News
खबरें अब तक...

समाचार

दुष्कर्म के आरोपी के जेल भेजा
मुजफ्फरनगर। दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा तितावी पुलिस के हत्थे। तितावी थाना प्रभारी राधेश्याम यादव अपराधियों पर लगातार कस रहे है शिकंजा। नाबालिक युवती से दुष्कर्म के आरोपी को दबिश के दौरान आरोपी के मकान से किया गिरफ्तार आरोपी विश्वजीत पुत्र सलेख निवासी सैदपुर खुर्द को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

 

कोविड वैक्सीनेशन कैम्प का कपिलदेव अग्रवाल ने फीता काटकर सुभारम्भ किया
मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रबुद्ध जनमंच एवं भारत विकास परिषद स्मृद्धि के सहयोग से मिलकर एक कोविड वैक्सीनेशन कैम्प का रामप्यारी बेगराजपुर मैमोरियल स्कूल गांधीनगर में लगाया गया जिसमें मुख्य अतिथि स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने फीता काटकर सुभारम्भ किया। वही आतिविशिष्ठ अतिथि सीएमओ डॉक्टर महावीर सिंह फौजदार भी रहे,मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों से जनपदों में जनता को कोरोना से बचाने के लिए वेक्सिनेशन कैम्पो का सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर आयोजन किया जा रहा है जिससे अधिक से अधिक लोगो को वेक्सीन का टीका लग सके,सरकार पूरी तरह सजग है और कोरोना का ग्राफ दिन पर दिन गिरता जा रहा है सभी को कोविड के नियमो का पालन करना पड़ेगा तभी हम सुरक्षित रहेंगे वही कैम्प में क्षेत्र के लोगों ने बुहत अधिक संख्या में टीकाकरण कराया संस्था के अध्यक्ष निशांक जैन एवं संयोजक कौशल कृष्ण अग्रवाल ने बताया कि प्रबुद्ध जनमंच का यह तृतीय कैम्प है हमारा उद्देश्य है कि नगर के सभी लोगों का सुगमता से टीकाकरण हो जिससे इस महामारी से बचाव हो सके, कैम्प के संयोजन में संस्था के ललित अग्रवाल कुलदीप गुप्ता,अनुज गोयल, रीना अग्रवाल,डॉक्टर गीतांजली वर्मा के साथ क्षेत्र के बीजेपी नेता हरीश गोयल, नवनीत गुप्ता के साथ अनेक लोगों का सहयोग रहा।

जानलेवा हमले की निंदा की
मुजफ्फररनगर। भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने जारी प्रेस विज्ञपित में बताया कि खतौली में धर्मवीर प्रजापति पर हुए जानलेवा हमले की निंदा की उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना को सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने बताया कि खतौली निवासी धर्मवीर प्रजापति पुत्र मटरू सिंह फलावदा रोड स्थित शेखपुरा के सामने चाट का ठेला लगाते हैं जो १ जून को शाम को अपने घर जा रहे थे तभी रास्ते में अज्ञात नंबर की कार में सवार ४ लोगों ने धर्मवीर सिंह को रोक लिया हमला बोल दिया वही भीड होती देख उक्त लोगों ने जान से मारने की नियत से गोली चला दी जिसमें पीड़ित बाल-बाल बच गए वह लोग धमकी देकर फरार हो गए पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर जगत कॉलोनी निवासी चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी लेकिन खतौली पुलिस ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की इस मामले को लेकर आज राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने एसएसपी अभिषेक यादव से फोन पर वार्ता की जिन्होंने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया वही राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर २ दिनों के अंदर उक्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो ६ जून को पिछड़ा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा खतौली थाने पर आंदोलन किया जायेगा।

 

नकली खाद्य पदार्थ बनाने की सूचना पर छापामारी, मचा हडकंप
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गौशाला पश्चिमी मोहल्ले में दो प्रतिष्ठानो पर सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह ने फूड विभाग के अधिकारीयो को साथ लेकर नकली खाद्य पदार्थ बनाने की सूचना पर छापेमारी की वहीं फूड विभाग अधिकारी चमन लाल ने पनीर दूध रिफाइंड का सैंपल भरा वई दो जगहो पर छापामारी की गई आपको बता दें जनपद मुजफ्फरनगर के अंदर लगातार खाद्य पदार्थ नकली बनाने की सूचना मिली थी जिस पर सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह द्वारा सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह व अभिहित अधिकारी चमनलाल ने मोहम्मद इमरान व गुलशेर के यहां से सेम्पलिंग की गई है सीटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि और भी नकली खाद्य पदार्थ बनाने वालों पर जल्दी ही बड़ी कार्रवाई होगी।

मीडियाकर्मियो ने टीकाकारण कराया
मुजफ्फरनगर। शासन के निर्देश पर सर्विस क्लब मे चल रहे कोविड टीकाकरण कैम्प मे आज दूसरे दिन कई मीडियाकर्मियो ने टीकाकारण कराया। उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देश पर जनपद मे सर्विस क्लब मे 18 से 44 वष्र तक के मीडियाकर्मियो एवं कलैक्ट्रेट कर्मियो के लिए लगाए गए कोविड टीकाकरण केंद्र का बीते शुभारंभ बीते दिन केंद्रीय राज्य मंत्री डा.संजीव बालियान द्वारा फीता काटकर किया गया था। इसी संदर्भ मे कोरोना वैक्सीनेशन शिविर के आज दूसरे दिन कई मीडियाकर्मियो ने वैक्सीनेशन कराया। इस दौरान सीएमओ डा.महावीर सिह फौजदार,डा.गीतांजली वर्मा,जिला सूचना अधिकारी अनमोल त्यागी सहित सर्विस क्लब से जुडे कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण किया
भोपा। वैश्विक आपदा कोविड-19 के मद्देनजर जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने आज दोपहर के वक्त भोपा क्षेत्र के ब्लॉक मोरना मे कई स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने भोपा सीएचसी प र एक्सरे मशीन की कमी को देखते हुए जल्द ही उपकरणो की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। मोरना सीएचसी का निरीक्षण करने के पश्चात जिलाधिकारी ने क्षेत्र के गांव युसुफपुर के स्वास्थ्य केन्द्र पर पानी की कोई व्यवस्था ना होने पर जल्द ही पानी व अन्य सभी व्यवस्थाओ को पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ आलोक यादव,सीएमओ डा.महावीर सिह फौजदार,जिला सूचना अधिकारी अनमोल त्यागी आदि मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर टैक्सी एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा7 Min 2 |
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर टैक्सी एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एडीएम को दिया मुजफ्फरनगर में कोविड -१९ के चलते सभी का कारोबार बंद पडा है। ऐसे में प्रार्थीगण के टैक्सी व गाडियों/बसों का रोड टैक्स, इंश्योरेन्स, ऑल इंडिया परमिट , अदर स्टेट परमिट , प्रदूषण आदि सभी की ई.एम.आई की समय अवधि करीब ६ माह बढायी जाये। ताकि प्रार्थीगण अपने कारोबार को सुचारू रूप से कर सके। अगर उक्त ६ माह की समय अवधि नही बढाई गई तो प्रार्थीगण के कारोबार पर काफी बुरा असर पड़ेगा और प्रार्थीगण बेरोजगार हो जायेंगे। इसके अलावा निजी व्यवसाय में बहुत सी टैक्सी/वाहन भी अवैध रूप से चल रहे हैं जिससे प्रार्थीगण के व्यवसाय पर काफी असर पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में उन निजी गाडियों को बंद कराया जाना अति आवश्यक एवं प्रार्थनीय है । उन्होंने मांग की कि टैक्सी व गाडियों बसों का रोड टैक्स , इंश्योरेन्स , ऑल इंडिया परमिट, अदर स्टेट परमिट , प्रदूषण आदि सभी की ई.एम.आई की समय अवधि करीब ६ माह बढाये जाने एवं अवैध रूप से चल रहे टैक्सी/वाहनों को बंद कराने के आदेश पारित करने की कृपा करें। मौ दिलशाद अब्बासी प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद दानिश हाजी एहसान खालिद सलीम वकार गुलशेर अफसर आदि मौजूद रहे।

सैनिटाइजेशन अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। कोविड-१९ के अन्तर्गत चिन्हित हॉटस्पॉट स्थलों तथा ग्रामीण स्थलों पर सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर, के निर्देशन में अग्निशमन विभाग मुजफ्फरनगर द्वारा जनपद में सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। इसी क्रम में जनपद मुजफ्फरनगर के निम्न स्थलों पर सैनिटाइजेशन किया गया हैः- रोडवेज बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, ग्राम बिरालसी, ग्राम गुनिया जुड्डी, ग्राम रोनी हरजीपुर, भारतीय स्टेट बैंक जानसठ, ग्राम भलवा, ग्राम मकसूदाबाद, ग्राम सादपुर, ग्राम भलेडी, ग्राम बिराल, ग्राम हरिया खेड़ी, ग्राम जोगिया खेड़ा , ग्राम गढ़ी सखावतपुर, ग्राम कमरुद्दीन नगर, ग्राम परसोली, पुलिस चौकी गढी सखावत पुर, ग्राम दुरगनपुर खेड़ा उपरोक्त सैनिटाइजेशन के कार्य में जनपद मुख्यालय से ०१ अदद मोटर फायर इंजन तथा तहसील बुढ़ाना व तहसील जानसठ से एक-एक मोटर फायर इंजन का प्रयोग किया गया है।

 

ट्रक ने बाईक सवार दो किशोरो को रौंदा, एक की मौत
मुजफ्फरनगर। खतौली शुगर मिल के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार दो किशोरों को बुरी तरह से रौंद डाला। इस हादसे में एक किशोर की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना के बाद मृतक एवं घायल के परिवारजनों में बुरी तरह से कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिये भिजवा दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पीपलहेडा निवासी १६ वर्षीय अभिषेक राणा पुत्र डा. सुन्दर सिंह अपने एक अन्य साथी के साथ खतौली में दवाई लेने के लिये आया हुआ था। बताया जाता है कि जब उक्त दोनों किशोर बाईक पर सवार होकर वापस अपने गांव पीपलहेडा लौट रहे थे तो शुगर मिल के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाईक में टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीड थी कि हादसे के बाद दोनों बाईक सवार युवक काफी दूर जाकर गिरे और गम्भीर रूप से घायल हो गये। आसपास के नागरिकों ने दोनों घायल युवकों को स्थानीय अस्पताल भिजवाया तथा इस सम्बन्ध में पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।
अस्पताल पहुंचे घायलों में से चिकित्सकों ने अभिषेक राणा पुत्र डा. सुन्दर सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे युवक का उपचार शुरू कर दिया। पुलिस ने इस सम्बन्ध में मृतक एवं घायल किशोरों के परिवारजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवारजनों में बुरी तरह से कोहराम मच गया और वे आनन-फानन में चिकित्सालय पहुंचे। पुलिस ने परिजनों की मौजदूगी में मृतक के शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिये भिजवा दिया।

कोरोना किट वितरित की
बुढ़ाना। मौहल्ला उत्तरी मंडी भारत सिनेमा के सामने आज गुरुवार के दिन सीएमसी आसमा और आशा कार्यकत्री जैनूबा द्वारा संयुक्त रूप से उन चार परिवारों को कोरोना किट वितरित की गई जिन परिवार के सदस्यों को मामूली खांसी जुकाम था। जिन परिवारों को कोरोना किट वितरित की गई उनमें ईश्वरी, रेणू, राखी और संतोष हैं।

 

सरकारी फ्लैटों में धांधली का आरोप लगाया
मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना जिला महासचिव देवेंद्र चौहान व राजेश कश्यप ने आरोप लगाया कि काशीराम आवास में पिछले काफी समय से सरकारी फ्लैटों की खरीद-फरोख्त का धंधा चल रहा है काशीराम कॉलोनी में बने लगभग ६०० मकानों में से १०० से अधिक मकान ऐसे हैं जिनको आवेदन कर्ताओं ने अवैध रूप से अन्य लोगों को बेच दिए हैं या फिर उन्हें किराए पर चढ़ा दिए हैं। नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी ने कहा फ्लैटो के आवंटन में हुई धांधली के कारण अनेक फ्लैट संपन्न, व अपात्र लोगों को आवंटन कर दिए गए थे ऐसे आवंटन कर्ताओं के मकान अन्य स्थान पर भी मौजूद हैं जो ने तो इन सरकारी आवास में रह रहे हैं और न ही उन्हें इनकी आवश्यकता है और कुछ फ्लैट वर्षा से बंद पड़े हैं ऐसे फ्लैटों की जांच कर पात्र व जरूरतमंद लोगों को आवंटन किए जाएं एवं फ्लैटो में किराए पर रह रहे किरायेदारों को ही आवंटन करा दिए जाएं। सिटी मजिस्ट्रेट ने जांच कर शीघ्र ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया वहीं दूसरी ओर हिंदू बाहुल्य क्षेत्र गौशाला मैं बन रही मस्जिद के निर्माण पर तत्काल रोक लगाने की मांग करते हुए क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने एसपी सिटी कार्यालय पर प्रदर्शन कर एसपी सिटी महोदय से कहा कि लोक डाउन के बावजूद उक्त मस्जिद का निर्माण जोर शोर से किया जा रहा है जिसके प्रति स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है मस्जिद के निर्माण पर तत्काल रोक लगाई जाए अन्यथा पार्टी कार्यकर्ता स्वरू निर्माण कार्य रुकवा देंगे। इस दौरान वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अनुज चौधरी, जिला उपाध्यक्ष अवनीश चौहान, नगर महासचिव आशीष मिश्रा, अखिलेश पुरी, नगर उपाध्यक्ष बसंत कश्यप, मंगतराम, नगर सचिव बाबूराम कश्यप, ग्राम प्रमुख रविंद्र सैनी, कार्यालय प्रभारी शैलेंद्र शर्मा, अमित शर्मा, भगत जी आदि उपस्थित रहे।

 

ज़िला पूर्ति अधिकारी बी. के. शुक्ला ने राशन की दुकानों का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे.के निर्देशन में जिला पूर्ति अधिकारी बी के शुक्ला प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के निशुल्क खाद्यान्न वितरण पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं और क्षेत्रो में निकल कर लगातार निरीक्षण कर रहें है ताकि पारदर्शीता के साथ खाद्यान वितरण सुनिश्चित कराया जा सके। मुजफ्फरनगर में जिला पूर्ति अधिकारी बी के सुक्ला ने अपने स्तर से कही भी कोई कसर बाकी नही छोड़ी हैं तथा आज भी क्षेत्रो में भर्मण कर राशन वितरण व्यवस्था पर पैनी नजर बनाए हुए हैं आज ग्राम पंचायत बामनहेड़ी, सिसौना एवं छपार तहसील सदर के कई और गावों में यहाँ ज़िला पूर्ति अधिकारी बी. के. शुक्ला के द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के निःशुल्क खाद्यान्न वितरण का निरीक्षण कर जांच की।

 

डीएसएम शुगर मिल मंसूरपुर द्वारा लंगर में सेवा दी
मुज़फ्फरनगर। डीएसएम शुगर मिल मंसूरपुर द्वारा आज फिर गांधी कॉलोनी गुरुद्वारा मुजफ्फरनगर में लंगर सेवा दी गई, जिसमें चीनी मिल द्वारा एक कुंतल आटा, एक कुंतल चावल, एक कुंतल चीनी, ५० किलो दाल, व एक टिन देशी घी दिया गया, इस दौरान चीनी मिल की ओर से फैक्ट्री मैनेजर रविंद्र कुमार शर्मा व ब्रजराज यादव उपस्थित रहे।

 

राज्यमंत्री स्व.विजय कश्यप के आवास पहुंचे विधायक नाहिद हसन ने शोक संवेदना व्यक्त की
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर पूर्व राज्यमंत्री विजय कश्यप के आवास पर पहुंचे सपा नेता चन्दन चौहान एवं कैराना विधायक नाहिद हसन ने राज्यमंत्री स्व.विजय कश्यप के शोक संतप्त परिजनो से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देशो के चलते सपा नेता चन्दन चौहान एवं कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन ने सहारनपुर के ननौता स्थित चरथावल विधायक एवं राज्यमंत्री विजय कश्यप के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त किया तथा सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के संदेश से अवगत कराया कि वे जल्द ही ननौता आकर परिवारजनो से मिलेंगे तथा दुख की इस घडी मे से परिवारजनो के साथ हैं। इस दौरान सपा नेता चन्दन चौहान,विधायक नाहिद हसन,सत्वीर प्रजापति, विनयपाल, नवीन सैनी,नरेश विश्वकर्मा आदि सपा नेता मौजूद रहे।

हार्ट अटेक आने से महिला की मौत
बुढ़ाना। खोदा पहाड़ निकली चुहियां नामक कहावत आज गुरुवार की अल सुबह गांव लुहसाना में चरितार्थ हुई। हुआ यूं कि बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहसाना निवासी संजू उपाध्याय की पत्नि की आज गुरुवार की अल सुबह अचानक तबियत खराब हो गई। तब उसको बुढ़ाना के एक अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसको हार्ट अटेक आने का कारण बताते हुए मृत घोषित कर दिया। तब मृतका को अंतिम संस्कार के लिए गांव लुहसाना लाया गया। जहां पर किसी ने बुढ़ाना पुलिस को यह सूचना दे दी कि ससुरालियों ने एक महिला की हत्या कर दी तो पुलिस में हड़कंप मच गया। तब पुलिस मौके पर आई और शव को कब्जे में लेने का प्रयास करने लगी। तब गांव के लोगों को समझते देर नहीं लगी तो उन्होंने बुढ़ाना पुलिस को बताया कि किसी ने आपको झूठी सूचना दे दी होगी। महिला की मौत स्वाभाविक तौर पर हार्ट अटेक के कारण भी हुई हैं तो बुढ़ाना पुलिस वहां से जांच पड़ताल कर बैरंग लौट गयी। कुछ देर बाद मृतका के परिजन भी मौके पर आ गये और उन्होंने मृतका के अंतिम संस्कार में भाग लेते हुए विवाहिता की मौत को स्वाभाविक रूप से होना बताया। कुल मिलाकर गांव में ये मामला पूरे दिन खूब चर्चा का विषय बना रहा।

 

आगामी 12 जून 2021 को मतदान तथा 14 जून को मतगणना होगी
मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के रिक्त पदों पर आगामी 12 जून 2021 को मतदान होगा तथा 14 जून को मतगणना होगी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया मे 6 जून को नामांकन कार्य होगा तथा 6 जून को ही नामांकन पत्रों की सवींक्षा होगी तथा 7 जून को नाम वापसी व 7 जून को प्रतीक आवंटित होंगे। जिला प्रशासन द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की जा रही हैं। राज्य निर्वाचन आयोग उ.प्र.लखनउ की अधिसूचना संख्या-3755/रा.नि.आ.-3/पं.नि./46-21/2021,दिनांक 31 मई,2021 के क्रम मे जनपद मुजफ्फरनगर मे त्रिस्तरीय पंचायतो के सामान्य निर्वाचन,कतिपय पदों पर कोई नाम निर्देशन पत्र प्राप्त न होने अथवा अन्य किसी भी कारण से निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न नही हो पाई है और स्थान/पद रिक्त है। उक्त के अतिरिक्त निर्वाचन सम्पन्न होने के पश्चात निधन या अन्य कारण से स्थान/पद रिक्त हो गए है। जिसके चलते राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशो के चलते रिक्त स्थानो/पदों ग्राम पंचायत सदस्य/प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर निर्वाचन होना है। उक्त सम्बन्ध मे राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद मे ग्राम प्रधान पद के लिए 2 पदों ग्राम पंचायत बरला एवं ग्राम पंचायत कुटबी में ग्राम प्रधान पद के लिए चुनाव होना है। उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान के तहेरे भाई जितेन्द्र बालियान जो कि हाल ही मे ग्राम प्रधान चुने गए थे। बालियान के कोरोना से निधन के कारण ग्राम कुटबी मे प्रधान पद के लिए उप चुनाव होना है तथा इसी क्रम मे ग्राम बरला मे भी नवनिर्वाचित महिला ग्राम प्रधान प्रीति त्यागी के निधन के कारण उपचुनाव होना है। जनपद मे 3 बीडीसी पदो पर चुनाव होना है। तथा 1476 ग्राम पंचायत सदस्य पद हेतु भी चुनाव होना है। जिनमे से 1464 ग्राम पंचायत सदस्य पद पहले से ही खाली रिक्त चले आ रहे हैं। उपचुनाव सम्बन्धी कार्यक्रम के अनुसार 6 जून,2021 को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक नामांकन,6 जून को ही शाम 5 बजे से नामांकन पत्रो की समीक्षा होगी तथा 7 जून,2021 को प्रातः 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी प्रक्रिया सम्पन्न होगी तथा 7 जून, को 3 बजे से प्रतीक चिन्ह आवंटन होंगे। इसी संदर्भ मे 12 जून 2021 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा तथा 14 जून को प्रातः 8 बजे से मतगणना शुरू होगी।

 

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनावः आगामी 5 जुलाई को जिला पंचायत सदस्य डालेंगे वोट
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख के चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद चुनावी सरगर्मी बढ गई है। जिले में भाजपा के घोषित प्रत्याशी डा. वीरपाल निर्वाल के मुकाबले विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार की तलाश जारी है। सतेन्द्र बालियान को विपक्षी खेमे द्वारा अस्वीकार किए जाने के बाद अब विपक्ष नये सिरे से रणनीति तैयार कर रहा है।
उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पंचायती राज विभाग की ओर से जिला पंचायत के चेयरमैन और ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव के कार्यक्रम का एलान कर दिया गया है। अधिसूचना के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आगामी ५ जुलाई को जिला पंचायत सदस्यों द्वारा वोट डाले जाएंगे। ब्लाक प्रमुख पद के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्य १५ जुलाई को अपने वोट डालकर ब्लॉक प्रमुख का निर्वाचन करेंगे। पंचायती राज विभाग की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव की अधिसूचना और मतदान व निर्वाचन की तारीखें घोषित कर दिए जाने के बाद अब एक बार फिर से पंचायती चुनाव की गतिविधियां जोर पकड़ गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पद के दावेदार अपनी-अपनी गोटियां बिछाते हुए अधिक से अधिक मतदाताओं को अपने पाले में खींचने की कोशिशों में जुट गए हैं। ग्रामीण राजनीति एक बार फिर से मुखर होते हुए चुनावी गतिविधियों में व्यस्त हो चली है। जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव की जोडतोड की राजनीति में जुट गए हैं। हालांकि अभी तमाम राजनीतिक दलों की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख उम्मीदवारों के नामों को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले गए हैं। भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए डॉक्टर वीरपाल निर्वाल को अपना प्रत्याशी बनाया गया है। विपक्ष में अभी इसे लेकर दांव पेंच चल रहे हैं ताकि कोई सर्वमान्य फार्मूला बन सके।

 

कई वांछितों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 मोहित कुमार द्वारा वॉछित अभियुक्तों तनवीर पुत्र तौफिक, आरिफ पुत्र जाहिद निवासीगण मौ0 शेखजादगान कस्बा व थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर को रोहाना रोड से गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 पवन कुमार द्वारा वॉछित अभियुक्तों मुजम्मिल राठौर पुत्र जमील अहमद, जावेद, वाहिद पुत्रगण अशफाक, वसीम पुत्र बिलाल, अमीर आजम पुत्र अनीस निवासीगण ग्राम खोकनी थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर, राशिद पुत्र लियाकत निवासी ग्राम खिवाई थाना सरूरपुर जनपद मेरठ को ग्राम खोकनी से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 श्री इन्तजार अहमद मय हमराहिगण द्वारा मु0अ0सं0-127/21 धारा-2/3 गैगेस्टर अधि0 में वॉछित अभियुक्तों 1-इमरान पुत्र यासीन 2-रवि पुत्र बल्लू निवासी ग्राम दधेडू कलां थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर को मोन्टी तिराहे से गिरफ्तार किया गया है।
मुजफ्फरनगर। थाना रतनपुरी पर नियुक्त उ0नि0 जोगेन्द्रपाल सिंह द्वारा अभियुक्त यूसुफ पुत्र मेहरबान निवासी ग्राम हुसैनाबाद भनवाडा थाना रतनपुरी जिला मुजफ्फरनगर को ग्राम हुसैनाबाद भनवासे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 35 किलो गौ-मांस, गौकशी के उपकरण आादि की बरामदगी की गयी।

एक ही गांव मे 13 पॉजीटिव मिलने से मचा हडकंप
चरथावल। एक ही गांव मे 13 पॉजीटिव मिलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव मे पहुंच कर इस सम्बन्ध मे जानकारी ली। जानकारी के अनुसार चरथावल क्षेत्र के गांव न्यामू मे आज दोपहर के वक्त स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 38 लोगों की जांच की गई। जिसमें 13 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये जाने की सूचना है। एक ही गांव मे 13 पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य विभाग मे हडकम्प मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम जन स्वास्थ्य के दृष्टिगत इस सम्बन्ध मे व्यवस्थाए सुनिश्चित की।

 

कई को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 ओमेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त अमित पुत्र सूरजमल निवासी ग्राम दहचन्द थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम दहचन्द अभियुक्त के घर से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 20 लीटर देशी नाजायज शराब, 90 लीटर लहन (मौके पर नष्ट), शराब बनाने के उपकरण ( 01 ड्रम, 01 पतीला, 01 भिगौना आदि ) की बरामद की गयी।थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 सुनील शर्मा द्वारा अभियुक्त भोपाल पुत्र बनवारी निवासी ग्राम कोहरपुर थाना मन्डावर जिला बिजनौर को जगंल ग्राम शुक्रताल से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 20 लीटर कच्ची देशी नाजायज शराब, 400 लीटर लहन (मौके पर नष्ट), शराब बनाने के उपकरण ( 01 ड्रम, 01 पतीला, 01 भिगौना आदि) की बरामद की गयी। इसके अलावा थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 श्री शैलेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्तों पीपल पुत्र ओमपाल, आशीष पुत्र राजीव निवासीगण ग्राम बिराल थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर को टीकरी रोड प्राइमरी स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 16-16 पव्वे देशी नाजायज शराब बरामद की गयी। इसके अलावा थाना रतनपुरी पर नियुक्त व0उ0नि0 ललित कुमार द्वारा अभियुक्त दिलदार पुत्र शैकत निवासी ग्राम चन्दसीना थाना रतनपुरी जिला मुजफ्फरनगर को ग्राम चन्दसीना अड्डे से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 18 पव्वे देशी नाजायज शराब बरामद की गयी। अवैध शस्त्र सहित दबोचे
मुजफ्फरनगर। थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 संजय कुमार द्वारा अभियुक्त प्रशान्त पुत्र चमपत निवासी धनौरा थाना दोघट जनपद बागपत को ग्राम कुरथल कट से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया।

 

टीकाकरण अभियान को लेकर जनता को जागरूक किया
बुढ़ाना। नेहरू युवा केंद्र मुजफ्फरनगर (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के युवा वोलेंटियर्स कोरोना महामारी से बचाव के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रहे टीकाकरण अभियान को लेकर जनता को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार आज गुरुवार के दिन बुढाना ब्लॉक के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक राहुल कुमार और उनके सहयोगी गोपाल सागर, पंकज कुमार, सन्नी, दीपक, प्रशांत, प्रवेश और ऋषिराज आदि युवाओं ने ब्लॉक बुढ़ाना के वार्ड नंबर ०४ के लोगों को वैक्सीन के प्रति घर घर जाकर जागरूक किया एवं लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए मास्क लगाने, ०२ गज की दूरी रखने, अपने हाथों को बार-बार धोने एवं सैनिटाइज करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान इन सभी युवाओं का नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर सोनू कश्यप ने हौंसला बढ़ाते हुए शाबाशी भी दी।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × four =