंक को निर्देश दिए कि बीमा धनराशि में 20 लाख रुपए बच्ची के नाम से एफडी फिक्स कराना सुनिश्चित करें।
ज्ञात हो कि श्री अर्जुन का असामयिक निधन एक सड़क दुर्घटना में हो गया था। उनके बीमा दावे के अंतर्गत 40 लाख की बीमा राशि उनकी माता श्रीमती मौसम देवी को प्रदान की गई।
इस अवसर पर राजिंदर पाल, मंडल प्रमुख एवं आर एल दास उप मंडल प्रमुख ,पीएनबी बैंक तथा श्रीमती अंकिता श्रीवास्तव, जिला कमांडेंट, होमगाड्र्स, उपस्थित रहे। बीमा राशि का यह भुगतान पीएनबी के वेतन खाता धारकों को उपलब्ध बीमा सुविधाओं के महत्व को दर्शाता है। बैंक अपने ग्राहकों एवं उनके परिवारों को कठिन परिस्थितियों में वित्तीय सुरक्षा एवं सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। पंजाब नेशनल बैंक एक अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है, जो न केवल वेतन खाता धारकों, बल्कि महिलाओं, किसानों, सैनिकों तथा समाज के अन्य वर्गों के लिए भी विभिन्न बैंकिंग एवं बीमा लाभ वाली बचत खाता योजनाएं उपलब्ध कराता है। पीएनबी अपने ग्राहकों एवं उनके परिवारों को व्यापक वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने तथा उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
एस.डी. डिग्री कॉलेज में छात्रों के साक्षात्कार एवं करियर संवाद का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। आईआईए आईवाईसी, मुजफ्फरनगर चैप्टर द्वारा एस.डी. डिग्री कॉलेज, भोपा रोड, मुजफ्फरनगर में अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए इंटरव्यू एवं करियर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आईआईए कैंपस कनेक्ट” श्रृंखला का पहला कार्यक्रम था। कार्यक्रम में उद्योग जगत से जुड़े सदस्यों ने छात्रों से बातचीत कर उन्हें रोजगार, करियर और उद्योग की जरूरतों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान पवन कुमार गोयल, राहुल मित्तल, राज शाह, प्रेरक जैन, समर्थ जैन, अमन गुप्ता, प्राचीर अरोरा, अर्णव अग्रवाल,अक्षत जैन एवं कार्तिक जलोत्रा उपस्थित रहे। इसके बाद उद्यमियों ने पास आउट एवं अंतिम वर्ष के छात्रों के इंटरव्यू लिए। इंटरव्यू के दौरान छात्रों के विषय ज्ञान, बातचीत करने की क्षमता, आत्मविश्वास, व्यावहारिक समझ और करियर की योजनाओं के बारे में जानकारी ली गई। छात्रों को बेहतर करियर के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए गए। कार्यक्रम में बताया गया कि आज के समय में केवल डिग्री ही पर्याप्त नहीं है। नौकरी और उद्योग में सफलता के लिए विषय का ज्ञान, अच्छा संवाद, अनुशासन, टीम के साथ काम करने की क्षमता और व्यावहारिक जानकारी भी जरूरी है।
आईआईए आईवाईसी मुजफ्फरनगर चैप्टर द्वारा आईआईए कैंपस कनेक्ट” के तहत अलग-अलग कॉलेजों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य छात्रों को उद्योग से जोड़ना और उन्हें रोजगार के लिए बेहतर तरीके से तैयार करना है। एस.डी.डिग्री कॉलेज में आयोजित यह कार्यक्रम छात्रों और उद्योग जगत के बीच बेहतर संबंध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा। इस पहल का उद्देश्य “कॉलेज से करियर और कक्षा से उद्योग” तक छात्रों की यात्रा को मजबूत बनाते हुए “इंडस्ट्री रेडी यूथ” तैयार करना है।
कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण किया
मीरांपुर। पशु चिकित्सा अधिकारी मीरापुर द्वारा कान्हा गोशाला ,मीरापुर का निरीक्षण किया गया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० जितेन्द्र गुप्ता के कुशल निर्देशन में डॉक्टर अजय कुमार पशु चिकित्सा अधिकारी मीरापुर द्वारा कान्हा गोशाला ,मीरापुर का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान सभी गोवंश स्वस्थ्य पाये गए । गौआश्रय स्थल पर पर्याप्त मात्रा में भूसा ,स्वच्छ पेयजल व हरा चारा उपलब्ध मिला। गौवंशों को नियमित रूप से हरा चारा,खल चोकर देने एवं साफ सफाई करने हेतु निर्देशित किया गया। केयरटेकर उपस्थित मिले।
‘‘युवा कनेक्ट कार्यक्रम’’ हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। चैधरी छोटूराम महाविद्यालय में युवाओं को विभिन्न शैक्षिक, सामाजिक एवं समसामयिक विषयों से जोड़ने तथा उनके विचारों एवं सुझावों को साझा करने के उद्देश्य से दिनांक 27 अगस्त 2026 को “युवा कनेक्ट कार्यक्रम” का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स, माई भारत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में जागरूकता, सहभागिता, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को अपनी प्रतिभा एवं विचारों को अभिव्यक्त करने का अवसर मिलेगा। साथ ही, शिक्षा, खेल, कौशल विकास, रोजगार तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद एवं विचार-विमर्श किया जाएगा। जिला युवा अधिकारी अवेक्षा कपूर एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ के पी सिंह जी ने सभी छात्र-छात्राओं एवं मुजफ्फरनगर के युवाओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने तथा “युवा कनेक्ट” अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया है।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का भाविप मुजफ्फरनगर ‘विराट’ द्वारा किया आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर ‘विराट’ द्वारा संस्कृति सप्ताह के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, सर्कुलर रोड, मुजफ्फरनगर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत एक रैली का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल की 80 छात्राओं ने राष्ट्रीय ध्वज एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्लोगन लिखी तख्ती लेकर मार्च निकालकर नगर वासियों को जागरूक किया। रैली का शुभारंभ श्री रोहताश करनवाल जी एडवोकेट (प्रकल्प प्रभारी दिव्यांग सहायता एवं पुनर्वास) एवं श्रीमती डॉक्टर पारुल जैन (प्रकल्प संयोजक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ) द्वारा किया गया। सभी बच्चों को बिस्किट एवं फ्रूटी का वितरण किया गया । इस कार्य में स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती बबीता शर्मा का विशेष सहयोग रहा। इस रैली का उद्देश्य नगर वासियों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रति जागरूक करना एवं उनकी सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित करना था। आयोजित कार्यक्रम में निष्काम गर्ग, सुशील संगल , सी.ए. संजय कुमार जैन, अशोक गर्ग, जयप्रकाश गर्ग, प्रमोद अरोरा, राजेंद्र गोयल, संदीप कुमार गोयल, अनिल कुमार बंसल, अजय कुमार गर्ग एवं महिला शक्ति विनीत अरोड़ा, गुंजन गर्ग, शशि गुप्ता का सहयोग रहा। भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर ‘विराट’ के अध्यक्ष शरद कुमार जैन, सचिव रजनीश गुप्ता ने कहा कि बालिकाओं को शिक्षित करना स्वस्थ समाज की मजबूत नींव है और परिषद आगे भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर करती रहेगी।
महिला कीर्तन मंडली को साउंड सिस्टम किया भेंटः
जानसठ । वरिष्ठ समाजसेवी रजनीश सैनी उर्फ मोनी ने श्री महादेव महिला कीर्तन मंडली को एक साउंड सिस्टम भेंट किया। इस अवसर पर मंडली की सदस्यों ने रजनीश सैनी का आभार व्यक्त किया। मंडली सदस्यों ने बताया कि इस साउंड सिस्टम के मिलने से धार्मिक आयोजनों और कीर्तन कार्यक्रमों में काफी सुविधा होगी।
कार्यक्रम के दौरान रजनीश सैनी ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में सहयोग करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने महिलाओं की धार्मिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। सैनी ने मंडली के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भविष्य में भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर नामित सभासद अंकित सिंघल, गौरव भटनागर, दिनेश कुमार, सुधीर ठाकुर, विकास सैनी, धामा, मीना भटनागर, आयुषी कंसल, अलका कंसल, बबीता काम्बोज , सारिका काम्बोज, राजकुमारी, रीतू शर्मा, नीतू धीमान, माधुरी कंसल, रेखा एवं मीनाक्षी काम्बोज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। एसडी पब्लिक स्कूल, मुजफ्फरनगर में 21 एवं 22 अगस्त को आयोजित दो दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशंस सम्मेलन 2026-27 में ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल, मीरापुर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। सम्मेलन में विद्यालय के 16 विद्यार्थियों ने शिक्षकों अमित धीमान, विकास कुमार एवं वैशाली सिरोही के नेतृत्व में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रारूप पर आधारित इस सम्मेलन में सुरक्षा परिषद, पर्यावरण कार्यक्रम, विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं आर्थिक एवं सामाजिक परिषद सहित चार समितियों का गठन किया गया। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अलग-अलग देशों के प्रतिनिधियों के रूप में प्रतिभाग करते हुए समसामयिक वैश्विक विषयों पर अपने विचार रखे। ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं युद्ध’ (।प् ंदक ूंतंितम) की विषय-वस्तु पर आधारित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते प्रभाव, युद्ध में इसके उपयोग, वैश्विक सुरक्षा तथा इससे उत्पन्न चुनौतियों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया। सम्मेलन के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न चर्चात्मक प्रक्रियाओं में सक्रिय भागीदारी करते हुए अपनी कूटनीतिक क्षमता, नेतृत्व कौशल, तार्किक सोच एवं प्रभावी वक्तृत्व कला का प्रदर्शन किया। ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल के मानव माहेश्वरी एवं नवीश चैधरी ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विशेष पहचान बनाई। दोनों विद्यार्थियों को उनके प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए ‘प्रॉमिसिंग डेलीगेट’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य दीपक कुमार धीमान ने विद्यार्थियों तथा उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, तार्किक सोच, संवाद कौशल एवं वैश्विक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
आरती एवं प्रसाद कार्यक्रम का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भारत विकास परिषद, मुजफ्फरनगर ‘नारायणी’ शाखा द्वारा संस्कृति सप्ताह के सप्तम कार्य के अंतर्गत सावन के अंतिम श्री गणपति धाम खाटू श्याम मंदिर, नई मंडी, मुजफ्फरनगर में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ श्री खाटू श्याम आरती एवं प्रसाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती संध्या गुप्ता (दिव्य शाखा), प्रा.प्र. संयोजक वनवासी सहायता एवं श्रीमती रेनू गर्ग (विराट शाखा), प्रा. प्रकल्प तीज महोत्सव की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर घर से तैयार की गई बाजरे की ’खिचड़ी , खीर एवं विभिन्न प्रकार के सात्त्विक व्यंजनों का भोग बाबा को अर्पित किया गया। सावन के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर भोले बाबा की पूजा एवं महाआरती में सम्मिलित होने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ। शाखा की अनेक सदस्यों ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना एवं महाआरती में भाग लेकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरा वातावरण भक्ति, सेवा और समर्पण से ओत-प्रोत रहा। कार्यक्रम संयोजक श्रीमती आँचल कुछल एवं श्रीमती मनीषा अग्रवाल के कुशल संयोजन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शाखा अध्यक्ष श्रीमती मानसी वर्मा, सचिव श्रीमती अमीशी अग्रवाल, संस्कार सप्ताह चेयरमैन श्रीमती रेनू गोयल, कोषाध्यक्ष श्रीमती अंजलि गोयल एवं महिला सहभागिता श्रीमती गीता गोयल का सक्रिय सहयोग रहा। “भक्ति में शक्ति है, सेवा में संतोष है और समर्पण में ही सच्ची साधना है।”
विद्यालय का किया औचक निरीक्षण
मोरना। जिला पंचायत प्रशासक ने सोमवार को मोरना क्षेत्र के गांव बिहारगढ़ स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, रसोईघर, साफ-सफाई एवं शैक्षणिक व्यवस्था का जायजा लिया गया। शुकतीर्थ मंडल अध्यक्ष अरुणपाल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मध्यान्ह पोषाहार की गुणवत्ता की जांच की गई तथा रसोईघर की स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं को देखा गया। जिला पंचायत प्रशासक ने भोजन माताओं से बातचीत कर भोजन तैयार करने की प्रक्रिया एवं गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली। इसके अलावा विद्यालय परिसर में स्वच्छता, सुंदरता और अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था के संबंध में अध्यापकों से जानकारी प्राप्त की तथा अध्यापक महिपाल सिंह, अजीत सिंह वर्मा एवं आरती से वार्ता कर आवश्यक सुझाव भी प्राप्त किए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने को लेकर विचार विमर्श किया इस दौरान ग्राम प्रधान संजय चैहान, महिपाल राठी आदि मौजूद रहे।
घायल नीलगाय और नवजात बच्चों की मदद को आगे आए गौसेवक नीशू
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। बेजुबान पशुओं के प्रति संवेदना और इंसानियत आज भी जिंदा है, इसका एक अनूठा उदाहरण टीपी नगर चैकी प्रभारी संदीप कुमार की सजगता और गौसेवक नीशू की सेवा भावना ने पेश किया है। जानकारी के अनुसार, देर रात लगभग एक बजे एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गर्भवती नीलगाय गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दुर्घटना के दौरान नीलगाय के गर्भ से उसके दो नवजात बच्चे बाहर गिर गए और नीलगाय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही टीपी नगर चैकी प्रभारी संदीप कुमार तुरंत सक्रिय हुए। रात करीब 12 से 1ः30 बजे के बीच तत्कालीन परिस्थितियों में तुरंत व्यवस्था न बन पाने पर, गौसेवक नीशू ने आगे आकर दोनों नवजात बच्चों को अपनी सुपुर्दगी में लिया। उन्होंने बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर उनकी देखभाल व प्राथमिक सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली। घटनास्थल पर मृत नीलगाय के शव को भी पूरी मर्यादा के साथ सुरक्षित रखा गया था। सुबह हिंदू धर्म की मान्यताओं और परंपराओं के अनुसार नीलगाय का विधिवत अंतिम संस्कार कर दिया गया। देर रात बेजुबान जीवों की मदद के लिए किए गए इस कार्य की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है और यह पहल समाज के लिए इंसानियत की एक नई मिसाल बन गई है।
रेड क्राॅस सोसाइटी की बैठक 8 सितंबर को विकास भवन में होगी
मुजफ्फरनगर। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की जिला शाखा मुजफ्फरनगर की वार्षिक आम सभा की बैठक आगामी 8 सितंबर को दोपहर 12 बजे विकास भवन मेरठ रोड के सभागार में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में प्रस्तावित की गई है इस सभा में रेड क्रॉस सोसाइटी के सभी आजीवन सदस्य एवं संरक्षक इसमें प्रतिभा करेंगे।
मासिक गोष्ठी का आयोजन, कवियों ने काव्य पाठ कर बाँधी समां
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। । हिंदी और उर्दू की संयुक्त प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था समर्पण की मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन श्रीमती सुनीता सोलंकी के शकुंतलम स्थित निवास पर बड़े ही गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। गोष्ठी की अध्यक्षता प्रसिद्ध शायर सलामत राही ने की, जबकि कुशल संचालन डॉक्टर आस मोहम्मद अमीन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बिजनौर से पधारे सुप्रसिद्ध लोककवि श्री कर्मवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, संरक्षक के रूप में योगेन्द्र सोम की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। गोष्ठी के दौरान विभिन्न कवियों और कवयित्रियों ने देशप्रेम, प्रकृति, जीवन दर्शन और सामाजिक ज्वलंत मुद्दों पर अपनी रचनाएं व गज़लें पेश कर सभी का दिल जीत लिया।
कवियों की प्रस्तुतियों के प्रमुख अंश
कर्मवीर सिंह (बिजनौर)-जय जवान जय किसान जय विज्ञान है। अनुसंधान तेरी जय रहे भारत महान है।।
डॉ. वीणा गर्ग-दीवाना है दीवाने तू दीवानों सी बात न कर।
दिन को तू दिन ही रहने दे, दिन को प्यारे रात न कर।।
योगेन्द्र सोम-मौसम बदल रहे हैं बरखा की बहार है।
बरस रहा है सावन फुहार ही फुहार है।।
सलामत राही-कोमो ओ मिल्लत के लिए कुछ दीजिए कुर्बानियां।
ताके दुनिया याद रखे आपकी अच्छाइयां।।
रामकुमार शर्मा रागी (भोकरहेड़ी)-अब नशे के जाल में है जिंदगी, सच बुरे जंजाल में है जिंदगी।
जिंदगी तो जीने का अंदाज है, आज हर सवाल में है जिंदगी।।
डॉ. आस मोहम्मद अमीन-जाने कब मुल्क की सरहद से सदा आ जाए।
हर घड़ी सर से कफ़न मेरे बँधा रहता है।।
सुशील मानव-जिंदगी के गणित में चापलूसी और झूठ का सूत्र बहुत चल रहा है आजकल।
जुनैद अज़हर मुज़फ़्फ़रनगरी-मेरी खुशी में अपनी खुशी ढूँढ़ लाइए। हल्की रहेगी ज़ीस्त मेरी, मान जाइए।।
सुनीता सोलंकी-चेहरा क्या देखना चेहरे पर दो आंखे शरमाई।
पिया नापना कभी जरा तू बस इस मन की गहराई।।
विशेष सम्मान एवं आभार-गोष्ठी का विशेष आकर्षण बिजनौर से करीब तीन घंटे का सफर तय करके पहुंचे लोककवि कर्मवीर सिंह जी का सम्मान रहा। ‘समर्पण’ संस्था की सचिव श्रीमती सुनीता सोलंकी की ओर से उन्हें अंगवस्त्र एवं श्वाणीश् साहित्यिक संस्था का वार्षिक संकलन ‘हंसिका’ भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में संस्था की सचिव श्रीमती सुनीता सोलंकी ने गोष्ठी में पधारे सभी विद्वान साहित्यकारों, कवियों एवं अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में माॅडल यूनाइटेड नेशंस का भव्य शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल, मुज़फ्फरनगर में दो दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशंस (डन्छ) कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के प्रथम दिवस लगभग 130 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों को वैश्विक मुद्दों को समझने, तार्किक ढंग से विचार रखने तथा नेतृत्व एवं संवाद-कौशल विकसित करने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में कुल आठ समितिया न्छळ।ए न्छम्च्ए प्च्ए स्वा ैंइींए ।प्ए न्छैब्ए न्छभ्त्ब् एवं प्च्स्च् गठित की गईं। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि अनुराग पंवार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (।ककपजपवदंस क्पेजतपबज .ैमेेपवदे श्रनकहम), मुज़फ्फरनगर रहे। उन्होंने अप्रैल 2026 में मुज़फ्फरनगर में अपने पद का कार्यभार ग्रहण किया। न्यायिक क्षेत्र में अपने व्यापक अनुभव के साथ उपस्थित श्री पंवार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अनुशासन, जिम्मेदारी, तार्किक चिंतन, नेतृत्व क्षमता तथा समसामयिक एवं वैश्विक विषयों के प्रति जागरूकता के महत्त्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को डन्छ जैसे मंचों का अधिकतम लाभ उठाने तथा तथ्यों के आधार पर अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. स्वाति शर्मा एवं प्रबंधक मंडल ने संयुक्त रूप से मुख्य अतिथि श्री अनुराग पंवार का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान एवं अभिनंदन किया। डन्छ की विभिन्न समितियों में विद्यार्थियों ने प्रतिनिधियों की भूमिका निभाते हुए विभिन्न समसामयिक एवं वैश्विक विषयों पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने शोध, वक्तृत्व-कौशल, तार्किक चिंतन एवं कूटनीतिक क्षमता का प्रभावी प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्या डॉ. स्वाति शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को कक्षा-कक्ष की शिक्षा से आगे बढ़कर वास्तविक विश्व की चुनौतियों को समझने और आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी विद्यार्थियों के लिए सम्पूर्ण दिवस के भोजन एवं जलपान की समुचित व्यवस्था की गई, जिसमें नाश्ता, दोपहर का भोजन एवं हाई टी शामिल रहे। विद्यालय प्रबंधन एवं आयोजन समिति के सहयोग से डन्छ का प्रथम दिवस उत्साहपूर्ण, अनुशासित एवं ज्ञानवर्धक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
पुलिस और ट्रांसफार्मर चोरों के बीच मुठभेड़रू 2 बदमाशों के पैर में लगी गोली, 5 गिरफ्तार; 9 क्विंटल चोरी का माल व हथियार बरामद
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद के शाहपुर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और बेखौफ बदमाशों के बीच तीखी मुठभेड़ हो गई। पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में दो शातिर बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया। इसके बाद पुलिस द्वारा चलाए गए सघन चेकिंग व कांबिंग अभियान के दौरान गिरोह के तीन अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए सभी बदमाश ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह के सदस्य हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, शाहपुर पुलिस देर रात निरमाना मार्ग पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बदमाशों से पुलिस का सामना हो गया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सुल्तान और जोगिंदर नामक दो बदमाशों के पैर में गोली लगी और वे मौके पर ही ढेर हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी (सीओ) बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
मुठभेड़ के तुरंत बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जंगलों में सर्च ऑपरेशन (कांबिंग) चलाया। इस दौरान गिरोह के तीन और सदस्यों को पुलिस ने धर दबोचा। इस तरह पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल पांच बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए बदमाशों के पास से ट्रांसफार्मर चोरी से संबंधित लगभग 9 क्विंटल कीमती सामान/धातु बरामद हुई है। इसके अलावा बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे, जिंदा कारतूस, तीन धारदार चाकू और एक चार पहिया गाड़ी जब्त की गई है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि बरामद सामान किन-किन क्षेत्रों से चुराया गया था।
पकड़े गए बदमाशों में से घायल सुल्तान एक दुस्साहसिक और शातिर अपराधी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि सुल्तान के खिलाफ प्रदेश के 5 अलग-अलग जिलों में कुल 42 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब बाकी चारों बदमाशों के आपराधिक इतिहास का रिकॉर्ड खंगाल रही है।
मुठभेड़ के बाद सोशल मीडिया पर बदमाशों का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे पुलिस के सामने कान पकड़कर और हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में बदमाश पुलिस से कह रहे हैंकृ ष्साहब, इस बार छोड़ दो, आगे से कभी कोई अपराध नहीं करेंगे।ष्
फिलहाल पुलिस सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजने और उनके पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की तैयारी में जुट गई है।


