संपादकीय विशेष

गर्मी का सितम जोरों पर: गर्म हवा ने धारण कर लिया लू का रूप

मुजफ्फरनगर। जून में गर्मी बढ़ती जा रही है। गर्मी में लोग पसीने से तर-बतर रहे। अधिकतम तापमान ४० डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया। मई-जून माह का यह अब तक का सबसे अधिक तापमान है। पूरे दिन लू के थपेड़ों से लोग हलकान रहे।

शाम से ही कड़ाके की गर्मी पड़ रही है। सुबह से ही गर्मी पड़ना शुरू हो गई थी। गर्मी का यह हाल था कि लोग पसीना-पसीना हो रहे थे। कूलर, पंखे भी काम नहीं कर पा रहे थे। गर्म हवा ने लू का रूप धारण कर लिया।

लू के थपेड़ों से लोग हलकान रहे। बढ़ती गर्मी से खेतों में काम करने वाले मजदूर व किसान अन्य दिनों की अपेक्षा अपने घरों को जल्दी लौट गए। कुछ किसानों ने कार्य करते समय बीच-बीच में पेड़ों की छाया का सहारा लिया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन-चार दिनों में तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट आ सकती है।

बुधवार को अधिकतम तापमान ४०.१ डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान २६.८ डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। इस बार गर्मी के सीजन में मई व जून माह में अब तक ४० डिग्री सेल्सियस तापमान नहीं पहुंचा।

बढ़ती गर्मी में कूलर, पंखे, एसी चलने से विद्युत लोड बढ़ रहा है, जिससे बिजली के कट भी बढ़ने लगे हैं। लोड बढ़ने से मशीनें गर्मा जाती हैं और ट्रांसफार्मर आदि में फाल्ट हो जाते हैं, जिससे विद्युत कट बढ़ रहे हैं।

डा. पीके सिंह, केवीके बघरा ने कहा कि बढ़ती गर्मी किसानों के लिए फायदेमंद है। गर्मी से फसल में कीट व बीमारी खत्म हो जाएगी। इसके लिए किसान गहरी जुताई करें। धान की नर्सरी डालें और उचित नमी बनाए रखें।

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- drsanjaykagarwal@gmail.com

Dr. S.K. Agarwal has 415 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − 2 =