खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

आईपीएल रोहाना कलां मेे लिया स्वच्छता का संकल्प, किया वृक्षारोपणMuzaffarnagar News
रोहाना कलां (मुजफ्फरनगर)।   इंडियन पोटाश लिमिटेड , शुगर यूनिट रोहाना कलां में प्रबंध निदेशक श्री संजीव वी. वर्मा के मार्गदर्शन में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2026 तक ष्स्वच्छता ही सेवाष् अभियान 2026 चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 22 सितम्बर 2026 को इकाई प्रमुख श्री लोकेश कुमार के नेतृत्व में मिल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान का संकल्प लिया।   इकाई प्रमुख लोकेश कुमार ने सभी कर्मियों से अभियान में शत-प्रतिशत भागीदारी निभाते हुए मिल कॉलोनी और परिसर को स्वच्छ रखने की अपील की। उन्होंने हर प्रकार के कूड़े के निस्तारण, उसे पुनः उपयोग हेतु बनाने तथा पर्यावरण एवं जल संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने पर विशेष जोर दिया।   स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर बलइकाई प्रमुख ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं है, बल्कि यह हम सभी की निरंतर जिम्मेदारी और दैनिक जीवन का हिस्सा होनी चाहिए। शपथ ग्रहण के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वयं स्वच्छ रहने, मिल परिसर को स्वच्छ बनाने तथा अपने परिवार, सहकर्मियों व समाज के अन्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।   श्रमसेवा और वृक्षारोपण का आयोजन शपथ लेने के उपरांत मिल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने परिसर में अलग-अलग स्थानों पर श्रमसेवा कर व्यापक सफाई अभियान चलाया। इसके बाद मिल परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।   इस अवसर पर वीर सैन, पंकज बालियान, आर.के. तिवारी, एन.के. रस्तोगी, आर.के. पाण्डेय, प्रमोद आनन्द, पंकज कुमार, मोहित कुमार, प्रदीप शर्मा, पंकज शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।  
स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के अंतर्गत इंडियन पोटाश लिमिटेड, शुगर यूनिट रोहाना कलाँ में प्रबंध निदेशक  के निर्देशों के अनुपालन में स्वच्छता संबंधी गतिविधियां निरंतर संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में यूनिट के मिल परिसर एवं आवासीय कॉलोनी में एक विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान परिसर के विभिन्न स्थानों पर व्यापक स्तर पर सफाई की गई, जहाँ जमा कूड़ा-कचरा और अनुपयोगी सामग्री को हटाकर परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाया गया।   स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण निर्माण का संदेशइकाई प्रबंधन ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की है कि वे अपने कार्यस्थल और कॉलोनी परिसर में स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय योगदान दें। प्रबंधन ने स्वच्छता ही सेवा के संदेश को अपने दैनिक जीवन में अपनाने और एक स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

 

 

चित्रकला प्रतियोगिता हुई आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)मिनाक्षी चैक पर स्थिल स्थानीय जैन इण्टर कॉलेज में आज सेवा संकल्प, अभियान के अन्र्तगत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें विद्यालय में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं सेवा संकल्प अभियान के जिला संयोजक विशाल गर्ग व बी जे पी के नगर पदाधिकारियों की उपस्थिति इस कार्यक्रम में आरम्भ से अंत तक रही।   ज्ञातव्य है कि पूरे देश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें अलग अलग क्षेत्रों में कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी के चलते शिक्षा विभाग के प्रत्येक स्कूल में मेरा सपनो का भारत, विकसित भारत 2047 विषय पर चित्त कला प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित किये जा रही है।   आज स्थानीय जैन इण्टर कॉलेज में उपरोक्त विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें कक्षा छह से 12 तक के सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष, विशाल गर्ग जो सेवा संकल्प अभियान के जिला संयोजक भी है तथा नगर उपाध्यक्ष शलभ गर्ग, नगर मंत्री अनुज, सेक्टर प्रभारी मनोज गोयल व दीपक सैनी, नगर महामंत्री रोध वर्मा, जिला सदस्य रेखा वर्मा तथा विद्यालय के प्रबन्धक प्रदीप जैन व कोषाध्यक्ष गौरव जैन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य डॉ वशिष्ट भारद्वाज ने किया। जबकि निर्णायक की भूमिका में विजय कुमार शर्मा प्रथम, श्रीमति मजू सोलंकी व विजय कुमार शर्मा सैकेण्ड रूप से रहे। बच्चो को संबोधित करते हुए विशाल गर्ग ने कार्यक्रम को सजीव तथा विषय से संबन्धित बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों ने विकसित भारत की 2047 की परिकल्पना 2026 मंे ही अपने चित्रों के माध्यम से साकार रूप प्रदान करने का बहुत ही जीवन्त प्रयास किया है प्रत्येक वर्ग में (प्रथम वर्ग कक्षा 6 से 8 तथा द्वितीय वर्ग कक्षा नौ से 12 में 10-10 छात्रों को पुरस्कृत किया गया। जिसमे कक्षा नौ से 12 वाले वर्ग के प्रथम तीन टॉपर शबिया (ग्प्।), नबिया ( ग्यारह बी)  और अजिम असारी  तथा कक्षा 6 से 8 वाले वर्ग में जारा, सना तथा माही आगे होने वाली प्रतियोगितामो में कालेज की ओर से प्रतिभाग करेंगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रवीण कुमार कुमार जैन, सतेन्द्र तोमर, अजय अग्रवाल सहित समस्त समस्त विद्यालय परिवार का सहयोग रहा।

 

 

संयुक्त स्वर्ण समाज यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ एकजुट हुआः प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)संयुक्त सवर्ण समाज (जिसमें ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, कायस्थ, पंजाबी आदि समाज के प्रबुद्धMuzaffarnagar Newsजन शामिल रहे) के बैनर तले नागरिकों ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। समाज के लोगों ने टाउन हॉल से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकाला और प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से भारत सरकार को अपना मांग पत्र सौंपा। इस विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन प्रक्रिया का नेतृत्व कृष्ण गोपाल मित्तल, एडवोकेट शलभ गुप्ता, संजय मिश्रा, विजय प्रताप सिंह, सुनील तायल, गीता ठाकुर, गुंजन गर्ग ने किया। उन्होंने यूजीसी द्वारा जारी नए दिशानिर्देशों को काला कानून और भेदभावपूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा कि इन नियमों में शिकायत और कार्रवाई की व्यवस्था एकतरफा है, जिससे उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले सामान्य वर्ग के मेधावी छात्र-छात्राओं में भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा है। नेताओं ने कहा, शिक्षा का काम समाज को जोड़ना होना चाहिए, तोड़ना नहीं। किसी भी दंडात्मक कार्रवाई या नियम का आधार केवल अपराध होना चाहिए, जाति नहीं। मांग पत्र में रखी गईं ये प्रमुख मांगें- यूजीसी  रेगूलेशनस 2026 के एकतरफा और विवादित नियमों को तुरंत वापस लिया जाए। कैंपस में जातिगत विभाजन पर रोकरू शिक्षण संस्थानों में किसी भी तरह के जातिगत अलगाव या वैमनस्य बढ़ाने वाले नियम न बनाए जाएं। प्रवेश और व्यवस्था का आधार केवल योग्यता (मेरिट) और अनुशासन हो। झूठी शिकायतों से सुरक्षा (समानता का अधिकार)रू संविधान के अनुच्छेद 14 और 15 के तहत सामान्य वर्ग के छात्रों को भी सुरक्षा दी जाए। झूठी शिकायतों की जांच के लिए निष्पक्ष समिति का गठन हो ताकि नियमों का दुरुपयोग न हो सके। आरक्षण की व्यवस्था जाति के बजाय आर्थिक स्थिति के आधार पर तय की जाए। मुख्य रूप से मांग पत्र देने वालों में कृष्ण गोपाल मित्तल, शलभ गुप्ता एडवोकेट, संजय मिश्रा, विजय प्रताप, विक्की चावला, जनार्दन विश्वकर्मा, सुनील तायल, बलविंदर सिंह, राजकुमार कालरा, गुंजन गर्ग, गीता ठाकुर, नीलू तायल, आलोक गर्ग एडवोकेट, अश्वनी शर्मा, सुमित गोयल, अंकुर गुप्ता, प्रमोद कर्णवाल, नीरज कर्णवाल, रानू अरोड़ा, माही, वैभव गुप्ता, गुंजन, करिश्मा, परमित मित्तल, अल्पेश तयाल, रीना, हरिओम त्यागी, आशीष कुमार, गौरव गुप्ता, सुमित कुमार पंवार, पूनम, दीपक छाबड़ा (वकील), अरविन्द सोपल, अंजनी सिंघल, विनीत कुमार गर्ग, मदन कुमार, राजीव गोयल, पंकज कुमार, मनीष गुप्ता, रिंचिका अरोड़ा, मनोज कुमार, अक्षित अग्रवाल, सुनील कुमार, गौरव नरूला, आकाश अग्रवाल, पंकज लूथरा, नीरज कांबोज, दीपा रस्तोगी, शिवम सिंघल, शांतनु राघव, गगन गोयल, विपिन मित्तल शाहपुर, यश शर्मा, सुभाष जांगिड़, जीता शर्मा, विक्की, सुशील कुमार टोली (नामदेव), प्रिंस अग्रवाल, नीलू तयाल, सूरजवीर सिंह, टीना, नीरज कर्णवाल, रवि शर्मा (गुड़ मंडी), सुरेश गुप्ता, विशाल गोयल, जितेन्द्र मित्तल, सत्यप्रकाश कुशवाहा, कमल मित्तल, प्रो. शलोक कुमार सिंघल, रणवीर सिंह जादौन, संतोष माथुर, बॉबी, आलोक कुमार अरोड़ा, प्रीती, मयंक बंसल, बबीता, योगेश कुमार गुप्ता, अमित सिंघल, संजय राणा, अमित कुमार गुप्ता एडवोकेट, जनार्दन स्वरूप, आकाश अग्रवाल, सूरज त्यागी, रवि शर्मा, राजीव मोहन शर्मा, सौरभ मित्तल, योगेश भगत जी, विजय बाटा, अशोक रस्तोगी, हरिओम त्यागी, प्रमोद ठाकुर, रमित मित्तल, मोहित सिंघल एडवोकेट, अमित मित्तल एडवोकेट, अभिलाष मित्तल एडवोकेट, अंकुर गोयल, आलोक सिंहल, पंकज राजवंशी, अजय गुप्ता, नितिन गोयल, दीपक मित्तल सर्राफ और अभिमन्यु मित्तल सर्राफ सहित सैकड़ों की संख्या में संयुक्त सवर्ण समाज के प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

 

नशीले पदार्थ सहित दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के कुशल मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन एवं प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह के नेतृत्व में थाना सिविल लाइन पुलिस ने श्ऑपरेशन सवेराश् अभियान के तहत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 3 ग्राम स्मैक (अनुमानित कीमत लगभग 60,000 रुपये) तथा बिक्री के 640 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। थाना सिविल लाइन पुलिस टीम द्वारा चलाए जा रहे श्ऑपरेशन सवेराश् के अंतर्गत 22 सितंबर 2026 को चेकिंग के दौरान अभियुक्त सरफराज पुत्र असलम उर्फ लालू (निवासी ए टू जेड रोड, किदवई नगर, थाना खालापार, मुज़फ्फरनगर) को माल रोड से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त के फॉरवर्ड और बैकवर्ड संपर्कों (थ्वतूंतक ंदक ठंबाूंतक स्पदो) की जांच की जा रही है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह स्वयं भी स्मैक का सेवन करता है और अपने खर्च निकालने के लिए इसे बेचता है। वह सुनसान क्षेत्रों व राहगीरों को महंगे दामों पर स्मैक की पुड़िया बेचता था। वह बरामद स्मैक बेचने के लिए रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। सराहनीय कार्य करने वाली टीम में थाना सिविल लाइन के उप-निरीक्षक प्रशांत कुमार, उप-निरीक्षक लोमेश कुमार, कांस्टेबल श्याम सिंह एवं कांस्टेबल अनमोल शामिल रहे। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

रद्दी से भरी पिकअप में आग
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना रोड (रामलीला टीला चैकी क्षेत्र) में बीती देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रद्दी पेपर से भरी एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गाड़ी पर लदी रद्दी धू-धूकर जलने लगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा देर रात का है। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे खड़ी पिकअप गाड़ी के ऊपर अचानक 11 हजार वोल्ट की एचटी लाइन का चालू बिजली का तार टूटकर गिर गया, जिससे रद्दी पेपर ने तुरंत आग पकड़ ली। गाड़ी मालिक शाकिर ने घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां और शहर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। पिकअप में सूखा रद्दी पेपर लदा होने के कारण आग काफी तेजी से फैल रही थी। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए लगभग डेढ़ घंटे के बचाव अभियान के बाद घंटों बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया।
आग बुझाने के दौरान पुलिस और दमकल कर्मियों ने आसपास के घरों व दुकानों को सुरक्षित रखते हुए आग को फैलने से रोका। इस हादसे में पिकअप गाड़ी और उसमें लदी लाखों रुपये की रद्दी जलकर खाक हो गई। पुलिस व संबंधित विभाग द्वारा नुकसान का सटीक आकलन किया जा रहा है।

 

 रोटरी क्लब सखी द्वारा शिक्षिकाओं का सम्मान
शाहपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब सखी द्वारा शाहपुर स्थित शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज एवं राज एकेडमी शाहपुर में शिक्षिकाओं के सम्मान हेतु विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण, मेहनत एवं निष्ठा के साथ कार्य कर रही शिक्षिकाओं के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करना रहा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्याम पाल (भाई जी), वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व चेयरमैन परमेश सैनी तथा रोटरी क्लब मेरठ से भरत राम अग्रवाल उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यालय की शिक्षिकाओं को उपहार भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर रो. नीतू अग्रवाल, खतौली, नित्या अग्रवाल, प्रेसिडेंट रोटरेक्ट क्लब खतौली, रोटरी क्लब सखी की पूर्व प्रेसिडेंट नीलम गुप्ता, सेक्रेटरी शशि सिंघल, वरिष्ठ रोटेरियन लोचन बंसल सहित रोटरी क्लब के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ रोटेरियन लोचन बंसल ने कहा कि रोटरी क्लब सखी द्वारा शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज एवं राज एकेडमी शाहपुर को समय-समय पर कंप्यूटर तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी दोनों शिक्षण संस्थानों के विकास एवं विद्यार्थियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए हरसंभव सहयोग प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा।
विशिष्ट अतिथि श्याम पाल (भाई जी) ने कहा कि शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज लगभग 45 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं प्रदान करने वाली संस्था है और उनका इस संस्था से बहुत पुराना जुड़ाव रहा है। उन्होंने विद्यालय की शैक्षिक एवं सामाजिक भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि यह शाहपुर क्षेत्र के प्रमुख एवं उत्कृष्ट शिक्षण संस्थानों में से एक है।
वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व चेयरमैन परमेश सैनी ने विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय निरंतर प्रगति करता रहे और दिन दूनी, रात चैगुनी तरक्की करे। उन्होंने विद्यालय के विकास में भविष्य में भी हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के दौरान शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज के प्रबंधक अरविंद गुप्ता एवं प्रधानाचार्या उषा अस्थाना तथा राज एकेडमी शाहपुर की प्रधानाचार्या सानिया मिर्जा द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का सम्मान किया गया तथा उन्हें स्मृति स्वरूप उपहार भेंट किए गए। विद्यालय परिवार की ओर से रोटरी क्लब सखी द्वारा शिक्षिकाओं के सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम का संचालन रिंकी रानी द्वारा किया गया। समारोह के दौरान उपस्थित सभी अतिथियों ने शिक्षिकाओं के समर्पण एवं शिक्षा के प्रति उनकी जिम्मेदारी की प्रशंसा की। इस अवसर पर शिक्षिकाओं में भी विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम को सफल एवं गरिमापूर्ण बनाने में विद्यालय की समस्त अध्यापिकाओं एवं स्टाफ का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। रोटरी क्लब सखी द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह ने शिक्षकों के प्रति सम्मान और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को रेखांकित करते हुए सभी के लिए एक सकारात्मक एवं प्रेरणादायक संदेश दिया।

 

11वां आयुर्वेद दिवस मनाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)आयुष विभाग द्वारा 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर विकास भवन सभागार, मुजफ्फरनगर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम ष्स्वस्थ भविष्य के लिये आयुर्वेदष् रखी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों – जिला पंचायत प्रशासक डॉ. वीरपाल निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, नगरपालिका परिषद अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप, रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी तथा मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. इसमपाल ने सभी अतिथियों का औषधीय पौधे भेंट कर स्वागत किया और 11वें आयुर्वेद दिवस के आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर वक्ताओं ने आयुर्वेद की महत्ता पर प्रकाश डालारू डॉ. सुधीर सैनी (भाजपा जिलाध्यक्ष) ने लोगों को आयुर्वेदिक जीवन शैली अपनाने और जंक फूड से परहेज करने का संदेश दिया।
संजय राठी (रालोद जिलाध्यक्ष)नेे वर्तमान परिपेक्ष्य में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने पर बल दिया। मीनाक्षी स्वरूप (अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद) ने रसोई घर में उपलब्ध औषधीय मसालों व जड़ी-बूटियों के प्रयोग के लिए प्रेरित किया, साथ ही सलाह दी कि किसी भी आयुर्वेदिक औषधि का सेवन बिना चिकित्सीय परामर्श के न करें। डॉ. वीरपाल निर्वाल (प्रशासक, जिला पंचायत) ने पारंपरिक उपचार पद्धतियों की महत्ता और दैनिक जीवन में आयुर्वेद को शामिल करने के लाभ बताए। कार्यक्रम के दौरान डॉ. साक्षी जैन, डॉ. प्रिया शर्मा और डॉ. अमित ने आयुर्वेदिक जीवनशैली तथा औषधीय पौधों के विषय पर अपने विचार साझा किए। सभी उपस्थित लोगों को आयुर्वेदिक आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. इसमपाल ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आयुष विभाग में विशेष योगदान देने वाले चिकित्साधिकारियों व कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर होम्योपैथिक विभाग से डॉ. अक्षय कुमार कात्यायन, डॉ. अनुज कुमार, डॉ. प्रीति गुप्ता सहित अनेक आयुर्वेद चिकित्साधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. राजीव कुमार द्वारा किया गया।

 

कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर अतिथि व्याख्यान आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एस.डी. कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड वोकेशनल स्टडीज में विद्यार्थियों के ज्ञान संवर्धन हेतु एक विशेष अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (रोहतक) के फार्मास्युटिकल साइंसेज विभाग के प्रोफेसर डॉ. गोविंद सिंह मुख्य वक्ता रहे। व्याख्यान का विषय ष्औषधीय पादपों की पहचान में कृत्रिम बुद्धिमत्ता था। डॉ. गोविंद सिंह ने औषधीय पौधों की वैज्ञानिक पहचान, वर्गीकरण और आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पारंपरिक रूप से पौधों की पहचान पत्तियों, फूलों और तने की विशेषताओं से की जाती है, लेकिन अब कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन लर्निंग और चित्र पहचान तकनीकों की मदद से पौधों की तस्वीरों का विश्लेषण कर उनकी सटीक पहचान त्वरित और आसान हो गई है। उन्होंने छात्रों को पारंपरिक वनस्पति विज्ञान के साथ आधुनिक डिजिटल तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज निदेशक डॉ. अरविंद कुमार ने मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे व्याख्यान विद्यार्थियों के अनुसंधान कौशल को बढ़ावा देते हैं। अंत में मुख्य वक्ता को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. वैशाली, डॉ. भुवनेन्द्र सिंह, डॉ. निशा सिंह, डॉ. पायल दीपक, डॉ. हुमा सैफी, डॉ. पोपिन कुमार, डॉ. कुलदीप सैनी, प्रवीण कुमार, ईशान अग्रवाल, मीनू देवी, रितू कौशिक, आसिफ खान, रवि कुमार, प्रभा, दीपिका, मौ. जुबैर, मिनाता, नसीम अहमद, पल्लवी, आंशू पंवार, निदा बेबी, पीयूष कुमार सिंघल, महिमा, सलमान, समी जैदी, लवलीन, सोनिया, सुबोध कुमार, विनय कुमार, सना जैदी, सोनू कुमार, अक्षय वर्मा, एलिश, स्मृति माथुर, शुभम व ब्रजेश सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

 

प्राथमिक विद्यालय दुर्गनपुर में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
बुढाना। प्राथमिक विद्यालय दुर्गनपुर, विकास क्षेत्र बुढाना (मुज़फ़्फ़रनगर) में  प्रधानाध्यापक प्रवीण सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में सपनों का भारत – सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कक्षा-5 के विद्यार्थियों के लिए एक भव्य चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य देश के भावी कर्णधारों को विकसित भारत 2047 के संकल्प से जोड़ना रहा। चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 5 की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रथम स्थानः गौरी, द्वितीय स्थान अंशिका, तृतीय स्थान पूजा, प्रतियोगिता के समापन पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रवीण सिंह कुशवाहा ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सपनों का भारतः ‘सेवा चित्र’ कार्यक्रम
विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रवीण सिंह कुशवाहा ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को देश के भावी नागरिकों की कल्पनाओं, आकांक्षाओं एवं विचारों से जोड़ने के लिए यह पहल की गई है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को अपने सपनों के भारत की कल्पना को कलात्मक रूप से अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सपनों का भारत अभियान के तहत सेवा चित्र कार्यक्रम 17 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त अध्यापकों और अभिभावकों का सराहनीय एवं पूर्ण योगदान रहा।

 

निशुल्क गीता पाठ एवं भव्य भजन संध्या का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के सचिव अतुल गर्ग ने बताया की नार्थ सिविल लाइन,प्राचीन शिव मंदिर में निःशुल्क गीतापाठ एवं भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। बगलामुखी उपासक पण्डित संजय मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलित कर विधिवत पूजन किया गया। गीता पाठ का शुभारम्भ अतुल गर्ग द्वारा गणेश वंदना, ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जाप,श्री कृष्ण कृपाअमृत का पाठ,अष्टादश श्लोकी गीतापाठ कराया गया।भजनभाव मे अजय गर्ग, विपिन गुप्ता,महिला मैत्री मण्डल द्वारा प्रस्तुत हनुमान जी के भजनो से खचाखच भरे मन्दिर परिसर  मे उपस्थित श्रद्धालुजन भक्ति रस में ओत-प्रोत होकर झूम उठे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामबीर सिंह ने कहा कि स्वार्थी नहीं, परमार्थी बनकर जीओ तथा बताया कि गीताजी के नियमित पाठ से एकाग्रता बढ़ती है,मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। गीतापाठ में अतुल गर्ग, रामबीर सिंह,अजय गर्ग, विपिन गुप्ता,सुभाष गोयल, नीति सिंगल मीरा मित्तल, दीपक गौतम,मोहिनीगुप्ता, महिमा कौशिक, रेनू शर्मा, सरोज वर्मा,मंजू,भारती, ममता,संतोष शर्मा,अनीता गर्ग,रिचा गुप्ता,सुमन अग्रवाल, शिवम गुप्ता, कमलेश,मीनाक्षी गर्ग,  परिणीता देवी,रीना गोयल,  रिशु मित्तल, देवेंद्र शर्मा,सुरेशचंद्र शर्मा,संजय सचदेवा,राधा मिश्रा,पण्डित कृष्णानन्द शुकतीर्थ आदि तथा बडी संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित रही।अतुल कुमार गर्ग ने यह भी सूचित किया कि श्राद्ध पक्ष(पितृपक्ष) के सभी पन्द्रह दिनो के गीतापाठ बुक हो चुके है। अन्त मे हनुमान चालीसापाठ तथा प्रसाद वितरण के उपरांत कार्यक्रम को विश्राम दिया गया।

 

युवाओं की इच्छा शक्ति से भारत बनेगा विकसित राष्ट्रः डॉ निर्वाल
मोरना। विकसित भारत अभियान के अंतर्गत 2047 मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमे 30  छात्र-छात्राओं ने चित्रकला प्रदर्शनी व भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया।प्रतिभावान छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरूष्कार देकर सम्मानित किया गया। भोकरहेड़ी में मोरना मार्ग स्थित इंटरकॉलिज भोकरहेड़ी में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत प्रशासक डॉ. वीरपाल निर्वाल सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्याे ने पूर्व प्रधानमंत्री चै. चरणसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व फीता काटकर किया।फ्लैग एरिया में छात्राओं ने स्किल इंडिया विजन के बारे में बताया।विद्यार्थियों ने 2047 मेरे सपनों का भारत विजन को चित्रकला के माध्यम से प्रस्तुत किया।छात्रा जुवेरिया,निगार,फबीहा,अशरा,अदीबा,इकरा,वशु, कुलसुम, आकांक्षा, सना, इकरशा ने देश व क्षेत्र में हो रहे विकास,डिजिटल कार्यक्रम पर भाषण के द्वारा प्रकाश डाला।डॉ. निर्वाल ने कहा कि विदेशी आक्रांताओं द्वारा देश की विरासत को नष्ट किया गया।आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।धरती से लेकर आकाश तक पूरे विश्व मे भारत अपनी ताकत को साबित कर रहा है।नए भारत को विकसित बनाने में युवा इच्छा शक्ति अपना महत्वपूर्ण योगदान देगी।प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण चैधरी ने कहा कि पिछले दस वर्षों में देश ने प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास किया है। शिक्षा,अनुशासन,और समर्पण के साथ विद्यार्थी देश को विकसित बनाने में अपना योगदान दें। साथ ही आयुर्वेद दिवस पर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रधानाचार्य फूलचन्द्र एम एस कॉलिज मोरना,संजय कुमार जनता इंटर कॉलिज भोपा,अजय कुमार राठी गुरु ब्रजानन्द इंटर कॉलिज मुज़फ्फरनगर, यतेन्द्र कुमार धीर डीएवी इंटरकॉलिज आलमपुर सिसौली, नितीश कुमार चैधरी चरण सिंह इंटर कॉलिज गोयला,प्रबन्धक डॉ. करणवीर सिंह,अध्यापक कपिल कुमार,सुरेशचंद,रामेश्वरराम, अमित राणा, सुनील कुमार सहित, इंद्रजीत सिंह, विचित्रवीर, जॉनी लम्बरदार, महिपाल राठी आदि उपस्थित रहे।

 

महिला से छेड़छाड़, सीसीटीवी फुटेज वायरल होने पर आरोपी की तलाशMuzaffarnagar News
खतौली। क्षेत्र में सुबह सुनसान गली से गुजर रही एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति पीछे से महिला के पास पहुंचा और उसके साथ अश्लील हरकत की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। खतौली क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति सुनसान गली से गुजर रही महिला के पीछे पहुंचता दिखाई दे रहा है। वीडियो में वह महिला के साथ छेड़छाड़ करता नजर आ रहा है। महिला के शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो जाता है। सीओ खतौली रुपाली राय ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।

 

व्यापारियों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाशMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण और साइबर क्राइम पुलिस टीम के नेतृत्व में श्विजन ट्रेड इंडियाश् नामक फर्जी वेबसाइट बनाकर देश-विदेश में व्यापारिक ऑर्डर और ग्राहक दिलाने के नाम पर व्यापारियों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। साइबर क्राइम पुलिस ने गिरोह के 3 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गृह मंत्रालय के ऑनलाइन पोर्टल ‘प्रतिबिम्ब’ पर दर्ज शिकायतों के तकनीकी विश्लेषण के दौरान सामने आया कि मुजफ्फरनगर के एटीएम से ठगी की राशि निकाली जा रही है। जांच आगे बढ़ने पर श्विजन ट्रेड इंडियाश् कंपनी के फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ हुआ। यह गिरोह कृषि उत्पाद, कपड़े, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि के थोक व्यापारियों को विदेशी खरीदार और बड़े ऑर्डर का झांसा देकर सब्सक्रिप्शन व सदस्यता शुल्क वसूलता था। इसके बाद ळडच्, प्ैव् और प्ब्म्-न्ज्ञ जैसे फर्जी प्रमाण-पत्र जारी कर और अतिरिक्त पैसों की उगाही की जाती थी। पैसे मिलने के बाद आरोपी कॉल और मैसेज का जवाब देना बंद कर देते थे। जांच के दौरान देश के विभिन्न राज्यों से जुड़ी 30 से अधिक शिकायतों में करीब 1.50 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी प्रकाश में आई है। पुलिस अन्य बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की भी सघन जांच कर रही है। गिरफ्तार अभियुक्त विशाल सैनी पुत्र राजेन्द्र सैनी (निवासी पारासौली, थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर), गौरव कुमार पुत्र बच्चा बाबू शाह (निवासी पालमगांव, नई दिल्ली; मूल निवासीरू दरभंगा, बिहार), शिवम कुमार पुत्र गिरजानन्द कुमार (निवासीरू द्वारिका, नई दिल्ली; मूल निवासी दरभंगा, बिहार) जिसके कब्जे से
03 मोबाइल फोन, 01 पैन कार्ड कंपनी से संबंधित दस्तावेज एवं प्ब्म्-न्ज्ञ के फर्जी प्रमाण-पत्र बरामद किये। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह, उप-निरीक्षक जय शर्मा, मुख्य आरक्षी बालकिशन, आकाश चैधरी, सुनील कुमार, आरक्षी रोबिन कसाना, राहुल कुमार एवं महिला आरक्षी मोनिका शामिल रहे। अभियुक्तों के खिलाफ थाना साइबर क्राइम पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 22901 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + 19 =