Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुठभेड में 25 हजार का ईनामी बदमाश राजा उर्फ इश्तियाक घायल, गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। जनपद की नई मंडी कोतवाली पुलिस की चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों से सोमवार की देर रात मुठभेड़ हो गई, इस मुठभेड़ में २५ हजार का इनामी शातिर बदमाश राजा उर्फ इश्तियाक पैर में गोली लगने से घायल हो गया

जबकि उसका दूसरा साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से १ तमंचा व ३ कारतूस और १ मोटरसाइकिल बरामद की, घायल इनामी बदमाश राजा के खिलाफ उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड में लूट, हत्या, डकैती, अपहरण के २४ केस विभिन्न थानों में दर्ज है।

नई मंडी थाना इलाके के एटूजेड रोड का है, जहां लॉकडाउन में एसएसपी अभिषेक यादव के नेतृत्व में सोमवार को चल रहे अभियान में देर रात्रि मंडी पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया

तो संदिग्ध व्यक्तियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी तभी घेराबंदी के दौरान जवाबी फायरिंग में २५ हजार का इनामी बदमाश राजा उर्फ़ इश्तियाक निवासी संधावली मुजफ्फरनगर को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया

जबकि घायल बदमाश का दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगलों में फरार हो गया, पुलिस ने घायल इनामी बदमाश राजा के कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल व एक देशी तमंचा और तीन कारतूस बरामद किये

पुलिस ने तत्काल घायल बदमाश राजा को उपचार के लिए जिला हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया था,जहाँ उसका इस समय इलाज चल रहा है,

२५ हजार के इनामी बदमाश राजा उर्फ इश्तियाक के खिलाफ उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड में लूट हत्या डकैती अपहरण के २४ केस विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज है जिसकी पुलिस अभी गहनता से जांच कर रही है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + 9 =