Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार तहसीन बानो को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी घोषित किया

मुजफ्फरनगर। विपक्ष द्वारा संयुक्त प्रेसवार्ता में आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार तहसीन बानो को जिला पंचायत का प्रत्याशी घोषित किया गया।

एक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेसवार्ता में मौजूद सपा के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, पूर्व विधायक अनिल कुमार, राकेश शर्मा, आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्षा जगदीश पाल सहित अनेक नेतागण मौजूद थे लेकिन कांग्रेस, रालोद व बहुजन समाज पार्टी का कोई भी पदाधिकारी प्रेसवार्ता में नही पहुंचा।

नेताओं ने दावा किया कि उनके पास 23 जिला पंचायत सदस्यों का समर्थन प्राप्त है और तहसीन बानो की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में रालोद, बसपा और कांग्रेस के समर्थन का पत्र पत्रकारों को शीघ्र ही मुहैया करा देंगे उनके नेतागण किसी कार्यवश नहीं आ पाये।

प्रेसवार्ता में आजाद पार्टी के पश्चिमी प्रदेश सह प्रभारी संजीव पाल ने कहा कि उनकी पार्टी को सभी दलों का पूर्ण समर्थन प्राप्त हो रहा है और इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सत्तारूढ पार्टी के प्रत्याशी के मुकाबले उनका प्रत्याशी विजयी रहेगा।

उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हे बहुमत से अधिक सदस्यों का पूर्ण समर्थन मिल चुका है। प्रेसवार्ता में पूर्व विधायक अनिल कुमार, सपा नेता राकेश शर्मा, सचिन अग्रवाल पटाखा, हाजी लियाकत, आजाद पार्टी के जिलाध्यक्ष जगदीश पाल, आजाद समाज पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी संजीव पाल एवं काफी संख्या में आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता मोजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − ten =