समाचार (Muzaffarnagar News)

3 बदमाशों को लगी गोली, 6 गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 58 पर बागोवाली चैकी के पास बागोवाली बाज़ार क्षेत्र में देर रात पुलिस और अंतरजनपदीय चोर गिरोह के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में 3 बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पास के ईख के खेतों की घेराबंदी की और भागने की कोशिश कर रहे 3 अन्य बदमाशों को भी दबोच लिया। मौके से कुल 6 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान चांद उर्फ समर (पुत्र मोहम्मद उमर) – घायल, दानिश (पुत्र काशिफ) – घायल, कय्यूम (पुत्र नईम) – घायल, चेतन चैधरी (पुत्र उपेन्द्र चैधरी), अली उर्फ इकबाल (पुत्र कमाल अहमद), मोनिश खां (पुत्र मतलूब)। अभियुक्तों के कब्जे से 5 अवैध तमंचे (315 बोर), जिंदा व खोखा कारतूस, लगभग 125 किलो बिजली तार व एल्युमिनियम पाट्र्स, एक स्कॉर्पियो और एक वेगनआर कार बरामद की गई है। क्षेत्राधिकारी (सीओ) नई मंडी ने बताया कि यह गिरोह मुज़फ़्फरनगर, मेरठ और एनसीआर के विभिन्न जिलों में बिजली के तार और ट्रांसफॉर्मर के उपकरण चुराने की घटनाओं में शामिल था। आरोपी चुराया हुआ सामान बेचने की फिराक में एकत्रित हुए थे। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
मुज़फ़्फरनगर में 14 से 24 सितंबर तक सजेगा भव्य गणपति जन्मोत्सव
स्वर्ण रथ और 12 झांकियों के साथ निकलेगी शोभायात्रा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अग्रपूज्य भगवान श्री गणपति के जन्मोत्सव को लेकर मुजफ्फरनगर भक्ति और आस्था के रंग में रंगने जा रहा है। श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर परिवार, भरतिया कॉलोनी की ओर से 14 से 24 सितंबर तक गणपति धाम मंदिर परिसर में भव्य गणपति जन्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला चलेगी, वहीं भगवान गणपति के स्वर्ण श्रृंगार, 56 भोग और रजत पालना के दर्शन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेंगे।
गणपति जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर शनिवार को गणपति धाम में आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजन की विस्तृत जानकारी दी गई। मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत रोशनी, रंग-बिरंगे फूलों और सजावटी सामग्री से सजाने का कार्य शुरू हो चुका है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। महोत्सव का शुभारंभ सोमवार 14 सितंबर को सुबह 10 बजे भगवान श्री गणपति महाराज की भव्य शोभायात्रा के साथ होगा। शोभायात्रा गणपति धाम मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर नवीन मंडी स्थल (गुड़ मंडी), राजबाहा रोड, मुनीम कॉलोनी, नई मंडी बड़े डाकखाने के सामने, गौशाला रोड, नंदी स्वीट्स के बराबर से पुरानी गुड़ मंडी, पीठ बाजार और बिंदल बाजार पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा मेहता क्लब के बराबर से वकील रोड, चैड़ी गली, गौशाला रोड, भोपा पुल के बराबर से वकील रोड, नई मंडी बिजलीघर और बड़े डाकखाने के सामने से होते हुए वापस गणपति धाम मंदिर पहुंचेगी। यहां शोभायात्रा का समापन किया जाएगा। शोभायात्रा में भगवान श्री गणपति का भव्य स्वर्ण रथ विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। श्रद्धालु भगवान गणपति के स्वर्ण स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। यात्रा मार्ग को तोरणद्वारों, झंडों और आकर्षक सजावट से सजाया जा रहा है। जगह-जगह गणपति बप्पा के जयघोष और भक्ति संगीत से वातावरण भक्तिमय रहने की उम्मीद है। धार्मिक आयोजन में भगवान खाटू श्याम जी का विशाल रथ भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगा। रथयात्रा में 12 भव्य झांकियां शामिल होंगी, जिनके माध्यम से धर्म, संस्कृति, आध्यात्मिकता, शक्ति और देशभक्ति के संदेश प्रस्तुत किए जाएंगे। देशभक्ति, महाकाल, हरसिद्धि माता और भगवान के विराट स्वरूप पर आधारित झांकियां विशेष आकर्षण रहेंगी। यात्रा में चार बैंड, दो ढोल-ताशे, दो रथ, दो भव्य आतिशबाजी कार्यक्रम, दो डीजे और दो टैंपू शामिल रहेंगे। भक्ति संगीत, बैंड और ढोल-ताशों की गूंज के बीच शहर का माहौल पूरी तरह श्याम और गणपति भक्ति में रंगा नजर आएगा। गणपति महोत्सव के दौरान प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 15 सितंबर को राधा नाम कीर्तन, 16 सितंबर को श्रीराम संकीर्तन, 17 सितंबर को ताली कीर्तन और 18 सितंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। 19 सितंबर को श्री राधाष्टमी उत्सव मनाया जाएगा। इसी क्रम में 20 सितंबर को श्री सुंदरकांड पाठ, 21 सितंबर को देशभक्ति एवं भक्तिरस कार्यक्रम तथा 22 सितंबर को एकादशी संकीर्तन का आयोजन होगा। 23 सितंबर को शाम चार बजे पूर्णाहुति होगी। आयोजकों के अनुसार इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। महोत्सव का समापन 24 सितंबर को भगवान श्री गणपति जी के विसर्जन के साथ होगा। श्रद्धालु गणपति बप्पा को भावभीनी विदाई देंगे और ‘गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयघोष से वातावरण गूंज उठेगा। विसर्जन कार्यक्रम हरिद्वार स्थित सर्वानन्द घाट पर भंडारे के साथ संपन्न किया जाएगा।
श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान
आयोजकों ने श्रद्धालुओं से गणपति जन्मोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने और भगवान गणपति के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करने का आह्वान किया है। आयोजन समिति के अनुसार विघ्नविनाशक भगवान गणपति की आराधना से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की जाती है। गणपति जन्मोत्सव के दौरान पूरा क्षेत्र ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से गूंजता नजर आएगा। प्रेस वार्ता में भीमसेन कंसल, अशोक गर्ग, अनिल गोयल, चाचा जेपी गोयल, कैलाश चंद ज्ञानी, सोमप्रकाश कुच्छल, अम्बरीश सिंघल, विनोद राठी, बिजेन्द्र कुमार रानो, विकास अग्रवाल, प्रतीक कंसल, रजत राठी, नीरज गोयल, अमित गोयल, रजत गोयल, नवीन अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, शशांक राणा, अग्रिम सिंघल, नवनीत गुप्ता, तुषार गर्ग, यश गर्ग सहित गणपतिधाम परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
पहली बार सजेगा 108 सखियों के संकल्प से भक्ति का भव्य दरबार
श्रीमद्भागवत कथा का 16 से 23 सितंबर तक आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। धर्मनगरी मुजफ्फरनगर में पहली बार महिलाओं के सामूहिक संकल्प और नेतृत्व में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। श्यामा-श्याम जू की 108 सखियों के संकल्प से 16 से 23 सितंबर तक आशीर्वाद बैंकट हॉल में भक्ति और आध्यात्मिकता का भव्य दरबार सजेगा। आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव से लेकर उनकी बाल लीलाओं, गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग, रासलीला, श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह और सुदामा चरित्र तक के प्रसंगों का भक्तिमय वर्णन किया जाएगा। शनिवार को श्री गणपति धाम में आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजन की तैयारियों और कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई। नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने बताया कि इस आयोजन को विशेष रूप देने के लिए 108 महिलाओं का समूह तैयार किया गया है। महिलाओं के सामूहिक संकल्प और सहभागिता से होने वाला यह आयोजन नगर में धार्मिक एवं सामाजिक दृष्टि से भी विशेष संदेश देगा। आयोजन का शुभारंभ बुधवार 16 सितंबर को सुबह 8रू30 बजे भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ होगा। यात्रा शिव दुर्गा मंदिर, लक्ष्मण विहार से प्रारंभ होकर कथा स्थल आशीर्वाद बैंकट हॉल पहुंचेगी। मंगल कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु शामिल होंगे। यात्रा के दौरान भक्ति गीतों और भगवान के जयकारों से वातावरण भक्तिमय रहने की संभावना है। इसके बाद प्रतिदिन अपराह्न तीन बजे से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। कथा व्यास हिमेश शास्त्री महाराज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों का रसपान कराएंगे।।16 सितंबर को कथा के प्रथम दिन श्रीमद्भागवत महात्म्य, राजा परीक्षित को श्राप और शुकदेव जी के आगमन का प्रसंग सुनाया जाएगा। इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का विशेष आयोजन भी होगा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेगा। 17 सितंबर को श्री शुक-परीक्षित चरित्र, मनु-कर्दम चरित्र, वराह अवतार और कपिलोपदेश का वर्णन किया जाएगा। 18 सितंबर को सती चरित्र, ध्रुवाख्यान, जड़ भरत चरित्र, अजामिलोद्धार और भगवान नृसिंह अवतार की कथा सुनाई जाएगी। 19 सितंबर को गजेन्द्र मोक्ष, वामन अवतार और श्रीराम चरित्र के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं नंदोत्सव का आयोजन होगा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और नंदोत्सव के प्रसंग पर श्रद्धालु भक्ति और उल्लास में सराबोर नजर आएंगे। 20 सितंबर को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया जाएगा। इसी दिन गोवर्धन लीला, छप्पन भोग और अन्नकूट महोत्सव विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। भगवान को छप्पन प्रकार के भोग अर्पित किए जाएंगे और श्रद्धालुओं को गोवर्धन लीला का आध्यात्मिक संदेश बताया जाएगा। 21 सितंबर को रासलीला तथा श्रीकृष्ण-रुक्मणी मंगल विवाह का प्रसंग सुनाया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मणी के विवाह प्रसंग के दौरान कथा स्थल का वातावरण भक्ति और उत्सव के रंग में रंगा नजर आएगा। श्रद्धालुओं के लिए यह दिन विशेष आकर्षण वाला रहेगा। 22 सितंबर को सुदामा चरित्र, भागवत धर्म, उद्धवोपदेश और श्रीमद्भागवत कथा सार का वर्णन किया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता के प्रसंग के माध्यम से प्रेम, त्याग, समर्पण और सच्ची मित्रता का संदेश दिया जाएगा। इसी के साथ कथा का विश्राम होगा।
23 सितंबर को हवन, प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन कर आठ दिवसीय धार्मिक आयोजन का विधिवत समापन किया जाएगा। कथा व्यास हिमेश शास्त्री श्रीमद्भागवत एवं श्रीराम कथा के प्रसिद्ध कथावाचक और संत हैं। उनके प्रवचनों में आध्यात्मिक ज्ञान, भक्ति, संस्कार और चरित्र निर्माण को प्रमुखता दी जाती है। आयोजकों का कहना है कि कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धार्मिक प्रसंगों के साथ-साथ जीवन में संस्कार, सदाचार, सेवा और भक्ति के महत्व का संदेश भी मिलेगा। 108 सखियों के सामूहिक संकल्प से आयोजित होने वाली यह श्रीमद्भागवत कथा नगर के धार्मिक आयोजनों में अपनी अलग पहचान बनाने की तैयारी में है। आयोजकों के अनुसार महिलाओं की सहभागिता केवल आयोजन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि कथा से जुड़े विभिन्न धार्मिक एवं सेवा कार्यों में भी उनकी सक्रिय भूमिका रहेगी। आयोजकों ने नगर एवं आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कथा स्थल पर पहुंचने, श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में सहभागी बनने का आह्वान किया है। 16 से 23 सितंबर तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन से पूरे क्षेत्र में भक्ति, आध्यात्मिकता और संस्कारों की गंगा बहने की उम्मीद है।
श्री कृष्ण छठी महोत्सव की तहसील सदर में धूम
दीप प्रज्वलित कर किया एसडीएम सदर शुभम श्रीवास्तव नेशुभारंभ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मेरठ रोड पर स्थित तहसील सदर के प्रांगण में स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में श्री कृष्ण भगवान का छठी महोत्सव भजन संध्या के साथ संपन्न हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम सदर श्री शुभम श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर भजन संध्या का शुभारंभ कराया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि श्री कृष्ण की लीलाएं हर युग में अनुकरणीय हैं छठी महोत्सव में समस्त पूजा पाठ एवं भोग प्रसाद आदि का कार्यक्रम पंडित द्वारका प्रसाद सिद्ध पीठ वाले गुरुजी पंडित संजय मिश्रा एवं पंकज जिंदल गुरुजी ने संयुक्त रूप से संपन्न कराया तहसील बार संघर्ष समिति के अध्यक्ष एडवोकेट योगेंद्र काम्बोज ने कहा कि तहसील परिवार द्वारा स्थापित परंपरा के अनुरूप ही श्री कृष्ण जी की छठी का महोत्सव व भजन संध्या आयोजित की गई है। तहसील बार संघ के अध्यक्ष हाजी कमरुज्जमा एडवोकेट वह सचिव हेमंत अरोरा एडवोकेट ने इस अवसर पर आए हुए अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। भजन संध्या में फूलों में सज रहे हैं श्री वृंदावन बिहारी लाल व राधे-राधे नाम रटा करो ने श्रद्धालुओं को नृत्य करने व झूमने पर मजबूर कर दिया कार्यक्रम में जिला बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ,सचिव सुरेंद्र मलिक, सिविल बार संघ से सुनील मित्तल ,आँचल अग्रवाल ,एडवोकेट हरिओम गोयल ,एडवोकेट अंकित गोयल, एडवोकेट समाजसेवी अनुराधा वर्मा, श्रीमती उमा , काम्बोज श्रीमती सुषमा त्यागी, संजीव काम्बोज उर्फ पिंटू सतीश शर्मा, संजय शिवम, एडवोकेट रवी जैन, मनोज पाल, पंकज कपूर, किशनचंद एडवोकेट दस्तावेज लेखकों में अशोक शर्मा, कुलदीप शशिकांत, विजय अशोक, अभिनव मुदगल, रिशिपाल तथा स्टांप वेंडरो में तेजेंद्र काम्बोज , पंकज गुप्ता आदि श्रद्धालु लोगों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम में व्यवस्था बनाने में अपना योगदान दिया इस अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।
कबड्डी खिलाडियों का किया पूर्व मंत्री ने सम्मान
मुजफ्फरनगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने मुज़फ्फरनगर के कबड्डी खिलाडियों को शामली में होने वाली स्टेट चैंपियनशिप के लिए किट और बैग देकर सम्मानित किया। आज पूर्व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान के मुज़फ्फरनगर स्थित आवास पर टीम का भव्य स्वागत किया गया। इस गौरवमयी क्षण के दौरान एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन, मुज़फ्फरनगर के अध्यक्ष अशोक बालियान, टीम के कोच राहुल बालियान, और टीम मैनेजर नीरज बालियान सहित पूरी जूनियर बालक टीम मौजूद रही। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने मुज़फ्फरनगर के कबड्डी खिलाडियों को शामली में होने वाली स्टेट चैंपियनशिप के लिए किट और बैग देकर सम्मानित किया है। जनपद मुज़फ्फरनगर की टीम ने 7 सितम्बर 2026 को फिरोजाबाद संपन्न हुई उत्तर प्रदेश जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप ‘जोन-।’ में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने एसोसिएशन के इस प्रयास की सराहना की और भविष्य में भी खिलाड़ियों को हर संभव मदद का भरोसा दिया।
लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में युवा संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सह-प्रांत प्रमुख धर्मेंद्र जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना एवं उसके मूल मंत्र के विषय में छात्रों से सीधा संवाद किया। साथ ही क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक टीकम जी, सह-प्रांत शारीरिक प्रमुख धर्मेंद्र जी, विद्यार्थी परिषद के सदस्य मूलचंद जी, रजनीश जी एवं प्रधानाचार्य शिव शंकर शर्मा ने मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया। उप-प्रधानाचार्य महेश कुमार ने अतिथियों का परिचय कराया। विद्यालय की ओर से आगंतुक अतिथियों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। युवा संवाद के तहत सह-प्रांत शारीरिक प्रमुख धर्मेंद्र जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना एवं मूल उद्देश्यों के विषय में बताते हुए कहा कि अपनी मातृभूमि भारत के लिए अपनी प्रेरणा से कार्य करने वाले लोगों के समूह को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कहा जाता है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि हम सभी जल संरक्षण के लिए प्रयास करें। वृक्षारोपण करके पर्यावरण को सुरक्षित करने का कार्य करें।
उन्होंने बताया कि प्लास्टिक हटाओ अभियान के तहत हम अपने दैनिक जीवन में प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करके नैनो प्लास्टिक से होने वाले नुकसान बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी भारत को जाने, भारत को माने, भारत का बनें एवं भारत को बनाने में भी अपना योगदान करें। सभी युवा अपने अंदर स्वः का भाव जाग्रत करके राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का कार्य करें। एक मजबूत राष्ट्र केवल सरकार के प्रयासों से नहीं बनता, बल्कि प्रत्येक नागरिक के कर्तव्य, ईमानदारी, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी से बनता है।
इसके अतिरिक्त आगंतुक अतिथियों द्वारा विद्या भारती द्वारा आयोजित मेधावी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने पर कक्षा 11 के छात्र ओम आश्रावाल को 5100 रुपये का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही वृंदावन में आयोजित 38वीं क्षेत्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल करने पर अंडर 14 वर्ग के अभी खोखर, आरव खोखर, आर्यन चैधरी, अक्ष सालार, यशस्वी सैनी, गौतम पाल तथा अंडर 17 में सार्थक चैधरी व देवराज एवं अंडर 19 में दिव्यांशु, विकास दूबे, आशीष एवं यश कुमार को आगंतुक अतिथियों द्वारा ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदानकर सम्मानित किया गया। खेल प्रशिक्षक रवि प्रकाश ने बताया कि अब ये विजयी खिलाडी अक्टूबर माह में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इनके अलावा विद्यालय के बैडमिंटन खिलाडी आर्यन पाल को नोएडा में आयोजित 38वीं क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अखिल भारतीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जगह बनाने पर ट्रॉफी व प्रमाण पत्र प्रदानकर सम्मानित किया गया। इस अवश्य पर समस्त छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।
शैक्षणिक गतिविधि का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के आईक्यूएसी सेल के अंतर्गत श्ठत्।प्छप्व्ग् क्लबश् द्वारा भारत का आपदा प्रबंधन विषय पर एक जागरूकता गतिविधि का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल और बीबीए विभागाध्यक्ष राजीव पाल सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। सामूहिक जिम्मेदारी और पूर्व तैयारी पर जोररू कार्यक्रम की मुख्य समन्वयक डॉ. संगीता गुप्ता के निर्देशन में विद्यार्थियों ने पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए बाढ़, भूकंप, सूखा, चक्रवात, आगजनी और औद्योगिक दुर्घटनाओं जैसी आपदाओं के कारणों व बचाव के उपायों पर प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने रेखांकित किया कि आपदा प्रबंधन केवल सरकारी एजेंसियों की नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल ने कहा कि महाविद्यालय का उद्देश्य छात्रों को अकादमिक ज्ञान के साथ-साथ राष्ट्रीय व सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना भी है। विभागाध्यक्ष राजीव पाल सिंह ने आपदा के समय पूर्व तैयारी, प्राथमिक चिकित्सा और अफवाहों से बचने जैसे व्यावहारिक ज्ञान की आवश्यकता पर बल दिया। इस दौरान मीडिया प्रभारी डॉ. आलोक गुप्ता सहित बीबीए विभाग के संकाय सदस्यकृमोहम्मद अंजर, संजय शर्मा, दीपक गर्ग, सोनिका, पूर्वी, प्राची, रोहन त्यागी, प्रशांत गुप्ता, विनीता चैधरी, सतीश, अमित, पवन बालियान और लवी वर्मा मौजूद रहे और विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
लेफ्टिनेंट बने प्रियव्रत सिंह का जनता इंटर कॉलेज में भव्य स्वागत
भोपा। जनता इंटर कॉलेज भोपा में भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने प्रियवृत सिंह का स्वागत समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जूनियर व सीनियर एनसीसी कैडेट्स ने सलामी दी।
विद्यालय सभागार में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में कार्यक्रम में भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने प्रियवृत सिंह ने अपनी शैक्षिक यात्रा, संघर्ष व तैयारियों को लेकर छात्रों व एनसीसी कैडेट्स के साथ अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने रक्षा क्षेत्र में कैरियर अवसरों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों एवं असफलता से सफलता प्राप्त करने के टिप्स दिए। इससे पूर्व प्रधानाचार्य संजय कुमार जी, कैप्टन रमन सिंह जी व विद्यालय परिवार द्वारा लेफ्टिनेंट प्रियवृत सिंह का स्मृति चिन्ह भेंटकर व पटका पहनाकर अभिनंदन किया। प्रधानाचार्य संजय कुमार जी ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। कठिन परिश्रम व लगातार प्रयास से सफलता का मार्ग प्रशस्त किया जा सकता है। एनसीसी प्रभारी कैप्टन रमन सिंह जी ने कहा कि भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने का युवा वर्ग का सपना होता है। लेकिन मंजिल तक वहीं पहुंच पाता है जो खुली आंखों से सपने देखकर विषम परिस्थितियों में भी हार नहीं मानता। उन्होंने कहा कि प्रियव्रत सिंह ने नौ बार असफल होने के बाद भी हिम्मत नहीं हारी और दसवें प्रयास में सफलता अर्जित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपप्रधानाचार्य श्री पाल सिंह जी व संचालन चीफ प्रॉक्टर संजीव कुमार राठी जी व मेजर अरविंद कुमार ने संयुक्त रूप से किया।इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
13 सितंबर से लगेगा चरथावल के दूधली में प्रसिद्ध गोगा म्हाड़ी मेला, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त
चरथावल। क्षेत्र के गांव दूधली स्थित प्रसिद्ध गोगा महाड़ी पर 13 सितंबर से शुरू होने वाले तीन दिवसीय ऐतिहासिक मेले को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चैबंद करनी शुरू कर दी है। मेले में राजस्थान, हरियाणा समेत उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से कई लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए शुक्रवार को सीओ सदर सुनील कुमार ने चरथावल थाना प्रभारी सत्यनारायण दहिया, दूधली चैकी प्रभारी विशाल राठी एवं पुलिस फोर्स के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।सीओ सदर सुनील कुमार ने पुलिस टीम के साथ गोगा महाड़ी परिसर समेत आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल ने गांव की गलियों में फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान संदिग्ध स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों की भी जांच की गई।अधिकारियों ने मेले के दौरान उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए।बताया जाता है कि दूधली की गोगा महाड़ी पर लगने वाले इस ऐतिहासिक मेले में श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मन्नत पूरी होती है। यही वजह है कि राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर प्रसाद चढ़ाते हैं।13 सितंबर से तीन दिनों तक चलने वाले मेले में इस बार भी कई लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। मेले के दौरान कानून-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जाएगी।
5 घंटे में चोरी की घटना का किया खुलासा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खालापार पुलिस ने चोरी की घटना का मात्र 5 घंटे में सफल अनावरण करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। निर्माणाधीन मकान से चुराए थे बिजली के तारः दिनांक 11 सितंबर 2026 को कूंगर पट्टी सूजडू निवासी आस मोहम्मद ने अपने निर्माणाधीन मकान से बिजली फिटिंग के तारों के बंडल चोरी होने की तहरीर दी थी। पुलिस ने धारा 305(ं) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से गिरफ्तारीरू विवेचक उप-निरीक्षक महेंद्रप्रताप सिंह व टीम ने सीसीटीवी कैमरों और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 12 सितंबर 2026 को शामली बाईपास रोड (वहलना पुल के नीचे) से आरोपी को दबोच लिया। आरोपी व बरामदगीरू गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अकरम पुत्र यामीन कुरैशी (निवासी लिकड़ा पट्टी, सूजडू) के रूप में हुई है। इसके कब्जे से तारों को जलाकर निकाला गया लगभग 1200 ग्राम कॉपर (तांबा) बरामद हुआ है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चुराए गए तारों को जलाकर कॉपर बेचने जा रहा था। आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है। पुलिस ने मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
समाधान दिवस का हुआ आयोजन
छपार। थाना परिसर में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान सीओ सदर सुनील कुमार और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने आम जनता की शिकायतें सुनीं। समाधान दिवस में मुख्य रूप से भूमि विवाद, आपसी मनमुटाव और पैमाइश से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर वार्ता कराई और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया। अवशेष शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व कर्मियों की संयुक्त टीमों का गठन कर उन्हें समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सीओ सदर सुनील कुमार ने स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं का पारदर्शी और समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर थाना प्रभारी, राजस्व निरीक्षक, क्षेत्रीय लेखपाल और पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।
दो शातिर मुठभेड में गिरफ्तार
जानसठ। थाना क्षेत्र के अखलाकपुरा जंगल में शुक्रवार रात पुलिस और संदिग्धों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस चेकिंग के दौरान हुई इस कार्रवाई में गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया, जबकि उसके दो अन्य साथियों को पुलिस ने मौक़े से दबोच लिया।
अखलाकपुरा जंगल में पिछले दिनों मिले गोवंश के मामले में पुलिस जांच कर रही थी। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बताए गए रास्ते पर घेराबंदी और चेकिंग शुरू की थी। मुठभेड़ के दौरान आरोपी सावेज के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने उसके दो साथियों, परवेज और सनवर को गिरफ्तार कर लिया है। मौक़े से तमंचा, कारतूस और गोवंश कटान से जुड़े उपकरण बरामद किए गए हैं। डीएसपी ऋषिका सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके अन्य संभावित साथियों व नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की अग्रिम क़ानूनी कार्रवाई की जा रही है।
सड़क किनारे मिला मृत गोवंशः नगर पंचायत ने जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर कराया अंतिम संस्कार
जानसठ। बारहदरी मार्ग से राजवाहे की ओर जाने वाले रास्ते पर (वेंकट हॉल के पास) एक मृत गोवंश पड़ा मिला, जिसे चील-कौवे नोच रहे थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर नगर पंचायत की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसका निस्तारण कराया।
स्थानीय किसान ठाकुर प्रदीप राणा और अन्य लोगों ने सड़क पर मृत गोवंश देखकर तुरंत नगर पंचायत के बड़े बाबू सचिन को फोन पर इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही नगर पंचायत जानसठ की टीम जेसीबी लेकर मौक़े पर पहुँची और गड्ढा खुदवाकर पूरे सम्मान व सही तरीक़े से मृत गोवंश को दबाकर अंतिम संस्कार कराया। बिना किसी देरी के महज़ आधे घंटे में हुई इस कार्रवाई से आसपास के लोगों और किसानों को बड़ी राहत मिली। स्थानीय किसानों ने नगर पंचायत प्रशासन व कर्मचारियों की इस मुस्तैदी की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
जाम से नागरिक व स्कूली बच्चे परेशान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शहर में यातायात पुलिस व प्रशासन की व्यवस्थाओं के बावजूद अक्सर लगने वाले जाम से आम नागरिक बेहाल हैं। शनिवार दोपहर अंसार रोड पर जबरदस्त जाम लग गया, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दोपहर में स्कूलों की छुट्टी के वक्त अक्सर शहर के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाता है। इस दौरान कई बार स्कूली वाहन भी जाम में फंस जाते हैं, जिससे बच्चों व अभिभावकों को दिक्कत होती है।
जाम की सूचना मिलने पर पुलिस और यातायात पुलिस (ट्रैफिक पुलिस) की टीम ने मौके पर पहुँचकर काफी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू कराया। बेतरतीब तरीके से वाहन चलाना, सड़क पर कहीं भी उल्टे-सीधे ढंग से वाहन खड़ा कर देना जाम का मुख्य कारण बन रहा है। यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और अपने वाहनों को केवल निर्धारित स्थान पर ही पार्क करें।
11 अक्टूबर को रतनपुरी में मनाया जाएगा भारतीय किसान यूनियन सेवक का पहला स्थापना दिवस
चरथावल। विकासखंड के गांव दीदाहेड़ी में भारतीय किसान यूनियन सेवक की किसान पंचायत का आयोजन किया गया। गांव पहुंचने पर किसानों और ग्रामीणों ने ट्रैक्टरों के लंबे काफिले के साथ संगठन के पदाधिकारियों का स्वागत किया। पंचायत में किसानों की ज्वलंत समस्याओं, उनके हक-अधिकारों और गांव-गांव तक संगठन के विस्तार पर विस्तृत मंथन हुआ। पदाधिकारियों ने एकजुट होकर किसानों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर दीपक सोम ने घोषणा की कि संगठन का पहला स्थापना दिवस 11 अक्टूबर को खतौली क्षेत्र के रतनपुरी में सुबह 11 बजे धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। स्थापना दिवस के अवसर पर किसानों की समस्याओं से जुड़ी 10 सूत्रीय मांगें सरकार के समक्ष प्रस्तुत की जाएंगी। ज्ञापन लेने के लिए सरकारी प्रतिनिधि/अधिकारी के पहुंचने का भी दावा किया गया है। महापंचायत में पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर प्रशांत राणा, सहारनपुर मंडल अध्यक्ष अजमल पुंडीर, मंडल सचिव गय्यूर अली फौजी, जिलाध्यक्ष ठाकुर शोभित पुंडीर, युवा जिलाध्यक्ष ठाकुर अंकुर राणा, युवा जिला संगठन महामंत्री ठाकुर धीरज सिंह राणा और शामली जिलाध्यक्ष ठाकुर सुनील चैहान सहित भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।
पाइप व्यापारी संजय सिंघल का निधन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। चै चरण सिंह मार्किट में पाइप का कारोबार करने वाले व्यापारी 55 वर्षीय संजय सिंघल का लम्बी बीमारी के चलते आकस्मिक निधन हो गया। दोपहर बाद नई मंडी शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। जहां उनके पुत्र प्रणव सिंघल ने मुखाग्नि दी। इस दौरान भारी संख्या में चै. चरण सिंह मार्किट के व्यापारी, नगर के समाजसेवी, उद्योगपति व व्यापारी शामिल रहे।
उफ गर्मीः सितम्बर माह में भी जारी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पिछले दो-तीन दिनो से हो रही बेतहाशा गर्मी से हर कोई परेशान है। भीष्ण गर्मी के कारण बाजारो से रौनक गायब है।
उल्लेखनीय है कि भादवे के महीने मे जबरदस्त गर्मी पडती है। जिसका असर लोगों के कामकाज पर भी नजर आता है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि दोपहर के वक्त चिलचिलाती धूप से हर कोई हलकान है। गर्मी के कारण बाजार मे ग्राहकी घटी है। बहुत जरूरी होने पर लोग अपने घर से बाहर निकलते हैं। इस गर्मी से इंसान ही नही बल्कि पशु-पक्षी भी परेशान हैं। वे भी गर्मी से बचने के लिए छाॅव की तलाश मे इधर-उधर भटकते फिर रहे हैं। दिन प्रतिदिन बढती गर्मी सभी के लिए परेशानी का सबब बन चुकी है। हालाकि बीच-बीच मे हो रही बरसात गर्मी से राहत भी दे देती है। बुजुर्गो का कहना है कि भादवे की गर्मी से तो हिरण का रंग भी काला पड जाता है। चिकित्सकों का कहना है कि गर्मी से बचाव बेहद जरूरी है। बहुत जरूरी होने पर ही अपने घरो से बाहर निकलें। सूती वस्त्र पहनें तथा बाहर के भोजन से परहेज रखें। घर मे बना हल्के मसाले का भोजन करें। बाजार से कटे फल ना खरीदें। अधिक से अधिक पानी पियें तथा ओआरएस का घोल भी पीते रहें। ताकि शरीर मे पानी की पुर्ति हो जाए।
भाकियू (तोमर) करेगा 7 अक्टूबर को महापंचायत
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी संजीव तोमर ने राष्ट्रीय कार्यालय पर हुई बैठक में बड़ा ऐलान किया है। संगठन द्वारा 7 अक्टूबर को मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में किसान बचाओ देश बचाओ महापंचायत आयोजित की जाएगी। महापंचायत के दौरान किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम अधिकारियों को 22 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसमें गन्ने का बढ़ा हुआ भाव, बकाया भुगतान, कर्ज माफी, स्मार्ट मीटर पर रोक, 60 वर्ष से अधिक उम्र के किसानों को पेंशन और बिजली-खाद पर 50प्रतिशत छूट जैसे प्रमुख मुद्दे शामिल हैं। बैठक में बिजनौर में किसानों पर दर्ज मुकदमे को संजीव तोमर ने गलत बताया। बैठक में पवन त्यागी, निखिल चैधरी, महबूब बालियान, अंकित गुर्जर, सोनू चैधरी, विजय लक्ष्मी, रंजनी शर्मा, नीशु त्यागी और अजय त्यागी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
215 बालिकाओं की स्वास्थ्य शिविर में नेत्र एवं 166 बालिकाओं की दंत जाँच की गई एवं दवा भी दी गई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भारत विकास परिषद्-मुज़फ्फरनगर ‘संकल्प’ के तत्वावधान में भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी में नेत्र एवं दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया । मुज़फ्फरनगर मेडिकल एवं अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा संचालित इस निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर में विद्यालय की 215 बालिकाओं के नेत्रों तथा 107 बालिकाओं के दाँतों की जाँच की गई। साथ ही विद्यालय के बच्चों एवं समस्त स्टाफ को नेत्र एवं दंत स्वास्थ्य से संबंधित परीक्षण एवं आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। सरस्वती वंदना के उपरांत नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शुभि एवं दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. रीना सहयोगी शिवकुमार, कार्तिक, मंथन तथा मुख्य अतिथि शोभित सिंह, प्रबंधक-भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, का ‘संकल्प’ परिवार की ओर से पटका पहनाकर एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर अभिनंदन एवं स्वागत किया गया । इस अवसर पर डॉ. प्रवेश कुमार एवं अनुपमा कर्णवाल-प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी का सानिध्य भी प्राप्त हुआ। स्वास्थ्य शिविर में विद्यालय प्रधानाचार्य डॉक्टर वंदना शर्मा एवं स्कूल प्रबंधन का विशेष सहयोग रहा । कार्यक्रम के चेयरमैन ई. लोकेश चंद्रा एवं कार्यक्रम संयोजक विष्णु स्वरूप अग्रवाल के साथ डॉ. अजय गर्ग का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर सुभाष चंद्र गुप्ता, जगदीश पालीवाल, शिशुकांत गर्ग, अरुण राजवंशी, संदीप दास अनुज माहेश्वरी, अभिषेक जैन,सुरेन्द्र नाथ मित्तल,कुलदीप गुप्ता,निधि जैन आदि उपस्थित रहे। समस्त चिकित्सीय टीम का विशेष सहयोग रहा ।
इस अवसर पर ‘संकल्प’ शाखा अध्यक्ष अवनीश गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि ‘संकल्प’ परिवार द्वारा समय-समय पर नियमित रूप से ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता रहता है, ताकि समाज के विभिन्न वर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं एवं आवश्यक चिकित्सीय परामर्श का लाभ मिल सके।


